अनियंत्रित कार Divider से टकराई, 4 की मौत, 3 घायल

Written by

in

गुनाः एक कार के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 4 युवकों की मौत हो गई। वहीं 3 युवक घायल हैं। इनमें से एक गंभीर को भोपाल भेजा गया है। आशंका है कि कार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसा बुधवार देर रात 2.30 बजे भदौरा के पास हुआ। शिवपुरी जिले के कोलारस में रिजौदा गांव से बारात गुना के मावन गांव में आई थी। शादी में शामिल होने के बाद कुछ युवक कार से रिजौदा जाने के लिए निकले थे। हादसे में रिजौदा गांव के रहने वाले गोविंद रघुवंशी (28) पुत्र दिनेश रघुवंशी, सोनू(35) पुत्र हरि भगवान रघुवंशी, वीरू (24) पुत्र बृजेश कुशवाह और हितेश (24) पुत्र ब्रजमोहन बैरागी की मौत हो गई। वहीं सुदीप (24) पुत्र सुरेन्द्र रघुवंशी, सुमित (24) पुत्र जसवंत रघुवंशी, रवि(22) पुत्र वीरेंद्र रघुवंशी घायल हैं। सुदीप को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि कार पीछे की तरफ से पुलिया से टकराई है। कार का अगला हिस्सा सुरक्षित है। वहीं पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया है।

म्याना थाना प्रभारी एसआई गोपाल चौबे ने बताया कि शिवपुरी जिले से गुना जिले में बारात आई थी। रात लगभग 2:30 बजे एक गाड़ी से कुछ लोग वापस अपने गांव जा रहे थे। भदौरा के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *