Stock Market: Green निशान पर खुला बाजार, Sensex में 400 अंक से ज्यादा की तेजी

Written by

in

बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 340.36 अंक उछलकर 79,552.89 अंक पर खुला है। इसी तरह एनएसई निफ्टी में 64.50 अंकों की तेजी है। इसके साथ ही निफ्टी 24,103.85 अंक पर पहुंच गया है। शुरुआती कारोबार पर नजर डालें तो स्टॉक्स में रिलायंस, महिंद्रा, एयरटेल, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक आदि शेयरों में तेजी है।

शेयर बाजार में यह तेजी ग्लोबल सपोर्ट के कारण लौटी है। शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट में साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.05 प्रतिशत, एसएंडपी 500 में 0.7 प्रतिशत और नैस्डैक कंपोजिट में 1.26 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। यह तेजी अमेरिका-चीन के बीच जारी ट्रेड वॉर में कमी आने के संकेत से लौटी। भारत के साथ भी अमेरिका जल्द ट्रेड डील कर सकता है। इसके चलते आज कई एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। इसके दम पर आज भारतीय बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है।

आज से ओपन होगा एथर एनर्जी का IPO
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली भारतीय कंपनी एथर एनर्जी का IPO आज यानी 28 अप्रैल से ओपन होगा। निवेशक इसके लिए 30 अप्रैल तक बोली लगा सकेंगे। इस IPO का इश्यू प्राइस ₹304-₹321 प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए 8.18 करोड़ शेयर्स बेचकर ₹8,750 करोड़ जुटाना चाहती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *