Punjab News: स्वतंत्रता सेनानी थापर की 50 वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे स्पीकर कुलतार सिंह संघवा और अभय चौटाला, देखें वीडियो

Written by

in

पहलगाम हमले को लेकर केंद्र पर स्पीकर ने साधे निशाने

मोगाः जिले में थापर नर्सिंग होम में आज स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय डाक्टर शाम लाल थापर की 50 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके हजारों की संख्या में राजनीति नेताओं ने पहुंच कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह साधवा, बीबी राजिंदर कौर भट्ठल, अभय चौटाला, विधायक डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा, विधायक मंजीत सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि देश को आज़ाद कराने में पंजाबियों की बड़ी भूमिका रही है, जिन्होंने अपनी जानें देश के लिए कुर्बना की है। इसी के चलते आज वह स्वतंत्रता सेनानी श्याम लाल थापर को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे है। वहीं पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। इस घटना में शामिल आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सुरक्षा इंतज़ाम पहले से मजबूत होते तो हादसे को टाला जा सकता था। केंद्र सरकार को चाहिए कि वह इस हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों और आम लोगों के परिवारों के लिए कुछ करें और दोषियों को सख्त सज़ा दिलवाए। वहीं स्पीकर कुलतार संधवां ने कहा कि इस घटना की आड़ में घटिया राजनीति करने वालों से पंजाब की जनता को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार पर पानी और बॉर्डर बंद करने को लेकर तंज कसते हुए कहा कि यह महज़ एक जुमला है। यदि वे देश के बारे में वास्तव में सोचते हैं, तो जो अडवाणी द्वारा बिजली का समझौता किया गया था, उसे रद्द कर वह उनकी बिजली बंद करें। उन्होंने कहा कि पंजाब के अंदर ही बॉर्डर को बंद किया गया है, बाकी देश में व्यापार पहले की तरह चल रहा है, उसे क्यों नहीं रोका गया? उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई करनी थी, तो हमला होने के बाद ही क्यों, पहले क्यों नहीं? शहीदों के परिवारों को नौकरियां दी जाएं और उनकी सहायता की जाए। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा पंजाब में नशा खत्म करने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, लेकिन अब “नशों के खिलाफ युद्ध” अभियान के परिणाम देख आम लोग इस मुहिम को भारी समर्थन दे रहे हैं। लोग पंजाब सरकार को बधाई व आशीर्वाद दे रहे हैं कि इस अभियान से पंजाब की युवाशक्ति और भविष्य उज्ज्वल होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *