Jalandhar News: सरेआम आधा दर्जन हमलावरों ने दुकान में घुसकर हथियारों से 3 लोगों को किया घायल, लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना लांबड़ा के अधीन आते वडाला गांव में देर रात आधा दर्जन हमलवारों ने दुकान में घुसकर 3 युवकों को बुरी तरह से घायल कर दिया। हादसे में घायल लोगों की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी गई है। लोगों का कहना है कि हमलवारों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेजधार हथियारों को लहराते हुए हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए गांव के लोगों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि एक महीने में तीसरी घटना है।

जब प्रवासियों ने गांव के युवकों पर हमला किया है। इस दौरान लोगों ने वडाला चौक में धरना लगाकर रास्ता बंद कर दिया। जिसके बाद लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। घायल युवकों की पहचान साबी, राजपाल और मिंटू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वडाला गांव के निवासी नरेश कुमार ने बताया कि एक महीने में तीसरी घटना है, जिन युवकों को घायल किया गया, वह उनके रिश्तेदार ही हैं। उनका कहना है कि घायलों की किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

कुछ युवक लूट की नीयत से दुकान पर आए और आते ही हमला कर दिया। इस दौरान हमलावार करीब 20 हजार रुपए की लूट करके मौके से फरार हो गए। गांव के लोगों व महिलाओं ने पकड़ने ने पकड़ने की कोशिश की। लोगों का कहना है कि किसी भी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी। इस घटना को लेकर पूरे गांव मे रोष है, क्योंकि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं थाना लांबड़ा के एसएचओ ने कहा कि वह मौके पर गए और करीब एक घंटा वहां पर रुके रहे। इस दौरा किसी भी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। घायल युवक अभी अनफिट हैं। आज तीनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जिन युवकों ने हमला किया है। उनकी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उनकी तलाश की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *