Blog

  • खेल-खेल में संदूक में घुसना पड़ा भारी, 2 भाइयों की मौत

    खेल-खेल में संदूक में घुसना पड़ा भारी, 2 भाइयों की मौत

    अजमेरः दो भाइयों के संदूक में दम घुटने से मौत होने का मामला सामने आया है। जब शाम को परिजन घर पहुंचे और बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने बच्चों की खोजबीन की तो दोनों संदूक में बेसुध अवस्था में मिले। परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, एक बेवा लाडली खातुन निवासी नाथूथाला मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। वह अपने 2 बच्चों 6 साल का साबिर चीता और 4 साल के समीर को घर पर ही छोड़कर गए थे। पीछे से खेल-खेल में ही दोनों संदूक में घुस गए और ऊपर का ढक्कन बंद हो गया। आस-पास कोई नहीं होने से वह संदूक का दरवाजा खोल न सके। जब घरवालों ने घर में बच्चों को नहीं देखा तो वह उन्हें ढूंढने लगे। शक होने पर जब उन्होंने संदूक की तलाशी ली तो बच्चे अंदर पड़े हुए मिले। परिजन आनन-फानन में उन्हें पीसांगन सामुदायिक चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाधिकारी प्रहलाद सहाय टीम के साथ पहुंचे और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

  • सोयाबीन तेल का पलटा टैंकर, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

    सोयाबीन तेल का पलटा टैंकर, लोगों में मची लूटने की होड़, देखें वीडियो

    पूर्वी चम्पारणः पूर्वी चम्पारण के सुगौली थाना क्षेत्र में के अंतगर्त आते इलाके में सोयाबीन तेल से लदा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। मिली जानकारी के अनुसार छपवा-रक्सौल मुख्य मार्ग पर बंगरा गांव के पास ट्रैक्टर को बचाने के दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग पहुंचे, जहां चालक को बचाने की जगह लोगों में तेल लूटने की होड़ मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, टैंकर कोलकाता से कच्चा सोयाबीन तेल लेकर बीरगंज (नेपाल) जा रहा था।

    घटना की जानकारी देते हुए चालक मोहम्मद शाजिद खान ने बताया कि सामने से आ रही ट्रैक्टर को बचाने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी, जिससे टैंकर नियंत्रण खो बैठा और खेत में जाकर पलट गया। टैंकर के पलटते ही उसमें से तेल का रिसाव शुरू हो गया। इस हादसे में टैंकर चालक को हल्की चोटें भी लगी है, लेकिन चालक की मदद की जगह लोग तेल लूटने में व्यस्त दिखे। घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय ग्रामीणों को लगी, लोग अपने-अपने घरों से बाल्टी, डिब्बा, गैलन और बोतल लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

    कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और खुलेआम तेल लूट शुरू हो गई। तेल लूट की होड़ ऐसी थी कि लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे रहे। कोई बाल्टी में भर रहा था तो कोई बोतलों में। धीरे-धीरे यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई और भीड़ लगातार बढ़ती गई। सूचना मिलते ही सुगौली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तेल लूटने वालों को भगाया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को तितर-बितर किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा।

  • Pakistani Radio पर अब नहीं बजेंगे भारतीय गाने, जारी किया नया फरमान

    Pakistani Radio पर अब नहीं बजेंगे भारतीय गाने, जारी किया नया फरमान

    नई दिल्लीः पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे हिंदुस्तान का खून खौल रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए भारत ने इसके कई यूट्यूब चैनल और कई पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में बैन कर दिया। अब इसका बदला लेते पाकिस्तान के रेडियो स्टेशनों ने भी भारतीय गानों को चलाना बंद कर दिया है। यह निर्णय पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) द्वारा लिया गया था, जिसकी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रवादी कदम के रूप में प्रशंसा की है। भारत ने हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों और प्रस्तुतियों की सामग्री पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे पाकिस्तान ने एकतरफा और सांस्कृतिक आक्रामकता बताया था।

    पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक पत्र (सं. 3(35)/2025-MIB) ने पुष्टि की है कि PBA द्वारा भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय वर्तमान स्थिति को देखते राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता के हित में है। पत्र में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने कहा कि यह राष्ट्र के सामूहिक भावनाओं का प्रतीक है और कठिन समय में हमारी राष्ट्रीय एकता का परिचायक है। सरकार ने मीडिया से राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करने की अपील भी की है।

  • Punjab News: बदमाशों ने दुकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, देखें CCTV

    Punjab News: बदमाशों ने दुकान पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, देखें CCTV

    बटालाः शहर में फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रतिदिन कोई न कोई वारदात सामने आती है। ताजा मामला बटाला पुलिस के अंतर्गत आते ऐतिहासिक कस्बे घुमाण से सामने आया है। जहां, श्री नामदेव दरबार घुमाण चौक पर स्थित प्रसिद्ध दुकान गोल हाटी पर 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान दुकान मालिक का बेटा बाल-बाल बचा। वारदात दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए दुकान के मालिक सुखदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी घुमाण ने बताया कि वह अमृतसर साहिब अपने किसी रिश्तेदार के घर गए हुए थे और उनका बेटा जगप्रीत सिंह दुकान पर मौजूद था। रात करीब 8 बजे जब वह और दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी दुकान बंद कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात युवकों ने दुकान पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

    उन्होंने बताया कि करीब 6 गोलियों के खोल दुकान के पास से मिले हैं, जिनमें से 3 गोलियां हमारी दुकान के अंदर लगे शीशे पर लगीं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे जसप्रीत सिंह ने अंदर भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ितों के मुताबिक, उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और कभी भी उनको फिरौती के लिए कोई कॉल नहीं आया है। इस घटना से घुमाण कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है। घुमाण थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: बारिश के पानी से डूबी गेंहू को लेकर चेयरमैन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बारिश के पानी से डूबी गेंहू को लेकर चेयरमैन का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में देर रात तेज आंधी और बारिश के चलते जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दाना मंडी में लिफ्टिंग के लिए पड़ी गेंहू की बोरियां बारिश के पानी में डूब गई। जिसके चलते आढ़तियों और किसानों को काफी नुकसान हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए चेयरमैन मंडी बोर्ड के संजीव ने बताया सीजन से पहले पंजाब मंडी बोर्ड की ओर जारी हिदायतों के अनुसार सफाई, पानी और बिजली के पुख्ता प्रबंध किए हुए है। पिछले साल की तुलना में इस साल 80 ले 85 प्रतिशत गेंहू की आमद आ चुकी है।

    बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए आढ़तियों को हिदायतें जारी कर दी गई है कि मंडियों में किसीभी किसानों की गेंहू अगर आती है तो बारिश के कारण किसी किसान की गेंहू का नुकसान नहीं होना चाहिए। ऐसे में मंडियों में बोरियों में भरी हुई गेंहू के रख-रखाव के पुख्ता प्रबंध करने के आदेश जारी कर दिए गए है। वहीं बारिश के पानी में डूबी गेंहू की बोरियों को लेकर चेयरमैन ने कहा कि अभी उनके ध्यान में ऐसा कोई मामला आया नहीं है।

    अगर ऐसा कोई मामला उनके ध्यान में आता है तो इस मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गेंहू के रख-रखाव के लिए आढ़तियों को गेंहू की बोरियों को तिरपाल से ढकने के आदेश जारी है। लगातार मंडियों में पड़ी गेंहू की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 से 20 प्रतिशत ही गेंहू की आमद होना बाकी है, जल्द उसे भी पूरा कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: यात्रियों से भरी बस और टिप्पर की टक्कर में कई घायल, मची चीख-पुकार

    Punjab News: यात्रियों से भरी बस और टिप्पर की टक्कर में कई घायल, मची चीख-पुकार

    तरनतारनः जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी पट्टी डिपो की बस की टिप्पर से टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में बस चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने हादसे में हुए घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    घटना की जानकारी देते हुए बस चालक रणधीर सिंह ने बताया कि यात्रियों से भरी बस ले कर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव शहाबपुर पहुंचा तो उसने सड़क के बीच एक पेड़ गिरा होने के कारण उसने अचानक ब्रेक लगाई। इस दौरान मगर ब्रेक के काम नहीं किए जाने से सामने से आ रहे टिप्पर से बस की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

    वहीं घटना को लेकर अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. सरबजीत सिंह ने बताया कि उनके पास घटना में घायल कुछ लोग उपचार के लिए आए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दें दी गई है हालांकि कुछ यात्रियों का इलाज अभी जारी है। वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

     

  • Haryana News: नांगला गांव के 2 युवकों पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    Haryana News: नांगला गांव के 2 युवकों पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-5 बस स्टैंड के सामने सेक्टर-14 आईटीआई में जा रहे नांगल गांव के दलित समाज के 2 लड़कों पर मौली गांव के लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि उन्हें जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया और कड़े और पंचों से पिटा गया। इस दौरान उन्हें इंस्टाग्राम से स्टोरी हटना को भी कहा, न हटाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस दौरान वह अपनी जान बचाकर भागे तो युवकों ने पीछा कर फिर पिटा।

    किसी राहगिर ने पुलिस को सूचित किया तो मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। हमले में नांगल गांव का हर्ष कुमार और सरबजीत सिंह को बुरी तरह घायल हुए है। दोनों का सेक्टर-6 अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने के बाद डीसीपी पंचकूला हिमाद्रि कौशिक खुद पहुचीं।

    उनके साथ एसएचओ सेक्टर-5 रूपेश चौधरी और सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह, एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और एसीपी सुरिंदर डोडी भी पहुंचे। बताया जा रहा है कि मौली गांव के साहिल, जॉनी, नितिन, शेखर, साहिल, मोहित और अन्य ने दोनों घायल लड़कों से राजपूताना जिंदाबाद के नारे लगाने को भी कहा था।

  • Punjab News: केंद्र के साथ 4 मई को नहीं होगी किसानों की बैठक

    Punjab News: केंद्र के साथ 4 मई को नहीं होगी किसानों की बैठक

    किसानों की आज मीटिंग में होगी अगली रणनीति तय

    चंडीगढ़ः केंद्र और किसानों के बीच 4 मई को होने वाली बैठक स्थगित हो गई है। दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा किसानों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि किसानों के संगठनों की मांग के अनुसार, पंजाब सरकार को 4 मई की बैठक में शामिल नहीं किया जाना चाहिए। यदि वह इसमें हिस्सा लेती है तो किसान संगठन इस बैठक में भाग नहीं लेंगे। लेकिन केंद्र सरकार का मानना है कि संघीय ढांचे के अनुसार, प्रदेश सरकार का बैठक में मौजूद होना जरूरी है। इसलिए पंजाब सरकार को भी बैठक में शामिल किया जाएगा। इस कारण किसानों के संगठनों को एक बार फिर अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। केंद्र सरकार के बयान पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमें एक पत्र मिला है जिसमें केंद्र ने अगली बैठक संबंधी अपना पक्ष रखा है। हम 2 मई यानी आज अपने मोर्चों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे और उन्हें अगले कदम के बारे में सूचित करेंगे। उसके बाद ही तय होगा कि बैठक के बारे में क्या निर्णय लिया जाएगा। दरअसल, इस साल 19 मार्च को केंद्र सरकार और किसानों के बीच हुई बैठक के बाद, पंजाब सरकार ने कार्रवाई की और पुलिस कार्रवाई के जरिए कई बड़े किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा, खनौरी और शंभू सीमाओं पर, पुलिस बल का उपयोग करके प्रदर्शनकारी किसानों के तंबू और अन्य सामान हटा दिए गए। तब से किसान नेता पंजाब सरकार से नाराज हैं और अगली बैठक में इसकी भागीदारी पर आपत्ति जता रहे हैं। अब तक, पंजाब सरकार के मंत्री भी केंद्र और किसानों के बीच हुई सभी बैठकों में शामिल होते रहे हैं, लेकिन अब किसान नेता चाहते हैं कि पंजाब से कोई भी हिस्सा न ले। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार को लिखे एक पत्र में, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने कहा था कि 19 मार्च को हुई बैठक के बाद, पंजाब सरकार ने कई किसान नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही शंभू और खनौरी सीमा पर चल रहे किसान आंदोलनों को जबरदस्ती और हिंसक तरीके से खत्म कर दिया गया। किसानों का कहना है कि यह कार्रवाई किसानों के आत्म-सम्मान पर हमला है और इससे पूरे देश के किसानों में गुस्सा है। 19 मार्च की बैठक केंद्र सरकार के लिखित निमंत्रण पर हुई थी। ऐसी स्थिति में, किसानों की रक्षा करना और उन्हें न्याय प्रदान करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी थी। लेकिन इसके विपरीत, पंजाब सरकार की कार्रवाई से किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
  • Punjab News: बारिश के पानी में डूब गईं मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां

    Punjab News: बारिश के पानी में डूब गईं मंडी में पड़ी गेहूं की बोरियां

    फाजिल्काः पंजाब भर में एक मई मजदूर दिवस पर अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। जहां तेज आंधी, तूफान के बाद कई जिलों में बरसात और ओलावृष्टि हुई। वहीं देर रात हुई बारिश ने एक बार फिर से फाजिल्का अनाज मंडी के प्रबंधन व लिफ्टिंग प्रबंधों की पोल खोल दी है। अनाज मंडी में रातभर हुई बारिश के कारण लिफ्टिंग के लिए खड़ी गेहूं की बोरियां बारिश के पानी में डूब गई हैं।

    अनाज मंडी आढ़तियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बारिश से आढ़तियों व किसानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हर साल इन दिनों बारिश होती है, लेकिन मंडी की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया है। हर साल की तरह इस साल भी मंडी में पानी भरा हुआ है और गेहूं की बोरियां डूब गई हैं। उन्होंने मांग की कि मंडी बोर्ड व प्रशासन इस ओर ध्यान दे तथा पानी निकासी की व्यवस्था करें।

     

  • Punjab News: 6 दिन आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद गिरे पेड़, देखें वीडियो

    Punjab News: 6 दिन आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद गिरे पेड़, देखें वीडियो

    मोहालीः एक मई मजदूर दिवस पर अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर रात 8.30 बजे से तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसके कुछ घंटों बाद आंधी के विकराल रूप ले लिया। इसके चलते मोहाली, जालंधर सहित विभिन्न जिलों के कई जगहों पर बिजली गुल हो गई। देर रात तक बिजली की आंख मिचौली जारी रही। तेज हवा के साथ बिजली भी कड़की जिससे तापमान में गिरावट भी देखने को मिली।

    बठिंडा में बीती रात तेज बारिश और आंधी के कारण आर्य समाज चौक पर एक बिल्डिंग गिर गई, हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस बिल्डिंग का अदालत में केस चल रहा था, जिस कारण इस बिल्डिंग की मरम्मत नहीं करवाई गई थी।

    पटियाला में जहां बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, वहीं अमृतसर सहित कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई है। दूसरी ओर मौसम केंद्र चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार पंजाब के कई जिलों में 7 मई तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं।

    मौसम विभाग ने पटियाला, मोहाली, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान स्क्वॉल जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जाहिर की है, जिसमें हवा की गति 80 किमी/घंटा से अधिक हो सकती है। यह स्थिति फसलों, कच्चे मकानों, पेड़ों और बिजली लाइनों के लिए खतरा बन सकती है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।