Blog

  • US Embassy ने Jalandhar के Agent Sharma पर करवाई FIR दर्ज

    US Embassy ने Jalandhar के Agent Sharma पर करवाई FIR दर्ज

    नई दिल्ली: अमेरिकी दूतावास ने जालंधर के एक एजेंट के खिलाफ मामल दर्ज करवाया है। FIR के अनुसार अमेरिकी दूतावास के एक प्रतिनिधि ने बताया कि 22 अप्रैल 2025 को जतिंदर सिंह ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में गैर-आप्रवासी वीज़ा के लिए आवेदन किया था। जतिंदर ने कहा कि वह 4 फरवरी 1992 को पंजाब के होशियारपुर जिले के तलवंडी डड्डियां में जन्मे हैं और अपनी पहचान के प्रमाण के रूप में भारतीय पासपोर्ट प्रस्तुत किया।

    जतिंदर द्वारा दुतावास मे 11 अप्रैल 2025 को पैनासिया मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जारी एक रोजगार पत्र जमा करवाया था। जिस पर अनुसंधान एवं विकास निदेशक के हस्ताक्षर थे। इसके इलावा मार्च 2025 के महीने की पेरोल पर्ची, 22 मार्च 2025 की तारीख वाला अमेरिकी न्यूरोरैडियोलॉजी सोसाइटी का निमंत्रण पत्र और डॉ. जतिंदर सिंह के नाम का एक विज़िटिंग कार्ड। जिसमें जतिंदर का पद न्यूरो डायग्नोस्टिक मैनेजर दर्शाया गया था। उन्होंने अपनी वैवाहिक स्थिति शादीशुदा और पत्नी का नाम नवदीप कौर बताया था।

    22 अप्रैल 2025 को अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों के सामने दौरान जतिंदर ने कबूल किया कि वह कभी पैनासिया मेडिकल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत नहीं थे और न ही वे कभी न्यूरो डायग्नोस्टिक का मैनेजर था । दस्तावेज़ों में उसकी शादी नवदीप कौर से बताई गई थी। जबकि वास्तव में वह “अविवाहित” हैं और नवदीप कौर को जानता भी नहीं है।

    जतिंदर सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी भरे रोजगार दस्तावेज़ उसे पंजाब के जालंधर में रहने वाले राजिंदर शर्मा ने उपलब्ध कराए थे। वीज़ा मिलने के बाद राजिंदर शर्मा को 15 लाख का भुगतान करना तय हुआ था। अमेरिकी दूतावास की शिकायत पर चाणक्यपुरी पुलिस स्टेशन मे दोनों के खिलाफ BNS की धाराओं 318(4),319(2),336(3),340(2),61(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • Haryana News: इस इलाके में मिला गाय का कटा सिर, हिंदु समाज मे रोष, देखे वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में मिला गाय का कटा सिर, हिंदु समाज मे रोष, देखे वीडियो

    हरियाणा: पंचकूला के सेक्टर 28 में सड़क किनारे गाय का कटा हुआ सिर मिलने के समाचार से हिंदु समाज में रोष व्याप्त है। इस घटना के बाद सेक्टर 23 में गोवन गौशाला में प्रबंधक विजय अग्रवाल ने मीडिया से कहा कि गौ माता का सिर विधिपूर्वक दफना दिया गया है। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। दोषियों ने सड़क के किनारे सिर को फेंका है, लेकिन गाय का धड़ अभी तक नहीं मिला।

    महामंडलेश्वर विश्वमिंत्रा नंद गिरी जूना अखाड़ा माता बंगला मुखी मंदिर मोरनी ने कहा कि जिन आरोपियों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है उसका सिर लाने वाले को 10 लाख रुपए इनाम दिया जाएगा। हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ जाती हो रही है। जिस किसी ने भी गौ माता के सिर को काटा है वह हिंदु नहीं है। इस घटना को लेकर कल सुबह मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर करीब 10:00 बजे प्रदर्शन किया जाएगा और जब तक गौ माता के हत्यारे पकड़े नहीं जाते तब तक धरना जारी रहेगा।

