Jalandhar-Jammu Railway मार्ग पर रेलवे गार्ड की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

टांडा उड़मुड़: रेलवे ट्रैक पर हरिद्वार से जम्मू जा रही श्री हेमकुंट एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की बड़ी साजिश को रेलवे गार्ड ने नाकाम कर दिया। घटना रात 2 बजे की बताई जा रही है। दरअसल, जालंधर-जम्मू रेल मार्ग पर अज्ञात लोगों ने पत्थर व रॉड फेंककर रेलवे ट्रैक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान रेलवे गार्ड की तत्परता के कारण रेलवे नाइट टीम को घटना की सूचना दी। जिसके बाद रेलवे ट्रैक को समय रहते इस साजिश को नाकाम करते हुए बड़ा हादसा टाल दिया।

जानकारी देते हुए रेलवे स्टेशन टांडा के स्टेशन मास्टर व रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने हरिद्वार से जम्मू जा रही श्री हेमकुंट एक्सप्रेस को नुकसान पहुंचाने की नीयत से चंडीगढ़ कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर रॉड व पत्थर फेंके थे, इसके कारण ट्रैक सिग्नल बदलना मुश्किल हो गया था। इस संबंध में रेलवे अधिकारी रात को ही मौके पर पहुंच गए और ट्रैक क्लियर करवाकर ट्रेनों का परिचालन बहाल कर दिया।

उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों ने समय रहते त्वरित कार्रवाई नहीं की होती तो श्री हेमकुंट एक्सप्रेस ट्रेन को बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं घटना का पता चलते ही ट्रेन यात्रियों में भगदड़ मच गई। इस संबंध में फिरोजपुर रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है तथा रेलवे पुलिस भी संयुक्त रूप से जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे कितने लोग हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *