Blog

  • Punjab News: 68 वर्षीय बुजुर्ग का निकला 6 Crores का बैसाखी बंपर, देखें वीडियो

    Punjab News: 68 वर्षीय बुजुर्ग का निकला 6 Crores का बैसाखी बंपर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गांव कक्कों के अंतर्गत अरोड़ा कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय तरसेम लाल की जिंदगी में उस समय खुशियां छा गईं, जब बैसाखी बंपर के मौके पर तरसेम लाल की 6 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली। जैसे ही तरसेम सिंह को यह बात पता चली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ।

    जैसे ही परिवार को इस बारे में पता चला, वे बहुत खुश हुए और घर में शादी जैसा माहौल बन गया। तरसेम लाल ने बताया कि वह पिछले 15 सालों से लॉटरी खेल रहे हैं और उन्हें पूरा यकीन था कि एक दिन उनकी लॉटरी जरूर निकलेगी। उन्होंने कहा कि वह किराए के मकान में रहते हैं और पहले वह अपना मकान बनवाएंगे और फिर अपने बच्चों द्वारा बैंक से लिए गए कर्ज को खत्म करवाएंगे।

  • 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे Rahul Gandhi, एटम सोलर रूफ प्लांट और एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का करेंगें उद्घाटन, देखें वीडियो

    2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे Rahul Gandhi, एटम सोलर रूफ प्लांट और एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का करेंगें उद्घाटन, देखें वीडियो

    रायबरेलीः लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज (29 अप्रैल) अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। राहुल गांधी आज रायबरेली में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार वह दो दिवसीय दौरे पर है। इससे पहले उनका लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। राहुल के दौरे को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांसद राहुल गांधी के दौरे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है।

    नेता प्रतिपक्ष आज रायबरेली में रहेंगे। जिसके बाद वह 30 अप्रैल यानी कल को अमेठी के दौरे पर रहेंगे। अमेठी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंहल ने बताया कि पहले दिन राहुल गांधी रायबरेली स्थित कुंदनगंज में मेगावॉट एटम सोलर रूफ प्लांट और एटम इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। राहुल गांधी इसके बाद नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और सिविल लाइन्स में दिशा बैठक में भाग लेंगे। साथ ही अन्य कराए जाने वाले कार्यों पर अधिकारियों के साथ चर्चा भी करेंगे। रेल कोच फैक्ट्री, लालगंज का भ्रमण भी करेंगे। डलमऊ के मुराई बाग में सरेनी विधानसभा के कांग्रेस बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करके उनसे संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

    30 अप्रैल को राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद अमेठी में गन फैक्ट्री एवं इंडो-रसियन रायफल्स कोरवा में भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के ऑपरेशन थियेटर का उद्घाटन एवं इन्दिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज का भ्रमण के बाद लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। ज्ञात हो इससे पहले वह 20 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली आए थे। राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद लगातार अपने संसदीय क्षेत्र और गढ़ दोनों में सक्रिय हैं।

    वह बीते दिनों रायबरेली के दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया था। इसके बाद एक बार फिर वह अपने संसदीय क्षेत्र के साथ-साथ अपने गढ़ अमेठी पहुंच रहे हैं। इस दौरान यहां वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। राहुल गांधी साल 2004 से लेकर 2019 तक अमेठी के सांसद रहे हैं। हालांकि, गांधी परिवार के अमेठी के किले को 2019 में स्मृति ईरानी ने ध्वस्त किया था, जब उन्होंने 55,000 से अधिक मतों के अंतर से राहुल गांधी को मात दी थी। इसके बाद 2024 में यहां कांग्रेस ने गांधी परिवार के खास रहे किशोरी लाल को टिकट दिया और विजय हुए।

  • Punjab News: सड़क पर लगाए Pakistan के झंडे को हटाने को लेकर विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़क पर लगाए Pakistan के झंडे को हटाने को लेकर विरोध, देखें वीडियो

    लुधियानाः पहलगाम हमले को लेकर देशभर में रोष मार्च निकाला जा रहा है। लोगों का गुस्सा पाकिस्तान के खिलाफ फूट रहा है। वहीं लुधियाना के निघर मंडी चौड़ा बाजार के पास पहलगाम हमले को विरोध मार्च किया गया। पाकिस्तान के झंड़े पर मुर्दाबाद का नारा लिख कर रोष जाहिर किया गया। उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब किसी ने सड़क पर लगाए पाकिस्तान के झंडे को वहां से हटा कर साइड कर दिया।

    इस मामले में राहुल मल्होत्रा ने कहा कि वह पाकिस्तान के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी ओर से पाकिस्तान का झंडा जो सड़क पर लगाया गया था, ताकि पाकिस्तान को उनकी औकात पता चल सके, लेकिन रात को उन्होंने देखा कि कुछ युवक जो पाकिस्तान का झंडा सड़क से हटा रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो कुछ नौजवान वहां से भाग गए। एक को मौके से पकड़ लिया। इस संबंधी शिकायत कोतवाली थाने को दी है और कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: Canada में Beach पर मृत मिली 21 वर्षीय युवती

    Punjab News: Canada में Beach पर मृत मिली 21 वर्षीय युवती

    मोहालीः कैनेडा में इंडियन स्टूडेंट्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में ओटावा शहर में डेराबस्सी की 21 वर्षीय वंशिका की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। वंशिका का शव कॉलेज के पास एक Beach के नजदीक 2 दिन बाद मिला है। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है परंतु अभी तक मौत का कारण पता नहीं चला है।

    जानकारी मुताबिक डेराबस्सी के दविंदर सैनी की इकलौती बेटी वंशिका परिवार में अपने भाई से बड़ी थी। वह यहां से 12वीं नॉन मेडिकल करके कैनेडा करीब 2 साल पहले गई थी, जहां 2 साल मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर उसकी हफ्ता पहले ही जॉब लगी थी। उसके पिता दविंदर सैनी के अनुसार बीती 25 अप्रैल को उसकी बेटी के साथ आखिरी बात हुई थी। बातचीत में वह सामान्य थी, परंतु अगले दिन उसकी रूम पार्टनर का फोन आया कि वंशिका रूम में वापस नहीं लौटी है और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में लापता की शिकायत दर्ज करवाई थी।

    पुलिस को 2 दिन बाद वंशिका का शव कॉलेज के समीप एक Beach के पास मिला। उसके दोस्तों के मुताबिक, वंशिका शुक्रवार रात करीब 9 बजे बस पकड़कर बिना बताए कॉलेज के लिए निकली थी और उसी रात उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस को 2 दिन बाद उसकी बॉडी तो मिल गई है परंतु सेल फोन बरामद नहीं हुआ है। शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar-Jammu Railway मार्ग पर रेलवे गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Jalandhar-Jammu Railway मार्ग पर रेलवे गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    टांडा उड़मुड़: रेलवे ट्रैक पर हरिद्वार से जम्मू जा रही श्री हेमकुंट एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश को रेलवे गार्ड ने नाकाम कर दिया। घटना रात 2 बजे की बताई जा रही है। दरअसल, जालंधर-जम्मू रेल मार्ग पर अज्ञात लोगों ने पत्थर व रॉड फेंककर रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान रेलवे गार्ड की तत्परता के कारण रेलवे नाइट टीम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद रेलवे ट्रैक को समय रहते इस साजिश को नाकाम करते हुए बड़ा हादसा टाल दिया।

    जानकारी देते हुए रेलवे स्टेशन टांडा के स्टेशन मास्टर व रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने हरिद्वार से जम्मू जा रही श्री हेमकुंट एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की नीयत से चंडीगढ़ कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर रॉड व पत्थर फेंके थे, इसके कारण ट्रैक सिग्नल बदलना मुश्किल हो गया था। इस संबंध में रेलवे अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंच गए और ट्रैक क्लियर करवाकर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया।

    उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों ने समय रहते त्वरित कार्रवाई नहीं की होती तो श्री हेमकुंट एक्सप्रेस ट्रेन को बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं घटना का पता चलते ही ट्रेन यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस संबंध में फिरोजपुर रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है तथा रेलवे पुलिस भी संयुक्त रूप से जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कितने लोग हैं।

  • Punjab News: लापता बच्चे के मामले में आया नया मोड़, Tuition Teacher था Mastermind, देखें वीडियो

    Punjab News: लापता बच्चे के मामले में आया नया मोड़, Tuition Teacher था Mastermind, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मोहल्ला कीर्ति नगर के रहने वाला 13 साल का बच्चा पिछली दिनी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। जिसे पुलिस ने सुरक्षित ढूंढ निकाला और बच्चा परिवार को लौटा दिया है। बच्चा अपने ट्यूशन टीचर के साथ शिमला घूमने गया था, परंतु 2 दिन बाद ही बच्चा अपने ट्यूशन टीचर और एक अन्य युवक के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसके बाद परिवार ने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

    जांच में पता चला कि बच्चे को उसके शिक्षक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से साथ ले जाया था। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच करते उस बच्चे को सुरक्षित दार्जिलिंग से बरामद कर परिवार के हवाले कर दिया। डीएसपी सिटी देवदत्त शर्मा ने बताया कि पुलिस तकनीकी तरीके से मामले की जांच कर रही थी। शिक्षक बच्चे को देश के विभिन्न हिस्सों में अपने साथ लेकर गया था, जिससे यह पता चलता है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था। जिसके बाद शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उसका 4 दिन का रिमांड मिला है।

  • Jalandhar News: विधायक सहित 100 से 150 लोगों पर FIR दर्ज, सुखविंदर कोटली का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विधायक सहित 100 से 150 लोगों पर FIR दर्ज, सुखविंदर कोटली का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आदमपुर के शहर भोगपुर में 6 दिन पहले शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में धरना लगाने को लेकर कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें 22 लोगों के बायनेम और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भोगपुर में शुगर मिल के अंदर लग रहे प्लांट को लेकर सुखविंदर कोटली ने कहा कि लोगों द्वारा 8 महीनों से लगातार विरोध किया जा रहा है।

    जिसके चलते 23 अप्रैल को हुए रोष मार्च और राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरने के कारण विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के खिलाफ और प्रदर्शनकारियों जिसमें विभिन्न पार्टियों के नेता, किसान जत्थेबंदियों के नेता और शहरवासियों के शामिल थे, वहीं अब पुलिस ने एफआईआर राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी इंडिया (NHAI) के अधिकारी जसवंत कुमार के बयानों पर कांग्रेस विधायक कोटली सहित 100 से 150 लोगों को एफआईआर में नामजद किया गया है। कोटली ने कहा कि प्रशासन पर्चा दर्ज करके लोगों की आवाज को दबा नहीं सकता। पुलिस जब चाहे उन्हें गिरफ्तार कर सकती है, लेकिन वह लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। आदमपुर हलके के लोगों को ध्यान में रखते हुए वह अपनी जान भी कुर्बान कर देंगा। इस दौरान उन्होंने दर्ज की गई एफआईआर दर्ज किए जाने का पुलिस का स्वागत किया।

    पुलिस को दी शिकायत में एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि धरने के लिए सभी को एक साइड दी गई थी, जिससे वह एक साइड पर अपना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से कर सकते थे। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया और टी-पॉइंट से हाईवे बंद कर दिया। इस दौरान करीब चार घंटे तक हाईवे पर जाम रहा और लोगों को परेशान होना पड़ा। बार बार अपील करने के बाद भी उक्त धरना खत्म नहीं किया गया है। जिसके बाद उन पर ये एक्शन लिया गया है।

  • Haryana News: Nursing Staff ने CMO पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: Nursing Staff ने CMO पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के बाहर नर्सिंग वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष विनीत बांगड़ की अध्यक्षता में नर्सों ने सीएमओ पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। नर्सिंग स्टाफ हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने बताया कि सिविल सर्जन पंचकूला द्वारा नियमों के विरुद्ध आए दिन हमारे नर्सिंग स्टाफ की डेपुटेशन पीएचसी, सीएचसी, नानपुर, कोट, मोरनी स्थानों में की जा रही है।

    इन स्थानों पर इवनिंग और नाइट में किसी डॉक्टर की ड्यूटी नहीं लगाई जाती और नर्सिंग स्टाफ को बिना डॉक्टर के इलाज करने व डिलीवरी करवाने के लिए मजबूर किया जाता है। जबकि हम बिना डॉक्टर के लिखे ट्रीटमेंट नहीं दे सकते। इसके अलावा ड्यूटी के समय स्टाफ नर्सों के साथ शरारती तत्वों के द्वारा बदतमीजी व छेड़छाड़ की गई, जिसको लेकर पीएमओ पंचकूला को अवगत करवाया। जब सिविल सर्जन पंचकूला से मिलने गए तो उनके द्वारा मिलने से मना कर दिया। विनीता बांगड़ ने बताया कि जब वह अपनी समस्याओं को लेकर सीएमओ के पास गए तो उनके द्वारा मिलने से इनकार कर दिया गया। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि मामले में कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा मुख्यमंत्री हरियाणा और स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

  • Jalandhar News: वकील और महिला के किडनैपिंग का मामला, आरोपी ने किया डबल मर्डर, गिरफ्तार

    Jalandhar News: वकील और महिला के किडनैपिंग का मामला, आरोपी ने किया डबल मर्डर, गिरफ्तार

    आरोपी से पूछताछ में आई चौकाने वाली वजह सामने

    जालंधर, ENS: एजीआई इमारत में 7वीं मंजिल पर फ्लैट नंबर-711 (ई) से वकील और उसकी महिला मित्र के किडनैपिंग की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने वकील की लुधियाना से गाड़ी बरामद की थी। दरअसल, 19 अप्रैल की रात 44 साल के एडवोकेट संजीव कुमार और उसकी महिला मित्र अंजूपाल की किडनैपिंग हुई थी। इस मामले में कपूरथला पुलिस ने गुजरात के कच्छ से मुख्यारोपी हरविंदर सिंह बिंदर को अरेस्ट किया है। बिदंर ने खुलासा किया है कि उसने किडनैपिंग के बाद एक साजिश के तहत डबल मर्डर को अंजाम दिया है। बिंदर से जब पूछा गया कि संजीव और अंजू कहा है तो बोला-मैंने मार दिया। पुलिस ने पूछा लाशें कहा हैं तो बोला-टेंशन क्यों ले रहे। लुधियाना में बता दूंगा। बिंदर ने कहा-मैंने जेल में चिट्टा चिट्टा बेचा। अंजू को अपनी कमाई भेजता रहा। वह संतोषपुरा में रहती थी, लेकिन उसके पैसे से फ्लैट खरीद लिया। मुझ से किनारा कर अब एडवोकेट के साथ रहने लगी थी। मुझे यह बात बर्दाश्त नहीं थी, क्यों कि जब वह पैसे भेजता था तो उससे फोन पर बात करती थी, लेकिन जब उसका मतलब निकल गया तो मुझे इग्नोर करने लगी। इस लिए दो दोस्तों संग मिलकर दोनों को मार दिया। कपूरथला पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड के लिए मुख्यारोपी लुधियाना निवासी हरविंदर सिंह बिंदर को मजिस्ट्रेट देना कोर्ट (जवाई) कच्छ में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। बता दें कि बिंदर ने 13 साल पहले लुधियाना में डीएसपी बलराज सिंह गिल और उनकी महिला मित्र की हत्या में डबल उम्र कैद की सजा काट रहा था। 2 महीने पहले वह पैरोल पर आया था। उसने 23 अप्रैल को जेल लौटना था, लेकिन उससे पहले उसने फिर से डबल मर्डर कर दिया। गोल्डन एवेन्यू फेज-2 के रहने वाले 71 साल के सुदेश लाल ने कहा-44 साल का बेटा फ् संजीव कुमार एडवोकेट है। परागपुर के पास एजीआई इमारत में फ्लैट नंबर 711 (ई) मेरे बेटे संजीव और उसकी महिला दोस्त अंजूपाल के नाम पर है। इस फ्लैट में बेटे संग अंजू और उसकी 16 साल की बेटी पलक रहते हैं। 19 अप्रैल की शाम करीब साढ़े 6 बजे बेटा अपनी आई-20 कार पीबी 08 एफ-क्यू 0469 में यह कह कर गया कि वह फ्लैट में क जा रहा है। 22 अप्रैल को बेटे को कॉल की तो उसका फोन बंद आ रहा था। बेटा कभी फोन बंद नहीं करता था। फिर उसने अंजू को कॉल की तो उसका भी फोन बंद आना शुरू हो गया। वह फ्लैट में गया तो फ्लैट बंद था। घंटी बजी, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। पिता ने कहा- वे लौट गए कि वह लोग कहीं गए होंगे। वह दूसरे दिन 23 अप्रैल की सुबह फिर फ्लैट गए तो वह बंद था। सिक्योरिटी गार्ड से ताला तुड़वा तो वह देख कर दंग रह गए कि अंदर पलक थी। वह डरी और सहमी हुई थी। पलक इतनी डरी हुई थी कि ठीक से बोल नहीं रही थी। जब नॉर्मल हुई तो बोली-19 अप्रैल की देर रात तीन लोग पता नहीं कैसे अंदर आ गए। मेरे रूम में एक युवक आया। मेरे सिर पर पिस्तौल रखकर बोला-किसी से कोई बात नहीं करनी न ही फ्लैट से बाहर जाना है। पलक ने कहा-मेरे-माता-पिता को धक्के मार कर साथ ले गए। वह डर के कारण फ्लैट में रही। पिता ने कहा-पार्किंग में बेटे की कार तक नहीं मिली। पिता ने कहा-उसे डर है कि उनके बेटे और अंजू को कत्ल करने के इरादे से किडनैपिंग की गई है। थाना सदर (फगवाड़ा) की पुलिस ने बीएनएस की धारा 138 व 140 और असलहा एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
  • Punjab News: आतंकी हमले के विरोध में निकाली रोष रैली, बाजार रहे बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: आतंकी हमले के विरोध में निकाली रोष रैली, बाजार रहे बंद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में चिंतपूर्णी बाजार पूरी तरह से बंद रहा। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने एकजुट होकर आतंकी घटना की निंदा की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते रोष रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जिनमें दुकानदार, सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।

    व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे कायराना हमलों से देश की एकता और अखंडता को कोई खतरा नहीं है, बल्कि इससे देशवासियों का हौसला और भी बुलंद होता है। उन्होंने हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इस दौरान बाजार की सभी दुकानें और प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखे गए, जिससे आम जनमानस ने भी हमले के खिलाफ अपना विरोध जताया। रैली शांतिपूर्वक संपन्न हुई और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया।