Blog

  • Punjab News: Battery में Spark से गेहूं की नाड़ को लगी आग, Tractor भी जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: Battery में Spark से गेहूं की नाड़ को लगी आग, Tractor भी जलकर राख, देखें वीडियो

    बरनालाः गांव धौला के फतेहपुर पिंडी में दुख भरी खबर सामने आई है। जहां किसान की गेहूं की नाड़ के साथ-साथ ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गया। आग का कारण ट्रैक्टर की बैटरी से चिंगारी निकलना बताया जा रहा है। किसान गुरमेल सिंह ने बताया कि वह छोटा किसान है और एक एकड़ जमीन पर खेती करता है। गेहूं की कटाई कर ली थी और आज वह ट्रैक्टर से खेत में नाड़ को जोत रहा था कि अचानक ट्रैक्टर की बैटरी में चिंगारी निकली। जिससे गेहूं की नाड़ ने आग पकड़ ली। जब तक ट्रैक्टर को वहां से भगाने की कोशिश करता इतने में आग तेजी से फैल गई और ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। किसी तरह उसने भागकर अपनी जान बचाई। आग से करीब उसका 2 लाख का नुकसान हुआ। पीड़ित किसान गुरमेल सिंह ने बताया कि उस पर पहले ही 5 लाख रुपए का कर्ज है।

    मौके पर पहुंचे भारत किसान यूनियन एकता उगराहां संगठन के इकाई अध्यक्ष बलजिंदर सिंह समेत गांव की पंचायत ने जहां पंजाब सरकार से प्रभावित किसान के लिए मुआवजे की मांग की है, वहीं समाज सेवी संगठनों और विदेशों में रहने वाले एनआरआई भाइयों से भी किसान के हक में आगे आने की मांग की। पीड़ित किसान कुल ढाई एकड़ जमीन पर खेती करता था, जिसमें एक एकड़ अपनी और डेढ़ एकड़ जमीन गुरमेल सिंह से ठेके पर ली हुई थी।

  • Punjab News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर Cabinet Minister ने की अधिकारियों से बैठक, देखें वीडियो

    Punjab News: युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम को लेकर Cabinet Minister ने की अधिकारियों से बैठक, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब सरकार की जारी मुहिम युद्ध नशों के विरुद्ध को लेकर 5 सदस्यीय समिति के सदस्य के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बैठक की। मीटिंग जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बैठक हॉल में हुई। इसमें युद्ध नशों के विरुद्ध को लेकर अब तक की कार्रवाई का लेखा-जोखा जाना गया। बैठक में चिकित्सा से संबंधित और जिले से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले में नशों के विरुद्ध जारी गतिविधियों की जानकारी दी।

    डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशा छोड़ने वाले व्यक्तियों को पुनः मुख्यधारा में शामिल कर बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान करने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में न केवल स्किल डेवलपमेंट कोर्स बल्कि योगा क्लासें और खेल गतिविधियां भी करवाई जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समाज में नशे के बढ़ते रुझान को रोकने के लिए स्कूलों के स्तर पर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता गतिविधियों को और तेज किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए पंजाब सरकार द्वारा गांवों में पुस्तकालय, खेल मैदान और पार्क बनाए जा रहे हैं।

    जो लोग नशे करते है उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा जो नशा छोड़ने वाली गोली मुफ्त में लेकर बेचते हैं, उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नशे के खिलाफ डीजीपी पंजाब द्वारा लिए जा रहे सख्त फैसलों पर बात करते उन्होंने कहा कि अधिकतर पुलिस अधिकारी जानते हैं कि नशा इलाके में कहां बिक रहा है, अगर पुलिस सख्ती बरतेगी तो नशा खत्म होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

  • Punjab News: नशे को लेकर DGP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए सख्त आदेश, नहीं तो होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे को लेकर DGP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए सख्त आदेश, नहीं तो होगी कार्रवाई, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव एक्शन मोड में आ गए है। इसी के चलते आज उन्होंने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करने को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत की अगुवाई में हाईलेवल मीटिंग की गई। जिसके बाद नशे के लेकर सख्त एक्शन लिए गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य हर हाल में हासिल किया जाएगा।

    इसके लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। इस मुहिम के तहत अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को पुरस्कार दिया जाएगा और सही काम न करने वालों पर सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि 31 में तक नशा मुक्त पंजाब को किया जाए जिसमें कि सीएम भगवंत मान ने हाईलेवल मीटिंग में यह कहा था जिसमे फैसला लिया गया जिसके बाद की पंजाब पुलिस ने शुरुआत की है। अगर 31 मई के बाद नशा तस्करी होती है पंजाब में तो संबंधित एसएसपी और पुलिस कमिश्नर जिम्मेदार होंगे।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें जिस तरह से प्लान बनाकर इसमें काम करना है और 31 मई से दर्ज नहीं करें और नशे की सप्लाई को तोड़े। जिसके बाद इंटेलिजेंस के माध्यम से ग्राउंड चेक भी होगा जिसके बाद अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को सम्मान दिया जाएगा। वही जो नहीं आकर पाएंगे उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। डीजीपी ने कहा कि हमारा मकसद इस चैन को तोड़ना है और जो स्ट्रीट पर ड्रग्स बेचते है उस पर पैनी नजर रखी जा रही है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करों के खिलाफ काफी सख्त कार्रवाई कर रही है। तस्करों द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए आलीशान घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। अब तक 67 से अधिक घर गिराए जा चुके हैं। आप प्रवक्ता नील गर्ग ने बताया कि मुहिम में अब 4659 FIR रजिस्टर की जा चुकी हैं। 7414 नशा तस्करों को किया है। युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत 360 डिग्री पर काम किया जा रहा है। सीएम भगवंत मान का साफ कहना है कि लोगों के घरों में अंधेरा लाने वालों को अपने घर दीपमालाएं नहीं करने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि नशे के आदी लोगों का इलाज करवाया जाएगा। साथ ही उन्हें नया जीवन शुरू कर दिया।

  • Punjab News: Nature Park में भीषण आग से कई पेड़-पौधे चपेट में आए, देखें वीडियो

    Punjab News: Nature Park में भीषण आग से कई पेड़-पौधे चपेट में आए, देखें वीडियो

    मोहालीः गर्मी के साथ-साथ आग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। कहीं खेतों में पराली को जलाया जा रहा है, कहीं किसानों की खड़ी हजारों एकड़ गेहू्ं की फसल जल रही है। एक ताजा मामला अब मोहाली के फेस-8 से सामने आया है। जहां स्थित नेचर पार्क में अचानक भयानक आग लग गई।

    आग की लपटे इतनी तेज थी कि कई पेड़-पौधे चपेट में आ गए और जलकर राख हो गए। आग के बारे में जैसे ही पता चला तो मौके पर डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी समेत कई पार्षद पहुंचे और आग की स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभान ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पार्क काफी हद तक जलकर राख हो गया। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • Punjab News: छोटी गाड़ियां लोड करके ले जा रहा ट्राला पुल की रेलिंग को तोड़कर हवा में लटका

    Punjab News: छोटी गाड़ियां लोड करके ले जा रहा ट्राला पुल की रेलिंग को तोड़कर हवा में लटका

    कीरतपुर साहिब: चंडीगढ़- मनाली हाईवे पर कीरतपुर साहिब के पास आज सुबह भीषण हादसा होने का मामला सामने आया है। है। जहां ट्राला बेकाबू होकर हाईवे पर बने पुल की रेलिंग को तोड़कर हवा में लटक गया। हादसे में गनीमत रही कि ट्राला पानी में नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्राला लोहे के बने पुल की वजह से पानी में गिरने से बच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ ट्राले में चालक ही था।

    चालक को अंदरूनी चोटें आई हैं। ट्राले में छोटी गाड़ियां लोड थी। ट्राला महाराष्ट्र के पुणे से हिमाचल प्रदेश के मंडी जा रहा था। ट्राला के ड्राइवर सतीश मीणा ने बताया कि वह महाराष्ट्र पुणे से स्कॉर्पियो गाड़ियों की डिलीवरी देने के लिए हिमाचल के मंडी जा रहा था। जब वह कीरतपुर साहिब के नजदीक पहुंचा तो चालक को नींद की झपकी आ गई, जिसके बाद ट्राला बेकाबू होकर नहर के पुल की रेलिंग तोड़कर हवा में लटक गया। लोहे का पुल होने के कारण ट्राला दोनों पुलों के बीच फंस गया। चालक मुश्किल से बाहर निकला।

    चालक ने अपने मालिक को घटना की जानकारी दी। महाराष्ट्र पुणे से ट्राला मलिक पहुंच रहे हैं। इस दौरान ट्राला चालक की मदद करने के लिए जहां स्थानीय लोग पहुंचे। वहीं पंजाब पलिस ने भी मदद की। ट्राला चालक ने बताया कि ट्राला में 6 नई स्कॉर्पियो गाड़ियां भरी हैं, जिनका काफी नुकसान हुआ है। भीषण हादसे में ट्राले का अगला हिस्सा (कैबिन) लोहे के पुल के बीचों बीच फंस गया और चालक को गंभीर चोटें आई है। मौके पर पहुंचे एएसआई इंदर सिंह ने बताया कि ट्राला चालक सुरक्षित है। जल्द ही ट्राला को बाहर निकाला जाएगा।

  • Jalandhar News: सिलेंडर का रेगुलेटर फटने से घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिलेंडर का रेगुलेटर फटने से घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके के संघा रोड पर घर में आग लगने की घटना सामने आई है। घर में लगी आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते दमकल विभाग की 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस द्वारा लोगों को घटना स्थल से दूर किया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रवीण ने बताया कि उसका भाई घर में रहता है। उन्होंने कहा कि सिलेंडर का रेगुलेटर अचानक फट गया, जिसके चलते यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि घर की पहली मंजिल में आग लगी है। इस दौरान देखते ही देखते घर में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। हादसे में घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने कहा कि घटना के दौरान सिलेंडर बाहर निकाल लिया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में सिलेंडर बलास्ट नहीं हुआ।

    वहीं थाना 7 के एसएआई रमेश कुमार ने कहा कि गुरवीण सिंह लांबा की ओर से घर में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने से यह हादसा हुआ है। घटना में काफी सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना संबंधी पीड़ित को शिकायत देने के लिए कह दिया गया है। अभी घर के मालिक द्वारा जले सामान का जायजा लिया जा रहा है।

    दूसरी ओर दमकल विभाग के रविंदर ने बताया कि उन्हें 10.20 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। घटना में 2 गाड़ियां लगाई गई। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं सिलेंडर की लीकेज के कारण हादसा होने की आंशका है। हादसे में कोई जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

  • Punjab News: Pahalgam Attack के बीच लोगों में बना सहम का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: Pahalgam Attack के बीच लोगों में बना सहम का माहौल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ रोज प्रदर्शन किए जा रहे हैं। हर एक भारतीय यही कह रहा है कि पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। इसी बीच दोनों देशों में तनाव बढ़ता जा रहा है दोनों देशों के बीच जंग जैसा माहौल बना हुआ है और भारत सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भी वापस पाकिस्तान जाने के आदेश दिए हैं और पाकिस्तान के साथ व्यापार भी बंद कर दिया है।

    दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते गुरदासपुर के सीमावर्ती गांव के लोगों में भी सहम का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने ने बताया कि गांव के गुरुद्वारा सहिब में भी अनाउंसमेंट की गई है कि सीमावर्ती गांव के लोग सतर्क रहे और रात को भी गांव के युवक पहरा दे और आसपास कहीं कोई हलचल होती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस और बीएसएफ को दी जाए।

    ऐसे माहौल में किसान कुलतार सिंह, गुरनाम सिंह और निशान सिंह का कहना है कि अगर जंग लगती है तो उनका काफी नुकसान होगा। वह अपने बच्चों और पशुओं को लेकर कहां जाएंगे। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवान गांव में आए थे उन्हें सतर्क रहने के लिए बोला है और कंटीली तार के पार किसानों की जो फसल है उसे भी जल्द काटने के आदेश दिए हैं। लोगों ने कहा कि दोनों देशों के बीच जंग नहीं होनी चाहिए।

  • Jalandhar News: मशहूर M2 food court में पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मशहूर M2 food court में पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में लगातार पुलिस द्वारा होटलों और स्पा सेंटरों में दबिश दी जा रही है। वहीं मशहूर एम 2 फूड कोर्ट में पुलिस ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार एसीपी आतिश भाटिया के साथ थाना 1 की पुलिस ने फूड कोर्ट में रेड की। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से हुक्का पीने की सूचनाएं पुलिस को मिल रही थी। जिसके चलते आज यह कार्रवाई की गई।

    मौके पर मौजूद एसीपी ने बताया कि फूड कोर्ट से रेड के दौरान कुछ सामान बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। बता दें कि पुलिस को फूड कोर्ट से आपत्तिजनक सामान टेबलों के आस-पास पड़े मिले। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवकों को भी राउंडअप किया है, और उन्हें थाने ले जाया गया। थाना 1 के प्रभारी ने बताया कि यह रूटीन चैकिंग है। इस दौरान फूड कोर्ट से कुछ सामान बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

  • Haryana News: मोरनी के जंगलों में लगी भीषण आग, घूमने आए 2 युवक व लड़िकयों को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियो

    Haryana News: मोरनी के जंगलों में लगी भीषण आग, घूमने आए 2 युवक व लड़िकयों को पुलिस ने हिरासत में लिया, देखें वीडियो

    पंचकूलाः मोरनी के जंगलों में देर शाम आग लगने का मामला सामने आया। जिससे आग तेजी से फैलती गई और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ से घूमने गए 2 युवक और 2 युवतियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि सौरभ और प्रभजोत 2 युवतियों के साथ चंडीगढ़ घूमने आए थे। इन लोगों ने जंगल में आग लगाई है। जिसके बाद गांववासियों ने चारों को मौके पर पकड़ लिया।

    आग की सूचना मिलते ही चंडी मंदिर थाना से दीदार सिंह व मोरनी चौकी से इंचार्ज हरविंदर सिंह मौके पर पहुंचे। आग इतनी फैल गई थी की मोरनी से लेकर पंचकूला तक करीब 4 से 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सौरभ निवासी इंदिरा कॉलोनी मणिमाजरा व प्रभजोत सिंह नयागांव आदर्श नगर दोनों को चंडीमंदिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों का देर रात मेडिकल करवाया गया और आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा

    वहीं पंचकूला के सेक्टर 5 में भी भयंकर आग लगने का मामला सामने आया। देर रात सेक्टर 5 के धरना ग्राउंड के पास भी कुछ झाड़ियां में आग लगी। आग के कारणों का अभी स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। सेक्टर-5 के एसएचओ हितेंद्र सिंह व जांच अधिकारी सौरभ औरव फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेज थी कि आग का धुआं पंचकूला के सेक्टर में फैल गया। फायर ब्रिगेड के टीम से मनिंदर सिंह ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • बड़ा हादसाः मिट्टी का टीला ढहने से 5 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः मिट्टी का टीला ढहने से 5 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो

    लखनऊः उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बड़ा हादसा हो गया। जहां सुबह मिट्टी का टीला ढहने से नीचे दबकर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग अपने घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे।

    अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और वहां मौजूद लोग उसमें दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 5 लोगों की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंच चुकी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इस हादसे ने एक बार फिर मिट्टी खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा उठा दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया है।