Blog

  • Stock Market: Green निशान पर खुला बाजार, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की तेजी

    Stock Market: Green निशान पर खुला बाजार, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की तेजी

    बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 340.36 अंक उछलकर 79,552.89 अंक पर खुला है। इसी तरह एनएसई निफ्टी में 64.50 अंकों की तेजी है। इसके साथ ही निफ्टी 24,103.85 अंक पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार पर नजर डालें तो स्टॉक्स में रिलायंस, महिंद्रा, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक आदि शेयरों में तेजी है।

    शेयर बाजार में यह तेजी ग्लोबल सपोर्ट के कारण लौटी है। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.05 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 0.7 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 1.26 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। यह तेजी अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर में कमी आने के संकेत से लौटी। भारत के साथ भी अमेरिका जल्द ट्रेड डील कर सकता है। इसके चलते आज कई एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। इसके दम पर आज भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है।

    आज से ओपन होगा एथर एनर्जी का IPO
    इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी का IPO आज यानी 28 अप्रैल से ओपन होगा। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है।

  • Haryana News: दूधिया 50 लाख की Audi Car से सप्लाई करता है दूध, देखें वीडियो

    Haryana News: दूधिया 50 लाख की Audi Car से सप्लाई करता है दूध, देखें वीडियो

    फरीदाबाद: हरियाणा के जिले फरीदाबाद में ऑडी कार से दूध की सप्लाई करने का एक वीडियो सामने आया है जी हां आपने सही सुना एक दूधिया घर-घर जाकर अपनी लाखों रुपए की महंगी ऑडी कार से लोगों को दूध पहुंचाता है बता दे की यह दूधिया इससे पहले भी अपनी 8 लाख की हार्ले 750 बाइक से सप्लाई करने को लेकर पहले भी चर्चाओं में रह चुके हैं।

    यह दूधिया है अमित भड़ाना जिनकी उम्र 33 वर्ष और फरीदाबाद की मोहताबाद के रहने वाले हैं जो की बीकॉम की पढ़ाई कर चुके हैं और पिछले सात साल तक HDFC बैंक में काम कर चुके हैं और मैनेजर भी रहे हैं लेकिन कोविड के बाद से उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ दी और अब अपने भाई ललित के साथ मिलकर केवल अब दूध का काम करते है अमित भड़ाना ने बताया कि उन्हें महंगी गाड़ियां रखने का शौक है।

    इससे पहले उन्होंने हार्ले 750 8 लाख के लिए और उसी से दूध भी सप्लाई करते हैं आप उन्होंने ऑडी A 3 कार्निवल ली है और अपनी ऑडी कर से भी वह घर-घर जाकर दूध की सप्लाई करते हैं अमित बढ़ाने ने बताया कि इस तरह अपने पेशेंट और प्रोफेशन को एक साथ कर पाते हैं जिसके चलते उन्हें काफी खुशी महसूस होती है उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं जो घर की लक्ष्मी है घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।

  • Punjab News: एक्टिवा-कार सवार ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद की हाथापाई, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्टिवा-कार सवार ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद की हाथापाई, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियाना: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कुछ लोग चंडीगढ़ रोड 32 सैक्टर नजदीक सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बिछा कर उस पर जूत्ते मार रहे थे। प्रदर्शनकारी जब चले गए तो एक एक्टिवा और कार पर सवार कुछ व्यक्ति उस जगह पर आए और जमीन से पाकिस्तान का झंडा उखाड़ कर पाक जिंदाबाद के नारे लगाने लगा।

    धरना कारियों को जब इस बात का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। धरना कारियों के साथ हाथापाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और आतंकवादी हमले के सबूत मांगता हुआ धमकियां देकर चला गया।

    थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत देते हुए अरविंद कुमार निवासी सैक्टर 32-ए ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दुश्मन देश पाकिस्तान का झंडा सैक्टर 32 मेन चौक पर बिछा कर उस पर जूते मार कर विरोध कर रहे थे। उनके जाने के बाद एक शरारती व्यक्ति ने झंडा वहां से उखाड़ दिया। इस बात का जब पता चला तो सभी मौके पर पहुंचे।

    तभी 2 सरदार व्यक्ति एक्टिवा नंबर PB10GM-1522 और कार नंबर PB91-Q8998 पर आए और हाथापाई करने लगे। उक्त लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सबूत मांगते हुए धमकियां देकर फरार हो गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा BNS के तहत 194(2),115(2),126(2),351(2),3(5) मामला दर्ज किया है।

  • आज का राशिफल 28 अप्रैल, 2025

    आज का राशिफल 28 अप्रैल, 2025

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। मेष राशि:आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था और सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा। ऑफिस में अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे। आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपकी मानसिक और आत्मिक सुख शांति बनी रहेगी। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता ना हावी होने दें और स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। घर में सुख सुख- सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी को उपाह देंगें तो वह आपसे बेहद खुश हो जाएंगे। मिथुन राशि:आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। मनोरंजन सम्बन्धी प्रोग्राम बना सकते है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। आज कार्यक्षेत्र में पदोन्नती का अवसर प्राप्त हो सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कर्क राशि:आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। पिता बच्चों के साथ गेमस खेलने का प्लान बना सकते हैं। आज दांपत्य जीवन में पहले से चल रही अनबन समाप्त होगी। आज अपने खर्चो पर नियंत्रण रखें। लंबे समय से रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। सिंह राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे और अपने काम पर अधिक ध्यान देंगे। आज आप अपने आत्मविश्वास में कमी न आने दें। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में ना पड़ें। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। कारोबार में आ रही समस्याएं खत्म होगी। कन्या राशि:आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी नजदीकी रिश्तेदार की समस्या को हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में समय बीत सकता है। ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। आपको घर में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी। तुला राशि:आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नए कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का समय ठीक रहेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी से न उलझें। वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपने लिए कुछ खास करने का प्लान बनायेंगे। शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लेंगे ǀ आज आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगे जिसमें आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं आज समाज में उनकी काफी प्रशंसा होगी। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का माहौल खुशनुमा रहेग। पिता की राय आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। कारोबार को बढ़ाने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। धनु राशि:पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके आपके सामने आएंगे। मकर राशि:आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलाएं आज घर के कामकाज समय पर निपटाने में सफल रहेंगी। आज रुठे हुए जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। आज निर्णय लेते समय सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। स्वास्थ्य पर आज आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। सरकारी संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा। मीन राशि:आज का दिन फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता हासिल जरूर होगी। अगर आज किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

  • Punjab News: Arab के Oman से लौटी लड़की ने सुनाई आपबीती, देखे वीडियो

    Punjab News: Arab के Oman से लौटी लड़की ने सुनाई आपबीती, देखे वीडियो

    लड़कियों को फंसाने वाले गिरोह पर नकेल कसी जाये : संत सीचेवाल

    कपूरथला: अरब देशों में लड़कियों के खिलाफ हिंसा के मामले चर्चा का विषय बने रहते हैं। यह मामले तब और भी गंभीर रूप ले लेते हैं। जब इन लड़कियों को फंसाने में उनके रिश्तेदार ही प्रमुख भूमिका निभाते हैं। ऐसा ही एक मामला कपूरथला से सामने आया है, जहां एक करीबी दोस्त ने भारत लौटने के लिए दूसरे दोस्त को ओमान के मस्कट में फंसा दिया।

    राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से पीड़िता ने भारत लौट आपबीती सुनाते कहा कि उसकी सहेली को पता था कि घर के हालात अच्छे नहीं है। जिसका फायदा उठाते हुए शैली ने उसे सैलून में अच्छे वेतन पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर ओमान आने का निमंत्रण दिया। वहा पहुंचकर उसने देखा कि हालात लड़कियों के रहने लायक नहीं हैं।

    जिस काम के लिए उसे बुलाया गया था, उसकी बजाय घर का काम करवाया गया। पूरे दिन काम करवाने के बाद खाने को कुछ नहीं दिया जाता था। जिसके बाद उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था। इतना ही नहीं वहा पहुंचने पर उसका फोन और पैसे छीन लिए गए। जहां उसे रखा गया था, वहां उसके साथ कई अन्य लड़कियां भी थीं। जिन्होंने वापस लौटने की उम्मीद छोड़ दी थी। पीड़ित ने लड़कियों से अपील की है वह किसी बातों में आकर अरब देश न जाए।

    पीड़िता के साथ पहुंचे उसके परिवार ने राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों के कारण ही उनकी बेटी एक महीने के भीतर वापस आ सकी। अगर बाबा जी ने तुरंत कार्रवाई नहीं की होती, तो बेटी का वीजा बढ़ा दिया जाता और उसे 2 साल तक बंधक बनाकर रखा जाता।

    वहीं संत सीचेवाल ने कहा कि जब तक अरब देशों में इस तरह से लड़कियों को फंसाने वाले गिरोहों को न्याय के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक इस व्यवहार को रोका नहीं जा सकता। यह एक ऐसा जाल है जिसमें वे अपने ही लोगों को फंसा रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया। संत सीचेवाल ने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वह ऐसे गिरोहों से दूर रहें। जो मजबूरी और गरीबी का फायदा उठाकर लड़कियों को अरब देशों में फंसा रहे

  • Punjab News: 1.20 किलो ग्राम हेरोइन और अवैध पिस्टलों सहित दो गिरफ्तार

    Punjab News: 1.20 किलो ग्राम हेरोइन और अवैध पिस्टलों सहित दो गिरफ्तार

    लुधियाना : पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा के दिशा निर्देशों पर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित व्यक्ति को नशीले पदार्थ और अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गगन ग्रोवर उर्फ ​​हिमाशु लोहारा निवासी लोहारा रोड के रूप में हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ईस्टर्न पार्क कट चंडीगढ़ रोड पर मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि गगन ग्रोवर उर्फ ​​हिमाशु लोहारा हेरोइन की सप्लाई करता है और उसके पास अवैध हथियार भी है। जिसके खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े, हत्या, अवैध हथियार और हेरोइन के मामले दर्ज हैं।आरोपी हत्या और हेरोइन तस्करी के मामलों में भी वांछित था।

    जिस पर कार्रवाई करते हुए एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ और इंचार्ज बेअंत जुनेजा ने आरोपी को क्रेटा कार नंबर पीबी 91जे 6006 आरोपी को 230 ग्राम हेरोइन और एक जिंदा कारतूस के साथ .32 बोर का अवैध हथियार के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 790 ग्राम और हेरोइन बरामद कर ली।

    इसी तरह क्राइम ब्रांच की टीम ने एक अन्य मामले मे गश्त के लिए सिमरन पैलेस के पास लोहारा पुल पर मौजूद थी। एएसआई विशाखा सिंह को सूचना मिली कि मोहल्ला साहिबजादा फतेह सिंह नगर, डाबा लोहारा रोड निवासी जतिंदर सिंह उर्फ ​​शोंकी के पास अवैध हथियार है। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने आरोपी को हथियार सहित काबू कर लिया।

  • Punjab News: Cabinet Minister Mundia के Gunman को लगी गोली, मौत

    Punjab News: Cabinet Minister Mundia के Gunman को लगी गोली, मौत

    लुधियाना: पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह गोल्डी वासी के गांव रामपुर रूप में हुई है। गोल्डी कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का गनमैन था।

    बताया जा रहा है कि गोल्डी आज अपने गांव में किसी के घर गया था। वहां कथित तौर पर झगड़े के दौरान सर्विस पिस्टल या कार्बाइन से गोली चली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां कथित तौर पर झगड़े के दौरान सर्विस पिस्टल या कार्बाइन से गोली चली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

    इस मामले में दो बातें सामने आ रही हैं। गोल्डी के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। जिस घर में घटना हुई है उनके साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। शाम 5 बजे परिवार को सूचना मिली कि गोल्डी ने खुदकुशी कर ली है।

    दूसरी ओर घटनास्थल वाले घर के लोगों का कहना है कि गोल्डी ने खुद को गोली मार ली। घटना की जांच के लिए डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा और दोराहा थाना एसएचओ आकाश दत्त मौके पर पहुंचे। पुलिस अभी गोल्डी की मौत का कारण पता नहीं कर पायी है।

  • Punjab News: इस इलाके मे हुआ Blast, जायजा लेने पहुंचे पूर्व MP, देखे वीडियो

    Punjab News: इस इलाके मे हुआ Blast, जायजा लेने पहुंचे पूर्व MP, देखे वीडियो

    लुधियाना: शहर के इलाके जवाहर नगर मे सिलेंडर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। यह घटना गली नंबर 6 के एक घर मे घटी है। जहां अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान घर की रसोई मे पड़ा सिलेंडर आग की चपेट मे आने से ब्लास्ट हो गया।

    घटना की सूचना मिलते ही आप पार्टी के पूर्व राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर 2 लाख रूपये देने की घोषणा कर दी। जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिली। वही पीड़ितों ने बताया कि उनके घर का सारा सामान जल कर रख हो गया है।

  • 3 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का हुआ भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

    3 दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव का हुआ भव्य आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रहे मौजूद

    शोभायात्रा के माध्यम से नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल, “नशे को ना, जिंदगी को हां“ का दिया संदेश 

    देशभक्ति गीतों की धूनों से गुंजी राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की शोभायात्रा

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कांगड़ मैदान से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान लेडी गर्वनर जानकी शुक्ल और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और उनकी बेटी आस्था अग्निहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रही।

    कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री कॉलेज हरोली से कांगड़ मैदान तक एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुई जिसमें नशा निवारण विषय पर आधारित नशा मुक्त ऊना- नशा मुक्त हिमाचल के माध्यम से समाज को नशे को ना जिंदगी को हां का जागरूकता संदेश दिया गया। इस शोभायात्रा में स्वयं सहायता समूहों, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक दलों तथा विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही शोभायात्रा में देशभक्ति की धूनों ने हरोली की धरा को मंत्र मुग्ध किया।

    विकास प्रदर्शनी का उद्धघाटन

    इस दौरान राज्यपाल ने समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनियों का उद्धघाटन भी किया। इन प्रदर्शनी स्टॉलों में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता को दी। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक  जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी स्टॉलों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल और ईट राइट मेले की तर्ज पर पौष्टिक व्यंजनों जैसी विभिन्न स्टॉल स्थापित किए गए।

    इस अवसर पर चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बवलू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत राणा, अशोक ठाकुर, राजभवन के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा, विनोद कुमार, उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह सहित हरोली विस क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Himachal News: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म

    Himachal News: जीजा ने साली से किया दुष्कर्म

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला ऊना के अंतर्गत आते एक गांव की महिला ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके जीजा निवासी फिरोजपुर (पंजाब), ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया कि 23 मार्च 2025 को उसका जीजा उसे, उसकी बहन और बच्चों को बंगाणा घुमाने के बहाने लेकर गया था।

    जब उसकी बहन और बच्चे खेल रहे थे, तो संदीप उसे बहाने से पास के जंगल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संदीप कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।