Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

ग्रेनेड हमले की साजिश नाकाम

अमृतसर: पंजाब में लगातार बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल द्वारा राज्य का माहौल खराब करने की कोशिशे की जा रही है। वहीं इस बार पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल मॉड्यूल द्वारा ग्रेनेड हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। अमृतसर के झब्बाल रोड पर फतेहपुर इलाके में पुलिस और अपराधी के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। इस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों का काम आईएसआई आतंकवादी नेटवर्क के लिए था। अमृतसर कमिशनरेट पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर जीवन फौजी की अगुवाई वाले बीकेआई मॉड्यूल के 5 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें नरेश कुमार उर्फ बब्लू, अभिनव भगत उर्फ अभि, अजय कुमार उर्फ अजू, सन्नी कुमार और एक नाबालिग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये पांचों आरोपी मिलकर फिर से ग्रेनेड हमला करने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रिकवरी ऑपरेशन के दौरान, आरोपी अजय कुमार ने सर्विस हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर गोलीबारी की तथा भागने की कोशिश की। इसके बाद अपराधी और पुलिस के बीच हुए मुकाबले में वह घायल हो गया और इस समय इलाज के लिए भर्ती है। इस संबंध में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने ISI समर्थित विदेशी गैंगस्टर जीवन फौजी के नेतृत्व वाले बीकेआई मॉड्यूल के 5 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी ने बताया कि, आरोपी पुलिस थानों को ग्रेनेड से निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। ऑपरेशन के दौरान आरोपी अजय कुमार ने सरकारी हथियार छीन लिया और पुलिस पर गोली चलाकर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गए और फिलहाल चिकित्सा देखभाल में हैं। आरोपियों के पास से एक ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद किया गया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मामले में इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *