Punjab News: Bollywood Rapper Badshah के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

अब गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा ईसाई समुदाय

बटालाः बॉलीवुड रैपर बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो लगातार विवादों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। रैपर बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो को लेकर पंजाब के ईसाई समाज ने भारी रोष पाया जा रहा है। बीते दिन ईसाई समुदाय द्वारा बादशाह के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करने का समुदाय को आश्वासन दिया था। आज ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी की शिकायत पर रैपर बादशाह के खिलाफ पुलिस ने जिला बटाला के थाना किला लाल सिंह में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

ग्लोबल क्रिश्चियन एक्शन कमेटी के नेशनल अध्यक्ष जतिंदर मसीह का कहना है कि रैपर बादशाह का नया गाना Velvet Flow रिलीज हुआ है, उसमें उन्होंने बाइबिल और चर्च शब्दों का गलत तरीके से उल्लेख किया है। साथ ही उनका कहना है कि इस गीत से मसीही समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। मसीही समुदाय की ओर से जल्द से जल्द रैपर बादशाह को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मसीही समुदाय या दूसरे धर्मों का गलत तरीके से उपयोग किया गया है, जो बिल्कुल गलत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *