Blog

  • Punjab News: इस पुल पर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस पुल पर किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का रोष पूरे देश में है। इसी के चलते आज कीर्ति किसान यूनियन द्वारा अमृतसर के भंडारी पुल पर रोष प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि पहलगाम के सामूहिक हत्याकांड और फिरकापरस्त ताकतों के बहाने कश्मीरी लोगों के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ यह रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

    इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मांग की हैं कि पहलगाम हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच की जाए, ताकि सभी को इंसाफ मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध के माहौल को समाप्त करके आपसी बातचीत शुरू की जा सके और बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे का हल किया जा सके। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान द्वारा लगाई गई पाबंदियों को समाप्त कर आपसी व्यापार चालू किया जाना चाहिए।

    दरअसल, काफी लंबे समय से व्यापार बंद है, उसे चालू किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर मामले का हल फौजी तरीके से नहीं बल्कि राजनीतिक तरीके से बातचीत करके करना चाहिए। फौज में भी हमारे किसानों के ही बच्चे हैं, अगर युद्ध होता है तो भी आम लोगों का ही नुकसान होगा। जिसको लेकर किसानों ने मांग की हैं कि इस मुद्दे का हल बातचीत के जरिए किया जाए और आपसी प्यार और भाईचारा बनाकर रखा जाए।

  • Yemen में America ने डिटेंशन सेंटर पर किया हमला, 68 की मौत

    Yemen में America ने डिटेंशन सेंटर पर किया हमला, 68 की मौत

    सानाः यमन के उत्तर में स्थित सादा प्रांत में सोमवार को हुए एक अमेरिकी हवाई हमले में एक प्रवासी डिटेंशन सेंटर को निशाना बनाया गया, जिसमें कई लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी यमन के हूती विद्रोहियों ने प्रवासी अफ्रीकी कैदियों वाली जेल पर कथित अमेरिकी हवाई हमले में 68 लोगों की मौत होने का दावा किया है। इससे पहले उन्होंने इन हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत होने का दावा किया था लेकिन मृतक संख्या को बाद में बढ़ा दिया गया। विद्रोहियों के नागरिक सुरक्षा संगठन ने अलग से बताया कि हमले में 47 अन्य लोग घायल हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि इस जगह पर करीब 115 कैदी बंद थे। अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के इस आरोप के बारे में पूछे गए सवालों का तत्काल जवाब नहीं दिया कि सादा प्रांत में हमला उन्होंने ही किया था। हूती विद्रोहियों के ‘अल-मसीरा’ उपग्रह समाचार चैनल द्वारा प्रसारित ग्राफिक फुटेज में कथित रूप से मृतकों के शवों और घायलों को पड़े दिखाया गया।अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमान ने रात को जारी एक बयान में कहा कि उसके ‘ऑपरेशन रफराइडर’ अभियान के तहत सैकड़ों हूती लड़ाकों और उनके कई नेताओं को मार गिराया गया है।

    इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो हूतियों के मिसाइल और ड्रोन कार्यक्रम से जुड़े थे। हालांकि, सेना ने किसी भी नेता का नाम नहीं बताया। अमेरिका ने कहा है कि वह अपने हवाई हमले जारी रखेगा। ये हमले 15 मार्च से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में शुरू हुए थे। बयान में कहा गया, “ईरान निस्संदेह हूतियों को समर्थन दे रहा है। हूती हमारी सेनाओं पर हमले केवल ईरानी सरकार के समर्थन से ही कर पा रहे हैं।” सोमवार सुबह हूतियों ने एक फुटेज जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सना के उत्तर में बानी अल हरीथ जिले को निशाना बनाया। फुटेज में मलबे के बीच खून के धब्बे और एक टूटा हुआ ट्रक देखा जा सकता है।

  • Punjab News: किसान यूनियन का प्रदर्शन, पहलगाम हमले की उच्च स्तरीय जांच की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान यूनियन का प्रदर्शन, पहलगाम हमले की उच्च स्तरीय जांच की मांग, देखें वीडियो

    मोगा: पहलगाम में हुई हिंसक घटना को लेकर पूरे देश में रोष प्रदर्शन किए जा रहे है। इस घटना को लेकर चारों तरफ रोष की लहर है। अब किसान जत्थेबंदियों द्वारा भी रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी घटना को लेकर आज कीर्ति किसान यूनियन की ओर से प्रदर्शन किया गया।

    किसानों ने कहा कि आज का प्रदर्शन निर्दोष लोगों के लिए है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। सरकार से अपील की कि इस घटना की गहराई से जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। वहीं मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि हमले के बाद जो जंग का माहौल बना हुआ है उसे खत्म किया जाए और व्यपारा को दोबारा शुरू किया जाए। दोनों देशों में जो पाबंदी लगाई गई है उसे खत्म किया जाए और अमन शांति को बरकरार रखा जाए।

  • Punjab News: पाकिस्तानी झंडा सड़क पर बिछाने का हुआ विरोध, 2 पक्षों में हुई धक्का-मुक्की, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तानी झंडा सड़क पर बिछाने का हुआ विरोध, 2 पक्षों में हुई धक्का-मुक्की, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर एक ओर देश भर में रोष पाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोलने को लेकर विवाद होने की घटना सामने आई है। दरअसल, कुछ लोग चंडीगढ़ रोड 32 सेक्टर नजदीक सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बिछा कर उस पर जूत्ते मार रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारी जब चले गए तो एक एक्टिवा और कार पर सवार कुछ व्यक्ति उस जगह पर आ गए। जिसके बाद जमीन से पाकिस्तान का झंडा उठाकर एक व्यक्ति पाक जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। जिसको लेकर विरोध शुरू हो गया।

    इस घटना को लेकर 2 पक्षों में विवाद हो गया। घटना वहां राहगीर ने कैमरे में कैद कर ली। जिसमें देखा जा सकता है मुंह ढका व्यक्ति सर्मथन करने की कोशिश कर रहा, लेकिन काले कपड़ों में व्यक्ति पाकिस्तान के झंडे पर दोबारा से पैर रखकर खड़ा हो रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी के साथ हाथापाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवादी हमले के सबूत मांगने शुरू कर दिए। लेकिन प्रदर्शनकारी पाकिस्तान के झंडे से हटने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान न्य व्यक्ति बीच-बचाव में आ गए। जिसके बाद उक्त व्यक्ति वहां से चले गए।

    वहीं थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत देते हुए अरविंद कुमार निवासी सेक्टर 32-ए ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दुश्मन देश पाकिस्तान का झंडा सेक्टर 32 मेन चौक पर बिछाकर उस पर जूते मारकर विरोध कर रहे थे। उनके जाने के बाद एक शरारती व्यक्ति ने झंडा वहां से उठा लिया। इस बात का जब उन्हें पता चला तो सभी मौके पर पहुंचे।

    तभी 2 सिख व्यक्ति एक्टिवा नंबर PB10GM-1522 और कार नंबर PB91-Q8998 पर आए और हाथापाई करने लगे। उक्त लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सबूत मांगते हुए धमकियां देकर फरार हो गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा BNS के तहत 194(2),115(2),126(2),351(2),3(5) मामला दर्ज किया है।

  • 9617 पदों पर निकली Constable की भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे Apply

    9617 पदों पर निकली Constable की भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे Apply

    राजस्थानः युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान पुलिस ने 9617 पदों पर कांस्टेबल की भर्ती निकली है। जिसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार ऑफिशल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर आज से 17 मई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। 9617 पदों पर भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायगा। फिजिकल टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

    शारीरिक योग्यता
    पुरुषों की हाइट 168 सेमी और महिलाओं की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।
    पुरुषों का सीना 81 सेमी और फूलने के बाद 86 सेमी होना चाहिए।
    दौड़ः पुरुषों को 25 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 35 मिनट में 5 किमी दौड़ना होगा।

  • Haryana News: इस इलाके में घूमता दिखा बाघ-बाघिन का जोड़ा, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Haryana News: इस इलाके में घूमता दिखा बाघ-बाघिन का जोड़ा, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः गांव उपरली चौकी में बाघ और बाघिन का जोड़ा देखा गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत पाई जा रही है। ग्रामीणों ने देर रात के समय बाघ के जोड़े को गांव के पास पहाड़ी पर घूमते देखा और इसका वीडियो बना लिया। बाघ और बाघिन काफी देर तक गांव के आसपास के क्षेत्र और पहाड़ियों पर टहलते रहे। अचानक बाघों की मौजूदगी से गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में दुबक गए। बच्चों और महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई। हालांकि मौके पर गांव के कई युवक जमा हो गए।

    पंचकूला के सेक्टर 32 के नजदीक उपरली चौकी गांव पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जहां पहले भी जंगली जानवरों के आने की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन बाघ का जोड़ा पहली बार दिखाई दिया है। घटना के बाद वन विभाग को सूचना दी गई है। अधिकारियों ने गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सतर्क रहने और बाघों को उकसाने या परेशान न करने की अपील की है। वन विभाग की टीमें बाघों के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं और उन्हें सुरक्षित जंगल क्षेत्र की ओर लौटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विभाग ने ग्रामीणों को रात के समय बाहर न निकलने और बच्चों को अकेले न भेजने की सलाह दी है।

  • Punjab News: 11 हजार केवी बिजली की तार टूटने से 10 से 15 एकड़ नाड़ जलकर राख

    Punjab News: 11 हजार केवी बिजली की तार टूटने से 10 से 15 एकड़ नाड़ जलकर राख

    तरनतारनः पंजाब में लगातार गेहूँ की नाड़ लगने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं तरन ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां विधान सभा हलका खेमकरन अधीन पड़ने वाले गांव घरियाला में 11 हजार केवी की बिजली की तार टूटने के कारण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की नाड़ में आग लग गई। इस घटना में 10 से 15 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित किसान पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह और पलविंदर सिंह सुखचैन सिंह ने बताया कि उनके खेतों में से बिजली की तार 20 से 25 साल पुरानी गुजरती है जो कि काफी कमजोर है। किसानों का कहना है कि इन तारों को बदलने के लिए उन्होंने कई बार बिजली महकमे के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। आज यह 11000 केवी की बिजली की तार टूटकर उनके खेतों में गिर गई। वहीं तार टूटने के कारण निकली आग से उनके 10 से 15 एकड़ पशुओं के चारे के लिए रखी नाड़ जलकर खाक हो गई है।

  • Tanker और Scorpio में भीषण टक्कर, Bar Association के पूर्व अध्यक्ष और मां की मौत

    Tanker और Scorpio में भीषण टक्कर, Bar Association के पूर्व अध्यक्ष और मां की मौत

    चूरूः दिल्ली-बीकानेर हाईवे (NH-11) पर दूध टैंकर और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में SUV के परखच्चे तक उड़ गए। हादसा सुबह करीब 3 बजे हुआ। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चिड़ावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष और उनकी मां की मौत हो गई।

    राजलदेसर थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पिलानी के कुलड़िया का बास गांव निवासी उर्मिला देवी (65) को कैंसर था। अमित हर 15 दिन में मां के इलाज के लिए बीकानेर ले जाते थे। सोमवार को अमित कुमार मां को डॉक्टर को दिखाने के लिए बीकानेर जा रहे थे। तड़के करीब 3 बजे राजलदेसर इलाके के राजाणा जोहड़ के पास सामने से आ रहे दूध के टैंकर और स्कॉर्पियों की टक्कर हो गई।

    हादसे में स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अमित की मौके पर ही मौत हो गई। उर्मिला देवी ने हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एएसआई ने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाया।

  • Punjab News: Kings Cliff Hotel पर Veg की जगह Non-Veg Peri Peri Pizza परोसने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखे वीडियो

    Punjab News: Kings Cliff Hotel पर Veg की जगह Non-Veg Peri Peri Pizza परोसने के लगे आरोप, भारी हंगामा, देखे वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब: श्री मुक्तसर साहिब के प्रसिद्ध Kings Cliff Hotel पर ग्राहक ने वेज पेरी पेरी पिज्जा की जगह नॉन वेज पेरी पेरी पिज्जा परोसने के आरोप लगाए है। इस दौरान होटल में भारी हंगामा देखने को मिला। ग्राहक सुखचैन सिंह ने कहा वह डेरा प्रेमी है और सिरसा वाले को मानते है। उन्होंने आज तक नॉन वेज नहीं खाया है और ना ही कभी उनके घर में नॉन वेज आया, ऐसे में वह होटल में नॉन वेज का ऑर्डर क्यों करेंगे। इस दौरान डेरी प्रेमियों ने कहा कि इस नॉन वेज पेरी पेरी पिज्जा खाने से उनका धर्म भ्रष्ट हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए तिलक नगर के रहने वाले सुखचैन सिंह ने आरोप लगाए है कि उसने वेज पेरी पेरी पनीर पिज्जा का ऑर्डर किया था। इस दौरान कर्मी को उसने मेन्यू वापिस दे दिया। कर्मी ने कहा कि उनके पास वेज पेरी-पेरी मौजूद है। जिसके बाद ग्राहक सुखचैन का कहना है कि उसने कर्मी से पता करने के लिए भेजा कि 9 इंच वाला पिज्जा है या 11 इंच वाला पिज्जा मौजूद है। लेकिन कर्मी अपनी मर्जी से 11 इंच वाला पेरी पेरी नॉन वेज पिज्जा लेकर आ गया। इस दौरान जब नॉन वेज का विरोध किया तो पहले तो उनकी कोई बात नहीं सुन रहा था।

    जिसके बाद अब वह मेन्यू लेकर आ गए और कहने लगे की मेन्यू में वेज पिज्जा ही नहीं लिखा हुआ है। दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब होटल के मैनेजर से बातचीत की तो उसका कहना था कि जो मेन्यू में पेरी पेरी पीजा चिकन है तो वह वहीं ऑर्डर लाकर ग्राहक को देंगे। जब मैनेजर से ऑर्डर लेने वाले स्टाफ मेंबर के बारे पूछा तो मैनेजर ने स्टाफ मेंबर को बुला लिया जो ऑर्डर लेकर गया था। कर्मी का कहना था कि पेरी पेरी ही अकेला ऑर्डर दिया था। परिवार का कहना था कि आज उनके साथ जो हुआ आगे से किसी के साथ भी न हो इसलिए वह इन पर कार्रवाई की मांग करते हैं। इन्होंने उनका धर्म भ्रष्ट किया है। इस संबंधी डेरा प्रेमी साधू सिंह, सुखचैन सिंह प्रेमी ने रोष जाहिर करते इस होटल संचालकों पर कार्रवाई की मांग की है।

       
  • Punjab में लू का Yellow Alert जारी, इस इलाके में बिजली गिरने से 4 की मौत

    Punjab में लू का Yellow Alert जारी, इस इलाके में बिजली गिरने से 4 की मौत

    नई दिल्लीः भीषण गर्मी में मौसम विभाग ने देश के 21 राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट है। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन तापमान में बढ़ोतरी रही। उत्तरप्रदेश और बिहार में सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक बच्ची और फतेहपुर में किसान की मौत हुई। वहीं, बिहार के पटना और हाजीपुर में 1-1 व्यक्ति की मौत हुई है। मौसम विभाग ने पंजाब में अगले पांच दिन लू का यलो अलर्ट जारी किया है।

    मौसम अपडेट
    29 अप्रैल को केरल, कर्नाटक, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है।
    30 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ेगी। ओडिशा, केरल में भारी बारिश हो सकती है। जबकि कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी, बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।
    1 मई को पंजाब, राजस्थान, गुजरात में हीटवेव का अलर्ट है। कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का अलर्ट है।