Punjab News: इस इलाके मे हुआ Blast, जायजा लेने पहुंचे पूर्व MP, देखे वीडियो

Written by

in

लुधियाना: शहर के इलाके जवाहर नगर मे सिलेंडर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। यह घटना गली नंबर 6 के एक घर मे घटी है। जहां अचानक आग लगने से घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। इस दौरान घर की रसोई मे पड़ा सिलेंडर आग की चपेट मे आने से ब्लास्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आप पार्टी के पूर्व राज्य सभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने पीड़ितों से बातचीत कर 2 लाख रूपये देने की घोषणा कर दी। जिससे पीड़ित परिवार को राहत मिली। वही पीड़ितों ने बताया कि उनके घर का सारा सामान जल कर रख हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *