भारत का पाक के खिलाफ एक्शन, Import पर लगाई रोक, देखें लिस्ट

Written by

in

चंडीगढ़ः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा लगातार पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जा रहे है। वहीं भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के आयात (इंपोर्ट) पर रोक लगा दी है। सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कहा गया कि इस बैन से किसी को छूट चाहिए तो सरकार से परमिशन लेनी होगी। अब पाकिस्तान से सीधे या किसी और रास्ते से कोई भी चीज भारत में नहीं लाई जा सकेगी। यह फैसला देश की सुरक्षा और जनता के हित में लिया गया है।

यह नियम तुरंत लागू हो गया है। नोटिफिकेशन में कहा गया कि अगर किसी को इस रोक से छूट चाहिए, तो उसे पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी होगी। इस बीच, मध्य प्रदेश के जबलपुर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मैनेजमेंट ने कर्मचारियों से कहा कि यह मुश्किल वक्त है, राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए काम नहीं रुकना चाहिए। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत ने अगर सिंधु नदी का पानी रोका तो हम हमला कर देंगे।

पहलगाम हमले के बाद आसिफ पहले भी अपने बयान को लेकर चर्चा में आ चुके हैं। आसिफ ने कहा था कि पाकिस्तान 30 साल से आतंकियों को पाल रहा है। वहीं इस बयानबाजी के बीच पाकिस्तानी सेना लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रही है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर इलाकों में पाकिस्तानी फौज ने लगातार 9वें दिन सीजफायर वॉयलेशन किया। भारतीय सेना लगातार पाकिस्तानी फायरिंग का जवाब दे रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *