Blog

  • Punjab News: GST टीम ने Raid करके 3 लोगों को किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: GST टीम ने Raid करके 3 लोगों को किया काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के मंडी गोबिंदगढ़ के रहने वाले परिवार द्वारा फर्जी कंपनियां बनाकर धोखाधड़ी करने का मामला GST विभाग ने सामने आया। जिसके बाद जीएसटी विभाग ने देर रात गुप्त सूचना पर रेड करके परिवार के 3 लोगों को काबू किया। तीनों पर फर्जी कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपए टेक्स चोरी करने का आरोप है। आरोपियों की पहचान 55 वर्षीय संजीव कुमार, 32 वर्षीय करण कुमार और 27 वर्षीय शोभित निवासी मंडी गोबिंदगढ़ के रूप में हुई है।

    विभाग की टीम ने आरोपियों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। अभी इस मामले में जीएसटी के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए। जानकारी के अनुसार जीएसटी विभाग को जाली कंपनियों के नाम से करोडो रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 3 लोगो को चंडीगड़ की टीम ने लुधियाना से काबू किया है।

    जीएसटी विभाग की टीम के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और बड़े खुलासे होने की संभावना है। विभाग की टीम द्वारा तीनों आरोपियों के बैंक खाते टीम खंगाले जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग की टीम ने तीनों का पिछले 2 साल की रिकार्ड भी कब्जे में लिया है। जिसमें आरोपियों के पास कितने कर्मचारी काम करते है उनकी डीटेल की भी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: पूर्व विधायक के पुत्र और पुत्रवधू, EO, Clerk पर लगे फंडों में हेराफेरी के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व विधायक के पुत्र और पुत्रवधू, EO, Clerk पर लगे फंडों में हेराफेरी के आरोप, देखें वीडियो

    विजिलेंस ब्यूरो ने कार्यकारी अधिकारी, क्लर्क और एक अन्य को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चल रही मुहिम के दौरान, तरनतारन के पूर्व विधायक के पुत्र और पुत्रवधू, नगर कौंसिल तरनतारन के कार्यकारी अधिकारी (ई.ओ.), क्लर्क और एक फर्म के मालिक के खिलाफ कौंसिल के फंडों में बड़ी हेराफेरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस केस में उपरोक्त आरोपी ईओ, क्लर्क और फर्म के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में स्थानीय निकाय विभाग द्वारा की गई चेकिंग के नतीजों के आधार पर हुई विजिलेंस जांच के आधार पर केस दर्ज किया गया है। उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो की अमृतसर रेंज के थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(2) के साथ-साथ 13(1) और आईपीसी की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के तहत एफआईआर नंबर 22, दिनांक 02.05.2025 दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस केस के आरोपियों में शरणजीत कौर, कार्यकारी अधिकारी (अब निलंबित) और नगर कौंसिल तरनतारन का क्लर्क नरिंदर कुमार, पूर्व विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री का पुत्र संदीप कुमार अग्निहोत्री और उनकी पत्नी ज्योति सचदेवा, जोकि मेसर्स एम.के. पद्म पेट्रोलियम की मालिक हैं और न्यू पवन नगर, अमृतसर के निवासी राजीव गुप्ता, जो मेसर्स शार्प फोकस विजन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एसआर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरधारक हैं, शामिल हैं। इस केस में, शरणजीत कौर, ईओ और नरिंदर कुमार क्लर्क, दोनों नगर कौंसिल, तरनतारन में तैनात, और उपरोक्त प्राइवेट फर्म के मालिक राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। प्रवक्ता ने खुलासा किया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त कार्यकारी अधिकारी द्वारा 2017-2022 के वर्षों के दौरान धोखाधड़ी वाले लेन-देन किए गए थे। उसने मेसर्स सिद्धू कंस्ट्रक्शन कंपनी, मेसर्स ब्रदर कंस्ट्रक्शन कंपनी और मेसर्स फ्रेंड्स एसोसिएशन को विभिन्न चेकों के माध्यम से गलत भुगतान किए थे। इसके अलावा, पूर्व विधायक धर्मवीर अग्निहोत्री के पुत्र संदीप कुमार अग्निहोत्री के साथ मिलकर, दोषी ईओ ने उनकी कंपनियों मेसर्स शार्प फोकस विजन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एसआर एंटरप्राइजेज को भी जाली भुगतान किए थे। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग पंजाब द्वारा की गई चेकिंग के दौरान, उपरोक्त जाली अदायगी की वसूली तो हो गई, लेकिन 27,88,000 रुपये की राशि अभी भी बकाया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संदीप कुमार अग्निहोत्री ने अपनी पत्नी ज्योति सचदेवा की मालिकानी वाले मेसर्स एमके पद्म पेट्रोलियम के नाम पर जारी किए गए 4,41,03,086 रुपये के जाली भुगतान भी प्राप्त किए थे। बाद में, संदीप अग्निहोत्री ने इस जाली अदायगी का कुछ हिस्सा नगर कौंसिल तरनतारन के खातों में वापस जमा करवा दिया, लेकिन 35,45,404 रुपये अभी भी बकाया हैं। बकाया बिलों के आंशिक अदायगी के बाद मेसर्स एमके पद्म पेट्रोलियम की तरफ कुल 1,05,30,628 रुपये की बकाया राशि पाई गई। इसके अलावा, प्रमुख सचिव, स्थानीय निकाय, पंजाब द्वारा प्रदान की गई विभागीय निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार, ई.ओ. शरणजीत कौर ने क्लर्क राजीव कुमार (अब मृत), जो कि उसके दफ्तर में तैनात था और उपरोक्त क्लर्क नरिंदर कुमार को बिना किसी बिल या वर्क ऑर्डर के भुगतान जारी किए थे। तथ्यों से यह स्पष्ट हो गया कि ईओ शरणजीत कौर ने उपरोक्त संदीप कुमार अग्निहोत्री के साथ मिलकर अपने पद का दुरुपयोग किया और उनकी फर्जी फर्मों मेसर्स शार्प फोकस विजन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स एसआर एंटरप्राइजेज को गैर-कानूनी भुगतान किए थे। इसके अलावा, यह भी पाया गया कि 14,61,980 रुपये, 3,25,000 रुपये और 2,09,400 रुपये का भुगतान बिना किसी टेंडर या कोटेशन के विभिन्न फर्मों को किया गया था। उन्होंने कहा कि केस जांच अधीन है और जाली भुगतान प्राप्त करने वाले निजी व्यक्तियों की भूमिका की जांच के दौरान पुष्टि की जाएगी। आरोपियों को कल अदालत सक्षम में पेश किया जाएगा।
  • भारत का पाक के खिलाफ एक्शन, Import पर लगाई रोक, देखें लिस्ट

