Punjab News: एक्टिवा-कार सवार ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद की हाथापाई, FIR दर्ज, देखें वीडियो

लुधियाना: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कुछ लोग चंडीगढ़ रोड 32 सैक्टर नजदीक सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बिछा कर उस पर जूत्ते मार रहे थे। प्रदर्शनकारी जब चले गए तो एक एक्टिवा और कार पर सवार कुछ व्यक्ति उस जगह पर आए और जमीन से पाकिस्तान का झंडा उखाड़ कर पाक जिंदाबाद के नारे लगाने लगा।

धरना कारियों को जब इस बात का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। धरना कारियों के साथ हाथापाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और आतंकवादी हमले के सबूत मांगता हुआ धमकियां देकर चला गया।

थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत देते हुए अरविंद कुमार निवासी सैक्टर 32-ए ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दुश्मन देश पाकिस्तान का झंडा सैक्टर 32 मेन चौक पर बिछा कर उस पर जूते मार कर विरोध कर रहे थे। उनके जाने के बाद एक शरारती व्यक्ति ने झंडा वहां से उखाड़ दिया। इस बात का जब पता चला तो सभी मौके पर पहुंचे।

तभी 2 सरदार व्यक्ति एक्टिवा नंबर PB10GM-1522 और कार नंबर PB91-Q8998 पर आए और हाथापाई करने लगे। उक्त लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सबूत मांगते हुए धमकियां देकर फरार हो गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा BNS के तहत 194(2),115(2),126(2),351(2),3(5) मामला दर्ज किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *