Blog

  • Punjab News: 2 लाख की फर्जी करंसी और अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार

    Punjab News: 2 लाख की फर्जी करंसी और अवैध हथियारों सहित 6 गिरफ्तार

    अमृतसरः पुलिस द्वारा लगातार क्राइम की वारदातों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज देहात पुलिस ने हथियारों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध 2 पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपए की जाली करेंसी, 2 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आशीष कुमार, विशाल, करनदीप सिंह, जशनदीप सिंह निवासी तरनतारन, कश्मीर सिंह निवासी इस्लामाबाद और अर्शदीप सिंह निवासी लाहौरी मल के रूप में हैं।

    यह कार्रवाई डीआईजी बॉर्डर रेंज सतिंदर सिंह और एसएसपी मनिंदर सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। दरअसल, स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग अवैध हथियारों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों के अन्य संबंधों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में जिस किसी की भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • 66 वन मित्रों की पांच दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, जंगलों की सुरक्षा को मिलेगा बल

    66 वन मित्रों की पांच दिवसीय ट्रेनिंग शुरू, जंगलों की सुरक्षा को मिलेगा बल

    बंगाणा,ऊना,अम्ब फॉरेस्ट रेंज में महिला वन मित्र भर्ती का 60 प्रतिशत 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना में वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और वनों की सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। वन विभाग द्वारा चयनित 66 वन मित्रों की पांच दिवसीय विशेष ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण बंगाणा, ऊना और अम्व रेंज के अधिकारियों की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) ऊना सुशील राणा के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस पहल को वनों की निगरानी व्यवस्था को और मज़बूत बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है। यह वन मित्र  जागरूक ग्रामीण नागरिक हैं जो अपने-अपने क्षेत्र की फॉरेस्ट बीट में पर्यावरण और वनों की रक्षा में वन विभाग का सहयोग करेंगे। इनकी भूमिका जंगलों की निगरानी, आगजनी की घटनाओं को रोकने, अवैध कटान पर अंकुश लगाने, और स्थानीय लोगों को वनों के संरक्षण के प्रति जागरूक करने में बेहद महत्त्वपूर्ण होगी।

    डीएफओ सुशील राणा ने कहा वन मित्र फॉरेस्ट विभाग की तीसरी आंख बनकर कार्य करेंगे। ये हमारे सीसीटीवी की तरह अपनी-अपनी बीट में पैनी नजर रखेंगे। इनकी मौजूदगी से विभाग को जमीनी स्तर पर जानकारी समय रहते मिल सकेगी। पांच दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में वन मित्रों को फॉरेस्ट एक्ट, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, वन्य जीव सुरक्षा कानून, और फील्ड ड्यूटी से संबंधित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा उन्हें आगजनी से बचाव के उपाय, जंगल की निगरानी कैसे करनी है, संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग, तथा आपात स्थिति में प्राथमिक प्रतिक्रिया देने जैसे व्यवहारिक कौशल भी सिखाए जा रहे हैं। वन मित्रों को वर्दी भी दी जा रही है, ताकि वे अपने क्षेत्र में पहचान बना सकें और लोगों को संदेश दे सकें कि वे वन विभाग के अधिकृत सहयोगी हैं। हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य, जहां का एक बड़ा हिस्सा वनों से आच्छादित है, वहां जंगलों की रक्षा करना एक बड़ी चुनौती है।

    ऊना जिला भी इससे अछूता नहीं है। यहां समय-समय पर आगजनी, अवैध कटान, और पशुओं की अवैध तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं। उन्होंने बताया कि अब वन विभाग अकेला नहीं रहेगा। फॉरेस्ट गार्ड के साथ-साथ हर बीट पर वन मित्रों की तैनाती से हमारी निगरानी क्षमता में कई गुना बढ़ोतरी होगी। इससे अवैध गतिविधियों पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा। वन मित्र योजना का एक और बड़ा पहलू है – स्थानीय समुदाय को सीधे वनों की सुरक्षा के कार्य में जोड़ना। इससे न सिर्फ रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं, बल्कि लोगों में अपनी प्राकृतिक संपदा के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो रही है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वन मित्रों ने कहा कि हमें गर्व है कि अब हम भी जंगलों की रक्षा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं। हम अपनी बीट में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और समय रहते विभाग को सूचना देंगे।

    वन विभाग का लक्ष्य है कि जिले के हर फॉरेस्ट बीट में कम से कम दो प्रशिक्षित वन मित्र मौजूद हों। भविष्य में इनके लिए मोबाइल एप और डिजिटल रिपोर्टिंग प्रणाली भी विकसित की जा रही है, जिससे वे तत्काल घटनाओं की जानकारी ऑनलाइन भेज सकें। वन मित्रों की यह ट्रेनिंग जिला ऊना के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई शुरुआत है। इनकी तैनाती से वन विभाग की कार्यक्षमता में सुधार आएगा और जंगलों की सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। इससे न केवल वनों की रक्षा होगी, बल्कि स्थानीय समुदाय भी पर्यावरणीय जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित होगा। यह पहल देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बन सकती है, जहां वनों की रक्षा के लिए समुदाय आधारित निगरानी व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

  • Punjab News: अभिनेता Akshay Kumar की Kesari 3 फिल्म का जत्थेदार गड़गज ने किया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: अभिनेता Akshay Kumar की Kesari 3 फिल्म का जत्थेदार गड़गज ने किया विरोध, देखें वीडियो

    अमृतसरः अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने आज अमृतसर में भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है और हमेशा शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने सिख गुरु साहिबान, उनके पारिवारिक सदस्यों, प्राचीन सिख योद्धाओं, शहीदों और सिख इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर बनने वाली एनिमेशन फिल्मों को लेकर रोष जाहिर किया है। दरअसल, इन फिल्मों के मामले में आज श्री अकाल तख्त साहिब की सिख जत्थेबंदियों, संप्रदायों, संस्थाओं, सभाओं, सोसायटियों और राष्ट्रीय मामलों पर सजग सिख बुद्धिजीवियों और विद्वानों की बैठक हुई।

    यह बैठक श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज की अगुवाई में हुई। इस दौरान बातचीत करते हुए ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि आज विभिन्न सिख जत्थेबंदियों के सुझाव लिए गए।उन्होंने कहा कि हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार द्वारा आगामी केसरी-3 हरि सिंह नलवा पर फिल्म बनाने की बात की गई है, जिसका हम विरोध करते हैं। क्योंकि हरि सिंह नलवा सिख इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अपने व्यापारिक हितों के मद्देनजर ऐसी फिल्मों के बनाने के ऐलान पर हमने आज की इस बैठक में चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले भी इस संदर्भ में मत पास हुए हैं, जिनमें 1934 में गुरु साहिबान, शहीदों या धार्मिक हस्तियों के किरदार पर फिल्म बनाने की अनुमति नहीं दी गई थी और विभिन्न समयों पर ऐसे ही मत पास किए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि हर ऐसी फिल्म के लिए शिरोमणि कमेटी से मंजूरी लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक कमेटी का गठन कर एक मसौदा तैयार किया जाएगा। सिखी के प्रचार के लिए फिल्मों की कोई जरूरत नहीं, सिखी के प्रचार के लिए किरदार की जरूरत है और सिख का किरदार खुद ही सिख तैयार करता है। पानी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि “पांच पानी” के नाम पर पंजाब का नाम बना था। इस समय पंजाब के पास अपनी खेती के लिए आवश्यक पानी नहीं है। पंजाब के पानी पर सिर्फ पंजाब का ही हक है। जिस पंजाब ने सारे देश का पेट भरा है, उस पंजाब को बंजर नहीं होने दिया जाएगा।

  • ऊना में जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक आयोजित, निर्यात क्षमता बढ़ाने पर हुई चर्चा

    ऊना में जिला निर्यात संवर्धन समिति की बैठक आयोजित, निर्यात क्षमता बढ़ाने पर हुई चर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित:  उपायुक्त ऊना जतिन लाल के दिशा-निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा जिला निर्यात संवर्धन समिति की पहली बैठक का आयोजन एनआईसी हॉल, ऊना में किया गया। बैठक में विदेश व्यापार महानिदेशक ब्रिजेश और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम  विभाग के संयुक्त निदेशक ए.के. गौतम ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक का उद्देश्य जिले की निर्यात क्षमता का आकलन कर उसे सुदृढ़ बनाना, निर्यातकों की आवश्यकताओं की पहचान करना, तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की निर्यात संवर्धन नीतियों और योजनाओं की समीक्षा करना रहा।

    निर्यात के आंकड़ों में लगातार वृद्धि
    बैठक के दौरान उद्योग विभाग ऊना के संयुक्त निदेशक ने जानकारी दी कि जिले में निर्यात के क्षेत्र में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2021-22 में जिला ऊना से कुल 226.64 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, जो वर्ष 2022-23 में बढ़कर 365.08 करोड़ रुपये तथा वर्ष 2023-24 में 403.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसी अवधि में पूरे हिमाचल प्रदेश से वर्ष 2023-24 में कुल 19,184 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। ऊना जिला प्रदेश के निर्यात में एक महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

    निर्यातकों के लिए योजनाएं और सुविधाएं
    संयुक्त निदेशक ने बताया कि जिले में निर्यात को और अधिक बढ़ावा देने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिसके अंतर्गत स्थानीय निर्यातकों को प्रशिक्षण, गुणवत्ता प्रमाणीकरण (क्वालिटी सर्टिफिकेशन), ब्रांडिंग, आधुनिक पैकेजिंग तकनीक और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच (मार्केट लिंकज) जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, आने वाले समय में जिले में निर्यात उन्मुख कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

    बेहतर कनेक्टिविटी पर दिया जोर

    बैठक में निर्यात प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाने के लिए ऊना जिले को बेहतर रेल, सड़क एवं हवाई संपर्क (कनेक्टिविटी) से जोड़ना पर जोर दिया गया। इससे औद्योगिक क्षेत्रों से उत्पादों का परिवहन आसान होगा और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच सुगम होगी।
    इस अवसर पर टाहलीवाल इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रधान राकेश कौशल सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि भी बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्यात से जुड़ी चुनौतियों एवं संभावनाओं पर अपने सुझाव साझा किए।

  • Punjab News: BSNL का टावर गिरने से कई घरों की छतों को हुआ नुकसान

    Punjab News: BSNL का टावर गिरने से कई घरों की छतों को हुआ नुकसान

    फिरोजपुरः पंजाब में तेज आंधी और बारिश के कारण कई जिलों में नुकसान होने की घटनाएं सामने आई है। बठिंडा में जहां पुरानी इमारत गई, तो अमृतसर में पेड़ गिरने की घटना सामने आई। वहीं मखू में देर रात आए तेज तूफान के कारण घनी आबादी वाले क्षेत्र में बने बीएसएनएल के टेलीफोन एक्सचेंज पर लगा टावर स्थानीय लोगों की छतों पर गिर गया। इस दौरान लोगों की छतों को काफी नुकसान पहुंचा।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए टेलीफोन विभाग के पूर्व अधिकारी जुगराज सिंह ने बताया कि एक्सचेंज के साथ बनी बिल्डिंग पर टावर गिरने से 8 से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही एक अन्य मकान मालिक सोनू ने भी बताया कि उनकी छत को भी काफी नुकसान हुआ है। यहां उल्लेखनीय यह है कि बीएसएनएल का टावर काफी ऊंचा था और घनी आबादी वाले इलाके में लगा हुआ था। इस घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।

     

  • Punjab News: खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं बारिश में भीगी, देखें वीडियो

    Punjab News: खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं बारिश में भीगी, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः देर रात राज्य में कई जगहों पर बारिश और तूफान आया। फिरोजपुर में देर रात कई घंटों तक बारिश होती रही। इस बारिश से मंडियों में पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। फिरोजपुर की अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों गेहूं की बोरियां बारिश में भीगती रहीं, लेकिन संबंधित एजेंसियों द्वारा उन्हें ढकने के लिए कोई उचित प्रबंध नहीं किए गए, जिसके परिणामस्वरूप करोड़ रुपये की गेहूं की फसल खुले आसमान के नीचे भीगकर खराब हो गई।

    वहीं, मंडी में मौजूद मजदूरों का कहना है कि एजेंसियों का काम उन्हें तिरपाल मुहैया करवाना है ताकि खरीदी गई गेहूं की फसल को ढका जा सके और लिफ्टिंग की उचित व्यवस्था करना भी एजेंसियों की जिम्मेदारी है, लेकिन लिफ्टिंग न होने के कारण सैकड़ों करोड़ रुपये की फसल बारिश के साथ खुले आसमान के नीचे भीगती रही, लेकिन कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उचित प्रबंध करने को तैयार नहीं है। अगर उठाने का समय सही हो तो उन्हें भी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। बारिश से पूरी फसल को काफी नुकसान हुआ है।

    मंडी में लापरवाही का आलम यह रहा कि खरीद से पहले मंडी में समुचित व्यवस्था के दावे किए गए थे और फसल के रखरखाव के दावे भी खोखले निकले। करोड़ों रुपए की खरीदी गई गेहूं की फसल अभी भी अधिकारियों की लापरवाही के कारण बारिश के कारण भीग रही है और जो थोड़ी बहुत बची है, अगर इस पर भी ध्यान नहीं दिया गया तो लगातार हो रही बारिश के कारण यह फसल भी खराब हो जाएगी।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का मर्डर, आरोपी फरार

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का मर्डर, आरोपी फरार

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव बिरधनों में व्यक्ति के कत्ल होने की घटना सामने आई है।इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 32 मिथुन रिषीदेव निवासी बिहार के रूप में हुई है। इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

    गांववासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों मजदूर लगभग 20 दिन पहले ही आए थे। इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने मृतक मिथुन रिषीदेव की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि दोनों में हुए विवाद के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

    व्यक्ति ने बताया कि आरोपी ने मिथुन की गर्दन पर कई वार किए गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद साथी फरार हो गया। पुलिस जांच अधिकारी शफी मुहम्मद ने बताया कि ये दोनों मोटर पर रहते थे और मजदूरी करने आए थे। इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने तेजधार हथियार से मिथुन का कत्ल कर दिया। पुलिस ने कहा कि विवाद का कारण जांच का विषय है। लेकिन इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 120 की रफ्तार से Skoda Car चला रहे नौजवान ने कई वाहनों को कुचला, देखें CCTV

    Punjab News: 120 की रफ्तार से Skoda Car चला रहे नौजवान ने कई वाहनों को कुचला, देखें CCTV

    पटियालाः नाभा के ग्रिड चौक पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां नाभे से पटियाला जा रहे परमजीत की स्कोडा गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। परमजीत का कहना हैकि रास्ते में पंछी आने के कारण घटना हुई है। कार चालक ने माना कि वह 120 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान युवक ने कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। गाड़ी की स्पीड होने के चलते कार चालक ने बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    बताया जा रहा हैकि जी फैक्ट्री बोर्ड के पास गाड़ी 120 किलोमीटर प्रति घंटा से गाड़ी आई, इस दौरान जंप पर गाड़ी असंतुलित हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार गाड़ी ने बिजली के पोल में टक्कर मारने के बाद दुकान के बाहर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में दुकान के बाहर खड़े सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

    कार चालक का कहना हैकि रास्ते में पंछी आने के कारण कार उससे बेकाबू हो गई। व्यक्ति ने माना कि गाड़ी की रफ्तार 120 से 130 की स्पीड थी। वह पटियाला गुटना दिखाने के लिए जा रहा था। सुबह हुई इस घटना को लेकर बड़ा जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। हालांकि हादसे में कार चालक के खुद हल्की चोटें आई है। वहीं 7 से 8 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान बिजली के पोल की तारों में गाड़ी फंसने से गाड़ी रूक गई। वहीं पुलिस का कहना है कि क्षतिग्रस्त हुए वाहन चालकों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

  • भीषण सड़क हादसाः खड्ड में कार गिरने से 2 लोगों की मौत, 2 घायल

    भीषण सड़क हादसाः खड्ड में कार गिरने से 2 लोगों की मौत, 2 घायल

    चंबाः हिमाचल प्रदेश के चंबा में पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग 154-ए पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर दियालु पुल के पास कार खड्ड में गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार कार में 4 लोग सवार थे। इनमें से 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल लोगों को डलहौजी में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसाग्रस्त कार नंबर HP-39-A-7914 को अमित कुमार उर्फ़ लक्की चला रहा था। कार में अशोक कुमार, महिंदर सिंह और देवराज बेटना सवार थे। इनमें से महिंदर कुमार और अशोक कुमार की मौत हो गई।

    हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। जैसे ही स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाज़ सुनी, तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मृतकों के शव आधी रात को खड्ड से निकाले गए और घायल लोगों को डलहौजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है और शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

  • Sonia और Rahul Gandhi को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    Sonia और Rahul Gandhi को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    नई दिल्लीः दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कुछ अन्य लोगों को नोटिस भेजा है। दरअसल, कोर्ट द्वारा जारी किया गया नोटिस नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इन सभी के खिलाफ एक चार्जशीट दाखिल की है। आज कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद माननीय जज ने अगली तारीख 8 मई, 2025 तय की है।

    नोटिस जारी करते हुए कोर्ट ने कहा है कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और बाकी आरोपियों को चार्जशीट पर सुनवाई का पूरा हक है। कोर्ट ने कहा कि सुनवाई का अधिकार सभी को मिलना चाहिए। कोर्ट ने आगे कहा कि निष्पक्ष सुनवाई के लिए ये ज़रूरी है कि हर आरोपी को सुना जाए। इसलिए नोटिस जारी करना ज़रूरी था। कोर्ट चाहता है कि सभी आरोपियों को अपनी बात रखने का मौका मिले। इससे ये सुनिश्चित होगा कि मामले की सुनवाई सही तरीके से हो। इससे पहले अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को अभी नोटिस जारी करने से मना कर दिया था। स्पेशल जज विशाल गोगने ने ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला लिया था।

    ईडी का कहना है कि नए नियमों के अनुसार, आरोपी को सुने बिना शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा सकता। अदालत इस बात से संतुष्ट नहीं थी कि नोटिस जारी करना जरूरी है। ईडी का कहना है कि कानून बदल गया है। नए कानून के हिसाब से, आरोपी को सुने बिना शिकायत पर ध्यान नहीं दिया जा सकता। ईडी ने अदालत से कहा, ‘हम नहीं चाहते कि यह आदेश लंबा चले, नोटिस जारी किया जाए।’ जज ने 25 अप्रैल को सुनवाई में कहा था कि पहले अदालत को यह देखना होगा कि नोटिस जारी करना जरूरी है या नहीं। जज ने कहा कि अदालत को यह भी देखना होगा कि मामले में कोई कमी तो नहीं है। अदालत ने बताया कि चार्जशीट में कुछ जरूरी कागज गायब हैं। अदालत ने ईडी को उन कागजों को जमा करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि कागजात मिलने के बाद ही वह नोटिस जारी करने पर फैसला करेगी।