Blog

  • Punjab News: कारोबारी से मारपीट-लूट, पुलिस के देरी से पहुंचने पर हुआ High Voltage Drama, देखें वीडियो

    Punjab News: कारोबारी से मारपीट-लूट, पुलिस के देरी से पहुंचने पर हुआ High Voltage Drama, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के एक कारोबारी से मारपीट और लूट की वारदात सामने आई है। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति और पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान कुछ देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत करवाया और शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते दिनेश खोसला ने बताया कि वह आइसक्रीम और कोल्डड्रिक का होलसेल का काम करता है। वह दुकानों में सामान पहुंचाने के बाद जब वह शाम करीब 6 बजे दुकानों से कलैक्शन करने गया था, तभी 10 से 15 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनसे पैसे लूटने की कोशिश की गई। इस दौरान लुटेरों ने उनसे मारपीट कर उसको बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के पीछे बंटी जो कोल्डड्रिक का काम करता है और उसके साथ राजा भी है। दिनेश के मुताबिक, करीब 4 से 5 लाख नकदी उसके पास थी जो आरोपी लेकर फरार हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि वारदात के 3 घंटे बाद भी पुलिस उसका ब्यान दर्ज करने नहीं आई। इस दौरान व्यक्ति ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए और व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए।

    बाद में गुस्साए दिनेश खोसला ने एसएचओ सिविल लाइन गुरदेव सिंह के साथ हाई वोल्टेज ड्रामा किया और कई बार पुलिस से बहस भी की। इस संबंध में जब एसएचओ गुरदेव सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी शिकयात दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज करेगी।

  • Jalandhar: हरि बोल की गूंज से कृष्णामयी हुआ सेंट्रल टाउन क्षेत्र

    Jalandhar: हरि बोल की गूंज से कृष्णामयी हुआ सेंट्रल टाउन क्षेत्र

    जालंधर, ENS: समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के उपलक्ष में गीता मंदिर, सेंट्रल टाउन में हरिनाम संकीर्तन करवाया गया। जिस में श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल (रजि) की ओर से हरिनाम संकीर्तन किया गया।

    सुभल सखा दास, कुलदीप मेहता, दविंदर भाकरी और मनीष भारद्वाज ने गुरु वंदना और वैष्णव वंदना से कीर्तन की शुरुआत की।

    इसके उपरान्त नीरज कोहली, नरिंदर कालिया और गोविंद शर्मा ने हरे कृष्ण महामंत्र गाया कीर्तन के साथ ही भक्त आनंद के साथ झूम रहे थे।

    कुलदीप मेहता ने हरि कथा में अक्षय तृतीया तिथि का महत्व बताया और भगवान परशुराम के बारे उनका चरित्र बताया ओर बांके बिहारी जी का नाम उचारण किया और जगन्नाथ भगवान् के संकीर्तन के साथ साथ नामकी महिमा बताई इसके उपरान्त राजन शर्मा ने ‘पार करेंगे नैया रे भजो कृष्ण कन्हैया रे, ‘गोपाला रे नंदलाला रे’ भजन गा आई संगत को झूमने पर विवश कर दिया। ओर साथ ही ठाकुर जी की लीलाओं का वर्णन किया।

    अंत में सनी दुआ ने कृपामयी करुणामयी राधे, जय राधे रमनबिहारी जी भजन गाकर कीर्तन में आई संगत को आत्मविभोर कर दिया।

    ठाकुर जी की आरती के साथ कीर्तन को विश्राम दिया गया। मंदिर समिति की तरफ से श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह चुनरी के साथ सन्मानित किया गया। बाद में लंगर प्रसाद की व्यवस्था भी की गई।

    इस अवसर पर गीता मंदिर के सदस्य मनीष अग्रवाल, संजीव शर्मा, पंडित अयोध्या प्रसाद, पंडित संतोष, पंडित अमित शर्मा, जय प्रकाश के अलावा सनी दुआ, कुलदीप मेहता, राकेश चोपड़ा मनीष भारद्वाज, राजन शर्मा, दविंदर भाकरी, नीरज कोहली, विकास भारद्वाज, विशाल भाटिया, विवेक भारद्वाज, नरिंदर कालिया, दीपक शर्मा, गोविंद, यांकिल कोहली, जतिन, वासु नागपाल, वासु सेठी, पंकज नैय्यर, रमन अरोड़ा, मुनीश शर्मा, गौरव कोहली, दीपक सेठी, संजय कालिया, डॉ मुनीश अग्रवाल, विशाल, राकेश मागों, अमरजीत डोले, गुरप्रीत, अजय जगोटा, किरण जगोटा, रेनू, ईशा दुआ, पंकिल, शैलजा, बबीता, सोनिया, राकेश चोपड़ा, सविता, देवांश, डॉ मनीष अग्रवाल, लवदीप, जय, सीमा, अजय और अन्य कृष्ण भक्त शामिल रहे!

  • Punjab News: नशे के मामले में बर्खास्त लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को मिली जमानत, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के मामले में बर्खास्त लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को मिली जमानत, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशा के मामले में गिरफ्तार बर्खास्त सीनियर लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट में अमनदीप कौर को जमानत मिल गई। पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को 2 अप्रैल को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। जहां आज जिला अदालत ने अमनदीप कौर को जमानत दे दी है। दरअसल, अमनदीप कौर ने 29 अप्रैल को अदालत में याचिका देकर जमानत की मांग की थी।

    वीरवार को अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने के बाद अमनदीप कौर को जमानत देने का फैसला सुनाया। बता देंकि पुलिस ने 17.71 ग्राम हेरोइन के साथ सीनियर कांस्टेबल अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे डीजीपी गौरव यादव के आदेशों के बाद नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया।

    अमनदीप कौर इंस्टाग्राम पर इंस्टा क्वीन से जानी जाती बठिंडा के गांव चक फतेह सिंह वाला निवासी अमनदीप की पुलिस विभाग में 14 वर्ष की सेवाएं ही विवादों से भरी रही हैं। 26 नवंबर 2011 को बठिंडा पुलिस लाइन में भर्ती हुई अमनदीप कौर की नौकरी का इतिहास तबादलों और विभिन्न विभागों में तैनाती से भरा हुआ है। 14 साल में उसके 31 तबादले हुए। बताया जा रहा हैकि अमनदीप कौर 2 बार सस्पेंड भी हुई थी। नौकरी के दौरान वह ज्यादातर मालवा इलाके में ही तैनात रही।

  • Punjab News: 250 ग्राम हेरोइन, बाइक सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 250 ग्राम हेरोइन, बाइक सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 250 ग्राम हेरोइन के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। CIA स्टाफ ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में इस्तेमाल किया जाने वाला मोटरसाइकल भी बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी डी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी हरपिंदर सिंह निवासी मोगा और गुरप्रीत सिंह निवासी फिरोजपुर नशा बेचने के आदी है।

    वह मोटरसाइकिल नंबर PB 47G1192 पर सवार होकर मोगा के गांव कोकरी फूला सिंह वाला लिंक रोड पर हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे है। अगर अभी रेड की जाए तो आरोपियों से हेरोइन बरामद की जा सकती है। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने मौके पर रेड करके मोटरसाइकल सवार हरपिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह को काबू करके तलाशी ली। तालाशी लेने पर दोनों के कब्जे से 250 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

    जिसके बाद पुलिस ने मौके से दोनों को गिरफ्तार करके थाना अजीतवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लाभजीत निवासी फिरोजपुर सिंह और संजीव कुमार निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। दरअसल, आरोपियों ने बताया कि उन्होंने इन्हीं दोनों आरोपियों से हेरोइन ली थी। जिसके बाद लाभजीत सिंह और संजीव कुमार को भी गिरफ्तार करके आज आदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।

  • Punjab News: दुकान से 50 हजार लूट की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान से 50 हजार लूट की 24 घंटे में सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के किचलू नगर इलाके में बीती रात लुटेरों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। जहां लुटेरों द्वारा दुकान पर बैठे दपंति से तेजधार हथियार के बल पर 50 से 60 हजार की नगदी लेकर स्विफ्ट कार सवार लुटेरे फरार हो गए। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में लूट की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर 4 लुटेरों में से 3 को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए तेजधार हथियार, 4 मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है। डीसीपी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि फिलहाल एक आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। जबकि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी लाडोवाल क्षेत्र के निवासी हैं। लाडोवाल क्षेत्र के निवासी ने बताया कि लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद वे लाडोवाल क्षेत्र में लौट आते थे। दूसरी ओर डीसीपी स्नेहदीप शर्मा ने कहा कि देर रात किचलू नगर इलाके में बदमाशों द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

    जिसके बाद मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर उन्हें देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना को चार बदमाशों ने अंजाम दिया और अब तक तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से घटना से लूट की राशि, 4 मोटरसाइकिल तथा एक कार और तेजधार हथियार बरामद किए है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और चौथे आरोपी की भी तलाश में छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: खेतों में पलटी Shree Hanumat International Public School की Bus, ड्राइवर-चालक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों में पलटी Shree Hanumat International Public School की Bus, ड्राइवर-चालक घायल, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूरथला के जिले फगवाड़ा में उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब गुरां के श्री हनुमंत इंटरनेशनल स्कूल की बस फगवाड़ा के गांव खेड़ा से गांव मौली की सड़क पर खेतों में पलट गई। जिससे स्कूल बस के ड्राइवर जोगेश कुमार और कंडक्टर घायल हो गए। बस में 2 बच्चे मौजूद थे, जो कि घटना में बाल-बाल बच गए। इस मौके पर बातचीत करते हुए बस के ड्राइवर जोगेश कुमार ने कहा कि सामने से आ रही फगवाड़ा के कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की बस अचानक बहुत तेज़ रफ्तार से आ रही थी।

    जिस कारण जब वह बस साइड करने लगा तो उसकी बस खेतों में पलट गई। कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की बस के चालक जसविंदर सिंह ने बताया कि उसकी बस में 6 से 7 के करीब बच्चे मौजूद थे और वह बस को बहुत ही कम स्पीड से चला रहा था।

    जबकि सामने से आ रही दूसरी स्कूल की बस का चालक बस को तेज रफ्तार से चला रहा था। जिस कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह खेतों में खुद ही उलट गई। दूसरी तरफ डल्लेवाला के रहने वाले कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थी ने बताया कि दूसरी स्कूल की बस तेज रफ्तार में थी। जिसने ब्रेक लगाने की बजाय उनकी बस को मामूली सी टक्कर मार दी, जिससे बाद बस पलट गई।

  • Punjab News: College से घर के लिए निकली 20 वर्षीय युवती लापता, देखें CCTV

    Punjab News: College से घर के लिए निकली 20 वर्षीय युवती लापता, देखें CCTV

    गुरदासपुरः शहर के एक कारोबारी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा घर से कॉलेज के लिए निकली थी और जल्दी छुट्टी होने के कारण वह कॉलेज से ई-रिक्शा पर सवार होकर जल्दी निकल गई, लेकिन हनुमान चौक से वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। कॉलेज के कैमरे में वह सोमवार को सुबह 11:30 बजे कॉलेज से निकलकर ई-रिक्शा में बैठती नजर आ रही है। उधर, हनुमान चौक तक के विभिन्न कैमरों में वह ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही है, लेकिन उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। लड़की के परेशान माता-पिता ने उनकी लड़की को ढूंढने की गुहार लगाई है। उन्होंने लोगों से भी सहयोग मांगा कि अगर किसी को भी लड़की के बारे में कोई सुराग मिले तो वह उनसे संपर्क करें।

    लड़की के पिता पुनीत राय और मां जाह्ववी राय ने वह सैकटरी मोहल्ले के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी प्रगति राय, जो स्थानीय गर्ल्स कॉलेज में पढ़ती है, सोमवार को सुबह 11:30 बजे ई-रिक्शा पर कॉलेज से निकली थी और घर नहीं पहुंची। सीसीटीवी कैमरे में देखने पर वह हनुमान चौक तक ई-रिक्शा में बैठी नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि लड़की के पास मोबाइल फोन भी नहीं था। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि उसके साथ क्या हुआ है।

    उन्होंने कहा कि हमारा बेटी के साथ कोई भी झगड़ा नहीं था, वह पेपर अच्छा न होने के चलते कुछ दिन पहले थोड़ा परेशान थी, लेकिन इसके बारे में उन्होंने उसे कुछ नहीं कहा। हमारा बेटी के साथ बहुत प्यार था। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी हमारी बेटी के बारे में कुछ भी पता है तो वह कृप्या हमसे संपर्क करें। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

  • Punjab News: पानी को लेकर गरमाया मुद्दा, धरने पर बैठे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी को लेकर गरमाया मुद्दा, धरने पर बैठे शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस, देखें वीडियो

    नंगलः पंजाब में हरियाणा को पानी देने को लेकर विवाद गरमा गया है। जिसके चलते पंजाब भर में आप पार्टी द्वारा भाजपा के दफ्तरों का घेराव करके केंद्र के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा द्वारा पंजाब पर हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी की अतिरिक्त एक भी बूंद हरियाणा को नहीं दी जाएगी। इसी को लेकर आज शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस सहित आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

    वहीं भाखड़ा डैम से हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के आदेश के बाद जमकर विवाद देखने को मिल रहा है। विवाद को बढ़ता देख BBMB ने डैम पर ताला लगा दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब सरकार ने राज्य के जल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए आज एक बड़ा कदम उठाया। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस खुद नंगल डैम पर पहुंचकर, वहां प्रदर्शन कर रहे वर्कर्स के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान का निर्णय पूरी तरह से पंजाब के हित में है और किसी भी हाल में हरियाणा की ओर अतिरिक्त पानी भेजने का सवाल ही नहीं उठता।

    कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा पहले ही पंजाब पानी की भारी कमी से जूझ रहा है, तो हम कैसे दूसरों को अपना हिस्सा दे सकते हैं? पंजाब का हक पंजाब को मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान स्वयं नंगल पहुंच रहे हैं और इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए बीबीएमबी के अधिकारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विभागों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरजोत सिंह बैंस ने यह भी बताया कि नंगल क्षेत्र के अनेक गांव आज भी पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।

     

  • Punjab को दहलाने की साजिश को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड, पिस्टल सहित हथियारों का जखीरा बरामद

    Punjab को दहलाने की साजिश को किया नाकाम, हैंड ग्रेनेड, पिस्टल सहित हथियारों का जखीरा बरामद

    अमृतसरः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा लगातार सख्त एक्शन लिए जा रहे है। जिसके चलते पाकिस्तान में साफ तौर पर बौखहालट देखने को मिल रही है। इसी के चलते पंजाब का माहौल खराब करने के लिए लगातार पाकिस्तान में बैठे आंतकी साजिशे रच रहे है, लेकिन आतंकियों की साजिशों को हर बार की तरह इस बार भी नाकाम कर दिया गया। पाकिस्तान में बैठे आतंकी पंजाब को दहलाने की साजिशें रच रहे हैं। इसी के चलते एक बार फिर से पंजाब को आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया गया है।

    सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान अटारी सीमा के साथ लगते गांव भैरोवाल से ग्रेनेड और हथियार बरामद किए हैं। यह ग्रेनेड और हथियार पाकिस्तान तस्करों की ओर से सीमा के इस बार भेजे गए थे। हालांकि इन हथियारों को किसने रिसीव करना था, फिलहाल उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन बताया जा रहा है कि ग्रेनेड और हथियारों का इस्तेमाल किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

    जानकारी मुताबिक बीएसएफ के खुफिया विंग को सूचना मिली थी कि गांव भारोवाल की सीमा से आतंकियों ने ग्रेनेड और हथियार कंटीली तारों के इस पार भेजे हैं। इसके तहत बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की ओर से एक जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन दौरान खेतों से दो हैंड ग्रेनेड, तीन पिस्टल, 6 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। सारे हथियार पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं और आसपास के गांव में भी जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके की आतंकियों की ओर से किस तरह की साजिश को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

  • Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    अमृतसर: विधानसभा क्षेत्र राजा सांसी के गांव कड़ियाल में दुकान में अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार पलविंदर सिंह के अनुसार उसकी दुकान के ऊपर ही उसका घर है। देर रात करीब रात 1 बजे आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। इस दौरान लोगों ने कहा कि दुकान के शटर से आग निकल रही है।

    जिसके बाद उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बहुत ज्यादा होने के कारण वे आग नहीं बुझा सके और न ही शटर खोल पाए। इस दौरान उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम दुकान के शटर तोड़कर अंदर गई और कड़ी मशक्कत के बाद टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि आग के कारण बिल्डिंग की दीवारों में भी दरारें आ गई। पीड़ित दुकानदार पलविंदर सिंह मुआवजे की मांग कर रहा है।

    पीड़ित का कहना है कि उसका लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है और वह काम कैसे चलाएंगा और घर का पालन पोषण कैसे करेंगा, उसे इस बात की चिंता सताए जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल विभाग अजनाला के कर्मचारी ने बताया कि दुकान में आग बीती रात लगी थी, जिसे बड़ी मुश्किल से आग को काबू पाया गया। इसमें दुकानदार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया।