Blog

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025, विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा कांगड़ मंच

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025, विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा कांगड़ मंच

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के दूसरे दिन कांगड़ मंच विविध सांस्कृतिक आयोजनों से सजा रहा। सामाजिक जागरूकता के साथ व्यापक जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए, दिनभर स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। दिन के कार्यक्रमों में महिलाओं के लिए मटका फोड़, रस्साकसी, मेहंदी, रंगोली, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं के साथ ही बेबी शो आयोजन किया गया। इस दौरान हरोली क्षेत्र के सभी 33 सरकारी स्कूलों के साथ साथ अन्य शिक्षण संस्थानों, प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री पीजी डिग्री कॉलेज हरोली, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं महिला मंडलों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरोली उत्सव क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का भी माध्यम बन रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने स्वां विमेन फेडरेशन के सौजन्य से 6वीं से दसवीं तक की मेधावी बच्चियों को छात्रवृति राशि भेंट की। उपमुख्यमंत्री ने महिला रस्साकसी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी देखा तथा विजेता रही कांगड़ की टीम और उपविजेता हरोली की टीम को सम्मानित किया।

    ये हैं बेबी शो के विजेता

    उपमुख्यमंत्री ने बेबी शो के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस शो में कुल 23 प्रतिभागी रहे। इनमें 1 से 2 वर्ष आयुवर्ग के 11, 2 से 3 वर्ष आयु वर्ग के 7 और 3 से 4 वर्ष आयु वाले 5 प्रतिभागी थे। आयु समूह 1-2 साल में नवन राणा पुत्र अंकुश राणा, योविता पुत्री योगश ठाकुर, शिवालिका पुत्री अमित शर्मा,  2 से 3 साल के आयु समूह में आयन कुशल पुत्र पुनीत कुशल, रिशव पुत्र कुलदीप राय, तेजश जोशी पुत्र विनय जोशी, आयु समूह 3 से 4 साल में गुरांशी पुत्री विशाल कौशल, वैष्णवी पुत्री अजय कुमार और अनिकेत पुत्र अजय कुमार विजेता रहे। वहीं  1 से 2 वर्ष आयु वर्ग में शरविल शर्मा पुत्र पंकज शर्मा, आदर्श चौधरी पुत्र केशव दत, त्रिजल पुत्र संदीप और 2 से 3 वर्ष आयु वर्ग में शिवाय जोशी पुत्र दुशयंत, रूदिश पुत्र सुरेश तथा 3-4 आयु वर्ग में यशवी पुत्री निखिलेश को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

    इन स्कूलों ने लिया प्रतिभाग

    इस मौके राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली, नगनोली, पंजावर, खड्ड, ढक्की, पंडोगा, सलोह, ईसपुर, धर्मपुर, लोअर बढे़ड़ा, अप्पर बढे़ड़ा, बीटन, हीरां, हरोली, छेत्रां, कुगड़त, कांगड़, दुलैहड़, रोड़ा, बालीवाल, कुठारबीत, गोंदपुर जयचंद, गोंदपुर बुल्लां, पूबोवाल, पोलियां बीत, बाथू, बाथड़ी, भटकलां, नंगल कलां, ललड़ी, पालकवाह और नंगल खुर्द ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणजीत राणा, विनोद बिट्टू, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र राणा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमीत सैनी, सीडीपीओ हरोली शिव सिंह, सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा, मलेरिया एवं अन्य संचारी रोग निरीक्षक शारदा, स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण उपस्थित थे।
  • श्री खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए 30 अप्रैल की रात्रि से 01 मई शाम तक दर्शन रहेंगे बंद

    श्री खाटूश्याम मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए 30 अप्रैल की रात्रि से 01 मई शाम तक दर्शन रहेंगे बंद

    ऊना/सुशील पंडित: राजस्थान के ज़िला सीकर स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर की पंजीकृत कमेटी द्वारा अधिसूचना जारी कर बताया गया है कि विशेष सेवा – पूजा व तिलक के चलते श्रद्धालुओं के लिए 30 अप्रैल की रात 10:00 बजें से लेकर 01 मई की शाम 05:00 बजें तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। कमेटी द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है श्रद्धालु व्यवस्थाओं में अपना सहयोग दें और इस अवधि उपरांत ही दर्शन करने पधारें।

  • उपमुख्यमंत्री ने चलाई इलेक्ट्रिक स्कूटी, दिया हरित परिवहन का संदेश

    उपमुख्यमंत्री ने चलाई इलेक्ट्रिक स्कूटी, दिया हरित परिवहन का संदेश

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांगड़ मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ई-व्हीकल प्रदर्शनी में विशेष रुचि दिखाई और स्वयं इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाकर हरित परिवहन को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री ने स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए ई-मोबिलिटी को भविष्य की आवश्यकता बताया।

  • पेट की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 योग आसन

    पेट की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 योग आसन

    Health: पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए योग बहुत ही प्रभावी और प्राकृतिक तरीका है। ये पाँच योग आसन पाचन शक्ति को बढ़ाने, गैस, कब्ज, अपच और पेट दर्द जैसी समस्याओं में लाभकारी माने जाते हैं:
    1. पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana): यह आसन पेट की गैस, कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत लाभकारी है। इसे करने के लिए आपको पीठ के बल लेटना होता है और घुटनों को मोड़कर छाती से लगाना होता है। हाथों से घुटनों को पकड़कर सिर को उठाकर घुटनों से मिलाने की कोशिश करनी होती है। यह आसन विशेष रूप से गैस और अपच को दूर करता है और पेट की आंतों की मालिश भी करता है जिससे पाचन प्रक्रिया बेहतर होती है। 2. भुजंगासन (Bhujangasana): भुजंगासन, जिसे “कोबरा पोज़” भी कहते हैं, पेट के बल लेटकर किया जाता है। इसमें हाथों की मदद से ऊपरी शरीर को ऊपर उठाया जाता है जिससे रीढ़ की हड्डी, पेट और छाती में खिंचाव आता है। यह आसन पाचन क्रिया को उत्तेजित करता है, लिवर और किडनी को सक्रिय करता है और तनाव कम करने में मदद करता है। यह पेट की चर्बी को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक होता है। 3. वज्रासन (Vajrasana): वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन है जिसे भोजन के बाद भी किया जा सकता है। इसमें घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठा जाता है और हाथों को घुटनों पर रखा जाता है। यह आसान दिखने वाला लेकिन प्रभावशाली आसन पाचन शक्ति को तेज करता है, गैस और एसिडिटी की समस्या को दूर करता है और शरीर को शांत करता है। यह ध्यान और प्राणायाम के लिए भी उत्तम आसन माना जाता है। 4. धनुरासन (Dhanurasana): इस आसन में शरीर धनुष के आकार में आ जाता है, इसलिए इसे धनुरासन कहा जाता है। इसमें पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़कर टखनों को पकड़ा जाता है और शरीर को खींचकर ऊपर उठाया जाता है। यह आसन पेट की चर्बी को कम करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और आंतों की गतिविधि को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह रीढ़ को लचीलापन भी देता है और ऊर्जा का संचार करता है। 5. अर्ध मत्स्येन्द्रासन (Ardha Matsyendrasana): यह एक बैठकर किया जाने वाला मरोड़ वाला योग आसन है। इसमें एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर के ऊपर रखकर शरीर को मोड़ा जाता है। यह मरोड़ पाचन अंगों जैसे लीवर, पैंक्रियास और आँतों को उत्तेजना देता है जिससे पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस और अपच में राहत मिलती है। यह रीढ़ की लचीलता को भी बढ़ाता है और शरीर को संतुलित करता है।
  • Haryana News: हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने 3 आरोपियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज परवीन मलिक और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से 2 अवैध पिस्तौल और एक देसी कट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पिंजौर थाने में अर्न्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए इंचार्ज परवीन मलिक सिंह ने बताया कि आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखो माजरी बाईपास के पास से गाड़ी में 3 लड़के बैठे हुए हैं और उनके पास हथियार है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की गई। इस दौरान 3 आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनदीप निवासी बतोड़, विक्की निवासी हिसार और अमन निवासी पिंजोर के रूप में हुई है।

    तीनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि हरसिमरन उर्फ सिमु नाम के व्यक्ति पर कई आपराधिक मामले दर्ज है और यह नारायणगढ़ का रहने वाला है। चंडीगढ़ मोहाली और पंचकूला में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और माइनिंग के भी मामले दर्ज है। पुलिस ने बताया कि इन तीनों ने जिस व्यक्ति को मारना था, उसकी लोकेशन और फोटो आरोपी हरसिमरन सिमु ने भेजनी थी, लेकिन उससे पहले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

    इस मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि 2 आरोपियों के कब्जे से 32 बोर पिस्टल और एक के कब्जे से 315 देसी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि सिंमु जर्मनी में रह रहा है और वर्ष 2024 में रायपुररानी में गोल्डी नाम के व्यक्ति पर गोली चलाई गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी सिमु की गोल्डी के साथ जेल में लड़ाई हुई थी और आपसी रंजीश के चलते गोल्डी पर गोली चलवाई थी। पुलिस ने बताया कि जिसकी हत्या की जानी थी वह पंचकूला का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि जो गाड़ी आरोपियों से बरामद की गई है वह मनदीप के नाम पर है।

  • Punjab News: महिला सरपंच और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला सरपंच और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव के ही व्यक्ति ने महिला सरपंच और उसके बेटे के दोस्त के साथ दुखी होकर सैलून की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। इस मामले में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं घटना को लेकर सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला सरपंच और उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव कालचरणी में महिला सरपंच है।

    दरअसल, पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया कि कुछ दिन पहले व्यक्ति की गांव की महिला सरपंच और उसके बेटे के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते महिला सरपंच और उसके बेटे ने मिलकर पीड़ित की पिटाई की। इस घटना के बाद पीड़ित डिप्रेशन में चला गया। आरोप है कि महिला सरपंच की ओर से उसे धमकाया जा रहा था कि अगर तू हमारे खिलाफ कोई शिकायत दर्ज कराएगा तो फिर देख लेना। इस घटना से तंग और परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार के बनाए सैलून की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

    हादसे में घायल व्यक्ति एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। वहीं मामले की शिकायत मिलने पर सिविल लाइन थाना के एसएचओ हरजोत सिंह ने एक्शन लेते हुए सरपंच और बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पीड़ित के बयान के आधार पर महिला सरपंच और उसके बेटे के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी सभी आरोपी फरार हैं, जल्द ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरे Rapper Badshah, ईसाई भाईचारे में भारी रोष, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरे Rapper Badshah, ईसाई भाईचारे में भारी रोष, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अभिनेता सन्नी देओल की फिल्म जाट में ईसाई भाईचारे में रोष पाए जाने का मुद्दा अभी कुछ दिन पहले ही ठंडा हुआ था। जिसमें ईसाई समुदाय ने फिल्म से चर्च के सीन हटाने की मांग की थी। वहीं अभिनेताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। विवाद बढ़ने के बाद जाट फिल्म से चर्च के सीन हटाए गए थे और फिल्म के निर्माताओं द्वारा माफी भी मांगी गई थी। वहीं अब मशहूर रैपर बादशाह को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, बादशाह का हाल ही में नया गीत Valvet Flow रिलीज हुआ है। इस गीत को लेकर ईसाई समुदाय में भारी रोष पाया जाया रहा है। जिसको लेकर पंजाब क्रिश्चन मूवमेंट की ओर से पुलिस कमिश्नर को शिकायत पत्र भी जारी किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि रैपर बादशाह का गीत Valvet Flow में उन्होंने यह गाया कि घर में लगे चर्च और हाथ में पासपोर्ट है।

    ईसाई भाईचारे का आरोप है कि इस गीत में पवित्र बाइबिल का संदर्भ अश्लील शब्दों सहित इस्तेमाल किया गया है, जिससे समूचे ईसाई समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने सोशल मीडिया से इस गीत को हटाने की पुलिस कमिश्नर से मांग की है। पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रदेश अध्यक्ष पास्टर गौरव मसीह गिल ने कहा कि वह घर पर बैठा था। इस दौरान उसे उसके मित्र का फोन आया कि सोशल मीडिया पर देखा गया कि बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह का एक गीत (Valvet Flow) रिलीज़ हुआ है, जिसमें उन्होंने मसीही समुदाय की पवित्र बाइबिल और चर्च का नाम अपने गीत में गलत और अपमानजनक तरीके से लिया है। पास्टर ने कहा कि जब उसने यह गीत सुना, तो देखा कि इसे बादशाह ने गाया कि जिसमें कहा गया कि “घर लगे चर्च और हाथ में है पासपोर्ट,” जैसे बाइबिल पढ़ने पर घर बैठा बोर हुआ कि रिव्यू कहे रिविल की बात की है।

    इससे उसने यह दर्शाने की कोशिश की गई है कि चर्च की पवित्रता को डर और भय की जगह बताया जाए। उन्होंने कहा कि यह पूरा गीत अश्लीलता से भरा हुआ है। इस गीत में आपत्तिजनक शब्द दर्ज हैं। बादशाह द्वारा पवित्र बाइबिल तथा चर्च का नाम इस अश्लील गीत में लेने के कारण पूरे मसीही समुदाय में गहरा रोष व्याप्त है। इससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है क्योंकि बादशाह और उनके साथियों ने मसीही समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने सिंगर बादशाह और उनके साथियों के विरुद्ध धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं बेअदबी का मामला दर्ज कर इस सख्त सजा दिलाई जाए। साथ ही तत्काल इस गीत को सोशल मीडिया से हटवाया जाए ताकि मसीही समुदाय के हृदयों पर लगे घावों पर मरहम लगाया जा सके।

     

  • Punjab News: कोहिनूर पैलेस की आड़ में चल रहा था कसीनो सट्टा, 2 काबू, महंगी बोतलें बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: कोहिनूर पैलेस की आड़ में चल रहा था कसीनो सट्टा, 2 काबू, महंगी बोतलें बरामद, देखें वीडियो

    बठिंडाः थाना तलवंडी साबो की पुलिस ने कोहिनूर मैरिज पेलेस में चल रहे एक गैर-कानूनी कसीनो पर रेड की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपियों के कब्जे से सामान बरामद किया गया, जिसमें एक हुक्का, तंबाकू के डिब्बे, विभिन्न प्रकार के स्ट्राइकर, मंहगी शराब की बोतलें, सिगरेट के डिब्बे, मुद्रा गिनने वाली मशीन आदि शामिल हैं।

    एसपीडी जसमीत सिंह का कहना है कि अन्य व्यक्तियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यमुना और लक्ष्मण के रूप में हुई है। यहां पर काफी समय कसीनो चलाया जा रहा था। पैलेस के मालिक सहित रवि नामक व्यक्ति पर पर्चा दर्ज किया गया गया। जांच में सामने आया है कि रवि इस सारे कसीनों को चलाता था। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: दूध से भरा कंटेनर पलटा, चालक को छोड़कर कैन भरने में व्यस्त हुए लोग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दूध से भरा कंटेनर पलटा, चालक को छोड़कर कैन भरने में व्यस्त हुए लोग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के पास सिस्क लेन पर दूध से भरा कंटेनर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार दूध से भरा कंटेनर पी बी 03 ए वाई 2089, बटाला से दूध लेकर अंबाला की ओर जा रहा था। इस दौरान आरसी प्लाजा के पास कंटेनर पलट गया। घटना में चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को थाना प्रभारी जसविंदर सिंह व नीरज कुमार की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दूध कंटेनर से बाहर आकर बहने लगा। घटना के दौरान लोगों में दूध भरकर ले जाने की होड़ मच गई। इस दौरान कुछ लोग चालक को बचाने की बजाय दूध इकट्ठा करके के लिए दौड़े। जिसके बाद लोग अपने घरों में ड्रम और कैन में भरकर ले जाते दिखे। बलवंत सिंह ने कहा कि वह बटाले से अंबाला जा रहा था। इस दौरान रात की गाड़ी चलाकर वह आ रहा था और बाइक चालक ने ब्रेक मार दी, उसे बचाने के दौरान फुटपाथ पर कंटेनर चढ़ गया और पलट गया। कंटेनर में 23 से 24 हजार लीटर दूध भरा हुआ था। घटना में वह घायल हो गया और उसे सड़क सुरक्षा फोर्स उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई।

  • Punjab News: इस जिले में पहुंचे कालिया, विधानसभा हलकों में किए मंडल अध्यक्ष नियुक्त, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में पहुंचे कालिया, विधानसभा हलकों में किए मंडल अध्यक्ष नियुक्त, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में विधानसभा 2027 चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा तैयारियां की जा जी रही है। वहीं आज मोगा में पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया पहुंचे, जहां उन्होंने चारों विधानसभा हलकों के 15 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए। इस दौरान कालिया ने कहा कि पंजाब में भाजपा की डबल इंजन सरकार लाकर ही पंजाब के लोगों तथा पंजाब का भला हो सकता है। क्योंकि आज तक जितनी भी समय-समय की सरकारों ने पंजाब पर शासन किया है किसी ने भी पंजाब के लोगों का भला नहीं किया। इसलिए पंजाब में कानून व्यवस्था, आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।

    जिसको ठीक करने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार लाना इस समय की जरूरत बन गई है, ताकि पंजाब से नशा तथा आतंकवादी गतिविधियों को बंद किया जा सके। कालिया ने कहा कि 2027 में भाजपा की सरकार को लाने के लिए लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाकर अपने साथ जोड़कर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जहां अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उभरी है।

    वहीं भाजपा की केन्द्र सरकार में शामिल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा और भी मंत्री व नेता मजबूत दृढ़ इरादे के हैं, जो फैसला करते हैं तथा उस पर पूरे उतरते हैं। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हमरे हिंदू भाईयों पर पाकिस्तान आतंकवादियों द्वारा गोलियां चलाकर उनको शहीद किया गया है उसका बदला भाजपा की केन्द्र सरकार हर हाल में लेगी, लेकिन उसका समय व दिन तथा हमारी सेनाओं व समय पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी आतंकवादी को बख्शा नहीं जाएगा तथा हर हालत में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला सख्त से सख्त कार्रवाई करके लिया जाएगा।