Punjab News: एयरपोर्ट पर पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह का पासपोर्ट जब्त, नहीं मिली विदेश जाने की अनुमति

Written by

in

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह छोटेपुर को एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। जहां एयरपोर्ट के कर्मियों ने उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया और उन्हें अमेरिका जाने की इजाजत नहीं दी गई। ऐसे में उन्हें दिल्ली इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। बताया जा रहा हैकि वे अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शामिल होने लॉस एंजिलिस जा रहे थे। बताया जा रहा हैकि छोटेपुर 28 और 29 अप्रैल की रात को कतर एयरवेज की उड़ान से लॉस एंजेलिस जाने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें हवाई अड्डे पर रोक लिया और उनसे पूछताछ की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद अनुभव था।

टूरिस्ट वीज़ा होने के बावजूद उन्हें यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, उन्होंने इस घटना को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि अब वे पासपोर्ट ऑफिस जाएंगे। साथ ही पूरी स्थिति को देखेंगे। जरूरत पड़ी तो आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने इस बात को बेहद दुखद बताया है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि जब सारे दस्तावेज पूरे थे, तो इमिग्रेशन विभाग ने किस आधार पर उन्हें रोका और पासपोर्ट जब्त कर लिया। अधिकारियों ने उनकी कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया। छोटेपुर ने बताया कि शादी का काफी सामान भी उनके पास थे। जिसे उन्होंने कूरियर करवाया है। छोटेपुर के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उनके खिलाफ कोई भी सिविल या आपराधिक मामला लंबित नहीं है।

सुच्चा सिंह छोटेपुर ने मीडिया को बताया कि अधिकारियों ने उन्हें केवल इतना बताया कि उनके पासपोर्ट का दुरुपयोग किया गया है, जबकि उन्होंने अपना पासपोर्ट कभी किसी को नहीं दिया था, न ही उसे चुराया गया था। उन्हें बताया गया कि 10-15 दिन बाद उनका पासपोर्ट जालंधर स्थित पासपोर्ट कार्यालय में पहुंच जाएगा और पूरा मामला पता चल जाएगा। छोटेपुर ने बताया कि उन्होंने 2019 में जालंधर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) से अपना पासपोर्ट रिन्यू कराया था। अधिकारियों का कहना था कि कि आपने कोविड के बाद विदेश यात्रा नहीं की । उन्होंने उन्हें तर्क दिया है कि पासपोर्ट की सारी जानकारी उचित है। वह कई बार विदेश यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने अपना सारा ब्योरा दिया है। 2014 के चुनाव में छोटेपुर ने गुरदासपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था और 1.80 लाख वोट हासिल कर फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना और प्रताप बाजवा के बाद तीसरे स्थान पर रहे थे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *