Punjab News: Canada में Beach पर मृत मिली 21 वर्षीय युवती

Written by

in

मोहालीः कैनेडा में इंडियन स्टूडेंट्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में ओटावा शहर में डेराबस्सी की 21 वर्षीय वंशिका की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। वंशिका का शव कॉलेज के पास एक Beach के नजदीक 2 दिन बाद मिला है। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है परंतु अभी तक मौत का कारण पता नहीं चला है।

जानकारी मुताबिक डेराबस्सी के दविंदर सैनी की इकलौती बेटी वंशिका परिवार में अपने भाई से बड़ी थी। वह यहां से 12वीं नॉन मेडिकल करके कैनेडा करीब 2 साल पहले गई थी, जहां 2 साल मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर उसकी हफ्ता पहले ही जॉब लगी थी। उसके पिता दविंदर सैनी के अनुसार बीती 25 अप्रैल को उसकी बेटी के साथ आखिरी बात हुई थी। बातचीत में वह सामान्य थी, परंतु अगले दिन उसकी रूम पार्टनर का फोन आया कि वंशिका रूम में वापस नहीं लौटी है और उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन में लापता की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस को 2 दिन बाद वंशिका का शव कॉलेज के समीप एक Beach के पास मिला। उसके दोस्तों के मुताबिक, वंशिका शुक्रवार रात करीब 9 बजे बस पकड़कर बिना बताए कॉलेज के लिए निकली थी और उसी रात उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस को 2 दिन बाद उसकी बॉडी तो मिल गई है परंतु सेल फोन बरामद नहीं हुआ है। शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *