दरअसल, इस घटना को राहगीर ने कैमरे में कैद कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं वीडियो वायरल के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी हरपाल सिंह द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। डीसीपी ने कहा कि युवकों द्वारा हाथों में तेजधार हथियार लेकर हुल्लड़बाजी करके शहर का माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बाइक के नबंर से युवकों की पहचान की जा रही है, जल्द युवकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।Punjab News: हाथों में हथियार लेकर हुल्लड़बाजी करते बाइक सवार, वीडियो वायरलhttps://t.co/sA22iNE11D#IndiaPakistanTensions #15YearsOfHousefullFranchise #PaisaVasoolWithSmartBazaar pic.twitter.com/BQ0GiLsVEF
— Encounter India (@Encounter_India) April 30, 2025
Blog
-

Punjab News: हाथों में हथियार लेकर हुल्लड़बाजी करते बाइक सवार, वीडियो वायरल
लुधियानाः फिरोजपुर रोड पर युवकों द्वारा हाथों में हथियार लेकर हुल्लड़बाजी करने की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में बाइक पर सवार 3 हुल्लड़बाजी कर रहे है। इस दौरान एक युवक हाथ में तलवार पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। बाइक पर बैठे तीनों युवकों द्वारा सरेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बिना हेल्मेट लिए एक युवक के हाथ में तेजधार है, जिसे लहराता हुआ वह सड़क किनारे खड़े ऑटो पर मारता है। युवकों द्वारा की जा रही हुल्लड़बाजी और हाथों में हथियार लेकर घूमने की वायरल को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। -

Punjab News: विधायक ने दी अवैध कब्जों को लेकर दुकानदारों और रेहड़ी चालकों को चेतावनी, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर में लगातार दुकानदारों और रेहड़ी चालकों द्वारा अवैध कब्जे किए हुए है। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा कई बार कार्रवाई की गई है, लेकिन कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा किए जाने वाले विरोध का प्रशासन को सामना करना पड़ता है। इसी के चलते आज आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने खुद सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और डिप्टी मेयर राकेश पराशर के साथ फील्ड गंज इलाके का दौरा किया।
विधायक पप्पी ने कहा कि दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर अवैध कब्जों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील की है। विधायक ने कहा कि आज कुछ लोगों से अवैध कब्जा हटाने की अपील की गई है। अगर वे अवैध कब्जा नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि सड़कों को अवैध कब्जों से मुक्त किया जाए ताकि आम नागरिकों को आवाजाही में परेशानी न हो।
-

सेवानिवृत्ति पर अजय कुमार शर्मा वृत्त प्रमुख प्रारूपकार जल शक्ति विभाग वृत्त चंबा को दी विदाई
ऊना/सुशील पंडित: जल शक्ति विभाग वृत्त चंबा कार्यालय में बतौर वृत्त प्रमुख प्रारूपकार के पद पर कार्यरत अजय कुमार शर्मा आज बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर इस अवसर पर जल शक्ति विभाग वृत्त चंबा कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया और उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
अजय कुमार शर्मा जल शक्ति विभाग में वर्ष 1988 से जल शक्ति विभाग कार्यालय ऊना से अपनी सेवाएं आरंभ की थीं। उन्होंने जल शक्ति विभाग में कार्यकाल के दौरान अपनी सेवाएं ऊना, गगरेट, बड़सर, टेरस, फतेहपुर जिला कांगड़ा को भी याद किया।
इंजीनियर राजेश मोगरा अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग चंबा इनके सेवाकाल की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार की योजनाओं को बेहतर तरीके से अमली जामा पहनाया वह जिला चंबा में हमारे इस व्रत में सभी के साथ कुशल व्यवहार के साथ रहकर विभाग को उन्नति के पद पर ले जाने में अहम योगदान दिया व बड़ी कुशलता एवं दक्षता के साथ सभी कार्यों को अंजाम दिया।
इस अवसर अधिशासी अभियंता प्रकाश चंद, पुष्पा शर्मा, जूनियर ड्राफ्ट्समैन, रितु टेक्निकल स्पोर्ट पर्सन, कनिष्ठ अभियंता मोहसिन खान जोगिंदर कुमार सुपरीटेंडेंट, विजय कुमार सुपरीटेंडेंट, कंचन कुमारी और जेशो राम सीनियर असिस्टेंट, विजय डोगरा अधिवक्ता सदस्य हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग, नरेंद्र कुमार अधीक्षक, इंजीनियर कमल निर्दोष, योगेंद्र प्रसाद विनय शर्मा, पुष्प लता, ने अजय कुमार शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अजय कुमार शर्मा की धर्मपत्नी नेहा शर्मा, माता सावित्री देवी सहित परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे ।
-

Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम
अमृतसर: पंजाब में लगातार बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल द्वारा राज्य का माहौल खराब करने की कोशिशे की जा रही है। वहीं इस बार पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल द्वारा ग्रेनेड हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अमृतसर के झब्बाल रोड पर फतेहपुर इलाके में पुलिस और अपराधी के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों का काम आईएसआई आतंकवादी नेटवर्क के लिए था। अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर जीवन फौजी की अगुवाई वाले बीकेआई मॉड्यूल के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें नरेश कुमार उर्फ बब्लू, अभिनव भगत उर्फ अभि, अजय कुमार उर्फ अजू, सन्नी कुमार और एक नाबालिग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये पांचों आरोपी मिलकर फिर से ग्रेनेड हमला करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिकवरी ऑपरेशन के दौरान, आरोपी अजय कुमार ने सर्विस हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर गोलीबारी की तथा भागने की कोशिश की। इसके बाद अपराधी और पुलिस के बीच हुए मुकाबले में वह घायल हो गया और इस समय इलाज के लिए भर्ती है। इस संबंध में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ISI समर्थित विदेशी गैंगस्टर जीवन फौजी के नेतृत्व वाले बीकेआई मॉड्यूल के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने बताया कि, आरोपी पुलिस थानों को ग्रेनेड से निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आरोपी अजय कुमार ने सरकारी हथियार छीन लिया और पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गए और फिलहाल चिकित्सा देखभाल में हैं। आरोपियों के पास से एक ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है। -

Punjab News: Bollywood Rapper Badshah के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो
अब गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा ईसाई समुदाय
बटालाः बॉलीवुड रैपर बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो लगातार विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। रैपर बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो को लेकर पंजाब के ईसाई समाज ने भारी रोष पाया जा रहा है। बीते दिन ईसाई समुदाय द्वारा बादशाह के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करने का समुदाय को आश्वासन दिया था। आज ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी की शिकायत पर रैपर बादशाह के खिलाफ पुलिस ने जिला बटाला के थाना किला लाल सिंह में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के नेशनल अध्यक्ष जतिंदर मसीह का कहना है कि रैपर बादशाह का नया गाना Velvet Flow रिलीज हुआ है, उसमें उन्होंने बाइबिल और चर्च शब्दों का गलत तरीके से उल्लेख किया है। साथ ही उनका कहना है कि इस गीत से मसीही समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। मसीही समुदाय की ओर से जल्द से जल्द रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मसीही समुदाय या दूसरे धर्मों का गलत तरीके से उपयोग किया गया है, जो बिल्कुल गलत है।
-

Lawrence Bishnoi Group ने पाकिस्तानी आतंकी को दी धमकी, शेयर की पोस्ट
नई दिल्लीः पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देश भर के लोगों में गुस्सा है। इस घटना को लेकर भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया जा रह है। वहीं आतंकी हमले को लेकर अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पोस्ट शेयर की है। जिसमें लारेंस गैंग ग्रुप ने बदला लेने की बात कही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने की सनसनीखेज धमकी दी है। इस हमले को लेकर लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद का फोटो क्रॉस किया गया है।

पोस्ट में गैंग ने दावा किया है कि पहलगाम हमले में “निर्दोष लोगों” की हत्या का जवाब देने के लिए वे पाकिस्तान में घुसकर “एक ऐसे आदमी को मारेंगे, जो एक लाख के बराबर होगा।” इस पोस्ट के नीचे लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, जितेंद्र गोगी ग्रुप, हाशिम बाबा, काला राणा, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा जैसे नाम दर्ज हैं। पोस्ट की शुरुआत “जय श्रीराम सभी भाइयों को” से की गई है और अंत में लिखा है “जय हिंद, जय भारत।” इस वायरल पोस्ट के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पोस्ट में भारत-पाक संबंधों के बीच चल रहे तनाव को और हवा देने वाले बयान हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पोस्ट वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप द्वारा ही जारी की गई है या किसी ने उनका नाम उपयोग कर माहौल भड़काने की कोशिश की है।
गृह मंत्रालय और साइबर सेल इस वायरल पोस्ट की सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार पोस्ट की डिजिटल फोरेंसिक जांच की जाएगी ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह पोस्ट कहां से, किसने और किस उद्देश्य से वायरल की है। अगर यह जानबूझकर माहौल बिगाड़ने या भड़काने की कोशिश है, तो कठोर कार्रवाई की जा सकती है। दरअसल, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार उकसावे वाली बयानबाजी की जा रही है। एलओसी पर बारामूला और कुपवाड़ा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया। भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद लगातार उच्च स्तरीय बैठकें की हैं। सीसीएस बैठक के बाद अब सीसीपीए की बैठक भी चल रही है, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं।
-

Jalandhar News: सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से 3 लोगों ने किया नौजवान पर हमला, देखें CCTV
जालंधर, ENS: प्रताप बाग में जग्गी नान वाले के पास सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां सरेआम नौजवान पर हमलावारों द्वारा तेजधार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। हमलावारों द्वार की गई गुंडागर्दी को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घायल नौजवान के परिजन मौके पर पहुंच गए और परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए पॉल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
Jalandhar: सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच, तेजधार हथियारों से 3 लोगों ने किया नौजवान पर हमला, देखें CCTV#twitterblades #videoviral #BreakingBad #CCTVFootage #indiancinema #Sialkot #KolkataKnightRiders #pareshrawal pic.twitter.com/yjNAZnJqmQ
— Encounter India (@Encounter_India) April 30, 2025घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि सरेआम 3 नौजवानों द्वारा तेजधार हथियारों से उस पर हमला किया गया। इस दौरान नौजवान द्वारा पहले खुद का बचाव करने की कोशिश की गई लेकिन लाल कपड़े में मौजूद हमलावार द्वाला लगातार उस पर हमला किया गया।
जिसके बाद वह कार के पास सड़क पर गिर गया और तीनों हमलावारों द्वारा लगातार 2 मिनट तक जमकर उसकी मारपीट की गई। हालांकि हमलावारों द्वारा नौजवान के साथ की गई मारपीट की वजह अभी सामने नहीं आई है। लेकिन घायल नौजवान के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
-

Punjab News: बलवंत राजोआना को राजेंद्र अस्पताल लाई पुलिस
पटियालाः मैडीकल चैकअप के लिए बलवंत सिंह राजोआना को पटियाला के राजेंद्र अस्पताल पुलिस कस्टडी में लाया गया। इस दौरान उनके साथ 7 सुरक्षा कर्मियों मौजूद थे। चैकअप के दौरान पुलिस फोर्स अस्पताल के बाहर खड़ी रही। बताया जा रहा है कि उन्हें रूटीन चैकअप और आंखों के चैकअप के लिए लाया गया था। इस दौरान किसी को भी उनसे बात करने की अनुमति नहीं थी।
वहीं अस्पताल के पास कोई भी सिख जत्थेबंदी और उनका कोई भी सिख समर्थन नहीं था जिससे पता चलता है कि ये चैकअप पूरी तरह गुप्त रखा गया था। वहीं जाते वक्त बात करते हुए राजोआना ने कहा कि केंद्र सरकार मेरे लिए जल्द फैसला ले। उन्होंने कहा कि मुझे जेल में बंद हुए 30 साल हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक कोई भी फैसला नहीं सुनाया, जोकि मेरे साथ नाइंसाफी है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि वह जल्द उनके मामले में फैसला सुनाए। वहीं उन्होंने अकाली दल का समर्थन भी किया।
-

ग्रील तोड़ घर में घुसे चोर, 8 Lakh के गहने व कैश लेकर फरार
गुमलाः चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर चेटर सरना टोली के श्याम सुंदर प्रसाद के घर से 8 लाख से अधिक की संपत्ति ले गए। जानकारी के मुताबिक बीती रात श्याम सुंदर प्रसाद और उनका परिवार खोरा गांव में एक शादी समारोह में गए थे। सुबह जब वे लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा था।
मकान मालिक के मुताबिक जब वे लौटे तो देखा कि घर के अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने गोदरेज और बक्सा तोड़कर सोने के मंगलसूत्र, चेन, नाक और कान के टॉप चुरा लिए। चांदी की 3 पायल भी ले गए। जेवरात की कीमत करीब 7 लाख रुपए है। इसके अलावा घर में रखे 1 लाख 20 हजार रुपए नगद भी चोरी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
-

Jalandhar News: Highway पर पलटा सेबों से भरा ट्रक, 2 घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फिल्लौर में सेबों से भरा ट्रक हाईवे पर पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार जम्मू से बिहार जा रहा सेबों से भरा ट्रक जे.के.01.ए.जी.7714 किसी अन्य वाहन को बचाते हुए पलट गया। घटना में 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मुस्तफा पुत्र मुश्ताक अहमद निवासी बारामूला (जम्मू) और उनके साथी मंजूर अहमद सेबों से भरा ट्रक लेकर बिहार लेकर जा रहे थे। इस दौरान फिल्लौर के पास सिक्सलेन पर किसी अन्य वाहन को बचाते हुए ट्रक पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंच गई।
जिसके बाद उन्होंने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे करके यातायात को सुचारू ढंग से चलाने का काम शुरू किया। मामले की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने कहा कि सुबह 6.15 बजे घटना की सूचना मिली थी। हादसे में मामूली चोटे दोनों को लगी थी।वहीं ट्रक चालक ने बताया कि छोटी गाड़ी को बचाने के चक्कर में उनका ट्रक पलट गया। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। लेकिन घटना में उनका ट्रक पलट गया।