बड़ा हादसाः मिट्टी का टीला ढहने से 5 की मौत, CM ने दिए जांच के आदेश, देखें वीडियो

Written by

in

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बड़ा हादसा हो गया। जहां सुबह मिट्टी का टीला ढहने से नीचे दबकर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कुछ लोग अपने घर की पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे थे।

अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और वहां मौजूद लोग उसमें दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 5 लोगों की जान जा चुकी थी। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंच चुकी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशांबी में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इस हादसे ने एक बार फिर मिट्टी खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी का गंभीर मुद्दा उठा दिया है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सहायता का आश्वासन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *