जानकारी अनुसार वीरवार को एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया था। जिसके बाद व्यक्ति खुद अस्पताल पहुंचा, लेकिन वह अपने साथ सांप को लेकर सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंच गया। व्यक्ति ने डॉक्टर को सांप दिखाते बताया कि इसी सांप ने उसे काटा है, जिससे यह तय करना आसान हो गया कि व्यक्ति के शरीर में किस प्रकार का जहर गया है। डॉक्टरों ने तुरंत उसका इलाज शुरू किया और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित की सूझबूझ और साहस के चलते समय रहते सही एंटी-वेनम दिया जा सका, जिससे उसकी जान बच गई।#HaryanaNews: सांप लेकर Hospital पहुंचा व्यक्ति, Doctor भी रह गए दंग news: https://t.co/1Mq4mnLfcD pic.twitter.com/PT11AYKVav
— Encounter India (@Encounter_India) May 2, 2025
Blog
-

Haryana News: सांप लेकर Hospital पहुंचा व्यक्ति, Doctor भी रह गए दंग, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित नागिरक अस्पताल में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक व्यक्ति सांप को लेकर अस्पताल पहुंच गया। जिसके बाद अस्पताल में स्टाफ के साथ लोग ढंग रह गए। सांप को देखकर लोग सहमे-सहमे नजर आए। -

इस मंदिर के पास मांस और शराब की बिक्री पर बैन, प्रस्ताव पारित
नई दिल्लीः अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति ने शराब और मांस को लेकर एक्शन लेते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। इसके मुताबिक अब अयोध्या और फैजाबाद शहर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग राम पथ पर शराब और मांस की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी। मांस और शराब की बिक्री से जुड़ा प्रस्ताव राम पथ के 14 किलोमीटर के हिस्से को लेकर लाया गया है। इस 14 किलोमीटर के राम पथ पर अब शराब और मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन भी राम पथ पर नहीं प्रदर्शित किए जाएंगे।
अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने फैसले की घोषणा की। मेयर ने कहा कि, डिप्टी मेयर और 12 पार्षदों वाली अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति ने शहर की सच्ची धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए इस प्रतिबंध को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया। कार्यकारी समिति में केवल एक मुस्लिम पार्षद सुल्तान अंसारी शामिल हैं, जो भाजपा से हैं। अयोध्या शहर में मांस व शराब की बिक्री काफी समय से बंद है, लेकिन सरयू नदी के तट से शुरू होकर फैजाबाद शहर में 5 किलोमीटर तक फैले राम पथ पर फिलहाल मांस व शराब की बिक्री की अनुमति है।
इस फैसले का उद्देश्य अयोध्या में लागू प्रतिबंधों को पूरे राम पथ पर लागू करना है, जिसमें फैजाबाद शहर के अंदर के क्षेत्र भी शामिल हैं। मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा, “अयोध्या नगर निगम की कार्यकारी समिति, जिसमें मेयर, डिप्टी मेयर और 12 पार्षद शामिल हैं, उन्होंने शहर की सच्ची धार्मिक भावना को बनाए रखने के लिए इस प्रतिबंध को लागू करने का प्रस्ताव पारित किया।” इस प्रतिबंध के कार्यान्वयन का विवरण और समयसीमा जल्द ही नगर निगम द्वारा घोषित किए जाने की उम्मीद है।
-

युवक ने फंदा लगा दी जान, परिवार ने लगाए Police पर मारपीट के आरोप
बरेलीः कला गांव में एक युवक ने फंद लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार का आरोप है कि थाने बुलाकर कई दिन तक उसे पीटा। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उक्त युवक को लड़की भगाने के आरोप में उठाया। वीरवार को वह घर आया, किसी से कोई बात नहीं की और अपने कमरे में चला गया। जब खाना खाने के लिए घरवालों ने बुलाया तो कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से देखा तो उसका शव फंदे से लटका रहा था।
सलमान के पिता अशफाक ने आरोप लगाया कि क्योलड़िया थाने के इंस्पेक्टर क्राइम श्रवण कुमार ने बेटे सलमान को जमकर पीटा। जिस वक्त इंस्पेक्टर उनके बेटे को पीट रहे थे, उस वक्त थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद थे। उन्होंने भी बेटे को धमकाया। बेटे की पीठ और कंधे काले पड़ गए। पिटाई के गहरे जख्म दिख रहे थे। इसके बाद पुलिस पर कार्रवाई की मांग का लेकर हंगामा किया। किसी तरह पुलिस अफसरों के समझाने पर माने। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पिता ने बताया-उनके 8 बच्चे थे। इसमें से 6 लड़कियां और दो लड़के हैं। लेकिन, अब सलमान की मौत हो गई।
SP नार्थ मुकेश मिश्र ने बताया-नाबालिग लड़की के गायब होने के बाद जब उसके नंबर की CDR निकाली गई, तो उसमें सलमान का नंबर मिला था। वह अलग-अलग नंबरों से लड़की से बात करता था। पूछताछ के लिए उसे 27 अप्रैल को परिवार के साथ थाने बुलाया गया था। इंस्पेक्टर पर लगे आरोपों की जांच कराई जाएगी। जांच में देरी और लापरवाही के आरोपों में वीरवार देर रात नवाबपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
-

Punjab News: पुलिस कॉलोनी के पास खेतों में पराली को लगी आग, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले की पुलिस कॉलोनी के पास भामिया रोड स्थित महाजन विहार में खेतों की पराली में भीषण आग लग गई। देर रात आग लगने से आस-पास के इलाकानिवासियों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और आग खेतों के पास रहने वाले लोगों के घरों के करीब पहुंच गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल को दी गई, वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दअरसल, देर रात चली आंधी और तूफान के कारण आग फैलनी शुरू हो गई थी, जिसके चलते दमकल विभाग की टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है रात के अंधेरे में बिजली गुल होने पर आसपास सिर्फ आग की लपटें की दिखाई दे रही है।
-

Punjab News: तेज हथियार से बाइक सवार नौजवानों ने कार चालकों पर किया हमला, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के ट्रांसपोर्ट नगर के पास लिंक रोड पर देर रात अज्ञात बाइक सवारों ने एक रिट्ज कार को घेरकर जमकर तोड़फोड़ की। तेजधार हथियारों के साथ हमलावारों ने कार सवार 4 लोगों पर हमला किया। घटना को अंजाम देकर 3 लोग मौके पर फरार हो गए, जबकि एक युवक के कान पर दात लगा। घटना के तुरंत बाद पीसीआर दस्ते को सूचित किया गया जिन्होंने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की। जानकारी देते हुए समराला चौक निवासी सावन ने कहा कि वह उसका भाई कुलविंदर सिंह हिमाचल से बस में सवार होकर आया।
लुधियाना में किसी समारोह में उसने जाना था। वह अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसे लेने के लिए रिट्ज कार में बस स्टेंड गया। पहले वहां हमलावरों ने कार घेरने की कोशिश की लेकिन उन्हें वहां लोगों की भीड़ के कारण मौका नहीं मिला। हमलावर पीछा करते रहे। ट्रांसपोर्ट नगर के सामने उन्होंने कार घेरकर जमकर तोड़ फोड़ की। रिट्ज कार में सवार 2 रिश्तेदारों के साथ हमलावरों की फोन पर गाली गलोच हो रही थी। उनकी पुरानी कोई रंजिश थी।
जिस कारण बदमाशों ने घेर कर पीटा। सावन ने कहा कि उसके भाई कुलविंदर के कान पर दात मारा है। घायल कुलविंदर सिंह ने कहा कि हमलावरों ने जब हमला किया तो चारों तरफ से हथियार गाड़ी पर बरस रहे थे। लड़ाई रिश्तेदारों की थी लेकिन हमले में बदमाशों ने हमारी कार तोड़ दी। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौके पर पहुंचे एएसआई गुरमेल सिंह ने कहा कि हमलावरों का बाइक और रिट्ज कार कब्जे में ले ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: सीएम मान ने आज पानी के मुद्दे पर बुलाई सर्व पार्टी की बैठक
सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का ऐलान
चंडीगढ़ः केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के पानी की खुली लूट और बीबीएमबी की दुरवर्तना के खिलाफ पंजाब सरकार ने निर्णायक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में आज 2 मई को सुबह 10 बजे पंजाब भवन, चंडीगढ़ में सर्व पार्टी बैठक बुलाई गई है, जिसमें प्रदेश की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में केंद्र द्वारा हरियाणा को पंजाब के पानी का गैरकानूनी वितरण और बीबीएमबी (भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड) द्वारा पंजाब के अधिकारों का हनन जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक पंजाब के हकों और संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुटता की आवश्यकता को दर्शाती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब के पानी की हर बूंद पर पंजाबियों का अधिकार है, और कोई भी इसे छीन नहीं सकता। इस संदर्भ में पंजाब सरकार ने 5 मई, सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें पानी के मुद्दे पर प्रस्ताव पेश किया जाएगा। भगवंत मान ने सभी राजनीतिक पार्टियों से अपील की है कि वे पार्टीवादी सोच से ऊपर उठकर पंजाब के अधिकारों के लिए एकजुट हों और इस लड़ाई को मजबूती से लड़ें। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार किसी भी कीमत पर प्रदेश के जल स्रोतों से समझौता नहीं करेगी। -

Stock Market: तेजी के साथ खुला बाजार, Sensex 400 अंक से ज्यादा चढ़ा
बिजनेसः भारत-पाकिस्तान तनाव और वैश्विक हलचल से बेपरवाह भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 2 मई को तेजी के साथ खुला। सेंसेक्स सुबह करीब साढ़े नौ बजे 437.74 अंक यानी 0.55 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 80,679.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी में भी उछाल देखा गया और ये 93.35 प्वाइंट्स यानी 0.38 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 24,427.55 पर पहुंच गया।
अमेरिकी टैरिफ और भारत-पाक तनाव के बीच BSE सेंसेक्स में पिछले महीने यानी अप्रैल में करीब 4% की तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की वापसी, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून में सामान्य से अधिक बारिश के अनुमान और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर संभावित उम्मीद ने इस सकारात्मक धारणा को बल दिया है।
पिछले कुछ महीनों में बाजार में आई गिरावट के बाद शेयरों के मूल्यांकन में आई नरमी ने भी खरीदारी को नए सिरे से बढ़ावा दिया। BSE का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स पिछले महीने कुल 2,827.32 अंक यानी 3.65% बढ़ा, जबकि BSE का सूचकांक निफ्टी 814.85 अंक यानी 3.46% चढ़ा।
इस तेजी के बीच अप्रैल महीने में निवेशकों की संपत्ति 10.37 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 4,23,24,763.25 करोड़ रुपये (4.98 लाख करोड़ डॉलर) हो गई। ये लगातार दूसरा महीना है जब सेंसेक्स एवं निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। मार्च के महीने में भी सेंसेक्स में 4,216.82 अंक यानी 5.76% और निफ्टी में 1,394.65 अंक यानी 6.30% की तेजी देखने को मिली थी।
-

Jalandhar News : कार और जुगाड़ू ई-रिक्शा में हुई टक्कर, व्यक्ति गंभीर घायल, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: दोआबा चौंक के पास कार और जुगाड़ू ई-रिक्शा में टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस घटना में कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए कमल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार चालक मनीष ने बताया कि वह भगत सिंह कॉलोनी का रहने वाला है।
दोआबा चौक के पास जुगाड़ू ई रिक्शा चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। व्यक्ति का कहना है कि उक्त व्यक्ति ने नशा किया हुआ था इस दौरान जुगाड़ू ई रिक्शा पर पीछे लेटा व्यक्ति नीचे गिर गया और घायल हो गया। व्यक्ति का कहना है की घटना स्थल पर मौजूद लोगों को भी पता है कि उसकी कोई गलती नहीं है।#jalandharNews : कार और जुगाड़ू ई-रिक्शा में हुई टक्कर, व्यक्ति गंभीर घायल news :https://t.co/VH4tyMG3zT pic.twitter.com/T6kCMYhy1O
— Encounter India (@Encounter_India) May 2, 2025 -

Jalandhar Bypass चुंगी पर लुटेरों ने चलाई गोली, दुकान से 2 लाख की नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो
लुधियाना: बीती रात जालंधर बाईपास चुंगी नजदीक 4 बाईक सवार लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। तेजधार हथियार और पिस्टल के बल पर लुटेरे नगदी लेकर फरार हो गए। हालांक लोगों की मदद से एक लुटेरे को काबू कर लिया जबकि 3 लुटेरे फरार हो गए। बदमाशों ने दुकानदार पर फायरिंग भी की लेकिन गनीमत रही कि लुटेरे का फायर मिस हो गया। पीड़ित दुकानदार जोगिंद्र सिंह ने बताया कि हैबोवाल मोहल्ला दुर्गा पुरी का रहने वाला है।
जालंधर बाईपास चुंगी के नजदीक जस्सियां रोड पर करियाना की दुकान है। देर रात के समय वह दुकान पर अकेला बैठा हुआ था। तभी वहां पर अचानक 4 नौजवान आए। लुटेरों ने दुकान में घुसते ही तेजधार हथियार और पिस्टल उस पर तान दी। इस दौरान एक लुटेरे ने नकदी की मांग करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर एक बदमाश ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने अपने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो उसका हाथ चोटिल हो गया। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक लुटेरों में से एक लुटेरे ने पिस्टल से फायर किया लेकिन गोली निशाना मिस हो जाने के कारण उसका बचाव हो गया। फायर की आवाज से आस-पास के लोग इक्ट्ठे हो गए। लोगों ने एक लुटेरे को काबू कर लिया जबकि बाकी के बदमाश गले से 2 लाख रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर एक लुटेरे को काबू कर लिया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस द्वारा चैक की जा रही है।#JalandharBypass चुंगी पर लुटेरों ने चलाई गोली, दुकान से 2 लाख की नगदी लेकर फरार news:https://t.co/XBbe5d4Bmx pic.twitter.com/LticEk1z2i
— Encounter India (@Encounter_India) May 2, 2025 -

Jalandhar News: प्रतापबाग में नौजवान को पीटने के मामले में हुआ खुलासा, सामने आई ये वजह
जालंधर, ENS: प्रतापबाग नजदीक जग्गी नान वाले के पास नौजवान को तेजधार हथियार से स्विफ्ट कार चालकों ने बेहरमी से पीटा। लुधियाना के युवक पर हुए जानलेवा हमले में पुलिस ने जंडियाला के 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया है।पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि यह हमला बदला लेने के लिए किया गया था। बताया जा रहा है कि यह सारा विवाद लड़की को लेकर चल रहा है। उधर थाना तीन के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि 7 लोगों पर केस दर्ज किए गए हैं।
आरोपियों की धरपकड़ के लिए जंडियाला समेत कई जगहों पर रेड की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमला करने वालों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी अपने घरों से फरार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले नकोदर में मुस्तफा उर्फ पम्मा के भाई लड़की के कारण हमलावर पक्ष के साथ झगड़ा हुआ था। तब नकोदर में इमाम हुसैन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। उसी केस की इंक्वायरी के लिए पम्मा अपने चचेरे भाई सैफ अली के साथ एसएसपी ऑफिस आया था।
बता दें कि बुधवार दोपहर जब पम्मा नान खाने के लिए जग्गी नान वाले की दुकान में जाने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था तो अचानक से आई स्विफ्ट कार ने पम्मा को टक्कर मार दी। पम्मा काफी दूर जाकर गिरा जिसके बाद स्विफ्ट कार से उतरे हमलावरों ने पम्मा पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। आरोपी सी.सी.टी.वी. में कैद हो गए थे जबकि जागरूक लोगों ने हमलावरों की कार की वीडियो बना ली थी जिसमें कार का नंबर भी आ गया था।