    भारत का पाक के खिलाफ एक्शन, Import पर लगाई रोक, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहे है। वहीं भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इंपोर्ट) पर रोक लगा दी है। सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि इस बैन से किसी को छूट चाहिए तो सरकार से परमिशन लेनी होगी। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है।

    यह नियम तुरंत लागू हो गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी। इस बीच, मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम हमला कर देंगे।

    पहलगाम हमले के बाद आसिफ पहले भी अपने बयान को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकियों को पाल रहा है। वहीं इस बयानबाजी के बीच पाकिस्तानी सेना लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रही है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों में पाकिस्तानी फौज ने लगातार 9वें दिन सीजफायर वॉयलेशन किया। भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब दे रही है।

  • Punjab News: 3 जिलों के RTO को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    Punjab News: 3 जिलों के RTO को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा लगातार अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं जारी सूची के मुताबक पंजाब के 3 जिलों के आरटीओ में को अतिरिक्त चार्ज देने के आदेश जारी किए गए है। जिसमें कपूरथला, रूपनगर और पटियाला के अधिकारियों के नाम शामिल है।

    आदेशों के मुताबिक पीसीएस इरवन कौर कपूरथला के साथ एडिश्नल चार्ज रीजनल ट्रांसपोर्ट शहीद भगत सिंह नगर का दे दिया गया है। वहीं रूपनगर की पीसीएस गुरविंदर सिंह जौहल को रूपनगर के साथ-साथ मोहाली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। इसी तरह पटियाला के पीसीएस नमन मारकन को पटियाला के साथ-साथ अतिरिक्त चार्ज रीजनल ट्रांसपोर्ट फतेहगढ़ साहिब का दे दिया गया है।

  • Punjab News: Jammu-Katra Express को लेकर फिर आमने-सामने हुए किसान और प्रशासन, देखें वीडियो

    Punjab News: Jammu-Katra Express को लेकर फिर आमने-सामने हुए किसान और प्रशासन, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जम्मू-कटड़ा एक्सप्रेस मार्ग के लिए जमीन पर कब्जे को लेकर एक बार फिर किसान और प्रशासनिक आधिकारी आमने-सामने हो गए। इस दौरान किसानों के साथ तीखी बहस हुई। मामला गांव चीमा खूंड़ी का है, जहां कुछ समय पहले प्रशासनिक अधिकारी पुलिस कर्मचारियों के साथ जांच की गई जमीन पर कब्जा करने आए थे।

    फिलहाल जमीन मालिकों के पक्ष में किसानों की संस्थाओं के नेता पहुंचने शुरू हो गए हैं और एक्सप्रेस वे का काम शुरू नहीं होने दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उन्हें पांच वर्षों के दौरान भी जमीन का पूरा मुआवजा नहीं मिला है।
    मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। इस दौरान किसानों औऱ पुलिस प्रशासन के बीच काफी विवाद बढ़ता दिख रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस ने किसानों को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।

    धक्कामुक्की दे दौरान कई किसानों की पगड़ियां तक उतर गई है। किसानों का कहना है कि प्रशासन उनके साथ धक्का कर रहा है। वह किसी भी कीमत पर प्रशासन को कब्जा नहीं करने देंगे। दरअसल, लंबे समय से नेशनल हाईवे दिल्ली जम्मू कटरा एक्सप्रेस का काम रुका हुआ है। क्योंकि कुछ किसानों द्वारा अपनी जमीन नहीं दी जा रही है। समय-समय पर किसान उस जगह को लेकर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे है।

  • Punjab News: कल होने वाली NEET की परीक्षा को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    Punjab News: कल होने वाली NEET की परीक्षा को लेकर DC ने जारी किए निर्देश

    परीक्षा केंद्र में इन चीजों के लाने पर होगी कार्रवाई

    अमृतसरः नीट परीक्षा के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाते हुए डिप्टी कमिश्नर अमृतसर साक्षी साहनी ने पुख्ता प्रबंध करते हुए आदेश जारी कर दिए है। दरअसल, 4 मई यानी कल होने वाली नीट परीक्षा को लेकर डीसी अधिकारियों को स्पष्ट किया कि परीक्षा के नियमों के अनुसार बच्चे परीक्षा केंद्र के अंदर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान बच्चे केवल परीक्षा के प्रवेश पत्र के अलावा पहचान पत्र के रूप में पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड, राशन कार्ड या विद्यार्थियों के स्कूल का पहचान पत्र, इनमें से किसी एक को साथ लाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बच्चे केवल पारदर्शी पानी की बोतल साथ ले जा सकेंगे। उन्होंने नीट के नियमों का हवाला देते हुए बताया कि इसके अलावा किसी भी प्रकार का प्रिंटेड मटेरियल, कोई किताब, नोटिस, कागज, पेंसिल बॉक्स, यूमैट्री, प्लास्टिक पाउच, पेंसिल, स्केल, लॉन्ग टेबल, इरेज़र, कैलकुलेटर, कार्ड बोर्ड, पेन ड्राइव, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक पेन, मोबाइल, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेपर हेल्थ बैंड, स्पीकर, हेडफोन, पेजर, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी, स्मार्ट वॉच, बटुआ, कैमरा, गॉग्ल्स, गहने, हेयर बैंड, बेल्ट, टोपी, स्कार्फ़ या खाने-पीने की कोई भी वस्तु परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई परीक्षार्थी इन वस्तुओं सहित परीक्षा केंद्र के अंदर पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • Shahzad Bhatti ने किया Lawrence Bishnoi को चैलेंज, तू नहीं मार सकता एक भी चिड़ी, देखें वीडियो

    Shahzad Bhatti ने किया Lawrence Bishnoi को चैलेंज, तू नहीं मार सकता एक भी चिड़ी, देखें वीडियो

    सिद्धू मूसेवाला, बाबा सद्दीकी, जीशान अख्तर को लेकर कही ये बात

    चंडीगढ़ः पहलगाम पर हुए आतंकी हमले का बदला लेने की गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सईद हफीज को पोस्ट शेयर करके धमकी दी थी। जिसमें पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की फोटो पर क्रॉस लगाया है। इसमें लॉरेंस गैंग ने लिखा- “तुमने हमारे निर्दोष लोगों को मारा है, अब हम पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसा आदमी मारेंगे जो एक लाख के बराबर होगा।” वहीं अब पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी बौखला ने वीडियो जारी करके लारेंस बिश्नोई ने जहां दोस्ती खत्म कर दी, वहीं लारेंस को लेकर बड़े खुलासे किए है। भट्टी ने कहाकि उसे पता है कि लारेंस किसी भी देश में एक चिड़िया तक नहीं मार सकता है। मैं तुम्हें अच्छे से जानता हूं और तुम मुझे भी जानता है कि मेरा सिस्टम क्या है और क्या नहीं। मैं तुम्हें सारी जिंदगी का समय देता हूं कि मेरा नुकसान करके दिखाना। जिसे भी आना होगा, सिर्फ बताकर आए, पीठ पर वार न करे। देश पर बात आएगी तो मैं चुप नहीं बैठूंगा।” इस दौरान भट्टी ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और जीशान अख्तर को लेकर बड़े खुलासे किए है। भट्टी ने कहाकि सभी मामलों को लेकर उसके पास सारे सबूत हैं। बाबा सद्दीकी की हत्या के पीछे राजनीतिक ताकतों का हाथ है। वीडियो जारी करके भट्टी ने कहा कि उसे मजबूर ना किया जाए, वो तमाम ऑडियो और वीडियो मैसेज में मीडिया में दे दूं, जिसके बाद तुम्हारी सरकार तुमसे सवाल जवाब करेंगी। उसने कहा कि सभी सबूतों के साथ मैं ये सभी वीडियो और ऑडियो मीडिया के सामने रखूंगा। किस राजनेता ने जीशान को बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए पैसे दिए, इसके भी सारे प्रूफ मेरे पास है। हत्या के वक्त जीशान के साथ कॉल पर कौन मौजूद था, ये सभी प्रूफ मेरे पास पड़े हैं। किसकी शह पर ये हत्याकांड हुआ, मेरे पास सब के प्रूफ पड़े हैं। वहीं सिद्धू मूसेवाला किसने मरवाया, किस व्यक्ति ने हथियारों के पैसे दिए, हथियार कहां से आए, किस व्यक्ति ने भारतीय रुपए दिए और क्या-क्या, कहां-कहां हुआ, सब रिकॉर्ड है मेरे पास है। अगर दोबारा मेरे देश पर बात आई तो सब कुछ बाहर आ जाएगा। भट्टी ने कहा कि जब मेरा तुम्हारे साथ संबंध था, तब भी मैं तुमसे बड़ा था और आज भी तुमसे बड़ा हूं। ना मैं कभी झूठी पोस्ट डालकर डॉन बना हूं, ना मैंने किसी फेमस व्यक्ति को टारगेट करके मशहूर होने की कोशिश की है। मैंने जो काम किया है, अपने हाथों से किया है। इसलिए तुम मेरे देश, देश की किसी संस्थान या फिर किसी मुस्लिम के लिए कोई बात बोलने से पहले सोच लेना। तुमने पिछली बार पोस्ट डाली कि तुमने शहजाद भट्टी मारना है, मैंने उसे एकदम इग्नोर किया। तुम लोगों का सिस्टम अलग है, तुम्हारा मीडिया चीजों को उछालता है। मगर मैंने अपने हाथों से काम किया है। जब मेरे देश (पाकिस्तान) पर बात आएगी तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। मैं तुम्हें (लॉरेंस) सारी जिंदगी का समय देता हूं कि मेरा नुकसान करके दिखाना। जिसे भी आना होगा, सिर्फ बताकर आए, पीठ पर वार न करे। मुझे जब मूछ नहीं आई थी तब से मैं गोलियों के आवाजें सुन रहा हूं। सबसे पहले मेरे लिए इस्लाम है और फिर मेरा देश पाकिस्तान, फिर हमारे सभी संस्थान और उसके बाद कुछ मेरे लिए जरूरी होगा। इसलिए जब जेल से बाहर आओगे तो तुम्हें पता चलेगा कि जिनकी उंगलियों पर तुम नाच रहे हो, यही लोग तुम्हारा नुकसान करेंगे। मैदान में आकर खुद लड़ना, जब जेल से बाहर आओगे। याद रखना कि पाकिस्तान का एक शहजाद भट्टी जिंदा है। तुम मेरे देश को कुछ कहोगे तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। भट्टी ने लारेंस को चैलेंज करते हुए कहा कि आगे से मैं तुम्हारे मुंह से ऐसी कोई बात न सुनूं। तुम लोग कौन से अच्छे काम करते हो, बाबा सिद्दीकी मुस्लिम था, उसे मुस्लिम के हाथों से ही मरवा दिया।
  • चलती Car में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान

    चलती Car में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान

    अजमेरः चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें जैसे ही कार से निकली तो दंपति ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना रात 10 बजे एलिवेटेड रोड पर घटी। फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। क्लॉक टावर थाने के एएसआई राजेश शर्मा ने बताया कि शहर के चंद्रवरदाई इलाके में रहने वाले भरत केसवानी अपनी पत्नी के साथ घर से निकले थे।

    कार जैसे ही एलिवेटेड ब्रिज पर पहुंची तो भरत को स्पार्किंग होने की आवाज आने लगी। कुछ देर में गाड़ी के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। भरत ने कार रोकी और पत्नी के साथ कार से कूदकर भागे। इसके बाद देखते ही देखते बोनट से लपटें निकलते लगीं। सूचना मिलने पर क्लॉक टावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। भरत अपनी टाटा टिएगो इलेक्ट्रिक कार को लेकर रात करीब 10 बजे एलिवेटेड रोड से गुजर रहे थे। इस दौरान कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

  • Punjab News: दिन दहाड़ें आढ़ती के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: दिन दहाड़ें आढ़ती के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

    तरनतारनः जिले के गुरु नानक खेती स्टोर पर अल सुबह आढ़ती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव दुबली के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला स्टोर के बाहर सफाई कर रही है। इस दौरान काले कपड़ों में एक बाइक सवार आता है। वह दफ्तर के बाहर बाइक खड़ी करके पिस्टल निकालता और स्टोर में घुस जाता है। जिसके बाद वह सरेआम दफ्तर में घुसकर जसंवत सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर देता है। इस दौरान बाहर सफाई कर रही महिला गोलियों की आवाज सुनकर मौके से चिल्लाती हुई भाग जाती है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भी बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। जिसके बाद अन्य महिला मौके पर आकर दफ्तर के बाहर शोर मचाना शुरू कर देती है। इस दौरान लोग महिला आवाज सुनकर दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचते है। जसवंत सिंह को एक गोली सिर में और 2 गोलियां छाती में लगीं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक घर के पास ही गुरु नानक खेती स्टोर व आढ़त का कारोबार करता था। मौके पर पहुंची सदर पट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का कहना हैकि सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपनी आढ़त पर मौजूद था कि तभी मोटरसाइकिल सवार ने दफ्तर में घुसकर जसवंत सिंह पर पिस्तौल से 3 गोलियां चला दीं। इस घटना में जसवंत की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय जसवंत सिंह का भतीजा और गेहूं रखने आया एक जमींदार मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक जसवंत सिंह से पहले भी कई बार फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार का आरोप हैकि पुलिस की ओर से उस दौरान कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल घटना के बाद सदर पट्टी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
  • अजब मामलाः Activa लेकर भाग गया सांड, देखें CCTV

    अजब मामलाः Activa लेकर भाग गया सांड, देखें CCTV

    ऋषिकेश : उत्तराखंड के ऋषिकेश से अजब मामला सामने आया है। जहां एक सांड की हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर खड़ी एक्टिवा को कोई चोर नहीं बल्कि एक सांड लेकर भाग गया।

    दरअसल, अपनी धुन में जा रहे सांड को अचानक खड़ी सफेद रंग की स्कूटी को देखकर न जाने क्या सूझी कि वह स्कूटर पर सवार हो गया और धक्का मारते हुए गली के दूसरे छोर पर पहुंचा दिया। गजब की बात यह रही कि स्कूटी भी बिल्कुल सीधी चली न कहीं मुड़ी। सांड ने जहां स्कूटी पार्क की, वहीं जाकर लुढ़की। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो एक्टिवा सांड के ले जाने का ही इंतजार कर रही थी।

    यह वीडियो दो एंगल से रिकॉर्ड हुई है। जिसमें दोनों तरफ से दिख रहा है कि किस तरह अचानक राह चलता सांड रोड किनारे खड़ी स्कूटी को देखकर पलटा और सीधा उसकी सवारी करने लगा और स्कूटी को तेजी से धक्का देते हुए गली के दूसरे छोर पर एक पानी की टंकी के पास ले जाकर छोड़ दिया। सांड यह संदेश देने का प्रयास करता दिखा कि स्कूटी गलत जगह खड़ी थी। अब सही जगह पर पार्क कर दी है।