  • दोस्त से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती, मंगवाया नकली अंगूठा और इंसानी मांस, देखें वीडियो

    दोस्त से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती, मंगवाया नकली अंगूठा और इंसानी मांस, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक आरोपी ने अपने दोस्त से रंगदारी वसूलने के लिए हैरत करने वाला स्वांग रचा। आरोपी ने इंसान का कटा हुआ अंगूठा पार्सल में रखकर भेजा, जिसमें धमकी भरी चिट्ठी भी मौजूद थी। चिट्ठी में उसने 5 करोड़ रुपये देने की धमकी दी। ओर पैसे न देने पर रंगदारी की रकम डबल हो जाने और घर के एक शख्स की हत्या कर देने की बात भी लिखी थी। आरोपी ने इस पार्सल को भेजने के लिए एक लड़की का इसतेमाल किया। पार्सल में धमकी भरी चिट्ठी, स्मार्ट वॉच और इन्सान का कटा हुआ नकली अंगूठा रखा हुआ था। आरोपी ने लिखा कि इजराइल ने गाजा में बहुत बुरा हाल किया है। वहां के लोगों को खाना खिलाने के लिए तुम्हारी मदद चाहिए है।

    आरोपी ने धमकाते हुए आगे लिखा कि अगर कोई गड़बड़ की तो परिवार का एक सदस्य भी कम हो जाएगा। इस बात का डर बैठाने के लिए उसने कटे हुए अंगूठे की तरफ इशारा किया। ज्यादा होशियारी करने कि कोशिश और पुलिस की मदद लेने पर घर आकर पूरे परिवार को खत्म कर देने की बात भी लिखी थी। पीड़ित ने पुलिस के पास जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने जबरन वसूली के तहत मामला दर्ज किया। बीएनएस की धारा 308 (5) के तहत दर्ज करके छानबीन शुरू हुई। पार्सल देने आई लड़की को 600 से ज्यादा सीसीटीवी खोजने के बाद ढूंढ निकाला गया। इसके बाद उसकी मदद से आरोपी अभिषेक तक पहुंचा गया।

    जानकारी के दौरान आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अभिषेक बताया ओर कबूल किया कि उसने अपने जानने वाले एक शख्स विकास जैन से पैसे एंठने के लिए ये स्वांग रचा था। आरोपी विकास को बीते 30 सालों से जान पहचान है। आरोपी ने इस काम को अंजाम देने के लिए कुछ लोगों को काम पर रखा और इसके लिए 35,000 रुपये की रकम भी चुकाई। उसने अपनी भतीजी और रिश्तेदार सचिन जैन से अपनी योजना को अंजाम देने के लिए मदद ली। आरोपी ने इंडिया मार्ट से प्लास्टिक से बना कृत्रिम अंगूठा खरीदा। दिलशाद गार्डन की एक दुकान से 500 रुपये की स्मार्ट घड़ी खरीदी और वहीं की एक अन्य दुकान से अपने टाइप किया हुआ धमकी भरा पत्र प्रिंटआउट कराया और इन सामान को जैन के घर भेज दिया।

  • Himachal News: वर्धमान चौक पर बह रही है गंदगी की नदी

    Himachal News: वर्धमान चौक पर बह रही है गंदगी की नदी

    बद्दी में आईएएस अधिकारी बैठने पर भी नहीं हुआ सुधार, सडक़ों, नालियों व गलियों में अटी है गंदगी

    बद्दी/सचिन बैंसल: नवगठित नगर निगम बददी क्षेत्र में व्यवस्थाएं सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही है। नगर निगम के अधिकारी नगर परिषद भंग होने के बाद जहां यहां की समस्याओं से बेखबर है वहीं नगर परिषद के चुने हुए पार्षद भी सदन की बैठक न होने से चुपचाप बैठ गए है।  जब बैठक ही नहीं होगी तो विकास कार्य कैसे होंगे। ताजा मामले में नगर निगम बददी के वार्ड 7 के तहत वर्धमान चौक पर सीवरेज लंबे समय से फूटा हुआ है और उसका तोहफा कई कई मीटर तक लोगों को निशुल्क मिल रहा है।

