Blog

  • पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारत में बैन

    पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारत में बैन

    नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारत में बैन लगा दिया है। इसके साथ-साथ पाक के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के भी सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ को भी बैन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने कई और लोगों पर भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की है। जब शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल सर्च किया गया तो एक मैसेस आया कि ये कॉन्टेंट राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह देश में उपलब्ध नहीं है।

    सरकार द्वारा हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Google ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट देखें। इससे पहले तरार ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में दावा करते हुए कहा कि हमको खुफिया जानकारी मिली है कि हिंदुस्तान अगले 24 से 36 घंटों के अंदर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। इसीके मद्देनजर भारत ने यह कदम उठाया है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के करीब 16 यूट्यूब चैनलों को बैन किए थे। बता दें, गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

    यूट्यूब हैंडल पर प्रतिबंध लगाने के बाद, वर्तमान और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम हैंडल भी शुक्रवार को भारत में रोक दिए गए थे। जिन खिलाड़ियों के सोशल मीडिया हैंडल देश में रोक दिए गए थे, उनमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक, शोएब अख्तर और कई अन्य शामिल हैं। इससे पहले, आतंकी हमले के बाद शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, बासित अली और शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनलों पर भी भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया था।

  • आज का राशिफल, 3 मई 2025

    आज का राशिफल, 3 मई 2025

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज सुबह 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगी, उसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गंगा सप्तमी व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करना चाहते है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढ़ने के नये मौके मिलेंगे। आज महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक सौहार्द में बढ़ोतरी होगी।


    कर्क राशि:
    आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।

    सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आपकी पहले से चल रही EMI आज पूरी होगी। आज फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज संतान पक्ष से अच्छी खबर मिलेगी। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो कर सकते है।

    तुला राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आएंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरूरत से ज्यादा किसी की बात का जबाब देने से बचे। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

    धनु राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दे। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

    मकर राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी खास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी राइटर की बुक आज पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट आज फोन पर देर तक बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

  • Punjab News: भयानक सड़क हादसा पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: भयानक सड़क हादसा पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत 3 घायल, देखें वीडियो

    बठिंडा :शहर की रिफाइनरी रोड पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे तेज रफ़्तार गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जानकारी अनुसार गाड़ी मे 4 लोग सवार थे।

    एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

    मौके पर पहुंचे सोशल वर्करो ने बताया कि उन्हें मिली थी कि रिफाइनरी रोड पर एक एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुँच कर देखा कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और 1 सवार मर गया है। घटना की सूचना संगत मंडी थाना को दी गई। पुलिस मृतक और घायलों की जानकारी हासिल कर रही है।

  • किसान नेता राकेश टिकैत का हुआ विरोध, उछली पगड़ी, देखें वीडियो

    किसान नेता राकेश टिकैत का हुआ विरोध, उछली पगड़ी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत का हुआ विरोध, उछली पगड़ी, देखें वीडियोपहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयानबाजी के बाद लोगो का गुस्सा किसान नेता राकेश टिकैत पर फूटा। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में राकेश टिकैत का लोगो ने जन आक्रोश रैली में जमकर विरोध कर धक्कामुक्की की। इस खींचातानी में टिकैत की पगड़ी उतर गई। इस दौरान राकेश टिकैत के लिए वापस जाओ के नारे भी लगे।

    पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के विरुद्ध मुजफ्फरनगर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई थी‌। जनपद वासियों के साथ भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग भी शामिल थे।मुजफ्फनगर में हुई बदसलूकी पर किसान नेता राकेश टिकैत ने सवाल उठाते हुए कहा था कि घटना प्री-प्लान है हमले से किसे फ़ायदा ? चोर पाकिस्तान में नहीं, हमारे बीच हैं। यह किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है।

    राकेश टिकैत के विरोध की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने विरोध के दौरान किसी ने राकेश टिकैत के सिर पर झंडा दे मारा, जिससे उनके सिर की पगड़ी गिर गई। पुलिस ने कड़ी मुशक़्क़त से भीड़ को काबू कर माहौल को शांत करवाया।

  • Punjab News: शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 6 पर FIR दर्ज

    Punjab News: शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 6 पर FIR दर्ज

    केस रद्द करवाने के नाम पर ऐंठे 1.60 लाख रुपए

    लुधियाना: शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उसके दोनों बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कमलेश भारद्वाज और दोनों बेटे रोहित भारद्वाज और हनी भारद्वाज, मनीष गुप्ता, कुलवंत सिंह और राजा राणा पर मामला दर्ज कर लिया है

    यह मामला पीड़ित ऋषभ कन्नोजिया नामक युवक की शिकायत पर दर्ज किया है। जिसने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने केस रद्द करवाने के नाम पर उससे 1 लाख 60 हजार रुपए ठगे। ऋषभ कन्नोजिया ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर 2024 को थाना डिवीजन नंबर 1 में उनके खिलाफ मुकदमा नंबर 61 दर्ज किया गया था।

    इस केस को रद्द करवाने के लिए कमलेश भारद्वाज व अन्य आरोपियों ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों से सांठगांठ होने का दावा करते हुए उनसे 2 लाख रुपए में डील तय की थी। आरोपियों ने उन्हें गुमराह कर 1.60 लाख रुपए वसूल लिए, लेकिन केस में कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद ऋषभ ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर पूरी घटना की जानकारी दी। जांच के दौरान जब पर्याप्त सबूत सामने आए, तो पुलिस ने कमलेश भारद्वाज, रोहित भारद्वाज, हनी भारद्वाज, मनीष गुप्ता, कुलवंत सिंह और राजा राणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

  • Haryana News: Instagram Story लगाने पर दलित युवकों से मारपीट, दो गिरफ्तार

    Haryana News: Instagram Story लगाने पर दलित युवकों से मारपीट, दो गिरफ्तार

    पंचकूला: सेक्टर 5 में इंस्टाग्राम स्टेटस लगाने को लेकर दो दलित युवकों की पिटाई के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल और मोहित को गिरफ्तार कर अम्बाला जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मौली गांव के राजपूत युवकों ने नांगल गांव के हर्ष कुमार और सरबजीत सिंह को जातिसूचक शब्द कहे और बुरी तरह पीटा।

    हमलावरों ने पीड़ितों को स्टोरी हटाने की धमकी दी और राजपूताना जिंदाबाद के नारे लगाने को मजबूर किया। सेक्टर 5 बस स्टैंड के सामने सेक्टर 14 आईटीआई में जा रहे गांव नांगल के रहने वाले दो दलित समाज के लड़कों पर मौली गांव के कुछ लड़कों ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें जाति सूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया था।

    हमले के दौरान उन्हें इंस्टाग्राम से स्टोरी हटाओ नहीं तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इस दौरान वह अपनी जान बचाकर भागे, तो हमलवारों ने दोबारा पीड़ितों को पिटा। घटना पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुँचने से पहले ही हमलवार भाग चुके थे। पीड़ितों ने नांगल गांव के दोनों लड़के हर्ष कुमार और सरबजीत सिंह पर मारपीट के आरोप लगाए। पुलिस ने जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

  • 7.4 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज़ झटके, मची अफरा-तफरी, सुनामी अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    7.4 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज़ झटके, मची अफरा-तफरी, सुनामी अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: अर्जेंटीना देश में तेज भूकंप के झटकों से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यह भूकंप इतना तीव्र था की चिली तक धरती कांप उठी। विशेषज्ञों की माने, तो रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है।जिसे देख देश मे सुनामी की चेतावनी दे दी गयी है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आए है। जिसमें सुनामी के सायरन बजते हुए और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाते हुए देखा जा रहा है।

    भूकंप से धरती कांपने पर लोगो मे भगदड़ मच गई। लोगो अपने घरो से निकलकर खुले मैदानों की ओर दौड़ने लग पड़े। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे की माने, तो दक्षिणी अर्जेंटीना में उशुआइया से 219 किलोमीटर दक्षिण में ड्रेक पैसेज में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

    अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भी भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर के भीतर तटीय क्षेत्रों के लिए खतरनाक लहरों की चेतावनी जारी की गई है। लोगो को तटों से दूर रहने की घोषणा की रही है। चिली की राष्ट्रीय आपदा रोकथाम और प्रतिक्रिया सेवा द्वारा देश के दक्षिणी सिरे में मैगलन क्षेत्र के तटीय क्षेत्र को सुनामी के खतरे के कारण खाली कराया जा रहा है।

  • Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाला एजेंट लोगो ने पकड़ा, देखे Live

    Jalandhar News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी मारने वाला एजेंट लोगो ने पकड़ा, देखे Live

    जालंधर, ENS: न्यूज़ीलैंड भेजने का झाँसा देकर एक ट्रैवल एजेंट ने जम्मू कश्मीर के रहने वाले परिवार से 11 लाख रुपये लिए और फर्जी वीजा लगवा कर दे दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिए एजेंट के संपर्क में आया था। एजेंट ने उन्हें झाँसा दिया था कि वह 12 लाख रुपया में न्यूज़ीलैंड वर्क परमिट पर भेज देगा।

    पीड़ितों ने बताया कि एजेंट ने बातों में फंसाकर नए- नए बहाने बना उनसे 11 लाख रुपये ले लिए और बदले में फर्जी वीजा लगवा कर दे दिया, जिसके बावजूद वह यह बात नहीं मान रहा था कि वीजा फर्जी है। दोबारा एजेंट से वीजा के बारे में बात की, तो उसने 70 हजार रुपये मांगने शुरू कर दिए। परिवार ने जालंधर के हिंदू संगठनों के साथ तालमेल किया।

    एजेंट ने परिवार को दोबारा पैसे देने के लिए निगम दफ्तर के पास मिलने के लिए बुलाया। जहा परिवार ने हिन्दू संगठनों सहित ट्रैप लगाकर एजेंट को पकड़ लिया और थाना 3 की पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान उक्त एजेंट का पक्ष जानना चाहा लेकिन वह मीडिया से अपना मुँह छिपाता रहा। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News: नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंचे 3 नौजवान, देखें वीडियो

    Punjab News: नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंचे 3 नौजवान, देखें वीडियो

    परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

    फिरोजपुरः जिले में सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण सीमा के पास रहने वाले अलीके गांव के तीन युवा करीब दो साल पहले आई बाढ़ में बहाव में पाकिस्तान पहुंच गए थे। जहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया था। कई बार फ्लैग मीटिंग के बाद भी उन्हें वापस नहीं किया गया। जिसके बाद उन पर कई आरोप लगाकर पाकिस्तानी जेल में भेज दिया गया। लंबे समय से परिवार अपने बच्चों की घर वापसी का इंतजार कर रहा है।

    परिवार ने अब केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तानी जेलों में बंद उनके बच्चों की रिहाई के लिए पाकिस्तान से बातचीत की जाए। परिवार का कहना है कि बेगुनाह उनके बच्चे सतलुज नदी में बाढ़ आने के कारण फंसकर उस पार पाकिस्तान चले गए थे।

    लगभग 2 साल पहले आई बाढ़ में सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण सीमा के पास पड़ने वाले गांव अली के नौजवान नदी में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए थे। उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया और पाकिस्तान में जेल में भेज दिया गया। लंबे समय से वह बच्चों की घर वापसी का इंतजार कर रहे है। परिवार ने अब केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तानी जेलों में बंद उनके बच्चों की रिहाई के लिए पाकिस्तान से बातचीत की जाए।

  • Jalandhar News: Commissionerate Police के थाने में तैनात ASI 15,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Jalandhar News: Commissionerate Police के थाने में तैनात ASI 15,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कमिशनरेट जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 8 में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रेंज हाथो गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई की पहचान संजय कुमार के रूप मे हुई है ।

    इस संबंध विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर के गांव रेरू के निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके पुत्र के खिलाफ उक्त थाना में पुलिस केस दर्ज था । कथित तौर पर उसे पनाह देने के मामले में बी.एन.एस. की धारा 249 के तहत उसका नाम फिर से शामिल करने की धमकी देते हुए उक्त पुलिस अधिकारी ने 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

    शिकायतकर्ता का नाम पहले उसके पुत्र को पनाह देने के कारण एफ.आई.आर. में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच के बाद उसका नाम हटा दिया गया था। जिसके बाद ए.एस.आई. ने उसी मामले में बी.एन.एस. की धारा 249 के तहत शिकायतकर्ता को फिर से नामजद करने की धमकी देते हुए रिश्वत मांगी थी

    शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण कानून और बी.एन.एस. की धारा 308 (2) के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले मे आगे जांच जारी है।