Blog

  • Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित अन्य सामान बरामद, आरोपी के पाकिस्तान तस्करों से संबंध

    Punjab News: 5 किलो हेरोइन सहित अन्य सामान बरामद, आरोपी के पाकिस्तान तस्करों से संबंध

    अमृतसरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए 31 मई तक की पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को डेडलाइन भी जारी कर दी है। नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया जा रहा है। आज फिर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद की ही है।

    मिली जानकारी के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक विदेशी जस्सा और उसके सहयोगियों द्वारा चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थ नेटवर्क तोड़ते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ संबंध हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जस्सा और उसके विदेशी सहयोगियों ने अपने भारत स्थित सहयोगी अमृतसर देहात निवासी जोधबीर सिंह उर्फ ​​जोधा के साथ संबंध स्थापित कर लिए हैं।

    अपने विदेशी संचालकों के निर्देशों पर कार्य करते हुए, जोधबीर सिंह सक्रिय रूप से हेरोइन की खेप प्राप्त करता है और उन्हें भारत भर में विभिन्न स्थानों पर वितरित करता है। इसके अलावा खुफिया जानकारी से पता चला है कि जोधबीर सिंह नशीले पदार्थों की आय भी एकत्र करता है और उसे हवाला चैनलों के माध्यम से पाकिस्तान भेजता है। पुलिस द्वारा जब छापेमारी की गई तो पुलिस टीम को 5 किलो हेरोइन, 1 नोट गिनने की मशीन सहित अन्य सामान बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन SSOC में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार करने और उसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के प्रयास किए जा रहे है।

  • Punjab News: मोबाइल Snatcher चढ़े पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो

    Punjab News: मोबाइल Snatcher चढ़े पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में जहां स्नेचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं पुलिस भी अब स्नेचरों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है। पुलिस ने मुस्तेदी से कार्रवाई करते हुए 2 स्नेचरों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मोगा में 29 अप्रैल को एक लड़की ट्यूशन पढ़कर घर वापस आ रही थी कि रास्ते में 2 मोटरसाइकल सवारों ने लड़की का मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गए।

    इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद लड़की के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लड़की का मोबाइल छीनने वाले दोनों आरोपियों को सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर गिरफ्तार कर लिया और लड़की का मोबाइल भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी वरुण कुमार ने बताया कि दोनों स्नेचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली करवाई शुरू कर दी है।दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि अन्य चोरियों का भी खुलासा हो सके।

  • Punjab News: BJP दफ्तर के बाहर AAP Party का प्रदर्शन, हुई धक्का मुक्की, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: BJP दफ्तर के बाहर AAP Party का प्रदर्शन, हुई धक्का मुक्की, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब भर में आप पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और स्थानीय नेतृत्व आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा दफ्तर में भाजप के खिलाफ विरोध किया गया। भाजपा कार्यालय के बाहर आपा पार्टी कार्यकर्ताओं और कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया द्वारा किए गए प्रदर्शन के दौरान धक्का-मुक्की हो गई। इस दौरान आप पार्टी ने रवनीत बिट्टू की फोटो हाथ में लेकर भाजपा के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई।

    जहां जमकर आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, पंजाब के पानी के मुद्दे को लेकर भाजपा द्वारा हरियाणा को देने के खिलाफ आप पार्टी द्वारा आज राज्य भर में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। आप पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार पंजाब का पानी जबरदस्ती हरियाणा को दे रही है। भाजपा पंजाब के पानी के अधिकारों पर डाका मार रही है। इसी को लेकर आज हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। बैनर पर लिखा है कि पंजाब के हकों पर हमला करना भाजपा बंद करें।

    वहीं भाजपा नेता ने कहा कि आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि आज आप पार्टी द्वारा भाजपा को डराने के लिए दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करने की कोशिश की है, लेकिन भाजपा डरने वालों में से नहीं है। वहीं अन्य भाजपा वर्कर ने कहा कि आज आप पार्टी द्वारा भाजपा दफ्तर के बाहर पुतला फूंकने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पानी के मुद्दे को लेकर आप पार्टी द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आप पार्टी के नेताओं पर भाजपा वर्कर द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए। इस दौरान आप और भाजपा में जमकर विरोध देखने को मिला।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोली, 2 बुजुर्ग महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोली, 2 बुजुर्ग महिलाएं घायल, देखें वीडियो

    बटालाः शहर में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी पिछली घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बटाला के गौंसपुरा इलाके में फिर फायरिंग का मामला सामने आ गया। जहां, कुछ युवक फायरिंग करके मौके से फरार हो गए। घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हुए हैं, लेकिन वारदात में 2 महिलाएं गोली लगने से घायल हो गई हैं।

    जानकारी मुताबिक, बटाला के गौंसपुरा इलाके में कुछ युवकों ने अज्ञात कारणों से पिस्टल से तीन फायर किए जिसमें से एक गोली अपने घर से किराने का सामान खरीदने निकली बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर को लगी, वहीं एक गोली का शर्रा अन्य महिला को भी लगा। वहीं अमरजीत कौर को आनन-फानन में सिविल अस्पताल बटाला पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

    सिविल लाइन थाना प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गौंसपुरा इलाके में फायरिंग हुई है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि इस घटना में 3 राउंड फायर किए गए तथा अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस दौरान 2 महिलाएं घायल हो गई हैं। उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

  • Jalandhar News: पंजाब भर में आप पार्टी का BJP के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंजाब भर में आप पार्टी का BJP के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने BJP को दी चेतावनी

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में आप पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं आज बाबू जगजीवन राम चौक में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत की अगुवाई में आप पार्टी द्वारा भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के पानी के मुद्दे को लेकर भाजपा द्वारा हरियाणा को देने के खिलाफ आप पार्टी द्वारा आज राज्य भर में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। आप पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार पंजाब का पानी जबरदस्ती हरियाणा को दे रही है। भाजपा पंजाब के पानी के अधिकारों पर डाका मार रही है। इसी को लेकर आज हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। बैनर पर लिखा है कि पंजाब के हकों पर हमला करना भाजपा बंद करें।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आप पार्टी की अगुवाई में राज्यभर में विधानसभा हलके में भाजपा के खिलाफ पानी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार पंजाब की जनता के साथ धक्का कर रही है। ऐसे में अब पंजाब के पानी का हक उनसे छीनना चाहती है, जिसकी वह कड़ी निंदा करते है। हरियाणा को पंजाब का पानी देकर पंजाब के हको को भाजपा द्वारा मारने की कोशिश की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि पंजाब के पानी की एक बूंद भी किसी अन्य राज्य को नहीं देंगे, चाहे दूसरे राज्य इसे चेतावनी समझे या आप सरकार का चैलेंज समझें, वह पंजाबियों के हको को किसी ओर को नहीं देने देंगे। इसी के चलते आज पंजाब भर में प्रदर्शन किया जा रहा है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहाकि पहले आरडीएफ पर केंद्र द्वारा रोक लगाई है, जो पंजाब के विकास के लिए जरूरी है। ऐसे में पंजाब का 8 से 10 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए जा रहे। वहीं अब पंजाबियों का हक पंजाब का पानी छीनने की कोशिश की जा रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा को पानी देने के मामले में सीएम भगवंत मान ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिख दी है, जिसमें कहा गया हैकि पंजाब का एक बूंद पानी दूसरे राज्य को नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जारी गाइडलाइन के मुताबिक पंजाब हरियाणा को पर्याप्त पानी पहले ही दे चुका है, जिसमें हरियाणा द्वारा मार्च माह में पानी की खप्त को पूरा कर लिया गया है। ऐसे में अब पंजाब के पानी की बूंद की आप सरकार रक्षा करना जानती है और वह एक बूंद किसी राज्य को नहीं देंगे।

    उन्होंने कहा कि देश में जहां जहां भाजपा की सरकार नहीं है, वहां वहां पर भाजपा द्वारा धक्का किया जा रहा है। वहीं पश्चिम बंगाल में हुए विवाद को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहाकि सीएम ममता बनर्जी अपने राज्य की हको को लेकर लड़ाई लड़ रही है, लेकिन भाजपा द्वारा उसके कामों में बाधा डाल रही है। इसी तरह पंजाब में भी केंद्र सरकार द्वारा परेशान किया जा रहा है। पंजाब के विकास को रोकने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के साथ ऐसे ही धक्का भाजपा द्वारा किया गया तो आने वाले समय में प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा। दरअसल, आप पार्टी पंजाब के हकों की लड़ाई लड़ना जानती है और आप पार्टी हमेशा पंजाबियों के साथ खड़ी रहेंगी।

  • Punjab News: 12वीं के छात्र पर 4 दर्जन नौजवानों ने किया हमला, लगे 50 टांके, देखें वीडियो

    Punjab News: 12वीं के छात्र पर 4 दर्जन नौजवानों ने किया हमला, लगे 50 टांके, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया कलां के इलाका रामनगर में रहने वाले छात्र पर तेजधार हथियारों से नौजवानों द्वारा हमला कर दिया गया। घटना में स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल नौजवान 12वीं कक्षा का छात्र है। घायल की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है। आकाश पर 50 के करीब हथियारबंद युवकों ने हमला किया है। पीड़ित का कहना है कि वह घटना के दौरान अपने घर के पीछे पार्क में बैठा हुआ था।

    इस दौरान 50 के करीब हमलावार आए और उन्होंने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हादसे में घायल युवक को लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायल के दोनों हाथों सहित सिर, पैर, छाती सहित शरीर के अलग-अलग अंगों पर कुल 50 टांके लगे है। पीड़ित ने थाना जमालपुर के अधीन पड़ती चौकी मुंडिया की पुलिस को दी गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    आकाश यादव ने कहा कि पिता का हाथ बटाने के लिए वह पढ़ाई के साथ काम भी करता आ रहा है। देर रात वह काम से घर लौटा तो रास्ते में घर के पीछे पार्क में जाकर बैठ गया। जैसे ही वह पार्क में जाकर बैठा, तो उस पर 50 के करीब हथियारबंद युवको ने हमला कर दिया। घायल आकाश के अनुसार उसे नहीं पता कि उस पर हमला किसने और किसी रंजिश के चलते किया है। वहीं घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: Railway Station पर भारी मात्रा में पहुंची पुलिस का Action, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Railway Station पर भारी मात्रा में पहुंची पुलिस का Action, यात्रियों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी गई। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, पुलिस और डॉग स्क्वायड टीम द्वारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैग खंगाले गए। बताया जा रहा है कि आपरेशन कासो के तहत पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के दौरान थाना 3 की पुलिस, आरपीएफ पुलिस, जीआरपी और डॉग स्क्वायड टीम मौजूद रही।

    पुलिस ने जहां सिविल रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े पुराने वाहनों की जांच की, वहीं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस और जीआरपी की टीम के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन पर चैकिंग की जा रही है। जहां संदिग्ध व्यक्तियों की तालाशी ली रही है।

    उन्होंने कहाकि अभी जांच जारी है। ऐसे में अगर कोई शकी व्यक्ति काबू किया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। वहीं थाना 3 के प्रभारी अशोक कुमार ने कहा कि शरारती तत्वों और नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्टाफ सहित कैंटीन के लोगों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में सूचना के देने के लिए पुलिस थाने में संपर्क करने के आदेश जारी किए है।

  • Punjab News: भाखड़ा डैम पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: भाखड़ा डैम पर भारी पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    हरियाणा को पानी देने के मामले में CM Mann का आया बयान

    मोहालीः पंजाब सरकार और हरियाणा सरकार के बीच पानी के वितरण को लेकर पिछले दिनों से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र सरकार की ओर से हरियाणा को 8500 सिख पानी देने की बात कही गई थी, जिस पर पंजाब सरकार ने विरोध जताया है। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने साफ कहा था कि पंजाब के पास एक बूंद भी फालतू पानी नहीं है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार ने नंगल डैम पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं। मौके की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और बीबीएमबी के अधिकारी नंगल डैम पर मौजूद हैं। अगर आज भाखड़ा डैम के आंकड़ों की बात करें तो भाखड़ा डैम के पीछे बनी गोबिंद सागर झील का स्तर 1555.07 फुट है। इनफ्लो 12789 क्यूसेक और आउटफ्लो 14463 क्यूसेक है। नंगल डैम से नंगल हाइलाइट नहर में आज पानी 9200 क्यूसेक और श्री आनंदपुर साहिब नहर में 4800 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है, जबकि सतलुज नदी में 640 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। नंगल डैम पर जहां पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारी और बीबीएमपी के उच्च अधिकारी बंद कमरे में बैठक हुई। नंगल डैम पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने बीबीएमपी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ नंगल डैम का दौरा किया। साथ ही उन्होंने नंगल के बीबीएमपी के चीफ इंजीनियर सीपी सिंह के साथ पानी की स्थिति पर बातचीत की और हमें बताया कि सुरक्षा को लेकर हमारे यहां विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर सीएम मान ने बीबीएमबी की बैठक में हरियाणा के लिए पंजाब को 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही पानी देने के फैसले को अमलीजामा पहनाया जाएगा। बीबीएमबी के चंडीगढ़ कार्यालय में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अधिकारियों के साथ बीबीएमबी के चेयरमैन की अगुवाई में बैठक समाप्त हुई। यह बैठक केंद्र सरकार के निर्देश पर की गई थी। पंजाब सरकार के इनकार के बावजूद हरियाणा को भाखड़ा डैम से 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने का फैसला लिया गया है। बैठक में पंजाब और हरियाणा आमने-सामने रहे। चेयरमैन मनोज त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में माहौल कड़वाहट भरा रहा। बीबीएमबी के इस फैसले से पंजाब में राजनीतिक माहौल गर्माने की संभावना है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान हरियाणा को पानी देने से साफ इनकार कर चुके हैं। बीबीएमबी के मुख्य कार्यालय में हुई बैठक में हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और सिंध कमीशन और भारत सरकार के प्रतिनिधियों ने हरियाणा को मानवीय आधार पर अतिरिक्त पानी देने के लिए पंजाब के खिलाफ वोट का इस्तेमाल किया, जबकि हिमाचल प्रदेश निष्पक्ष भूमिका में नजर आया। पंजाब सरकार ने इस फैसले को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों के अधिकार का पानी बीबीएमबी के जरिए हरियाणा को देने के फैसले का पूरा पंजाब सख्त विरोध करता है। केंद्र और हरियाणा की बीजेपी सरकार पंजाब के खिलाफ एकजुट हो गई है। बीजेपी का हमारे अधिकारों पर एक और हमला हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। विरोध का सामना करने के लिए तैयार रहें बीजेपी। बीजेपी पंजाब और पंजाबियों की कभी भलाई नहीं कर सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का पानी पंजाबियों का है और हम किसी और को किसी भी कीमत पर खोने नहीं देंगे।
  • Jalandhar News: सरेआम आधा दर्जन हमलावरों ने दुकान में घुसकर हथियारों से 3 लोगों को किया घायल, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरेआम आधा दर्जन हमलावरों ने दुकान में घुसकर हथियारों से 3 लोगों को किया घायल, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते वडाला गांव में देर रात आधा दर्जन हमलवारों ने दुकान में घुसकर 3 युवकों को बुरी तरह से घायल कर दिया। हादसे में घायल लोगों की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी गई है। लोगों का कहना है कि हमलवारों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेजधार हथियारों को लहराते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए गांव के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि एक महीने में तीसरी घटना है।

    जब प्रवासियों ने गांव के युवकों पर हमला किया है। इस दौरान लोगों ने वडाला चौक में धरना लगाकर रास्ता बंद कर दिया। जिसके बाद लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। घायल युवकों की पहचान साबी, राजपाल और मिंटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वडाला गांव के निवासी नरेश कुमार ने बताया कि एक महीने में तीसरी घटना है, जिन युवकों को घायल किया गया, वह उनके रिश्तेदार ही हैं। उनका कहना है कि घायलों की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

    कुछ युवक लूट की नीयत से दुकान पर आए और आते ही हमला कर दिया। इस दौरान हमलावार करीब 20 हजार रुपए की लूट करके मौके से फरार हो गए। गांव के लोगों व महिलाओं ने पकड़ने ने पकड़ने की कोशिश की। लोगों का कहना है कि किसी भी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी। इस घटना को लेकर पूरे गांव मे रोष है, क्योंकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं थाना लांबड़ा के एसएचओ ने कहा कि वह मौके पर गए और करीब एक घंटा वहां पर रुके रहे। इस दौरा किसी भी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। घायल युवक अभी अनफिट हैं। आज तीनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिन युवकों ने हमला किया है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनकी तलाश की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Haryana News: 5-6 बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर और सवारी पर किया हमला, देखें वीडियो

    Haryana News: 5-6 बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर और सवारी पर किया हमला, देखें वीडियो

    यमुनानगरः जिले में एक कार पर 5-6 बदमाशों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान बदमाशों ने ड्राइवर और सवारी को गाली गलोज देते हुए मारपीट करने की भी कोशिश की गई। कुछ बदमाशों ने ईंट और पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ितों ने घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। जानकारी मुताबिक, जगाधरी की सावन पुरी कॉलोनी के पास एक टैक्सी ड्राइवर सवारी को लेकर जा रहा था कि उसकी कुछ युवकों के साथ रोड रेज हो गई जिससे गुस्साए युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और 5 से 6 बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर और उसमें बैठी सवारी पर हमला बोल दिया। उन्होंने कार के शीशों पर ईंटों से हमला कर दिया और कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। इस दौरान चालक ने समझदारी से गाड़ी में से बाहर न निकलकर धीमी-धीमी स्पीड से गाड़ी भगा ली और घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस दौरान सारी घटना वहां लगे CCTV में भी कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।