IPL में रचा इतिहासः 14 साल के वैभव ने तोड़े कई रिकार्ड, 35 गेंदों पर लगाया शानदार शतक, देखें वीडियो

Written by

in

माता पिता बोले, वैभव पर पूरे जिले को मान 

स्पोर्ट्सः राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में शतक जड़कर क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक को तहस-नहस कर डाला है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ सोमवार को 38 गेंद में 101 रन की पारी के दौरान सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। ये IPL में उनका तीसरा ही मैच था। वह IPL में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वे IPL और टी-20 में फिफ्टी और सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा प्लेयर बने। वैभव ने 35 गेंद पर शतक लगाया, यह IPL में किसी भारतीय खिलाड़ी का सबसे कम गेंदों पर शतक है। उन्होंने IPL में सेकेंड फास्टेस्ट सेंचुरी लगाई और यशस्वी के साथ राजस्थान के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने IPL-18 की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। उन्होंने मात्र 17 बॉल पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद निकोलस पूरन का नंबर आता है। उन्होंने 18 बॉल पर हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। वैभव की इतनी बड़ी सफलता की जहां, पूरा देश तारीफ कर रहा है। वहीं उनके माता-पिता भी वैभव को लेकर बहुत खुश हैं। इस दौरान उनके माता-पिता ने कहा कि वैभव की शानदारी बैटिंग के लिए हमारा पूरा जिला खुश है। इस खूबसूरत उपलब्धि के लिए वह राजस्थान रोयल के पूरे मैनेजमैंट और खिलाड़ियों को दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों से राजस्थान रोयल मैनेजमैंट उसे अपने साथ रखकर बहुत ही अच्छे तरीके से ट्रेन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां वैभव की इस शानदार खेल के लिए कड़ी मेहनत लगी है, वहीं उसको निखारने के लिए कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठोड़, जूविन बरूचा, रोहित व अन्य ने योगदान दिया है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *