Category: Breaking News|Punjab>Ludhiana

  • Punjab News: बच्चे को सूए मारकर किया घायल, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चे को सूए मारकर किया घायल, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः लुधियाना के ताजपुर रोड पर एक बच्चे पर बेहरमी से सूए से हमला कर दिया गया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को काबू कर लिया। राहगीर ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और आए दिन लूट की वारदात को अंजाम देता है।

    उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने बीते दिन बच्चे से 7 हजार रुपए छीने थे। आज उसने फिर आरोपी को वहां से गुजरते देखा, जिस पर वह पैसे वापस देने के लिए कहने लगा। इस दौरान आरोपी ने बच्चे को पैसे देने के बजाए उस पर सुएं से हमला कर दिया । पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी और सुएं को बरामद कर लिया है और आरोपी को थाने ले गई, जहां आगे की जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: बदमाशों ने किया कांग्रेस नेता का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने किया कांग्रेस नेता का कत्ल, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले के माछीवाड़ा कस्बे के गांव तखरां में कांग्रेस नेता का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार बस स्टैंड पर खड़े कांग्रेस ब्लॉक प्रधान पर बदमाशों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में उनके कान और सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत उपचार के लिए माछीवाड़ा के सिविल अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    मृतक की पहचान परमिंदर तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना कुंकुम कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना स्थल पर मौजूद चश्मदीद दुकानदार ने बताया कि दो व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी मौके पर फेंक कर फरार हो गए।

    वहीं मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता पर दो व्यक्तियों द्वारा कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिसके बाद उसके पिता को बस स्टैंड के पास फेंक कर लुधियाना की ओर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मृतक परिजनों के बयानों के अनुसार बनती कार्रवाई की जा रही है।

     

     

     

  • Ludhiana News: Nagesh Hosiery में मिली खून से सनी लाश, मामला संदिग्ध, देखें वीडियो

    Ludhiana News: Nagesh Hosiery में मिली खून से सनी लाश, मामला संदिग्ध, देखें वीडियो

    लुधियाना : थाना सलेम टाबरी के अंतर्गत पड़ती Nagesh Hosiery के यूनिट से एक खून से सनी लाश मिलने की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान रोहित उर्फ़ रितेश के रूप में हुई है। मृतक की पहचान करने वाले दिनेश यादव ने बताया कि रोहित उसके दोस्त का साला है। वह मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और चार बहनों का भाई था।
    दिनेश ने आगे कहा कि उसे कुछ देर पहले फोन आया था कि रोहित की मौत हो गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचा, तो बॉडी और फर्श पर खून ही खून था। दिनेश ने आरोप लगाया कि यह कोई नैचुरल मौत नहीं है। मृतक के साथ फैक्ट्री के मालिक या किसी स्टाफ ने कुछ किया है। जिसकी जांच होने पर सच सामने आ सकता है। इस मामले में जानकारी देते हुए थाना सलीम टाबरी के ASI प्रेम चंद ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि Nagesh Hosiery मे एक युवक की बॉडी पड़ी है। जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक रोहित की मौत हार्ट अटैक से हुई है। उधर इस मामले में जब Nagesh Hosiery के संचालक से संपर्क किया, तो उसने कहा कि उसके चार यूनिट है। इस घटना की उसे जानकारी नहीं है।    
  • Punjab News: एक्टिवा-कार सवार ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद की हाथापाई, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्टिवा-कार सवार ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के बाद की हाथापाई, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियाना: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद कुछ लोग चंडीगढ़ रोड 32 सैक्टर नजदीक सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बिछा कर उस पर जूत्ते मार रहे थे। प्रदर्शनकारी जब चले गए तो एक एक्टिवा और कार पर सवार कुछ व्यक्ति उस जगह पर आए और जमीन से पाकिस्तान का झंडा उखाड़ कर पाक जिंदाबाद के नारे लगाने लगा।

    धरना कारियों को जब इस बात का पता चला तो वह मौके पर पहुंचे। धरना कारियों के साथ हाथापाई करते हुए अज्ञात व्यक्तियों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और आतंकवादी हमले के सबूत मांगता हुआ धमकियां देकर चला गया।

    थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस को शिकायत देते हुए अरविंद कुमार निवासी सैक्टर 32-ए ने बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में दुश्मन देश पाकिस्तान का झंडा सैक्टर 32 मेन चौक पर बिछा कर उस पर जूते मार कर विरोध कर रहे थे। उनके जाने के बाद एक शरारती व्यक्ति ने झंडा वहां से उखाड़ दिया। इस बात का जब पता चला तो सभी मौके पर पहुंचे।

    तभी 2 सरदार व्यक्ति एक्टिवा नंबर PB10GM-1522 और कार नंबर PB91-Q8998 पर आए और हाथापाई करने लगे। उक्त लोगों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सबूत मांगते हुए धमकियां देकर फरार हो गए। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा BNS के तहत 194(2),115(2),126(2),351(2),3(5) मामला दर्ज किया है।

  • Punjab News: Cabinet Minister Mundia के Gunman को लगी गोली, मौत

    Punjab News: Cabinet Minister Mundia के Gunman को लगी गोली, मौत

    लुधियाना: पंजाब पुलिस के कांस्टेबल की गोली लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरकीरत सिंह गोल्डी वासी के गांव रामपुर रूप में हुई है। गोल्डी कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां का गनमैन था।

    बताया जा रहा है कि गोल्डी आज अपने गांव में किसी के घर गया था। वहां कथित तौर पर झगड़े के दौरान सर्विस पिस्टल या कार्बाइन से गोली चली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां कथित तौर पर झगड़े के दौरान सर्विस पिस्टल या कार्बाइन से गोली चली। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

    इस मामले में दो बातें सामने आ रही हैं। गोल्डी के परिवार का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। जिस घर में घटना हुई है उनके साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। शाम 5 बजे परिवार को सूचना मिली कि गोल्डी ने खुदकुशी कर ली है।

    दूसरी ओर घटनास्थल वाले घर के लोगों का कहना है कि गोल्डी ने खुद को गोली मार ली। घटना की जांच के लिए डीएसपी पायल हेमंत मल्होत्रा और दोराहा थाना एसएचओ आकाश दत्त मौके पर पहुंचे। पुलिस अभी गोल्डी की मौत का कारण पता नहीं कर पायी है।

  • Punjab News:  Mahindra के Showroom से निकली Thar मे लगी आग, देखे वीडियो

    Punjab News: Mahindra के Showroom से निकली Thar मे लगी आग, देखे वीडियो

    लुधियाना: जीटी रोड डंडारी कला खुर्द में स्थित लिबर्टी महिंद्रा शोरूम की पार्किंग मे दो गाड़ियों मे आग लगने की खबर है। जानकरी अनुसार थार चालक नई गाड़ी की डिलीवरी लेकर शोरुम से बाहर लाया था। चालक ने गाड़ी ट्रांसफार्मर के पास पार्क की थी। जिसके बाद देखते ही देखते अचानक कार मे भयंकर आग लग गई।

    थार मे लगी आग ने पास खड़ी XUV कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आस-पास के लोगों मे भगदड़ मच गई और दोनों गाड़ियां बुरी तरह झुलस गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    दमकल अधिकारी आतिश राय ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पाया है। 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस हादसे मे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आग लगने के बाद बिजली की सप्लाई को बंद करना पड़ा।

  • Punjab News: किराने की दुकान पर लुटेरों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    Punjab News: किराने की दुकान पर लुटेरों ने की फायरिंग, देखें CCTV

    लुधियाना: पंजाब में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं खन्ना में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात की कोशिश की गई। जहां 2 नकाबपोश किराना दुकान में घुसे। इस दौरान हमलावरों ने दुकानदार को फायरिंग करके डराया। लेकिन दुकानदार ने दिलेरी दिखाई और जान की परवाह किए बगैर लुटेरों का सामना किया। दोनों भाग निकले। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावरों द्वारा पहले दुकानदार से हाथापाई की गई। इस दौरान उसे पिस्टल दिखाकर डराया। जिसके बाद दुकानदार द्वारा विरोध करने पर हमलावर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।