Blog

  • Punjab News: दाल बाजार के पास फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: दाल बाजार के पास फैक्टरी में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लुधियानाः दाल बाजार के पास ऊंची गली में स्थित फैक्टरी में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार हौजरी की फैक्टरी में आग लगने से इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया। फैक्टरी में आग इतनी भीषण लगी कि 3 मंजिला फैक्टरी में आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही है। तंग बाजार होने के कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत के बाद घटना स्थल पर पहुंचना पड़ा।

    घटना स्थल 700 मीटर दूरी पर दमकल विभाग की गाड़ियां खड़ी की गई। पाईपों के जरिए दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के 1 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी है। आस-पास के घरों को दमकल विभाग के कर्मियों द्वारा खाली करवा दिया गया है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। हालांकि 2 घंटे तक काफी हद तक आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि पुराना बाजार और तंग गलियां होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके चलते उन्होंने 700 फीट पाइप गलियों में बिछाकर आग पर काबू पाया गया।  घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है।

    अमित चोपड़ा ने कहा कि वह सुबह 7 बजे सो रहे थे। इस दौरान अचानक नीचली मंजिल में फैक्टरी में आग निकलती हुई दिखाई दी। जिसके बाद उसने पानी की बाल्टी से आग पर काबू पाने की कोशिश की। जिसके बाद अचानक आग फैल गई। इस दौरान उसने तुरंत माता को उठाया और घर से बाहर निकाला। इस घटना में पहली मंजिल से तीसरी मंजिल तक फैक्टरी जलकर राख हो गई। घटना में एसी, फ्रिज सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।

  • पटरी से उतरे मालगाड़ी के 2 डब्बे, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो

    पटरी से उतरे मालगाड़ी के 2 डब्बे, अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो

    बुलंदशहरः देश में लगातार ट्रेन हादसे होने की घटनाएं बढ़ रही है। वहीं दिल्ली–हावड़ा रेल लाइन पर मालगाड़ी के 2 डब्बे पटरी से उतरने का ताजा मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि अचानक ट्रेन डिरेल हो गई और 2 डिब्बे पटरी से उतरकर पलट गए। हादसा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर हुआ। हादसा देर रात करीब साढ़े 12 बजे बैलेंस बिगड़ने के कारण हुआ। हादसे होते ही जानकारी लोको पायलट ने रेल अधिकारियों को फोन करके दी।

    वहीं खुर्जा जंक्शन एसएसई विकास सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के 2 डिब्बे डिरेल हुए है, जिन्हें 8 घंटे की मशक्कत के बाद पटरी पर ला दिया गया है। एसएसई विकास सिंह ने बताया कि मालगाड़ी टूंडला से खुर्जा आ रही थी, यार्ड में मालगाड़ी डिरेल हुई। मालगाड़ी के 2 डिब्बे के लोहे के चक्के(पहिए) डिब्बों से अलग हो गए थे जिसके कारण माल गाड़ी डिरेल हुई। घटना की जानकारी प्रयागराज रेलवे मंडल के अधिकारियों को दे दी गई है, DSTE अलीगढ़ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच को कमेटी गठित की गई है। हादसे में जनहानि नहीं है।

    दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर स्थित बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में देर रात को माल गाड़ी डिरेल हो गई। जिसके बाद माल गाड़ी के चालक ने तत्काल कंट्रोल को सूचना दी तो रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के स्थानीय अधिकारियों ने तब राहत की सास ली जब पर चला कि यार्ड में पहुंचने पर माल गाड़ी डिरेल हुई है। इससे रेल रूट प्रभावित नहीं हुआ।

    हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रेलवे के टेक्निकल ऑफिसर और कर्मचारी रेलवे लाइन और बोगियों की मरम्मत करने में जुटे हैं। मालगाड़ी टूडला से आ रही थी कि हादसे का शिकार हो गई। अलीगढ़ के सीनियर DSTE अनिल कुमार ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। रेलवे के सीनियर DSTE अनिल कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने को टीम गठित कर दी गई है।

    बता दें कि पूर्व में 2 बार वंदे भारत एक्सप्रेस पर दिल्ली हावड़ा रैलरूट पर खुर्जा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया जा चुका है, जब कि एक बार रेलवे ट्रैक पर लोहे के टीके रख ट्रेन हादसे की साजिश रची जा चुकी है। इस तरह के मामले प्रकाश में आने के बाद रेलवे विभाग रेल रूट पर नाइट पेट्रोलिंग के दावे करता रहा है।

  • Punjab News: गेहूं की नाड़ में लगी भीषण आग, व्यक्ति भी झुलसा, देखें वीडियो

    Punjab News: गेहूं की नाड़ में लगी भीषण आग, व्यक्ति भी झुलसा, देखें वीडियो

    नाभाः खेतों में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। नाभा ब्लॉक के गांव कैदूपुर में 16 क्विंटल गेहूं की नाड़ जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाते हुए एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। जिसे नाभा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद और गांव वालों के सहयोग से कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति की ओर से सिगरेट पी जा रही थी, तभी अचानक यह आग लगी।

    मौके पर नाभा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने कहा कि गांव कैदूपुर में आग लगने की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। आग बहुत ही भीषण थी। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। खेतों में गेहूं की नाड़ को आग लगी हुई थी। आग से गेहूं की नाड़ जलकर नष्ट हो गए और एक व्यक्ति बुरी तरह जल गया।

  • Punjab News: केमिकल फैक्ट्री में हुई गैस लीक से एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: केमिकल फैक्ट्री में हुई गैस लीक से एक की मौत, देखें वीडियो

    बरनाला: जिले में IOL केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की फैक्ट्री में गैस लीक होने की घटना सामने आई है। इस दुर्घटना में एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई और चार अन्य घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह गैस लीक फतेहगढ़ छन्ना गांव की फैक्ट्री के यूनिट नंबर 3 में हुई, जहां हाइड्रोजन सल्फाइड गैस रिसाव हुआ। गैस चढ़ने से 4 कर्मचारी अनमोल चंपा, विकास शर्मा, युग्म खन्ना और लवप्रीत सिंह बेहोश हो गए। उन्हें बरनाला के बीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां अनमोल चंपा की मौत हो गई।

    युग्म खन्ना और लवप्रीत सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लुधियाना के सीएमसी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि विकास शर्मा बीएमसी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। इस अवसर पर एसडीएम बरनाला हरप्रीत सिंह अटवाल ने कहा कि आईओएल केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक की घटना घटी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लुधियाना के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि इस फैक्ट्री में कई चैंबर हैं, जिनमें से एक चैंबर में गैस लीक हो गई, जहां चार कर्मचारी काम करते थे। ये कर्मचारी गैस रिसाव के दौरान फंस गए और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने घायल कर्मचारियों के परिजनों से भी बातचीत की है।

    फैक्ट्री और प्रशासन ने घायलों के इलाज का पूरा आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच प्रशासन और फैक्ट्री विभाग के उपनिदेशक द्वारा की जा रही है। जांच के दौरान यदि फैक्ट्री प्रबंधकों की ओर से कोई लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आस-पास के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह गैस रिसाव केवल एक चैंबर तक ही सीमित रहा है। किसी भी कक्ष के बाहर गैस का रिसाव नहीं हुआ, जिसके कारण स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और सिविल प्रशासन द्वारा घटना की पूरी जांच की जा रही है और यदि फैक्ट्री प्रबंधन की कोई लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बचाव कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं और हालात में तेजी से सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।

  • India का Pakistan के खिलाफ एक और एक्शन, Youtube Channels किए बैन

    India का Pakistan के खिलाफ एक और एक्शन, Youtube Channels किए बैन

    नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत लगातारा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा है। हाल ही में भारत ने 5 सख्त एक्शन पाकिस्तान के खिलाफ लिए थे, जिसमें एक एक्शन पाकिस्तान का पानी बंद करने शामिल था। जिसके बाद पाकिस्तान में बौखलाहट देखने को मिली। वहीं इसी कड़ी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों को बंद कर दिया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इस सूची में डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    इस फैसले के साथ ही भारतीय यूट्यूब यूजर्स के लिए शोएब अख्तर, आरज़ू काज़मी और सैयद मुज़म्मिल शाह जैसे पाकिस्तानी चैनलों तक पहुंच प्रतिबंधित कर दी गई है। भारत सरकार की तरफ से एक्शन लिए जाने के बाद यूट्यूब पर पाकिस्तानी चैनलों को सर्च करने पर कुछ इस तरह के टेक्स्ट के साथ का पेज नजर आ रहा है, “राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह कंटेंट मौजूदा वक्त में इस देश में उपलब्ध नहीं है। सरकारी निष्कासन अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Google पारदर्शिता रिपोर्ट (transparencyreport.google.com) पर जाएं।”

    सूत्रों के अनुसार, ‘गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दुखद पहलगाम आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान और गलत सूचना प्रसारित करने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज, जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।’

  • तेज रफ्तार के बाद अनियंत्रित Car पेड़ से टकराई, Girlfriend और Boyfriend की मौत

    तेज रफ्तार के बाद अनियंत्रित Car पेड़ से टकराई, Girlfriend और Boyfriend की मौत

    भिलाईः तेज रफ्तार स्पीड ने 2 लोगों की जान ले ली। मृतक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड थे जो कार में घूम रहे थे, तभी उनकी कार पोल से जा टकराई। हादसा सुबह 4 बजे हुआ। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। अवंतीबाई चौक से कुरुद जाने वाली रोड में ये हादसा हुआ। दोनों की पहचान नंदिनी रोड छावनी निवासी आलोक साहू (28) और भिलाई नगर निवासी पूजा प्रसाद (27) के तौर पर हुई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। आज उनका पोस्टमार्टम होगा। पुलिस के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण मोड़ में बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ है। हादसे में कार के सामने वाला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

    चौकी प्रभारी गुरविंदर संधू ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। इसके बाद स्मृति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस को बुलाया और दोनों घायलों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भिजवाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

  • Jalandhar-Pathankot National Highway पर Bus और टिप्पर में हुई टक्कर, उड़े परखच्चे

    Jalandhar-Pathankot National Highway पर Bus और टिप्पर में हुई टक्कर, उड़े परखच्चे

    पठानकोटः जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण टक्कर हो गई। दरअसल, अल सुबह हरियाणा रोडवेज की बस और एक टिप्पर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि टिप्पर पलट गया और बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बस चालक करण सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी खेड़ी लोचा, हिसार (हरियाणा) और ट्रक चालक कमलजीत सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी चक्कवा दसूहा को मामूली चोटें आई हैं।

    बस में सवार यात्रियों को भी मामूली चोटें लगी है। घटना के दौरान चीख पुकार सुनकर मौके पर स्थानीय लोग तुरंत पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने घायलों को प्राथमिक सहायता दी। वहीं घटना के कुछ देर बाद सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी पुहंच गई। बताया जा रहा हैकि यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। हरियाणा रोडवेज की बस पठानकोट से जालंधर की ओर आ रही थी। गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कुराला के नजदीक पहुंचते ही बस बजरी से भरे टिप्पर से टकरा गई। गनीमत रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

  • Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में लगातार नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं सीमा पार से नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। दरअसल, काउंटर इंटेलिजेंस ने अटारी के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 किलो हेरोइन बरामद की है।

    इस मामले में अटारी निवासी बलवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सांझा की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना एसएसओसी अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसके साथी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार करने और पाकिस्तान-आधारित तस्करों से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

  • Punjab News: Truck ने पहले महिला की car को फिर मौके पर पहुंचे रिश्तेदार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab News: Truck ने पहले महिला की car को फिर मौके पर पहुंचे रिश्तेदार को मारी टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसरः लाहौरी गेट इलाके के पास देर रात एक ट्रक चालक ने महिला कार चालक को टक्कर मार दी। जिससे महिला की कार को काफी नुकसान पहुंचा। जब महिला के परिवार को इस घटना का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान ट्रक चालक ने उन्हें भी टक्कर मारी। जिसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    पीड़ित परिवार और लोगों ने बताया कि जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो ट्रक चालक ने उन्हें भी टक्कर मारने की कोशिश की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार देवर को गंभीर चोटें आईं। परिवार का कहना है कि ट्रक चालक का ड्रग टेस्ट होना चाहिए क्योंकि वे नशे की हालत में ट्रक चलाते हैं, जिसके कारण ऐसे हादसे होते हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और जो भी कार्रवाई आवश्यक होगी, वह की जाएगी। अगर मेडिकल रिपोर्ट में नशा पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: अब छुट्टी वाले दिन भी फोन पर उपलब्ध रहेंगे अधिकारी, आदेश जारी

    Punjab News: अब छुट्टी वाले दिन भी फोन पर उपलब्ध रहेंगे अधिकारी, आदेश जारी

    मोहालीः पंजाब सरकार ने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार अधिकारी ड्यूटी के बाद और छुट्टी वाले दिन भी मोबाइल पर उपलब्ध रहें। यह आदेश दफ्तरी कामकाज में देरी और जनता से जुड़े कार्यों में बाधा को रोकने के लिए जारी किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि किसी भी स्तर पर कार्यों में बाधा न आए। यह नया आदेश प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक और कदम है। कार्मिक विभाग के सचिव ने सभी विशेष मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रमुख सचिवों और सचिवों को आदेश की प्रति भेजकर इसके कड़ाई से पालन के निर्देश दिए हैं।

    आदेश में कहा गया है कि कई बार अधिकारी ड्यूटी के बाद या छुट्टी के दिन अपने मोबाइल बंद कर लेते हैं या नेटवर्क कवरेज से बाहर रहते हैं। इससे प्रशासनिक कार्यों में देरी होती है और जनता को समय पर सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पातीं। सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की निरंतर उपलब्धता को अनिवार्य किया है। पंजाब सरकार ने हाल ही में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की हैं, जिनमें नशे के खिलाफ अभियान, गांवों में विकास कार्य, स्कूलों में उद्घाटन समारोह, और नई परियोजनाओं की शुरुआत शामिल हैं।

    इन परियोजनाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए अधिकारियों की उपलब्धता जरूरी है। इस आदेश से पहले पंजाब सरकार ने प्रशासनिक और पुलिस विभागों में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए हैं। तहसीलों में तबादले किए गए और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों को हटाया गया। कार्मिक विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। अधिकारियों को मोबाइल बंद करने या अनुपलब्ध होने की स्थिति में जवाबदेही तय की जा सकती है।