चलती Car में लगी आग, दंपति ने कूदकर बचाई जान

Written by

in

अजमेरः चलती कार में आग लगने का मामला सामने आया है। आग की लपटें जैसे ही कार से निकली तो दंपति ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना रात 10 बजे एलिवेटेड रोड पर घटी। फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी। क्लॉक टावर थाने के एएसआई राजेश शर्मा ने बताया कि शहर के चंद्रवरदाई इलाके में रहने वाले भरत केसवानी अपनी पत्नी के साथ घर से निकले थे।

कार जैसे ही एलिवेटेड ब्रिज पर पहुंची तो भरत को स्पार्किंग होने की आवाज आने लगी। कुछ देर में गाड़ी के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा। भरत ने कार रोकी और पत्नी के साथ कार से कूदकर भागे। इसके बाद देखते ही देखते बोनट से लपटें निकलते लगीं। सूचना मिलने पर क्लॉक टावर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। भरत अपनी टाटा टिएगो इलेक्ट्रिक कार को लेकर रात करीब 10 बजे एलिवेटेड रोड से गुजर रहे थे। इस दौरान कार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *