दोस्त से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती, मंगवाया नकली अंगूठा और इंसानी मांस, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्ली: दिल्ली के जगतपुरी इलाके में एक आरोपी ने अपने दोस्त से रंगदारी वसूलने के लिए हैरत करने वाला स्वांग रचा। आरोपी ने इंसान का कटा हुआ अंगूठा पार्सल में रखकर भेजा, जिसमें धमकी भरी चिट्ठी भी मौजूद थी। चिट्ठी में उसने 5 करोड़ रुपये देने की धमकी दी। ओर पैसे न देने पर रंगदारी की रकम डबल हो जाने और घर के एक शख्स की हत्या कर देने की बात भी लिखी थी। आरोपी ने इस पार्सल को भेजने के लिए एक लड़की का इसतेमाल किया। पार्सल में धमकी भरी चिट्ठी, स्मार्ट वॉच और इन्सान का कटा हुआ नकली अंगूठा रखा हुआ था। आरोपी ने लिखा कि इजराइल ने गाजा में बहुत बुरा हाल किया है। वहां के लोगों को खाना खिलाने के लिए तुम्हारी मदद चाहिए है।

आरोपी ने धमकाते हुए आगे लिखा कि अगर कोई गड़बड़ की तो परिवार का एक सदस्य भी कम हो जाएगा। इस बात का डर बैठाने के लिए उसने कटे हुए अंगूठे की तरफ इशारा किया। ज्यादा होशियारी करने कि कोशिश और पुलिस की मदद लेने पर घर आकर पूरे परिवार को खत्म कर देने की बात भी लिखी थी। पीड़ित ने पुलिस के पास जाकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने जबरन वसूली के तहत मामला दर्ज किया। बीएनएस की धारा 308 (5) के तहत दर्ज करके छानबीन शुरू हुई। पार्सल देने आई लड़की को 600 से ज्यादा सीसीटीवी खोजने के बाद ढूंढ निकाला गया। इसके बाद उसकी मदद से आरोपी अभिषेक तक पहुंचा गया।

जानकारी के दौरान आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अभिषेक बताया ओर कबूल किया कि उसने अपने जानने वाले एक शख्स विकास जैन से पैसे एंठने के लिए ये स्वांग रचा था। आरोपी विकास को बीते 30 सालों से जान पहचान है। आरोपी ने इस काम को अंजाम देने के लिए कुछ लोगों को काम पर रखा और इसके लिए 35,000 रुपये की रकम भी चुकाई। उसने अपनी भतीजी और रिश्तेदार सचिन जैन से अपनी योजना को अंजाम देने के लिए मदद ली। आरोपी ने इंडिया मार्ट से प्लास्टिक से बना कृत्रिम अंगूठा खरीदा। दिलशाद गार्डन की एक दुकान से 500 रुपये की स्मार्ट घड़ी खरीदी और वहीं की एक अन्य दुकान से अपने टाइप किया हुआ धमकी भरा पत्र प्रिंटआउट कराया और इन सामान को जैन के घर भेज दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *