Blog

  • CANADA सरकार ने फिर VISA नियमों में किया बदलाव

    CANADA सरकार ने फिर VISA नियमों में किया बदलाव

    नई दिल्ली: कनाडा सरकार द्वारा लगातार नियमों में बदलाव किया जा रहे है। वहीं अब कनाडा सरकार द्वारा देश में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण और कठोर नियम लागू किया है। बताया जा रहा है कि यह नियम छात्रों की निगरानी और वीजा प्रणाली की पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से लागू किया गया है। ऐसे में अब 1 मई 2025 से कनाडा में पढ़ाई कर रहे विदेशी छात्रों को किसी भी नए शिक्षण संस्थान में स्थानांतरित होने से पहले नया अध्ययन परमिट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। इस निर्णय का मकसद छात्रों के वीजा और अध्ययन से जुड़ी पारदर्शिता बढ़ाना है। कनाडा सरकार के इमिग्रेशन, रिफ्यूजीज़ एंड सिटिजनशिप कनाडा विभाग ने 8 नवंबर 2024 को एक अहम आदेश जारी किया था, जिसके अनुसार 1 मई 2025 से कोई भी अंतरराष्ट्रीय छात्र यदि कनाडा में स्कूल या कॉलेज बदलना चाहता है, तो उसे नया अध्ययन परमिट प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

    अब यह समय सीमा शुरू हो गई है। पहले छात्र केवल IRCC पोर्टल पर जानकारी अपडेट कर स्कूल बदल सकते थे, लेकिन अब नए नियमों के तहत बिना नया परमिट लिए स्कूल बदलना नियम उल्लंघन माना जाएगा। ऐसा करने पर अध्ययन परमिट रद्द हो सकता है या छात्र को कनाडा छोड़ना पड़ सकता है। जारी नियमों के अनुसार यदि किसी छात्र ने 1 जनवरी से 30 अप्रैल 2025 के बीच नया प्रवेश लिया है और उसने परमिट विस्तार के लिए आवेदन कर दिया है, तो वह पढ़ाई शुरू कर सकता है, भले ही उसके पुराने परमिट में नया DLI न हो। वहीं नए अध्ययन परमिट के लिए आवेदन करते समय आपको कई दस्तावेज़ जमा करने होंगे। नए कॉलेज या विश्वविद्यालय से स्वीकृति पत्र लेना होगा। इस दौरान व्याख्यात्मक पत्र में स्पष्ट किया जाए कि स्कूल क्यों बदला जा रहा है। अगर छात्र को-ऑप प्रोग्राम में है, तो उसे नए को-ऑप वर्क परमिट के लिए भी आवेदन करना होगा।

    नियमों में हुए बदलाव के अनुसार अब तक, छात्र एक DLI से दूसरे DLI में स्थानांतरित होकर केवल अपने IRCC पोर्टल पर जानकारी अपडेट करके पढ़ाई शुरू कर सकते थे, मगर अब यदि कोई छात्र नया कॉलेज या यूनिवर्सिटी चुनता है तो उसे नए अध्ययन परमिट के लिए आवेदन करना होगा। तब तक पढ़ाई शुरू नहीं कर सकता, जब तक यह परमिट स्वीकृत न हो जाए। यदि छात्र बिना परमिट बदले DLI बदलते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। जैसे कि छात्र की नामांकन स्थिति रद्द हो सकती है। छात्र का अध्ययन परमिट रद्द या अमान्य हो सकता है। कनाडा में रहने की अनुमति खत्म हो सकती है। छात्र को देश छोड़ना पड़ सकता है या नई स्थिति के लिए आवेदन करना होगा। कनाडा में भारतीय मूल के लोगों की संख्या लगभग 28.75 लाख है।​ कनाडा में 2024 में भारतीय छात्रों की संख्या लगभग 6 लाख से अधिक थी, जो कि कनाडा में सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों का लगभग 41% है। ​ हालांकि सन 2023 से 2024 के बीच भारतीय छात्रों की संख्या में 41% की गिरावट आई, जो 2,33,500 से घट कर 1,37,600 हो गई है। ​

  • Punjab News: वर्ना कार और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत

    Punjab News: वर्ना कार और टिप्पर में हुई भीषण टक्कर, 4 की मौत

    पोते के विदेश भेजने के बाद एयरपोर्ट से वापिस लौट रहा था परिवार

    अमृतसरः जिले के महिता रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव जीवन पंधेर के पास वर्ना कार और टिप्पर की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं वर्ना गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा हैकि मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय गुरदेव सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी गांव बोजा थाना घूमण, 38 वर्षीय धर्मिंदर सिंह पुत्र अजमेर सिंह गांव बोजा, 65 वर्षीय मलकियत कौर पत्नी गुरदेव सिंह, 45 वर्षीय परमजीत कौर पत्नी भूपिंदर सिंह निवासी गांव बल्लपुरियां के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची थाना तरसिक्का की पुलिस पार्टी सहित बच्चन सिंह ए.एस.आई. तुरंत मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि परिवार अपने पोते को विदेश भेजने के लिए श्री गुरु रामदास एयरपोर्ट से विमान में चढ़ाकर वापस आ रहा था कि अड्डा खजाला के दीप पैलेस के पास महिता चौक से आ रहे बजरी से भरे टिपर से सीधी टक्कर हो जाने से यह हादसा घटित हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार को शव सौंप दिए जाएंगे। वहीं परिवार के बयानों पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
  • Punjab News: इस इलाके में सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति हुआ लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति हुआ लापता, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के थाना बुलोवाल के अंतर्गत आने वाले गांव चक्कोवाल ब्राहमण व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय अवतार सिंह पिछले 5 दिनों से घर से लापता है। परिवार का कहना है कि वह मजदूरी का काम करता है और घर से काम पर ही निकला था, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटा है।

    परिवार ने बताया कि अवतार सिंह मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक है और उसकी हर जगह तलाश भी की गई है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके चलते अब परिवार ने अवतार सिंह की गुमशुदगी की शिकायत बुलोवाल पुलिस को दी है। पुलिस प्रशासन से परिवार ने अवतार सिंह को जल्द ढूंढने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए परिवार ने कहा कि शाम चौरासी सहित अन्य जगहों पर अपने स्तर पर ढूंढने को काफी कोशिश की गई।

    भाई कुलदीप ने कहाकि उसका बड़ा भाई काम के सिलसिले से मजूदरी के लिए 27 अप्रैल से गया था, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा है। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों से भी भाई की तालाश के लिए पूछताछ की गई। भाई की अभी तक शादी नहीं हुई। जिसके बाद अब पुलिस को लापता होने की शिकायत दे दी है। इस दौरान पुलिस ने जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल में कैदी और पुलिस में लगी दौड़, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल में कैदी और पुलिस में लगी दौड़, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के अजनाला थाने की पुलिस की पकड़ से एक आरोपी द्वारा भागने का प्रयास किया गया। दरअसल, अजनाला थाने की पुलिस ने एनडीपीएस मामले में 2 आरोपियों को मेडिकल के लिए अजनाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां एक आरोपी ने हथकड़ी छोटा होने का फायदा उठाकर पुलिस की पकड़ से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी तक आरोपी का पीछा कर उसे फिर से पकड़ लिया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज जब वह एनडीपीएस मामले में आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अजनाला के सिविल अस्पताल पहुंचे तो एक आरोपी ने हथकड़ी का साइज छोटा होने के कारण भागने की कोशिश की, लेकिन हमने उसका पीछा करके सिविल अस्पताल से सटे चौक से उसे फिर से पकड़ लिया। उन्होंने आगे कहा कि इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है तथा उनके द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हिरासत से भागे आरोपी आकाश ने बताया कि उसे नशे की तोड़ लग रही थी, इसी कारण से उसने भागने का प्रयास किया। जब उससे पूछा गया कि भागने के बाद वह नशा कहां से लाने वाला था, तो उसने बताया कि जाफर कोट में नहर के किनारे 2 लोग नशा बेचते हैं, जिनसे वह नशा खरीदने वाला था।

  • Punjab News: वाहनों और अवैध कब्जों को लेकर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    Punjab News: वाहनों और अवैध कब्जों को लेकर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में ट्रैफिक समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए आज पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया गया। जिसमें शरारती अनंसरों द्वारा वाहनों के पटाखे बजाने के खिलाफ की गई कार्रवाई भी शामिल है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ शरारती युवाओं द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर की जाली निकाल दी जाती है और वे मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने लगते हैं। अचानक पटाखों जैसी तेज आवाज से सड़क पर आने-जाने वाले लोग डर जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते है।

    इसी को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ खास मुहिम शुरू की। पटाखा बजाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों और अधूरे दस्तावेज वाले 65 दोपहिया चालकों के चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटे। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न बाजारों में ट्रैफिक समस्या बढ़ाने वाले सड़क पर लगे दुकानों के बोर्ड भी जब्त किए। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि विभिन्न बाजारों में आज फिर अवैध कब्जा छुड़ाने की मुहिम चलाई गई।

    इस दौरान येलो लाइन के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी गाड़ियां येलो लाइन के अंदर ही लगाएं ताकि ट्रैफिक में कोई बाधा न हो। साथ ही जिन दुकानदारों के बोर्ड सड़क के बीच में लगे थे उसे जब्त कर लिया गया। वहीं पटाखा बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा क्योंकि एसएसपी साहिब की सख्त हिदायतें हैं कि कानून और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar News: PIMS HOSPITAL में बच्चे की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PIMS HOSPITAL में बच्चे की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, देखें वीडियो

    अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राजीव अरोड़ा का आया बयान

    जालंधर, ENS: पिम्स अस्पताल में बच्चे की मौत को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। परिजनों का कहना है कि बच्चे का सिविल अस्पताल में जन्म हुआ है। बेटे तरुण को जन्में कुछ दिन हुए है और उसे शुगर की बीमारी के चलते प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा पिम्स अस्पताल में रैफर किया गया था। तरुण पिछले 15 दिनों से पिम्स अस्पताल में भर्ती है। लेकिन कल अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बच्चे को डॉक्टरों द्वारा वेंटिलेटर पर रख दिया गया।

    बच्चे पिता विशाल और माता अलपना का कहना है कि बेटे की शुगर कम हो गई थी। जिसके चलते 15 दिनों से उसका पिम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप हैकि अस्पताल से बच्चों के मुख्य डॉक्टर 29 अप्रैल को छुट्टी पर चल गया। इस दौरान बीते दिन उनकी ना तो अस्पताल के स्टाफ द्वारा बात सुनी जा रही थी और ना ही कोई डॉक्टर राउंड पर आ रहा था। बीते दिन बच्चे के मुंह से खून आने लग गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।

    जब परिजनों ने पूछा गया कि उन्हें किसने बच्चे की मौत के बारे में कहा था। इस मामले को लेकर पिता का कहना हैकि उन्हें अस्पताल के स्टाफ ने ही बच्चे की मौत की जानकारी दी थी। आरोप है कि आज दोपहर 12 बजे बच्चे की मौत का डॉक्टरों द्वारा कह दिया गया था, लेकिन 1 बजे बच्चे को दोबारा वेटिंलेटर पर रख दिया गया। पिता ने आरोप लगाए कि अब सिक्योरिटी गार्ड कह रहा हैकि वह इस मामले को लेकर शिकायत ना करें। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को 112 पर दे दी है।

    दूसरी ओर अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर राजीव अरोड़ा का कहना है कि तरुण प्री मिच्योर बच्चा है। ऐसे में बच्चे को बचाने के लिए डॉक्टरों द्वारा पूरी कोशिश की गई है। बच्चे को आयुष्मान भारत स्कीम के तहत भर्ती किया गया था। उन्होेंने कहाकि प्री-मिच्योर के दौरान बच्चे बीमारी के कई कारण हो सकते है। ऐसे में डॉक्टरों द्वारा शुगर कम होने के बारे में कुछ नहीं कहा गया। उन्होंने कहाकि रिपोर्ट की जांच के बाद ही बीमारी के बारे में कुछ कहा जा सकता है।

    घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना 7 से आए जांच अधिकारी ने कहा कि शुगर कम होने के कारण बच्चे की मौत की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह अब पिम्स अस्पताल पहुंचे, तो परिवार से मामले की जानकारी ली गई। इस दौरान अब परिवार द्वारा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अगर परिवार कोई बयान देता है तो उसके बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पानी के मुद्दे पर CM Mann और Sunil Jakhar का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के मुद्दे पर CM Mann और Sunil Jakhar का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के पानी का मुद्दा गरमाया गया है। दरअसल, आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में ऑल पार्टी की बैठक रखी गई थी। जिसमें भाजपा से पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और मनोरंजन कालिया सहित कांग्रेस, अकाली दल सहित सभी दलों के नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक पक्ष ने पानी के मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने अपनी सहमति व्यक्त की और कहा कि वह पंजाब के पानी को लेकर धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

    इस अवसर पर सभी नेता राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब के साथ खड़े हुए हैं। सीएम मान ने कहा कि यह अवसर राजनीतिक लाभ का नहीं है बल्कि पंजाब की लाइफलाइन पानी बारे में है। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में सीएम मान ने सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर सोमवार को एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है और राज्यपाल ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान पंजाब के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे भी सुझाव आए हैं कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की जा सकती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भी इस बात पर सहमति जताई है कि पानी का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाई घन्हैया जी के वारिस हैं और सभी को पानी को पिलाने वाले हैं लेकिन उनके पास अतिरिक्त देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाबी धक्का बर्दाश्त नहीं करते, चाहे प्यार से कुछ भी ले लो। जिस तरह से इस मुद्दे को उठाया गया, वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुनील जाखड़ ने इस मुद्दे को दिल्ली तक ले जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आज वह सब राजनीति से दूर होकर पंजाब की बेहतरी के लिए एक साथ इकट्ठे हुए हैं और वह हमेशा पंजाब के साथ खड़े हैं।

     
  • Punjab News: गुर्जरों के डेरे में लगी भयानक आग, पशु और Tractor जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: गुर्जरों के डेरे में लगी भयानक आग, पशु और Tractor जलकर राख, देखें वीडियो

    बटालाः डेरा बाबा नानक में आग की तबाही देखने को मिली। आग से गुज्जरों का डेरा जलकर राख हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से पशु, ट्रैक्टर और डेरे का पूरा सामान जल गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि शाम को कोलटी की ओर से आग लगी थी। हवां तेज होने के चलते तेजी से फैली आग रात को गांव ममन से होते गुजरों के डेरे तक पहुंची। आग 150 की स्पीड से फैल रही थी।

    आग से 25 से 30 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। वहीं बेटी की शादी के लिए रखे पैसे भी जलकर राख हो गए। गुज्जर ने बताया कि आग की चपेट में आने से उनकी 10 गाय मर गई। जिनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए थी। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मौके का जायजा लिया जाए और नुक्सान की भरपाई की जाए।
    मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और कहा कि जो भी शिकायत उन्हें मिलेगी उसी के हिसाब से कार्रवाई करेंगे। जांच में जो भी आरोपी पाया जाएगा उन पर कार्रवाई होगी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि आग की सूचना फायरब्रिगेड को दी थी, लेकिन उन्होंन फोन नहीं उठाया। जिससे उनका काफी नुक्सान हुआ है।

  • खड़े Truck से टकराई Car, 4 लोगों की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

    खड़े Truck से टकराई Car, 4 लोगों की मौत, वाहन के उड़े परखच्चे

    पालीः तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकराने का मामला सामने आया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

    मृतक।
    मृतक।

    जानकारी देते हुए सुमेरपुर सदर थाने के SHO भगाराम ने बताया कि हादसा आज सुबह करीब सवा 3 बजे सुमेरपुर के सदर थाना क्षेत्र में ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर जाखा नगर बाइपास पर हुआ। भगाराम के मुताबिक नींद की झपकी आने से ड्राइवर कार से संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में मरने वालों की पहचान पाली जिले के डायलाना कलां गांव (खिंवाड़ा) निवासी सुरेश रावल (49) पुत्र सोहनलाल रावल, सीता (45) पत्नी सुरेश रावल, प्रहलाद (14) पुत्र सुरेश रावल और विष्णु (14) पुत्र उत्तम रावल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अनिता (38) पत्नी प्रवीण रावल, दिया (18) पुत्री प्रवीण रावल, हर्षिता (18) पुत्री सुरेश रावल निवासी डायलाना कलां शामिल हैं।

    एसएचओ के मुताबिक, कार में 7 लोग सवार थे। सभी कार सवार मुंबई से पाली जिले के खिंवाड़ा थाना इलाके के डायलाना कला गांव आ रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे ढाबे पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से घुस गई। मृतक सुरेश रावल मूल रूप से पाली जिले के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र डायलाना कलां गांव निवासी है। मुंबई के थाना क्षेत्र में इनकी मेडिकल शॉप है। मृतक सुरेश के पिता सोहनलाल रावल समाज के अध्यक्ष हैं और पाली जिले के रानी तहसील स्थित रमणिया गांव के महादेव मंदिर के वार्षिकोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 2 मई को है। ऐसे में सोहनलाल अपनी पत्नी के साथ 2 दिन पहले ही गांव आ गए थे। सुरेश रावल और उनके परिवार गुरुवार को मुंबई से डायलाना कलां गांव के लिए निकले ताकि वे भी इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सके।

    मृतक के परिजनों ने बताया कि सुरेश रावल और उनका परिवार पालनपुर के निकट एक होटल पर रुके। वहां सभी ने खाना खाया। कुछ देर रुकने के बाद आगे के सफर के लिए रवाना हुए। हो सकता है कि खाना खाने के बाद नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • पाक के साथ तनाव के बीच आसमान में दिखा AN-32 लड़ाकू विमान, देखें वीडियो

    पाक के साथ तनाव के बीच आसमान में दिखा AN-32 लड़ाकू विमान, देखें वीडियो

    उत्तर प्रदेश: भारत-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच यूपी के शाहजहांपुर में भारतीय वायुसेना गंगा एक्सप्रेस-वे पर अपना दमखम दिखा रही है। शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर आज लड़ाकू विमान “टच एंड गो” रिहर्सल की जा रही हैं। सामरिक दृष्टि से इस एयर स्ट्रिप का बहुत महत्व है। मिली जानकारी के अनुसार 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी पर मिराज, राफेल और जगुआर जैसे लड़ाकू विमान आंधी-तूफान के बीच लैंडिंग और टेक-ऑफ की प्रैक्टिस कर रहे हैं। नेपाल बॉर्डर यहां से सिर्फ 150 KM दूर है। ये देश का पहला एक्सप्रेस वे होगा, जहां नाइट में भी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग होगी। इस दौरान सबसे पहले AN-32 लड़ाकू विमान ने एक्सप्रेस-वे पर ‘टच एंड गो’ किया। फिर दूसरे विमान ने एक्सप्रेस-वे पर लैंड किया। उसे आगे बढ़ना था, लेकिन हवा की गति इतनी तेज थी कि वह आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद पायलट ने विमान का रुख हवा की दिशा में मोड़ दिया। शाम को 3 घंटे का नाइट लैंडिंग शो होगा, जो शाम 7 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। शनिवार को भी दिन में फाइटर प्लेन एयर शो करेंगे। हालांकि, नाइट शो नहीं होगा। गंगा एक्सप्रेस-वे यूपी का चौथा ऐसा एक्सप्रेस-वे है, जिसमें हवाई पट्टी है। यह रात में लैंडिंग की क्षमता वाला देश का पहला एक्सप्रेस-वे है। गंगा एक्सप्रेस-वे 36,230 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। यह 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा है। वहीं हरक्यूलिस, जगुआर, मिग और राफेल विमानों ने एक साथ करतब दिखाए। इसे देखकर वहां मौजूद लाखों लोगों ने तालियां बजाईं। लोगों ने सैल्यूट किया और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए।” सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं। उनका हेलिकॉप्टर भी गंगा एक्सप्रेस-वे पर उतरा।