Blog

  • Punjab News: सरेआम आढ़ती का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: सरेआम आढ़ती का गोलियां मारकर कत्ल

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज अल सुबह आढ़ती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव दुबली के रूप में हुई है। मृतक घर के पास ही गुरु नानक खेती स्टोर व आढ़त का कारोबार करता था। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची सदर पट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    परिजनों का कहना हैकि सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपनी आढ़त पर मौजूद था कि तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसकी आढ़त में घुसकर काउंटर पर मौजूद जसवंत सिंह पर पिस्तौल से 3 गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय जसवंत सिंह का भतीजा और गेहूं रखने आया एक जमींदार मौजूद था।

    जसवंत सिंह को एक गोली सिर में और 2 गोलियां छाती में लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद पट्टी की ओर भाग गया। पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक जसवंत सिंह से पहले भी कई बार फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार का आरोप हैकि पुलिस की ओर से उस दौरान कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल घटना के बाद सदर पट्टी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • जल विवाद का निकला हल! 8 दिन हरियाणा को मिलेगा इतना अतिरिक्त पानी

    जल विवाद का निकला हल! 8 दिन हरियाणा को मिलेगा इतना अतिरिक्त पानी

    आज CM नायब सैनी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, क्या सुप्रीम कोर्ट का करेंगे रुख

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार ने हरियाणा और पंजाब के बीच चल रहे भाखड़ा जल विवाद का मुद्दा लगातार गरमाता दिखाई दे रहा है। बीते दिन पंजाब सरकार ने सभी पार्टियों के साथ मिलकर इस मुद्दे को लेकर बैठक की थी। जिसमें पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने भी कहा था कि वह पंजाब के पानी की अतिरिक्त एक बूंद किसी राज्य को नहीं देंगे। जिसके बाद केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन की अध्यक्षता में दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव के साथ बैठक हुई। इस बैठक में केंद्र ने पानी के मुद्दे का हल निकाल लिया है। दरअसल, दिल्ली में हुई बैठक में केंद्र ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) को उसके प्रस्ताव के अनुसार हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने को कहा है। इस प्रस्ताव के अनुसार हरियाणा को अगले आठ दिनों तक 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी दिया जाएगा। इसमें से थोड़ा पानी राजस्थान को भी जाएगा। इसके बदले में बीबीएमबी पंजाब को भी जरूरत पड़ने पर उसकी अतिरिक्त आवश्यकता को पूरा करने के लिए पानी उपलब्ध कराएगा। हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने की रूपरेखा तैयार करने के लिए बीबीएमबी ने शनिवार को बोर्ड की बैठक बुलाई है। हालांकि बीते दिन दोनों राज्यों की सरकारें पानी को लेकर अपनी-अपनी रणनीति बनाती रहीं। हरियाणा सरकार ने पानी न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है। राज्य की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि सरकार दस्तावेज तैयार करा रही है। सरकार पानी से संबंधित सभी तथ्य सुप्रीम कोर्ट में रखेगी। वहीं, सैनी सरकार ने इस मामले में शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुला ली है। हरियाणा सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक शनिवार दोपहर 2 बजे हरियाणा निवास में होगी। इसमें भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, आप, बसपा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया और नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों को बुलाया गया है। पंजाब सरकार ने भी इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें सभी दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले का समर्थन किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के बाद सभी दलों का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगा, ताकि सालों से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच चले आ रहे इस जल विवाद का ठोस हल निकाला जा सके। भगवंत मान ने कहा कि मानवता के आधार पर उन्होंने हरियाणा को 4 हजार क्यूसेक अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराया, लेकिन 27 अप्रैल को उन्होंने 8500 क्यूसेक पानी की मांग की। अगर वह इस मांग को पूरा करते तो वह पंजाब के हकों का हनन होता। जिस तरह बीबीएमबी ने रातोंरात फैसला लेकर पंजाब का पानी जबरन छीनने का कदम उठाया, वह निंदा योग्य है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बीबीएमबी में पंजाब के अधिकारियों में से नियुक्त सदस्य (पावर) को हटाकर पंजाब को कमजोर करने की भी निंदा की।  
  • Punjab News: सिख संगत ने सरहिंद फतेह मार्च को लेकर कसी कमर, की ये मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख संगत ने सरहिंद फतेह मार्च को लेकर कसी कमर, की ये मांग, देखें वीडियो

    मोहालीः 315वें सरहिंद फतेह दिवस के ऐतिहासिक दिन 13 मई को 15वां फतेह मार्च श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में निहंग सिंह बाबा बलविंदर सिंह के नेतृत्व में सुबह 8 बजे बाबा बंदा सिंह बहादुर भवन रकबा से हाथी-घोड़ों समेत सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ शुरू होगा, जो स्वागत के लिए 2 दर्जन से अधिक स्थानों पर रुकेगा और दोपहर एक बजे चप्पड़चिड़ी पहुंचेगा।

    बाबा बंदा सिंह बहादुर इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा, चंडीगढ़ फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिंदर सिंह हंस एडवोकेट, संरक्षक डॉ. जगतार सिंह धीमान, हरियाणा फाउंडेशन के अध्यक्ष उमराव सिंह छीना, अमेरिका फाउंडेशन के महासचिव दलजीत सिंह, समाजसेवी जसविंदर सिंह (जस्सी), कुलजीत सिंह बेदी पुष्पिंदर शर्मा ने यह जानकारी सांझां की। उन्होंने बताया कि चप्पड़चिड़ी में कवि और इतिहासकार अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। यह मार्च फतेह का झंडा फहराने के लिए लंगर खाने के बाद दोपहर 3 बजे सरहिंद के लिए रवाना होगा। ध्वजारोहण समारोह शाम 5 बजे होगा। इसके बाद फतेहगढ़ गुरुद्वारा साहिब में प्रार्थना होगी और कार्यक्रम का समापन होगा।

    इस अवसर पर बावा ने केंद्र सरकार से मांग की कि 3 सितंबर 1708 को दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ ऐतिहासिक मिलन के बाद युद्ध लड़ते हुए बाबा बंदा सिंह बहादुर जिस मार्ग से सरहिंद चप्पर-चिड़ी पहुंचे थे, उसे चिह्नित किया जाए और भारत सरकार उसका नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग रखे। उन्होंने पंजाब सरकार से लुधियाना कृषि विश्वविद्यालय का नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर कृषि विश्वविद्यालय रखने की भी मांग की तथा 13 मई को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इस दिन हर किसान को अपने घर की छत या गेट पर देसी घी का दीया जलाना चाहिए, क्योंकि बाबा बंदा सिंह बहादुर ने ही आज के किसानों को काश्तकारों से जमीन दिलाकर जमीनों का मालिक बनाया था और श्री गुरु नानक देव जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के नाम पर सिक्के और मोहरें जारी की थीं, जिन पर ये बातें खुदी हुई थीं।

  • Punjab News: 100 साल पुरानी Building पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    Punjab News: 100 साल पुरानी Building पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    बठिंडाः आर्य समाज चौक में 100 साल पुरानी व जर्जर हो चुकी इमारत पर नगर निगम का पीला पंजा चला। नगर निगम के एटीपी दविंदरपाल शमां व बिल्डिंग इंस्पैक्टर अवतार सिंह की अगुवाई में निगम टीम ने करीब 5 घंटे की काफी मशक्कत बाद इमारत को तोड़ दिया। उक्त इमारत के जर्जर हो चुके हिस्से को तोड़ने को लेकर मकान मालिक व किरायेदार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और कोई भी पक्ष इसे तोड़ने के लिए राजी नहीं हो रहा था।

    इमारत मालिक का कहना था कि जब तक किरायेदार दुकानें खाली नहीं करते हैं, तब तक पूरी इमारत को गिरा नहीं सकते है, जबकि किरायेदार का कहना था कि इमारत मालिक नीचे की दुकानें छोड़कर ऊपरी हिस्से को तोड़ सकता है, लेकिन वह जान बुझकर तोड़ नहीं रहा है। इसके बाद निगम ने मालिक और किरायेदार को नोटिस जारी कर उन्हें खुद ही इमारत को तोड़ने का समय दिया था।

    नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि हमने पहले ही दुकानदारों को नोटिस भेजा था कि दुकान खाली कर दो, ऊपर वाली बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है, असुरक्षित है, लेकिन उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी। इसे देखते और लोगों की जान को नुकसान से बचाने के लिए आज हमने खुद ही दो मंजिला बिल्डिंग को जेसीबी मशीन के साथ ढहा दिया।

  • Jalandhar से सासंद Channi का आया बयान, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक पर नहीं मांगे सबूत, देखें वीडियो

    Jalandhar से सासंद Channi का आया बयान, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक पर नहीं मांगे सबूत, देखें वीडियो

    बोले- तू इधर-उधर की बात मत कर, बता की काफिला लूटा क्यों

    नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, उनके एक बयान के बाद से विवाद छिड़ गया है। एक बयान में चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हुए कहा कि ‘कहते हैं पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखा सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।’ हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी और कहा कि बातों को इधर-उधर मत घुमाइये। वहीं अब चरणजीत सिंह चन्नी के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, कांग्रेस पार्टी चट्टान के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ जो एक्शन लें वह उनके साथ है, चाहे वह उनका पानी बंद करें, उनकी हवा बंद करें वह उनके साथ खड़ी है। इस मामले में सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए। चन्नी ने कहाकि मारे गए लोगों के परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए यह कांग्रेस की मांग है। आज सर्जिकल की कोई बात नहीं है। इसके ना तो कोई सबूत मांगे जाते है और ना ही वह खुद भी सबूत मांग रहे है। मैं यह कह रहा हूं वो ये है कि इसे (पहलगाम आतंकी हमला) भटकाने की कोशिश मत करो। ये बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। तू इधर-उधर की बात मत कर, बता की काफिला लूटा क्यों। जिन निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म-देश पूछकर मारा गया, वो परिवार आज न्याय चाहते हैं। सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। हम हर तरह से सरकार के साथ हैं।” इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था, “आज तक मुझे पता नहीं चल पाया कि (सर्जिकल) स्ट्राइक कहां हुई, उस समय लोग कहां मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ। क्या हमें पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिरा है? वे कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, कुछ नहीं हुआ, कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई, किसी को पता नहीं चला। मैंने हमेशा (सबूत) मांगे हैं, लेकिन आज लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है। हम उनसे मांग करते हैं कि वे कुछ करें। लोगों को बताएं कि पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधी कौन हैं और उन्हें सजा दें।” वहीं दूसरी ओर चरणजीत चन्नी के इस बयान को लेकर भाजपा नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमला बोला है। सिरसा ने कहा, “कांग्रेस ने फिर भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर भरोसा नहीं है और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए। कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार, राहुल गांधी की यह कैसी मानसिकता है कि वे सेना, भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाते रहते हैं? पाकिस्तान खुद कह रहा है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके बहुत नुकसान पहुंचाया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर गांधी परिवार की गंदी राजनीति और गंदी मानसिकता को दिखाया है, जो हमेशा सेना पर सवाल उठाते हैं और सेनाओं का मनोबल गिराते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।”      
  • Verka, Amul और Mother Dairy के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाई दूध की कीमतें

    Verka, Amul और Mother Dairy के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाई दूध की कीमतें

    नई दिल्लीः वेरका, अमूल और मदर डेयरी के बाद अब पराग ने ग्राहकों को झटका देते हुए दामों में बढ़ौतरी कर दी है। यह नई दरें शनिवार से लागू कर दी गई हैं। लखनऊ दुग्ध संघ के महाप्रबंधक विकास बालियान ने बताया कि दूध के उत्पादन, संग्रहण और वितरण की लागत में बढ़ोतरी के कारण यह कदम उठाना पड़ा।

    कंपनी ने दूध की आधा लीटर और एक लीटर पैकिंग का दाम एक-एक रुपये बढ़ा दिया है। पराग का फुलक्रीम एक लीटर दूध अब 68 की बजाय 69 रुपये में मिलेगा। आधा लीटर पैक का रेट भी अब 34 रुपये से बढ़कर 35 रुपये कर दिया गया है। टोंड मिल्क का एक लीटर पैक 56 रुपये की बजाय 57 रुपये और आधा लीटर पैक 28 की बजाय 29 रुपये में मिलेगा।

    इससे पहले वेरका, अमूल और मदर डेयरी ने भी अपने दूध उत्पादों की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी, जिसका असर अब उत्तर भारत के राज्यों में दिखाई दे रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में दूध से बने अन्य उत्पादों जैसे दही, पनीर और घी की कीमतों में भी वृद्धि हो सकती है। यह आम उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकता है।

  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, CP Swapan Sharma का आया बयान, देखें वीडियो

    मुठभेड़ में पुलिस कर्मी से छू-कर निकली गोली, एक घायल

    लुधियानाः जिले में पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज बगा गला गांव में पकड़े गए गैंगस्टर सूरज से उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने गई पुलिस पर मौके से भागने से दौरान गैंगस्टर ने गोली चलाई दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोली चलाई। इस दौरान गोली गैंगस्टर के पैर में लगी। घायल हालत में गैंगस्टर सूरज को सिविल अस्पताल ले जाया गया। दरअसल, कुछ दिन पहले टिब्बा रोड पर आरोपी ने 2 साथियों के साथ मिलकर किसी व्यक्ति पर गोलियां चलाई थीं, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही के आधार पर आज सुबह हथियार बरामद करने के लिए उसे बंगा कला गांव लाया गया था तो आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि इस मुठभेड़ में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गया। दरअसल, आरोपी द्वारा चलाई गई एक गोली पुलिस की पगड़ी छू-कर गोली निकली। आरोपी सूरज से एक अवैध हथियार और कई राउंड बरामद किए गए। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लाहौरियां गैंग के सदस्य है, जिन्हें देहरादून से कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 3 वैपन बरामद किए गए थे। जिसके बाद आरोपियों ने कुछ हथियार यहां पर छिपाए हुए थे। आरोपियों के खिलाफ पहले से 8 से मामले दर्ज है, जिसमें मर्डर सहित कई मामले शामिल है। आरोपी को निशानदेही पर लाया गया, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी से 4 वैपन बरामद हुए। आरोपियों की ओर से 2 राउंड फायर हुए। इस दौरान गोली फंसने से वह फायरिंग नहीं कर पाए। एमपी सहित अन्य जगहों पर लगातार रेड जारी है। अब तक कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन अभी भी 4 आरोपियों की तालाश जारी है। वहीं स्पेशल सेल में तैनात कांस्टेबल अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने वैपन छिपाए हुए थे। इस दौरान आरोपी सूरज ने लोड पिस्टल निशानदेही से निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस घटना में उसकी पगड़ी से गोली छूकर निकल गई, जिसके चलते वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद उनकी टीम ने जवाबी फायरिंग की। इस घटना में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
  • Punjab News: Court Marriage करवा घर लौट रही बहन और जीजा पर भाइयों ने किया हमला, सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    Punjab News: Court Marriage करवा घर लौट रही बहन और जीजा पर भाइयों ने किया हमला, सिर फोड़ा, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना कोट खालसा इलाके के गुरु नानकपुरा में एक लड़की और लड़के से कोर्ट मैरिज करवानी पड़ी महंगी। जब लड़की और लड़का कोर्ट मैरिज करवा घर लौटे, तो लड़की के भाइयों ने अपनी बहन, नए जेठ और उसकी मां पर हमला किया और उनका सिर फोड़ दिया। कानों में पहने गहने, जेब में रखी नकदी और मोबाइल भी लेकर फरार हो गए।

