जानकारी देते हुए बोरखेड़ा थाना के ASI करतार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर ग्रुप पर कमेंट करने को लेकर 2 युवकों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद एक पक्ष के 5-6 युवक अटवाल नगर पहुंच गए। वहां दूसरे पक्ष के 5-6 युवक भी आ गए और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष के आयुष, वंश के चोट लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के युवक निजी अस्पताल में हैं। मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि एक गुट के युवक सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले हैं, जबकि दूसरे गुट के युवक रॉयल सिटी गुरुद्वारा इलाके के रहने वाले हैं। झगड़ने वालों में ज्यादातर स्कूली छात्र हैं। हमले के एक पक्ष के आयुष गोचर, मयंक, वंश के चोट लगी है। ये तीनों एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती है। जबकि दूसरे पक्ष से भी 2 घायल हुए हैं।Social Media ग्रुप पर Comment करने को लेकर हुआ विवाद, खूब चले डंडे और चाकू, देखें Video news:https://t.co/wKMHjvgcab pic.twitter.com/0QFrhCQfQ8
— Encounter India (@Encounter_India) April 29, 2025
Social Media ग्रुप पर Comment करने को लेकर हुआ विवाद, खूब चले डंडे और चाकू, देखें Video

कोटाः शहर के बोरखेड़ा इलाके के सोशल मीडिया ग्रुप पर कमेंट करने के विवाद में 2 गुटों में झगड़ा होने का मामला सामने आया है। दोनों गुटों के युवकों ने बीच सड़क पर एक- दूसरे पर लाठी, सरिए व चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के कुल 5 युवक घायल हुए हैं।
Leave a Reply