Punjab News: विधायक ने दी अवैध कब्जों को लेकर दुकानदारों और रेहड़ी चालकों को चेतावनी, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर में लगातार दुकानदारों और रेहड़ी चालकों द्वारा अवैध कब्जे किए हुए है। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा कई बार कार्रवाई की गई है, लेकिन कार्रवाई के दौरान दुकानदारों द्वारा किए जाने वाले विरोध का प्रशासन को सामना करना पड़ता है। इसी के चलते आज आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने खुद सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों और डिप्टी मेयर राकेश पराशर के साथ फील्ड गंज इलाके का दौरा किया।

विधायक पप्पी ने कहा कि दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कों पर अवैध कब्जों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील की है। विधायक ने कहा कि आज कुछ लोगों से अवैध कब्जा हटाने की अपील की गई है। अगर वे अवैध कब्जा नहीं हटाएंगे तो उनके खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि सड़कों को अवैध कब्जों से मुक्त किया जाए ताकि आम नागरिकों को आवाजाही में परेशानी न हो।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *