बेकाबू होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 3 दोस्त की मौत

Written by

in

बलरामपुरः जिले में बाइक सवार 3 दोस्तों की सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला सामने आया है। दरअसल, तीनों दोस्त सोमवार देर रात आर्केस्ट्रा देखकर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। सुबह तक तीनों दोस्त जंगल में ही पड़े रहे जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, पेंडारी गांव में एक ग्रामीण के घर छठी कार्यक्रम पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। अमन अपने रिश्तेदारी में कोटराही गांव गया था। वहां से अपने दोस्त बिजेंद्र के साथ बाइक से आर्केस्ट्रा देखने के लिए पेंडारी गया था। पेंडारी में रात को ऑर्केस्ट्रा देखने के बाद दोस्त अमरेश के साथ तीनों युवक बाइक से महेवा की ओर निकले थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी दौरान बलंगी-वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर पेंडारी मोड़ के पास युवकों की बाइक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर पक्की सड़क से उतर गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क किनारे जंगल में जा गिरे। बाइक अमन चला रहा था। रात भर तीनों दोस्त जंगल में ही पड़े रहे। मंगलवार सुबह गुजर रहे राहगीरों ने देखा, तो पुलिस को उसकी जानकारी दी। तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलने पर वाड्रफनगर ASI महेंद्र दुबे की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए वाड्रफनगर भेजा। पुलिस जांच में अब तक कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है। आशंका है कि, सामने से आ रही किसी वाहन को साइड देने के दौरान यह हादसा हुआ होगा या तेज रफ्तार के कारण बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *