Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab Weather: पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से एक की मौत
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab Weather: पंजाब में कोल्ड वेव का अलर्ट, कड़ाके की ठंड से एक की मौत

Mahabir
Last updated: January 4, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Cold Wave & Dense Fog Disrupt Life Labourer Dies: पंजाब के अधिकतर जिलों में घनी धुंध छाई रही और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई जिलों में दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। ठंडी और सर्द हवाओं के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा और लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा। सर्दी के इस मौसम में ठंड से पहली मौत की भी पुष्टि हुई है।

Contents
  • पंजाब में ठंड से पहली मौत
  • पंजाब के कई शहरों में घना धुंध
  • हिमाचल में जबरदस्त ठंड
  • चंडीगढ़ में कोल़्ड वेव
  • तापमान में गिरावट जारी

पंजाब (Punjab) के अबोहर (Abohar) में ठंड के कारण एक मजदूर की जान चली गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले के बड़ागांव निवासी 35 वर्षीय शैलेंद्र के रूप में हुई है। वह गांव धर्मपुरा स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। रात वह अपनी झुग्गी में सोया हुआ था।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पंजाब में ठंड से पहली मौत

अत्यधिक ठंड के कारण उसका शरीर अकड़ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण ठंड लगना बताया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने खुले में रहने वाले मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए सतर्कता बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार तक पंजाब (Punjab) में घनी धुंध को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरे का असर हवाई और सड़क यातायात पर भी साफ नजर आया। अमृतसर एयरपोर्ट (Amritsar Airport) पर शनिवार को छह उड़ानें रद करनी पड़ीं। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

पंजाब के कई शहरों में घना धुंध

अमृतसर (Amritsar) में दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई, जबकि फरीदकोट (Faridkot) में यह मात्र 30 मीटर रही। तापमान की बात करें तो लुधियाना (Ludhiana) दिन में सबसे ठंडा शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे राज्य में अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन यह अब भी सामान्य से 3.2 डिग्री कम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

न्यूनतम तापमान के लिहाज से फरीदकोट 5.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला रहा। पंजाब  (Punjab) के साथ-साथ पहाड़ी राज्यों में भी मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) के रोहतांग (Rohtang Weather), शिंकुला, बारालाचा और कुंजुम दर्रा में हिमपात हुआ है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

हिमाचल में जबरदस्त ठंड

लाहुल और मनाली (Manali Weather) में बादल छाए रहे, जबकि कांगड़ा (Kangra Weather) में इस सर्दी में पहली बार घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में सात जनवरी तक घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में हिमपात और हल्की वर्षा की संभावना भी जताई गई है।

उधर, पूरे कश्मीर (Kashmir Weather) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। गुलमर्ग (Gulmarg Weather) माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

चंडीगढ़ में कोल़्ड वेव

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब (Punjab) और चंडीगढ़ (Chandigarh Weather) में आने वाले दिनों में शीतलहर और कोहरे का संयुक्त असर देखने को मिलेगा। छह जनवरी तक कोल्ड वेव (Cold Wave) और धुंध (Fog) को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सभी जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि 10 जिलों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पंजाब के मौसम में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है, जबकि दूसरा पाकिस्तान से हिमालय क्षेत्र में पहुंच गया है। यह विक्षोभ काफी ऊंचाई पर स्थित होने के कारण पंजाब पर इसका सीधा असर नहीं पड़ेगा।

तापमान में गिरावट जारी

हालांकि, पहाड़ों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट आ सकती है और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। हालिया बारिश से वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार जरूर देखा गया है, लेकिन ठंड से राहत के आसार फिलहाल कम हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Transfer Posting News: सरकार का बड़ा एक्शन, 3 अफसर सस्पैंड, 18 अधिकारियों का ट्रांसफर
Next Article Holiday News: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.