Blog

  • Jalandhar News: ढन्न मोहल्ले में घर में बने गोदाम में लगी आग, देखें Live

    Jalandhar News: ढन्न मोहल्ले में घर में बने गोदाम में लगी आग, देखें Live

    जालंधर, ENS: खिंगरा गेट के पास ढन्न मोहल्ले में घर में बने गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कॉपी और किताब के गोदाम में भीषण आग लगने से लोगों हड़कंप मच गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई, वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। बताया जा रहा है कि घर में ही गोदाम बनाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

    दमकल विभाग की 3 से 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद है। घटना के दौरान शीशा तोड़कर गोदाम में आग पर काबू पाने के लिए व्यक्ति घुसा। इस हादसे के दौरान शीशा लगने से व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति के हाथ पर चोट लगी है, जिसे उपचार के लिए ले जाया गया। आग लगने से कॉपी और किताब के गोदाम में भारी मात्रा में पड़ा सामान जलकर राख हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए अमित ढल्ल ने बताया कि घर का मालिक भी मौके पर पहुंच गए है। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। परिवार द्वारा किराये पर गोदाम दिया हुआ था। घटना के दौरान गोदाम से सामान को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

  • भारत का एक्शनः Pakistan के रक्षा मंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को किया बैन

    भारत का एक्शनः Pakistan के रक्षा मंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट को किया बैन

    नई दिल्लीः पहलगाम में टूरिस्ट पर हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान का पानी बंद कर दिया था। वहीं भारत में घूमने आए पाकिस्तान को वतन वापसी के आदेश जारी कर दिए गए। जिसके बाद पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनल बैन कर दिए गए। वहीं अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। बताया जा रहा हैकि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ख्वाजा लगातार जहर उगल रहे थे।

    वह भारत के खिलाफ भी अनरगल बयानबाजी कर रहे थे। ख्वाजा आसिफ ने भारत के सैन्य हमले के डर को भी कबूल किया था। आसिफ ने बीते दिन कहा था कि भारत की तरफ से हमला तय है और यह करीब है। भारत के हमले के खतरे को देखते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा था, ‘हमने अपने सुरक्षाबलों को मजबूत करना शुरू कर दिया है, क्योंकि भारत की तरफ से हमला निश्चित है। इन हालात में कुछ कूटनीतिक फैसले लेने होंगे और यह फैसले लिए जा रहे हैं।’ इस बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी पाकिस्तान की जमकर क्लास लगाई।

    ख्वाजा ने हाल ही में आतंकवादियों को प्रशिक्षण देने और उन्हें धन मुहैया कराने की बात कबूल की थी। उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार में स्वीकार किया था कि उनके मुल्क ने वर्षों से आतंकवाद का समर्थन किया। भारत ने इसे लेकर ही पड़ोसी मुल्क से कड़े सवाल किए और उसका वैश्विक मंच पर उसका नापाक चेहरा उजागर किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप स्थायी प्रतिनिधि राजदूत योजना पटेल ने कहा कि यह कबूलनामा चौंकाने वाला नहीं था। इसने पाकिस्तान को एक दुष्ट देश के रूप में उजागर किया है। ऐक ऐसा मुल्क, जो वैश्विक आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।

  • Punjab News: बच्चे का इलाज बीच में छोड़ पाकिस्तान वापस जाने को मजबूर दंपति, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चे का इलाज बीच में छोड़ पाकिस्तान वापस जाने को मजबूर दंपति, देखें वीडियो

    बॉर्डर पर छलका दर्द, परिवार ने रोकर सुनाई दास्तां

    अमृतसरः श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसले ले रही है, जिसका खामिआजा पाकिस्तान के आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। पाकिस्तान के सिंध से एक दंपत्ति अपने बच्चे के इलाज के लिए मेडिकल वीजा पर भारत आए थे और उन्हें बच्चे का इलाज बीच में ही छोड़कर वापस पाकिस्तान जाना पड़ रहा है जिसके बाद जब वे अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर पहुंचे तो यहां वह भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि वे एक महीने पहले पाकिस्तान के सिंध से अपने बच्चे के इलाज के लिए भारत आए थे और अब उन्हें वीजा होने के बावजूद वापस जाना पड़ रहा है। इसके साथ ही उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उनके भाई और भाभी फिर पता नहीं कब उनसे मिलेंगे और इस फैसले के दौरान उनके बच्चे का इलाज भी पूरा नहीं हो सका है। उन्होंने रोते हुए बताया कि अगर उन्हें यहां रहने के लिए 20 दिन की इजाजत मिल जाती तो उनके बच्चे का इलाज पूरा हो जाता। उन्होंने बताया कि 10 साल बाद उनके भाई भाभी मिलने आए थे, पर अब पता नहीं कब उनसे मिला जाएगा।
  • Punjab News: बायोगैस प्लांट में पराली की गांठों से दूसरे डंप में लगी आग

    Punjab News: बायोगैस प्लांट में पराली की गांठों से दूसरे डंप में लगी आग

    2 दिन पहले पहले डंप पर लगी थी आग

    बठिंडाः पंजाब में लगातार पराली, गेंहू और नाड़ में आग लगने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं बठिंडा के उपमंडल तलवंडी साबो से पराली की गांठों से दूसरे डंप में आग लग गई। इस दौरान गांव नथेहा में लोगों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले गांव के पास लगे 10 एकड़ क्षेत्र में पराली के गांठों के डंप में आग लग चुकी है, जिसे लगभग 2 दिनों में दमकल विभाग की गाड़ियों और आम लोगों ने मिलकर बुझाया था। लेकिन अब दूसरे डंप में आग लग गई। अगर यह जल्दी नहीं बुझी तो बड़े नुकसान हो सकते हैं, क्योंकि इसी पास बायोगैस प्लांट स्थित है।
  • Canada Elections 2025: चौथी बार जीतने की तैयारी में Liberal Party!, 164 वोटों से आगे

    Canada Elections 2025: चौथी बार जीतने की तैयारी में Liberal Party!, 164 वोटों से आगे

    वेकूंवरः कनाडा में देश का अगला प्रधानमंत्री चुनने के लिए वोट डाले गए हैं। चुनाव में मार्क कार्नी के नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी और पियरे पोलीवरे की कंजर्वेटिव पार्टी में मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। लिबरल पार्टी 164 वोटों के साथ आगे चल रही है, जो अब तक 107 सीटे जीत चुकी हैं। किसी का भी अभी बहुमत नहीं, लेकिन लिबरल पार्टी चौथी बार जीतने की तैयारी में लग रही है। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी 148 पर लीड कर रही है और 94 सीट जीत चुकी है।

    दूसरी और लिबरल और क्यूबिका पार्टी की बहुमत हो सकती है। वहीं अपने गढ़ से हारने के बाद एनडीपी जगमीत सिंह ने एनडीपी के ओहदे से इस्तीफा दे दिया था। वोटों के आकड़े की बात करें तो अब तक लिबलर पार्टी 168, कंजर्वेटिव पार्टी 144, ब्लॉक क्यूबिक 23, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी 07, जीआरएन 01 के साथ चल रही है।

  • Punjab News: महंगाई की मार, दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी, कीमतें कल से लागू

    Punjab News: महंगाई की मार, दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी, कीमतें कल से लागू

    मोहाली: चंडीगढ़ और पंजाब में वेरका कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ौतरी कर दी है। दरअसल, कंपनी ने 2 रुपए दूध के दाम बढ़ा दिए है। मिली जानकारी के अनुसार कीमतें कल से यानी 30 अप्रैल से लागू की जाएंगी। बताया जा रहा है कि गर्मी के मौसम में दूध की खरीद कीमत बढ़ने के कारण यह बढ़ौतरी की गई है।

    उन्होंने कहा कि मौसम में तापमान बढ़ने और भीषण गर्मी के कारण दूध के उत्पादन में गिरावट आ रही है, जिससे कच्चे दूध की कीमतें बढ़ जाती हैं। परिणामस्वरूप, दूध प्रोसैसिंग और उत्पादन की बढ़ती लागत को संतुलित करने के लिए दूध की खरीद मूल्य में वृद्धि की गई है।

  • बेकाबू होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 3 दोस्त की मौत

    बेकाबू होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 3 दोस्त की मौत

    बलरामपुरः जिले में बाइक सवार 3 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, तीनों दोस्त सोमवार देर रात आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। सुबह तक तीनों दोस्त जंगल में ही पड़े रहे जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

    जानकारी के मुताबिक, पेंडारी गांव में एक ग्रामीण के घर छठी कार्यक्रम पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। अमन अपने रिश्तेदारी में कोटराही गांव गया था। वहां से अपने दोस्त बिजेंद्र के साथ बाइक से आर्केस्ट्रा देखने के लिए पेंडारी गया था। पेंडारी में रात को ऑर्केस्ट्रा देखने के बाद दोस्त अमरेश के साथ तीनों युवक बाइक से महेवा की ओर निकले थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी दौरान बलंगी-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर पेंडारी मोड़ के पास युवकों की बाइक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर पक्की सड़क से उतर गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जंगल में जा गिरे। बाइक अमन चला रहा था। रात भर तीनों दोस्त जंगल में ही पड़े रहे। मंगलवार सुबह गुजर रहे राहगीरों ने देखा, तो पुलिस को उसकी जानकारी दी। तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

    सूचना मिलने पर वाड्रफनगर ASI महेंद्र दुबे की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए वाड्रफनगर भेजा। पुलिस जांच में अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। आशंका है कि, सामने से आ रही किसी वाहन को साइड देने के दौरान यह हादसा हुआ होगा या तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Lift का दरवाजा खुलते ही हुआ हादसा, युवक की मौत

    Lift का दरवाजा खुलते ही हुआ हादसा, युवक की मौत

    दुर्गः जिले के भिलाई में चौहान स्टेट की लिफ्ट के होल में गिरकर युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। 3rd फ्लोर में लिफ्ट का दरवाजा खुला था लेकिन लिफ्ट नीचे थी। राजा बांदे (40) यह देख नहीं पाया और सीधे लिफ्ट के अंदर घुसा और गिर गया। सूचना के बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला। जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसने आंख खोलकर देखा भी था, घटना के बाद करीब 1 घंटे तक वह जिंदा था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि चौहान स्टेट के गार्ड ने बयान दिया है कि युवक चौहान स्टेट के किसी भी व्यवसायिक परिसर में काम नहीं करता है। वो अचानक ही सुबह ऊपर दिखा। इससे पहले कि वो उसे बाहर जाने के लिए बोलता वह लिफ्ट से गिर गया जिस समय यह घटना हुई लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर थी, इसलिए युवक सीधे लिफ्ट के ऊपर ही गिरा और उसके सिर कमर पैर पर काफी गंभीर चोटें आई थी।

    SDRF की टीम ने देखा कि राजा बांदे ग्राउंड फ्लोर पर रुकी लिफ्ट में घायल पड़ा है तो उन्होंने अपने कुछ जवानों को रस्सी के सहारे नीचे उतारा। इसके बाद उन्होंने लिफ्ट पर गिरे युवक को बड़े सावधानी पूर्वक निकाला और तुरंत मेडिकल टीम को सौंप कर इलाज के लिए भेजा गया।

    पुलिस घटना की सीसीटीवी खंगाल रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि व्यक्ति बिना देखें लिफ्ट में घुस कैसे गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद राजा के पिता सुपेला थाने पहुंचा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। युवक राजा बांदे भिलाई के सुभाष चौक, डुंडेरा उतई का रहने वाला था।

    आपको बता दें कि चौहान स्टेट में 4 महीने में ये दूसरी घटना है। इसी लिफ्ट से गिरकर एक नारियल पानी बेचने वाले की भी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने प्रबंधन पर सवाल उठाए है कि लिफ्ट का दरवाजा आखिर कैसे खुला रह गया था।

  • Jalandhar News: एक बार फिर शराब का ठेका खुलने को लेकर हुआ प्रदर्शन, दोनों पक्ष हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक बार फिर शराब का ठेका खुलने को लेकर हुआ प्रदर्शन, दोनों पक्ष हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला चौक में स्थित गुरु रामदास मार्केट में शराब का ठेका खुलने को लेकर एक बार फिर से विवाद गरमा गया। दरअसल, आज फिर मार्केट के सदस्यों ने सिख सगठनों और इलाका निवासियों को साथ मिलकर ठेका खुलने का विरोध जताया। इस दौरान मार्किट के सदस्यों द्वारा प्रदर्शन किया गया। घटना के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब विरोध के दौरान सिख संगठन के सदस्य और ठेके कारिंदे आमने-सामने हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत करवाया। मिली जानकारी ने अनुसार कपूरथला चौक के पास गुरु रामदास मार्केट में शराब ठेका खुलने जा रहा है, जिसे मार्केट के लोगों ने बंद करवाने के लिए प्रशासन को शिकायत दी थी। ठेका बंद होने के बाद मार्केट के सदस्यों ने सिख सगठनों के सदस्यों को साथ लेकर ठेके को बंद करवाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बाजार का नाम गुरु रामदास मार्केट से है, जिस कारण मार्केट में शराब और मीट की दुकानें होना उचित नहीं है।

    वह मार्केट में शराब का ठेका और मीट की दुकानें नहीं खुलने देंगे। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया और उन्हें एक्साइज डिपार्टमेंट को लिखित शिकायत देने की बात की है। जांच अधिकारी ने कहा कि आज सरकारी छुट्टी है। जल्द एक्साइज डिपार्टमेंट के साथ मार्किट कमेटी की मीटिंग करवाकर मामले को हल करवाया जाएगा। वहीं जांच अधिकारी ने कहा मार्किट को लेकर कहा कि गुरु के नाम पर मार्किट होने की कोई बात अभी तक सामने नहीं आई है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले भी ठेका खुलने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान ठेकेदार के पक्ष में पार्षद शैरी चड्ढा आए थे, लेकिन सिख सगंठनों द्वारा शैरी का भी विरोध किया गया था। हालांकि पार्षद शैरी का कहना थाकि किसी के रोजगार को छीनना नहीं चाहिए। अगर सिख सगठंन को आपत्ति है तो वह इस मामले को लेकर प्रशासन से शिकायत कर सकता है, लेकिन प्रदर्शन करना और ठेकेदार के साथ विरोध करना उचित नहीं है।

  • Social Media ग्रुप पर Comment करने को लेकर हुआ विवाद, खूब चले डंडे और चाकू, देखें Video

    Social Media ग्रुप पर Comment करने को लेकर हुआ विवाद, खूब चले डंडे और चाकू, देखें Video

    कोटाः शहर के बोरखेड़ा इलाके के सोशल मीडिया ग्रुप पर कमेंट करने के विवाद में 2 गुटों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। दोनों गुटों के युवकों ने बीच सड़क पर एक- दूसरे पर लाठी, सरिए व चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के कुल 5 युवक घायल हुए हैं। जानकारी देते हुए बोरखेड़ा थाना के ASI करतार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर ग्रुप पर कमेंट करने को लेकर 2 युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद एक पक्ष के 5-6 युवक अटवाल नगर पहुंच गए। वहां दूसरे पक्ष के 5-6 युवक भी आ गए और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के आयुष, वंश के चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के युवक निजी अस्पताल में हैं। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि एक गुट के युवक सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि दूसरे गुट के युवक रॉयल सिटी गुरुद्वारा इलाके के रहने वाले हैं। झगड़ने वालों में ज्यादातर स्कूली छात्र हैं। हमले के एक पक्ष के आयुष गोचर, मयंक, वंश के चोट लगी है। ये तीनों एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती है। जबकि दूसरे पक्ष से भी 2 घायल हुए हैं।