    यह वर्धमान चौक वो हैं जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां एबोट फार्मा, बिरला टैक्सटाई, हैवल्स और वर्धमान के कई यूनिट स्थापित हैं। यह सीवरेज बहकर जहां राहगीरों के लिए परेशानी बन रहा है वहीं स्कूली बच्चों के लिए भी सिरदर्द बनकर रह गया है। यह सीवरेज बहकर एफी फार्मा रोड तक पहुंच गया है और रात्रि शिफट वाले मजदूरों के लिए आफत है। यह उभरते हुए बददी शहर पर एक कंलक है जिसको विकसित करने का दावा प्रदेश सरकार, बीबीएनडीए व नवगठित नगर निगम कर रहा है।

    अधिकारियों से शहर नहीं संभल रहा-सचदेवा

    श्रीराम सेना के सह संयोजक डा संदीप कुमार सचदेवा ने कहा कि उनके वार्ड में यह समस्या लंबे समय से है। उन्होने कहा कि सरकार ने यहां पर आईएएस व एचएएस स्तर के अधिकारी बिठा रखे हैं जो कि रोज यहां से निकलते भी हैं लेकिन उनको आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। साई रोड की नालियां गंदगी से अटकी हुई है और कूडा जगह जगह बिखरा हुआ है। कांग्रेस सरकार बददी शहर को नर्क में धकेलने में लगी हुई है और एशिया की सबसे बडी औद्योगिक नगरी कबाड नगरी बनती जा रही है। सरकार को राजस्व तो सबसे ज्यादा बददी से चाहिए परंतु सुख सुविधाओं के मामले में सरकार गौण हो जाती है। उन्होने कहा कि दून के विधायक अपनी जिम्मेदारी न निभाकर मात्र नाम के विधायक बनकर रह गए हैं जबकि उन्होने जीत के बाद बडे बडे दावे किए थे।

  • Punjab News: Border Area में Zero Line पर किसानों ने कसी कमर, देखें वीडियो

    Punjab News: Border Area में Zero Line पर किसानों ने कसी कमर, देखें वीडियो

    पठानकोट: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमा पर खड़े लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई है। लोगों ने कहा कि अगर युद्ध की स्थिति बनती है, तो वह सेना के आदेशों की पालना करेंगे। जैसे उन्होंने 1965 और 1971 के युद्धों में किया था।

    जिले के सिंबल, टिंडा, जैदपुर सहित सीमा के गांव पंजाब से लगती पाकिस्तान सीमा के पास स्थित हैं। युद्ध की स्थिति को देखते हुए सीमा पर रहने वाले किसान अपनी गेहूं की फसल को जल्द से जल्द कटाई के लिए तैयार कर रहे हैं। सीमा से लगे गांवों में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जल्द से जल्द काटने के निर्देश हैं ताकि सीमा पर तनावपूर्ण माहौल में उन्हें नुकसान न हो।

    स्थानीय लोगों ने कहा कि अब उनमें डर का कोई माहौल नहीं है। वह BSF के साथ सीमा पर हर तरह से देश की सेवा कर रहे हैं। जैसे कि उन्होंने पहले 1965, 1971, कारगिल युद्ध और फिर सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान किया था। पहलगाम हमले के लिए पाकिस्तान को सख्त जवाब देना बहुत जरूरी है।

    यदि युद्ध जैसी स्थिति बनती है और उन्हें यहां से हटाया जाता है, तो सरकार को इसके लिए पूरा प्रबंध करना चाहिए। वह अपने बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेजकर सुरक्षा एजेंसियों, सेना और BSF के साथ डटे रहेंगे।

  • विधायक हरदीप बावा ने हल्के के विकासात्मक कार्यों के लिए 2 करोड़ 49 लाख 46 हजार रूपए का चैक बी.डी.ओ. को सौपा

    विधायक हरदीप बावा ने हल्के के विकासात्मक कार्यों के लिए 2 करोड़ 49 लाख 46 हजार रूपए का चैक बी.डी.ओ. को सौपा

    समाज के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना सरकार का उद्देश्य – बावा

    वद्दी/सचिन बैंसल: नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए ज़िला खनन निधि तथा बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के माध्यम से 02 करोड़ 49 लाख 46 हजार रूपए स्वीकृत किए गए हैं। हरदीप सिंह बावा आज नालागढ़ में क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए स्वीकृत राशि वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

    उन्होंने स्वीकृत राशि का चैक खंड विकास अधिकारी नालागढ़ को वितरित किए। उन्होंने समारोह में उपस्थित विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रधानों से आग्रह किया कि वह तय समय सीमा के अंदर स्वीकृत राशि को ग्राम पंचायत के विभिन्न विकासात्मक कार्य में खर्च करें।

    हरदीप सिंह बावा ने समारोह में उपस्थित विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रधानों से आग्रह किया कि वह लंबित पड़े कार्यों की स्वीकृत धनराशि को शीघ्र खर्च करें ताकि क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा सके। उन्होंने प्रधानों से कहा कि स्वीकृत धनराशि को समय पर खर्च किया जाना आवश्यक है ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। ऐसा न करने की स्थिति में विकासात्मक कार्यों के लिए स्वीकृत राशि निर्धारित समयावधि के बाद कोषागार में स्थानांतरित कर दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि 01 करोड़ 70 लाख 46 हजार रुपए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण तथा 72 लाख रुपए ज़िला खनन निधि के माध्यम से ग्राम पंचायत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकासात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य सभी वर्गों के अंतिम व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व अन्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं व नीतियां क्रियान्वित की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 15 स्कूलों में सामान्य कक्षाओं को स्मार्ट कक्षाओं में परिवर्तित करने के लिए 30 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए प्रति स्कूल 02 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में 50 स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं परिवर्तित करने पर कार्य किया जा रहा है।

    विधायक ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी नालागढ़ नियोन धैर्य शर्मा, पूर्व प्रधान रामकुमार शर्मा, पूर्व जिला परिषद उजागर चौधरी, राजीव भल्ला, कुलदीप सिंह, उपप्रधान जगजीत सिंह  तथा ग्राम पंचायतों के प्रधान व वार्ड सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • खैर के अवैध कटान का पर्दाफाश, ट्राला चालक ने खोले कई राज

    खैर के अवैध कटान का पर्दाफाश, ट्राला चालक ने खोले कई राज

    अवैध कटान के साथ आगजनी की घटनाओं की भी होगी जांच:डीएफओ 

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के खुरवाई फॉरेस्ट रेंज में खैर के अवैध कटान का एक बड़ा मामला सामने आया है। बीते रोज ट्राला चालक यशपाल की गिरफ्तारी के बाद वन विभाग और पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आरोपित ने अपने ब्यान में बताया कि सोनू, सुरेश और विजू नामक तीन व्यक्ति नियमित रूप से उसे फोन कर खैर के पेड़ों की अवैध कटाई से निकाले गए ‘मोच्छे  लाने और ले जाने के लिए बुलाते थे। यशपाल के अनुसार ये लोग सरकारी भूमि पर खैर का अवैध कटान करते थे और फिर फोन कर उसे ट्राले सहित वहां बुलाते थे। वह कई बार इन खैर की लकड़ियों को विभिन्न स्थानों पर पहुंचा चुका है। कभी लकड़ियां किसी गांव के पास उतारी जाती थीं, तो कभी सुनसान क्षेत्रों में।

    चालक ने पूछताछ में यह भी बताया कि तीनों व्यक्ति कहां के रहने वाले हैं उसे जानकारी नहीं है क्योंकि वे अक्सर स्थान बदलते रहते थे और छुपकर काम करते थे। खुरवाई फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर संदीप ठाकुर ने बताया कि आरोपी ट्राला चालक यशपाल के ब्यान विभाग के पास भी रिकॉर्ड में हैं। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही सुनियोजित और संगठित तरीके से किया जा रहा अवैध कारोबार है, जिसमें संभवतः और भी लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी टीम पुलिस के साथ समन्वय कर रही है। हम चाहते हैं कि पुलिस इस मामले में तेजी से जांच करे ताकि असली दोषियों तक पहुंचा जा सके।

    डीएफओ ऊना  सुशील राणा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि विभाग अवैध कटान रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के समय में जंगलों में हो रही आगजनी की घटनाएं भी जांच के घेरे में हैं। उन्होंने कहा कि हमें शक है कि ये आगजनी की घटनाएं जानबूझकर उन लोगों द्वारा की जा रही हैं जो अवैध कटान में शामिल हैं। इन घटनाओं का उद्देश्य अवैध गतिविधियों के सबूत मिटाना है। ऐसे वन काटूओं पर हम विशेष निगरानी रख रहे हैं। डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि विभाग ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं जो जंगलों में नियमित गश्त करेंगी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलती है तो वे तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, यशपाल पहले भी कई बार खैर की लकड़ियों को लेकर अलग-अलग स्थानों पर जाता रहा है। हालांकि वह खुद को सिर्फ एक ‘ड्राइवर’ बताता है, लेकिन पुलिस को शक है कि वह इस नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और जीपीएस लोकेशन के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यशपाल किन स्थानों पर गया और उसने किन लोगों से संपर्क किया। इसके अलावा, जिन नंबरों से उसे फोन आते थे, उन पर भी निगरानी रखी जा रही है।

    अवैध कटान और आगजनी पर विभाग सख्त, त्वरित कार्रवाई के निर्देश:सुशील राणा

    जिला ऊना में अवैध कटान और जंगलों में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को लेकर वन विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। जिला वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि जंगलों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए विभाग पूरी तरह सतर्क है। हाल ही में जिले के कुछ क्षेत्रों में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई और जानबूझकर जंगलों में आग लगाने की शिकायतें मिली हैं, जिस पर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जंगलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और यदि किसी को अवैध कटान या आगजनी की जानकारी हो तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

  • Punjab News: Border इलाके में पुलिस ने किया Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: Border इलाके में पुलिस ने किया Encounter, देखें वीडियो

    एक ही दिन में दूसरी मुठभेड़ चली गोलियां, दो घायल

    अमृतसर: जिले मे एक ही दिन मे पुलिस के दूसरे एनकाउंटर का मामला सामने आया है। आज सुबह पहली कार्रवाई कमिशनरेट पुलिस द्वारा की गई। जिसमे पुलिस और आरोपी में वेरका बाईपास पर मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी शिवम सिंह घायल हुआ था।

    जिसके बाद शाम को देहात पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई, जिसमे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास कसौवाल गांव में पुलिस की दो बदमाशों से मुठभेड़ हुई । इस मुठभेड़ में दोनो घायल हुए हैं। जानकारी देते हुए SSP मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि गैंगस्टर जीवन खोजी के दो साथी रमदास इलाके में घूम रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस गैंगस्टरों के पीछे लग गई। ।

    इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें घेरा, तो बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी करते छह राउंड फायर किए। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में चार गोलियां चलाई और दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस वाहन पर भी गोली के निशान मिले। पकड़े गए दोनों बदमाशों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश विदेश मे बैठे गैंगस्टर जीवन फौजी के इशारों पर काम कर रहे थे।

  • भगवान सत्यनारायण मंदिर बहडाला में  सालाना भंडारे का आयोजन 30 अप्रैल को

    भगवान सत्यनारायण मंदिर बहडाला में सालाना भंडारे का आयोजन 30 अप्रैल को

    ऊना/सुशील पंडित: बाबा पहाड़ियां एवं भगवान सत्यनारायण मंदिर बहडाला में 30 अप्रैल को सालाना 43 वां भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के सेवक अमन कघा ने बताया कि इस दिन सुबह तड़के से पूजा आरंभ की जाएगी और 10 बजे झंडे की रस्म अदायगी होगी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर दूरदराज से आई संगत बाबा पहाड़ियां मंदिर के प्रमुख गद्दीनशीं 1008 बाबा रविदत्त जी का आशीर्वाद प्राप्त करेगी और कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोपहर को करीब साढ़े 12 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगत को पहाड़ी धाम परोसी जाएगी। इसके अतिरिक्त देर शाम को बाबा पहाड़ियां का दहाजा भी होगा। जिसमें  अरनियाला से भजन गायक पवन फौजी इत्यादि कलाकार आएंगे और रात भर जागरण करेंगे।

  • डांस के सुपरस्टार कार्यक्रम का 13वां ऑडिशन संपन्न

    डांस के सुपरस्टार कार्यक्रम का 13वां ऑडिशन संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित: विद्यार्थी समाज सेवा सभा के तत्वावधान में “डांस के सुपरस्टार” कार्यक्रम का 13वां ऑडिशन आज स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल, अप्पर अर्नियाला में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 60 प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देवभूमि फाउंडेशन के चेयरमैन प्रिंस ठाकुर तथा स्कूल के प्रधानाचार्य  धीरज शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में प्रिंस ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी समाज सेवा सभा द्वारा आयोजित यह मंच युवाओं को उनकी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करता है तथा उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा, “डॉक्टर, इंजीनियर या डांसर बनना आसान है, लेकिन एक सच्चा इंसान बनना सबसे कठिन कार्य है। बच्चों की नींव मजबूत होगी, तभी देश का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।” ऑडिशन में शानदार प्रदर्शन करने वाले निम्नलिखित प्रतिभागियों का क्वार्टर फाइनल के लिए चयन किया गया: चयनित प्रतिभागी: अंशिका (344), रूहानी (346), सुदीक्षा (348), सोनाक्षी (355), अविका (357), आरुषि (358), साक्षी (361), उमांशी (362), नेहा (367), वृंदा (372), गीतांजलि (372), शिवि (387), राघवी (387)। वेटिंग लिस्ट में शामिल प्रतिभागी: मायरा (343), यशिका (351), साराह (363), सुहानी (370), सिमर (392), रिद्धि (392), सारिका (392), अनाया (392)। कुल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 60 प्रतिभागी: मायरा (343),आरुषि(345), नायरा (347), इवान्या (349), दिवांशी (350), यशिका (351),काशवी (352), वेदान्ग (353), वैष्णवी (354), आरव (356), हर्षदा (359), प्रिशा (360), सिमरप्रीत (364), रुहीन (365), निहारिका (366), नीलेश (368), विधी(369),सुहानी(370), रानवि (373), अद्विका (374),इशिका(375), अन्न (376), श्वेता (377), आराध्य (378), मायरा (379), अमायरा (380), आराध्य (381), जसमीत (382), इनाया (383), इशिता (384), रूहानी (385), शुभ्रा (386), प्राणवि (386), काव्या (388), मनस्वी (388), कृतिका (389), सोफिया (389), आर्मीत (389), तनवी (390), गुर्लीन (390), काव्या (391), प्रियांशी (391),सिमर(392), रिद्धि (392), सारिका (392), अनाया (392) प्रतियोगिता के आयोजन में स्कॉलर यूनिफाइड स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थी समाज सेवा सभा के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों ने बेहतरीन उत्साह और ऊर्जा के साथ अपनी प्रस्तुति दी। आयोजन समिति ने सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं अगला ऑडीशन 29 अप्रैल मंगलवार को हिमलैंड स्कूल डंगोह खास में होगा।