    पीड़ित लड़की ने बताया कि वह गुरु नानकपुरा की रहने वाली है और उसने अपने घर के पास ही रहने वाले एक लड़के से दिल्ली में जाकर कोर्ट मैरिज की थी। जब वे अपने घर पहुंचे, तो उसके भाइयों ने उनके घर में घुसकर उसकी सास और पति का सिर फोड़ दिया। हमारे कानों में पहने गहने, पति की जेब में रखी नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। हमने अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में भी अर्जी भी दाखिल की थी।

    जिसके कारण जब हम थाना कोट खालसा में सुरक्षा की मांग लेकर गए, तो पुलिस अधिकारियों ने हमारा अपमान किया और कहा कि अगर आप एक लाख रुपए भर सकते हैं तो हम आपको सुरक्षा देंगे। देर रात लड़की के भाइयों ने फिर उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला थाना कोट खालसा का है। यहां तीन लोग इलाज के लिए आए हैं। जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Jagdamba Colony में घर में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Jagdamba Colony में घर में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः मजीठा रोड पर जगदम्बा कॉलोनी में एक घर में भयानक आग लगी। आग लगने से घर का मालिक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घर से एक तेज धमाके की आवाज आई। लोगों का कहना है कि या तो एसी का कंप्रेशर फटा था या घर में रखा सिलेंडर।

    घर का मालिक अकेला ही घर में सो रहा था, जबकि बाकी घर वाले खाना खाकर बाहर घूमने गए थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। इलाके के लोगों ने बताया कि जगदम्बा कॉलोनी की गली नंबर एक में देर रात भयानक आग लगी। आग लगने की वजह पता नहीं चल सकी। घर पूरी तरह जलकर खाक हो चुका है। फिलहाल दमकल विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

  • मंदिर में भगदड़ मचने से 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    मंदिर में भगदड़ मचने से 6 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    गोवा: शिरगांव मंदिर में वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरातफरी फैल गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने हो गए थे और लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है। राज्य के हेल्थ मिनिस्टर विश्वजीत राणे ने एक्स पर लिखा, ‘लैराई जात्रा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ को देखते हुए, हमने स्थिति को संभालने के लिए तत्काल और व्यापक कदम उठाए हैं। हमने 108 के साथ समन्वय किया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि घटनास्थल पर पांच एम्बुलेंस भेजी गई हैं, जिनमें से तीन असिलो में तैनात हैं और तीन अतिरिक्त एम्बुलेंस को स्थिति स्थिर होने तक स्टैंडबाय पर रखा गया है। कुल 30 लोगों के हताहत होने की सूचना मिली है। इनमें से 8 गंभीर रोगियों, जिनमें 2 इंट्यूबेटेड मामले शामिल हैं, उनको सुपर स्पेशियलिटी देखभाल के लिए जीएमसी में भेजा गया है।’

    विश्वजीत राणे ने बताया कि 10 मरीज वर्तमान में जीएमसी में गंभीर रूप से घायल हैं और निगरानी में हैं। अतिरिक्त डॉक्टरों को शामिल किया गया है, और समेकित देखभाल प्रदान करने के लिए वेंटिलेटर के साथ एक समर्पित आईसीयू स्थापित किया गया है। सभी आवश्यक व्यवस्थाए की गई हैं, और हम प्रत्येक मरीज की स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। 108 सहित जीएमसी और स्वास्थ्य सेवाओं को भी हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। जीएमसी और असिलो के एमएस को स्थिति पर बारीकी से नजर रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।