Blog

  • Punjab News: नशे को लेकर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर सहित पार्षदों ने किया प्रस्ताव पास, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे को लेकर मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर सहित पार्षदों ने किया प्रस्ताव पास, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ लगातार सरकार द्वारा सख्त एक्शन लिए जा रहे है। वहीं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी नशों को लेकर पुलिस अधिकारियों को 31 मई तक डेडलाइन दे दी है। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करने के आदेश जारी किए है। एक ओर पंजाब सरकार नशे को पंजाब के खत्म करने में लगी हुई है, दूसरी ओर नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर के अलावा 4 पार्षदों द्वारा नशे के खिलाफ मुहिम में हिस्सा लेते हुए प्रस्ताव पास किया गया।

    इस दौरान मेयर ने एसएचओ के साथ बैठक की। मामले की जानकारी देते हुए नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चन्नी ने कहा कि पंजाब में नशे के कारण युवा पीढ़ी खत्म हो रही है। इसे बचाने के लिए पंजाब सरकार ने जो मुहिम शुरू की है, उसी कड़ी के तहत पार्षदों के मिलकर मुहिम के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है। इसी को लेकर एसएचओ वरुण कुमार के साथ मुलाकात की गई और प्रस्ताव पास किया। इसमें वार्ड नंबर 8 से मेयर बलजीत सिंह चन्नी, वार्ड नंबर 36 से सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण कुमार पीना, वार्ड नंबर 40 से तीर्थ राम, वार्ड नंबर 34 से हरी राम, वार्ड नंबर 32 से बूटा सिंह, और वार्ड नंबर 22 से प्रवीण मक्कड़ शामिल रहे। इस दौरान निर्णय लिया है कि किसी भी नशा तस्करों का साथ नहीं दिया जाएगा।

    अगर कोई हमारे मोहल्ले में नशा छोड़ना चाहता है, तो उसकी पूरी सहायता की जाएगी। वहीं थाना प्रभारी वरुण कुमार ने कहा कि नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और पार्षद उनके पास आए हैं। उन्होंने एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें नशा तस्करों का साथ न देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पहले से ही नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इस कार्रवाई में नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर सहित पार्षदों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने लोगों से अपील की हैं कि वे भी पुलिस प्रशासन का साथ दें ताकि पंजाब से नशे को खत्म किया जा सके।

  • विजिलेंस चीफ पर Action के बाद Jalandhar पहुंचे Transport Minister Laljit Bhullar, देखें वीडियो

    विजिलेंस चीफ पर Action के बाद Jalandhar पहुंचे Transport Minister Laljit Bhullar, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार ने ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले से जुड़े मामले में हाल ही में विजिलेंस के चीफ डायरेक्टर ADGP एसपीएस परमार, फ्लाइंग स्क्वॉयड AIG स्वर्नदीप सिंह और जालंधर विजिलेंस ब्यूरो SSP हरप्रीत सिंह को सस्पेंड किया है। वहीं उनकी जगह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी ADGP एनआरआई प्रवीण कुमार को विजिलेंस ब्यूरो की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मामले के बाद आज ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर टेस्ट ट्रैक आरटीओ दफ्तर पर पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पहले रोपड़ में टेस्ट ट्रैक के दफ्तर में चैकिंग की गई, जिसके बाद फगवाड़ा में टेस्ट ट्रैक दफ्तर में जांच की गई।

    उसके बाद वह अब जालंधर में टेस्ट ट्रैक दफ्तर में पहुंचे है, जहां दस्तावेज खंगाले गए। उन्होंने इस दौरान बच्चों से अधिकारियों द्वारा पैसों की मांग को लेकर बात की गई, लेकिन कोई ऐसा केस नहीं मिला। वहीं ट्रेक पर आने वाले समय में 2 अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा, जिसके चलते बच्चों से एक्स्ट्रा फीस लेने की शिकायतों ने निजात दिलाई जाए। वहीं ट्रैक पर टेस्टिंग के आने वाले लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पानी और बैठने की व्यवस्था के लिए डेढ़ लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है, जो जल्द उन्हें मुहैया करवा जाएगा। पेडिंग ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर कहा कि वह एक माह तक खत्म कर दी जाएगी। इस दौरान आरसी का टेंडर अलग दिया जाएगा, वहीं टेस्टिंग का टेंडर अलग दिया जाएगा।

    स्मार्ट चिप के कारण जो पेडेंसी की समस्या आई है, उसको लेकर ठेकेदार की 5 करोड़ की सिक्योरिटी जब्त कर ली जाएगी, वहीं 6 करोड रुपए के किए गए काम को भी जब्त किया जाएगा। इस दौरान उन्हें ब्लैक लिस्ट करार दिया जाएगा। वहीं स्टाफ की कमी को लेकर मंत्री ने कहाकि जल्द स्टाफ की भर्ती की जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना का हल किया जाए। दफ्तर में दलालों की एंट्री बैन होगी, किसी भी व्यक्ति को अंदर आने नहीं दिया जाएगा, सिर्फ ट्रायल देने वाले बच्चे को ही दफ्तर के अंदर आने की अनुमति होगी।

    ट्रायल की रिकार्डिग हेड ऑफिस एनआईसी में होती है, अगर उसमें टेस्टिंग फेल पाई गई तो उसका ड्राइविंग टेस्ट कैंसल होगा। जो भी करप्शन करने की कोशिश करेंगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, जिसकी जांच की जाएगी। वहीं विजिलेंस के चीफ सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाने को लेकर मंत्री ने कहा कि यह विभाग सीएम मान के पास है। ऐसे में कोई खामियां सीएम मान के पास उनके बारे में आई होगी तभी उन्होंने यह कार्रवाई की है।

    जम्मू में हुए आतंकी हमले को लेकर मंत्री ने कहा कि वह निंदनीय घटना है। इस घटना में परिवारों के साथ उनकी संवेदना है। यह पहली बार हुआ है कि सैलानियों पर आतंकियों ने हमला किया। इस घटना में वह अपील करते है कि भारत सरकार आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लें, ताकि दोबारा ऐसी घटना ना हो सके। वहीं पंजाब में जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों के साथ किसी तरह से कोई अप्रिय घटना नहीं हो रही है। अगर कोई भी कश्मीरी स्टूडेंट के साथ अत्याचार करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • Punjab News: SGPC 2928 विद्यार्थियों को देगी 46.67 लाख की वजीफा राशि, देखें वीडियो

    Punjab News: SGPC 2928 विद्यार्थियों को देगी 46.67 लाख की वजीफा राशि, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी द्वारा नवंबर 2024 में आयोजित दर्जा पहला और दर्जा दूसरा की धार्मिक परीक्षा का परिणाम आज शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जारी किया। घोषित परिणाम के अनुसार 2928 विद्यार्थियों को लगभग 46 लाख 67 हजार रुपये की छात्रवृत्ति (वजीफा) राशि दी जाएगी तथा इसके अलावा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

    परिणाम जारी करते हुए शिरोमणि कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि शिरोमणि कमेटी जहां गुरुद्वारा साहिबों की सेवा-संपादन का कार्य करती है, वहीं सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए भी निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि युवाओं और बच्चों को सिख इतिहास, रहित मर्यादा और सिख सिद्धांतों से जोड़ने के लिए धार्मिक परीक्षा का बड़ा महत्त्व है। धर्म प्रचार कमेटी द्वारा आयोजित धार्मिक परीक्षा में हजारों विद्यार्थी भाग लेते हैं, जिनमें से मैरिट में आने वाले विद्यार्थियों को वजीफा राशि दी जाती है।

    उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अमृतधारी विद्यार्थियों को विशेष रूप से भी वजीफा दी जाती है। एडवोकेट धामी ने बताया कि इस वर्ष नवंबर 2024 में आयोजित धार्मिक परीक्षा के दो वर्गों में कुल 53647 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 2928 विद्यार्थियों ने वजीफा प्राप्त की है। इसके साथ ही हर वर्ग में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वालों को भी विशेष राशि दी जाएगी। उन्होंने अपील की कि हर विद्यार्थी को इस धार्मिक परीक्षा में भाग लेने के लिए स्कूल प्रबंधकों को आगे आना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक बच्चे और युवा अपने इतिहास और विरासत से परिचित हो सकें।

  • Punjab News: किसान नेता पंधेर का ऐलान, इस दिन करेंगे थाने का घेराव, CM Mann के समक्ष रखेंगे ये मुद्दे, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता पंधेर का ऐलान, इस दिन करेंगे थाने का घेराव, CM Mann के समक्ष रखेंगे ये मुद्दे, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में अटारी-बाघा सीमा पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने वैध मांगों को लेकर मुद्दा उठाया। आज पंधेर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि जिस तरह से किसानों और मजदूरों की वैध मांगें पूरी करवाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा सड़कों को बंद किए गया। वहीं शंभू-खनौरी और रतनपुरा बॉर्डर पर केंद्र सरकार के खिलाफ लगे मोर्चों को धोखे से नेताओं को गिरफ्तार कर बंद कर दिया गया है, उसे देखते हुए इस समय पंजाब सरकार की ओर से विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2 मई को मुख्यमंत्री भगवंत मान अमृतसर में खालसा कॉलेज में आ रहे हैं, जहां किसान संगठनों द्वारा वे अपनी मांगें उनके सामने रखेंगे।

    उन्होंने बताया कि दोनों फोरमों ने फैसला किया है कि 2 मई को संयुक्त कार्यक्रम के तहत पंजाब के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों में मांग पत्र दिया जाएगा, जिनमें मुख्य मांगों के रूप में पिछले दिनों गेहूं की फसल, गढ़ेमारी और आग लगने की घटनाओं के कारण हुए नुकसान को देखते हुए प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाने की मांग रखी जाएंगी। बॉर्डरों से किसान आंदोलन को दबाने के लिए किए गए हमलों में किसान नेता बलवंत सिंह बहिरामके पर पुलिस द्वारा जबरदस्ती की गई लाठीचार्ज तथा अन्य किसानों और मजदूरों पर की गई हिंसा करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग भी रखी जाएंगी। इस दौरान बॉर्डरों से चोरी किए गए सभी सामान की भरपाई प्रशासन द्वारा की जाए।

    गेहूं की खरीद के चालू सत्र के दौरान मंडियों में किसानों से फॉर्म अनुसार खर्चा लिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर 2 मई को पंजाब के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों में मांग पत्र सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि 6 मई को दोनों फोरमों द्वारा थाना शंभू का घेराव किया जाएगा। 4 मई को केंद्र के मंत्रियों के साथ किसान आंदोलन की मांगों को लेकर बैठक के लिए केंद्र सरकार की ओर से निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है, जिसका जवाब देते हुए दोनों फोरमों ने केंद्र सरकार को लिखित सूचना दे दी है कि दोनों फोरमों ने फैसला किया है कि यदि केंद्र सरकार किसान आंदोलन 2 की मांगों पर बैठक करना चाहती है तो इस बैठक में पंजाब सरकार का कोई मंत्री या किसी भी प्रकार का प्रतिनिधि नहीं बैठना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि हम बैठक से कभी पीछे नहीं हटते, क्योंकि बैठकों के जरिए ही समस्याओं का समाधान निकलता है, लेकिन जिस तरह का धोखा सरकार ने बैठक के लिए आए किसान नेताओं को गिरफ्तार करके देश के किसानों और मजदूरों के साथ किया है, उसके बाद इस मुद्दे पर फिर सरकार के ही मंत्रियों के साथ बैठना लोक भावनाओं के विरुद्ध है, इसलिए संगठनों ने यह फैसला किया है कि यदि इस पत्र के बावजूद सरकार के प्रतिनिधि इस बैठक में बैठते हैं तो संगठनों द्वारा इस बैठक का बहिष्कार किया जाएगा।

  • नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने  दिखाई हरी झंड़ी

    नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा के लिए दौड़ा हरोली, उप मुख्यमंत्री ने  दिखाई हरी झंड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में सामाजिक जन जागरूकता को लेकर किए जा रहे विविध आयोजनों के क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा और नशा मुक्ति जागरूकता मैराथन कराई गई। प्रदेश के परिवहन और खेल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस मैराथन को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। । हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे पुल – हरोली रामपुर पुल पर आयोजित इस दौड़ में लड़के – लड़कियों के जूनियर और सीनियर वर्गों में लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया। सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन में बच्चों और युवाओं में अद्भुत उत्साह देखने को मिला।उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर मीडिया से  बातचीत में कहा कि हम नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल  बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कानून बनाए है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का थीम ही नशा निवारण रखी गई है। हरोली की धरती से नशे के खिलाफ आंदोलन को गति मिली है। साल 2023 में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरोली से ही नशे के खिलाफ एक बड़ी मुहिम शुरू की थी। इस बार भी उत्सव का शुभारम्भ करते हुए राज्यपाल ने इस मुहिम को बल दिया है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने मैराथन में हर श्रेणी में पहले 6 स्थानों पर रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार से नवाजा। उन्होंने 24 विजेताओं को करीब 25 हजार रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए।

    ये रहे विजेता –

    लड़कों के जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर कृष्ण, दूसरे पर रितिक, तीसरे स्थान पर पुनीत कुमार, चौथे पर लक्ष्य, पांचवें पर अभिषेक कुमार और जाहिद हुसैन छठे स्थान पर रहे। वहीं, लड़कियों के जूनियर वर्ग में दिव्या प्रथम, रितिका वर्मा द्वितीय, पलक तृतीय, वंशिका चौथे,बबीता पांचवें और आशिता छठे स्थान पर रहीं। इसके अलावा लड़कों के सीनियर वर्ग में पहला स्थान सरबजोत, दूसरा सौरभ, तीसरा अरुण, चौथा रिहान, पांचवां सावन, और छठा स्थान अनमोल ने हासिल किया। लड़कियों के सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर ज्योति बाला, दूसरे पर रवीना, तीसरे पर निधि, चौथे पर नव्या, पांचवें पर वैशाली, और छठे पर नव्या रहीं। इस अवसर पर डॉ. आस्था अग्निहोत्री, उप मंडल अधिकारी विशाल शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार कलसी, जिला खेल एवं युवा सेवाएं अधिकारी उत्तम डोड, स्थानीय पंचायतों के प्रतिनिधि सुभद्रा चौधरी, रमना देवी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
  • Punjab News: 7 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 7 अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहाली: पंजाब प्रशासन द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज 7 अधिकारियों के तबादलें किए गए। जारी सूची के मुताबिक पंजाब सरकार ने लोक संपर्क विभाग में 7 अधिकारियों के तबादला किए है। जिसमें अधिकारी कमलजीत पाल आईपीआरओ, हरदेव सिंह आईपीआरओ, गुरदीप सिंह आईपीआरओ, अरुण चौधरी आईपीआरओ, भूपिंदर सिंह आईपीआरओ, सतिंदर पाल सिंह एपीआरओ, हरिंदर सिंह एपीआरओ के नाम शामिल हैं। देखें लिस्ट

  • Punjab News: थार, स्विफ्ट, 8 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: थार, स्विफ्ट, 8 लाख की ड्रग मनी, हेरोइन और अवैध हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 अलग अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और दूसरे में मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, लाखों रुपए की ड्रग मनी और हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए मोहाली के एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि सीआईए स्टाफ को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

    इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 211 ग्राम हेरोइन, 8 लाख 10 हजार ड्रग मनी, 2 पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए गए। एसएसपी ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका पुलिस रिमांड हासिल लिया जाएगा। आरोपियों के पुलिस रिमांड के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है। आरोपी सतनाम सिंह पर पहले पर्च दर्ज है, वहीं सोहेल पर भी पहले कई मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि सीआईए पुलिस ने दूसरे में मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके एक थार गाड़ी और एक स्विफ्ट गाड़ी, अवैध 5 कारतूस बरामद की गई। आरोपीय की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

    एसएसपी ने बताया कि पहले सतनाम सिंह, इंद्र सिंह और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ के बाद सोहेल को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने कहाकि आरोपियों से हथियार के बार में पूछताछ जारी है।

    तीसरे मामले में मनदीप सिंह नामक व्यक्ति की गाड़ी को आग लगाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस केस का मास्टर माइंड पीड़ित का कजन भाई निकला, जोकि विदेश में रहता है। वहीं आशु और चंदन से बात करके आरोपी ने आग लगवाई थी। वहीं विदेश में रहते व्यक्ति सहित कपिल और कृपाल को नामजद कर लिया गया है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: पुलिस और आरोपी में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और आरोपी में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों में खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज पुलिस और आरोपी में मुठभेड़ की घटना सामने आई है। जहां कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आरोपी का एनकाउंटर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और आरोपी में वेरका बाईपास पर मुठभेड़ हुई है। जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।

    इस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। आरोपी की पहचान शिवम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रणजीत एवेन्यू में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जांच में पाया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी 4 मामलें दर्ज है।

  • Jalandhar News: Pakistan से आई लड़की ने रचाई शादी, 40 परिवारों को मिल चुकी भारतीय नागरिकता, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Pakistan से आई लड़की ने रचाई शादी, 40 परिवारों को मिल चुकी भारतीय नागरिकता, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 बड़े सख्त एक्शन लिए है। जिसमें पाकिस्तान को वतन वापसी के आदेश जारी किए गए है। पिछले 4 दिनों में 9 राजनयिकों और अधिकारियों समेत कम से कम 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं। केंद्र सरकार की तरफ से जारी डेडलाइन के भीतर भारत छोड़ने में विफल रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन पर मुकदमा चलाया जा सकता है। उन्हें 3 साल तक की जेल या अधिकतम 3 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है।

    दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की आखिरी तारीख 27 अप्रैल निर्धारित की गई है। वहीं, मेडिकल वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक देश से जाने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान पाकिस्तान से पंजाब टूरिस्ट वीजे पर आए लोगों को लेकर एसीपी नरेश डोगरा का बयान सामने आया है। इस दौरान एसीपी ने कहाकि एक व्यक्ति टूरिस्ट वीजे पर पाकिस्तान से पंजाब आया था, लेकिन वह अब जारी आदेशों के बाद वतन वापिस जा चुका है। पाकिस्तान से हिंदू परिवार 219 आए हुए है। जिसमें 40 परिवारों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है। एसीपी ने कहा कि 178 लोग भी भारत की नागरिकता ले चुके है। उनका रिकार्ड खंगाला गया है। जिसमें पाया गया कि कोई दर्जी का काम कर रहा है तो कोई सब्जी का काम कर रहा है।

    एसीपी ने कहा कि इन परिवारों में कितने बच्चे है और वह कौन-कौन से इलाकों में रह रहे है, इसकी गहनता से पूरी जांच की जा रही है। जांच में पाया गया है कि उनके अधिकतर हिंदू परिवार है, जिसका रिकार्ड दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जाचं में पाया गया है कि हिंदू परिवार को पाकिस्तान से वीजा मिला हुआ है। एसीपी ने कहा कि 40 परिवारों का रिकार्ड दिल्ली से बना हुआ है और उनके दस्तावेज जांच के लिए उनके आए हुए है। वहीं बस्ती बावाखेल हिंदू मुस्लिम जो़ड़े को लेकर एसीपी ने कहा कि दोनों उनके पास आए थे। जिसमें लड़की पाकिस्तान से है और लड़का हिन्दोस्तानी है। दोनों के दस्तावेज चैक किए गए उन्होंने वीजा अप्लाई किया हुआ है।

    लेकिन जांच में पाया गया कि लड़की के पास वीजा मौजूद है। उन्होंने कहा कि टूरिस्ट वीजा पर जो पाकिस्तान से आए है, उन्हें वतन वापिस भेजा जा रहा है। लेकिन जो शादी का केस दिल्ली गया है, वह अभी यहीं पर है और उनके दस्तावेज चैक किए जा रहे है। पाकिस्तान से आकर अगर वह अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंचे है और वह छिपकर रह रहे है, जांच में पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं वीजा बढ़ाए जाने के लिए उनके पास कुछ एप्लिकेशन आई है, जिसकी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी गई है। दिल्ली से आदेश आने पर आगे का एक्शन लिया जाएगा।

  • राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ

    राज्यपाल ने किया राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ

    हरोली को देश का मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिये प्रयासरत: मुकेश ऊना/सुशील पंडित: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल  ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में आज ऊना जिला के हरोली में राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने मंदिर न्यास माता चिंतपूर्णी जी की जोत की पूजा कर उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर, राज्यपाल ने हरोली उत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उत्सव हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, लोक जीवन और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान है। शुक्ल ने कहा, “हिमाचल प्रदेश अपनी समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के लिए पूरे देश में विख्यात है। हरोली उत्सव जैसे आयोजनों से हम अपने लोकगीतों, नृत्यों, कलाओं और रीति-रिवाजों को जीवंत बनाए रखते हैं। संस्कृति का संरक्षण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी अगली पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम भी है।” राज्यपाल ने कहा कि जैसा कि इस वर्ष हरोली उत्सव की थीम ‘‘नशा निवारण’’ रखी गई है। ‘‘नशा मुक्त ऊना – नशा मुक्त हिमाचल’’ का यह संदेश केवल एक नारा नहीं है, बल्कि हमारे युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प है। उन्होंने कहा कि 2 वर्ष पूर्व उन्होंने इसी स्थान से नशा मुक्ति के कार्यक्रम मैं भाग लिया था और यह कार्यक्रम मुकेश अग्निहोत्री ने आयोजित किया था। उन्होंने कहा कि इन दो वर्षों में नशे के खिलाफ लोगों में व्यापक जागरूकता आई है। उन्होंने लोगों से मिलकर नशा मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को सही दिशा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से हम अपने युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। राज्यपाल ने कहा, “याद रखिए, जब युवा नशे से दूर रहकर अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर होते हैं, तभी कोई राज्य, कोई देश वास्तव में प्रगति करता है।” उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन नशा मुक्त समाज, समृद्ध संस्कृति और सुरक्षित राष्ट्र के संकल्प को साकार करने में सहायक सिद्ध होगा। राज्यपाल ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दाेष नागरिकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।  उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है। इस दानव के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी शक्ति और एकजुटता के साथ जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के विकास के लिये वह हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार का प्रस्ताव आता है तो वह केंद्र सरकार से बात करेंगे। इससे पूर्व, राज्यपाल ने पारम्परिक पगड़ी बंधवाकर शोभायात्रा में भाग लिया। खुली जीप में राज्यपाल ने हरोली की जनता का अभिवादन स्वीकार किया। लेडी गवर्नर मती जानकी शुक्ला भी उनके साथ थीं। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनी का भी उदघाटन किया। उन्होंने उत्सव समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का भी विमोचन किया। राज्यपाल ने ऊना पुलिस प्रशासन के सहयोग से आयोजित खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित भी किया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि काफी वर्षों के बाद यह उत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध उनकी प्रतिबद्धता है। दो साल पूर्व उन्होंने नशे के खिलाफ मैराथन आयोजित किया था, जिसमें राज्यपाल भी आये थे और इन दो वर्षों में उन्होंने नशे के खिलाफ क्षेत्रवमें व्यापक कार्यक्रम आयोजित किये हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना निंदनीय है। केंद्र जो भी कदम उठाएंगे, प्रदेश सरकार उसमें सहयोग करेगी। उन्हीने कहा कि हरोली उत्सव को इस बार  देशभक्ति को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि हरोली विकास की धरती है। लोगों के सहयोग से वह इस विधानसभा क्षेत्र को देश के मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिये प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि  क्षेत्र में उन्होंने अनेक विकासात्मक परियोजनाएं आरम्भ किन हैं और विशेष प्रयासों से केंद्र से विकास के लिये धन की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र कभी विकास के नाम पर पिछड़ा हुआ था वहां के बच्चे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। ऊना के उपयुक्त एवं हरोली उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष  जतिन लाल ने राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने 27 से 29 अप्रैल तक मनाये जा रहे उत्सव की विस्तृत जानकारी दी। विधायक सुदर्शन बबलू,राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।