जानकारी मुताबिक, जगाधरी की सावन पुरी कॉलोनी के पास एक टैक्सी ड्राइवर सवारी को लेकर जा रहा था कि उसकी कुछ युवकों के साथ रोड रेज हो गई जिससे गुस्साए युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और 5 से 6 बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर और उसमें बैठी सवारी पर हमला बोल दिया। उन्होंने कार के शीशों पर ईंटों से हमला कर दिया और कार के शीशे चकनाचूर कर दिए। इस दौरान चालक ने समझदारी से गाड़ी में से बाहर न निकलकर धीमी-धीमी स्पीड से गाड़ी भगा ली और घटना के बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। इस दौरान सारी घटना वहां लगे CCTV में भी कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।Haryana News: 5-6 बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर और सवारी पर किया हमला news:https://t.co/O7Cy8gMzju#OnePlus13R #TelanganaModelForIndia #HIT3TheThirdCase pic.twitter.com/AC78BuQnso
— Encounter India (@Encounter_India) May 1, 2025
Haryana News: 5-6 बदमाशों ने टैक्सी ड्राइवर और सवारी पर किया हमला, देखें वीडियो

यमुनानगरः जिले में एक कार पर 5-6 बदमाशों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस दौरान बदमाशों ने ड्राइवर और सवारी को गाली गलोज देते हुए मारपीट करने की भी कोशिश की गई। कुछ बदमाशों ने ईंट और पत्थर मारकर गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ितों ने घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है।
Leave a Reply