Blog

  • Jalandhar के जगदीप सहित 14 सदस्य रुस में लापता परिजनों को लेकर करेंगे विदेश मंत्रालय से मुलाकात

    Jalandhar के जगदीप सहित 14 सदस्य रुस में लापता परिजनों को लेकर करेंगे विदेश मंत्रालय से मुलाकात

    जालंधर, ENS: रूस और यूक्रेन जंग के दौरान रूसी आर्मी में भर्ती हुए या लापता हुए नौजवानों को लेकर पारिवारिक सदस्य 5 तारीख दिल्ली में विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर राकेश पांडे के साथ 3 बजे मुलाकात करेंगे।रशिया जाकर आए पारिवारिक सदस्यों ने बताया है कि भारत सरकार ओर विदेश मंत्रालय की तरफ उन्हें रशिया में किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की गई।वही पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक युद्ध के दौरान आर्मी में भर्ती हुए या लापता हुए उनके परिवार के नौजवानों ओर लोगो की जानकारी पूरी तरफ मुहैया नहीं करवाई जा रही है।इन सभी मसलों को लेकर वह 5 तारिक सोमवार को विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर से मुलाकात करने जा रही है।

    पंजाब के जालंधर के कस्बा गोराया से जगदीप कुमार ने कहा कि पिछले महीने की 3 तारीख वह रशिया गए थे और पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से रूसी आर्मी में भर्ती हुए उनके भाई मनदीप कुमार की तलाश करने के लिए रशिया में कई दिन तक रहे।लेकिन उनके भाई के बारे में अभी तक पूरी तरह से जानकारी नहीं मिल पाई है और न ही भारतीय एंबेसी और न ही रशिया एंबेसी से उनकी कोई मदद की गई है।हालांकि रशिया के आम लोगों ने उनकी पूरी सहायता की है।वही कहा कि उनके भाई का रशिया आर्मी में किया कॉन्ट्रैक्ट ही उन्हें मिल पाया है और उसके सिवाए उनके भाई मनदीप के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।इसी तरह उनके साथ यूपी आजमगढ़ से गए अजय के मामा ओर अजीमुदीन के भाई की भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।जगदीप ने फोन पर जानकारी देते बताया कि इंडियन एंबेसी ने उनकी किसी प्रकार की कोई मदद नहीं की है और इसी मामले को लेकर वह भारतीय विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर से बात करेंगे और इंडियन एंबेसी के स्टाफ के बारे में जानकारी देंगे।

    जगदीप कुमार ने कहा कि अगर भारतीय विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर राकेश पांडे उनकी बातों का समाधान नहीं करते या उनकी किसी प्रकार से कोई मदद नहीं करते तो वह विदेश मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे और 14 पारिवारिक सदस्य द्वारा विदेश मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर उनकी बात सुनेंगे और रूस जाने पर उनकी पूर्ण रूप से सहायता भी करेंगे जिससे कि उनके भाई और बाकी 14 पारिवारिक सदस्यों के लोगों का पता लग पाए। जगदीप ने कहा कि अभी तक उनकी सहायता पर्यावरण प्रेमी व राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल द्वारा की गई है और उन्होंने ही उन्हें आने जाने की एयर टिकट मुहैया करवाई थी।इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह पंजाब सरकार और भारत सरकार को कई बार अपनी फाइल देकर आर्थिक मदद मांगी थी जो अभी तक सरकार द्वारा नहीं की गई। वही कहा कि 3:00 बजे सोमवार को अब वह इसी बात को लेकर विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर से मुलाकात करेंगे और अपनी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि इस बार विदेश मंत्रालय और भारत सरकार उनकी बातों पर गौर करेगी और उनकी पूरी तरह से मदद करेगी।

  • एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स ने पंजाब के तीन लोगों से 121.80 ग्राम चिट्टा पकड़ा

    एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स ने पंजाब के तीन लोगों से 121.80 ग्राम चिट्टा पकड़ा

    ऊना/ सुशील पंडित:  पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गग्रेट में पंजाब के तीन व्यक्तियों को 121.80 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा व गगरेट पुलिस ने गग्रेट के अम्वोटा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। तो गुप्त सूचना के आधार पर एक कार संख्या ( एचपी 39 एफ 9168) को जांच के लिए रोका जिसमें चार युवक सवार थे ।कार की तलाशी लेने पर 21.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपित युवकों की पहचान पवन कुमार (48) पुत्र सूरत सिंह निवासी गांव नूरडी तरनतारन,हरि सिंह (32) पुत्र लाभ सिंह निवासी गांव पलासौर व हरसिमरनजोत (24) पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव पलासौर तरनतारन पंजाब के रूप में हुई है। यह संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • बीपीएल परिवारों के चयन हेतु बैठक आयोजित, आवेदन की तिथि 17 तक बढ़ी

    बीपीएल परिवारों के चयन हेतु बैठक आयोजित, आवेदन की तिथि 17 तक बढ़ी

    ऊना/ सुशील पंडित : एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान की अध्यक्षता में डीआरडीए हॉल ऊना में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों के चयन प्रक्रिया संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपमंडल क्षेत्र ऊना के सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, पंचायत सचिव, संबंधित पटवारी तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम ऊना ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

    इस दौरान खंड विकास अधिकारी ऊना केएल वर्मा ने बीपीएल चयन प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार बीपीएल परिवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल  निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 17 मई कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक पात्र व्यक्ति अपने आवेदन पत्र पंचायत सचिव के कार्यालय में समस्त आवश्यक दस्तावेजों सहित 17 मई तक जमा करवा सकते हैं। इसके उपरांत उप-मण्डलाधिकारी (नागरिक) ऊना द्वारा गठित सत्यापन समिति द्वारा सभी आवेदनों की जांच की जाएगी जिसमें संबंधित पटवारी, पंचायत सचिव एवं संबंधित वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होंगी।

    यह सत्यापन कार्य 25 जून तक पूर्ण की जाएगी। इसके उपरांत तैयार की गई सूची पंचायत के नोटिस बोर्ड पर जन सूचना के लिए प्रदर्शित की जाएगी और जुलाई माह में आयोजित ग्राम सभा बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार 15 अक्तूबर पूर्ण कर ली जाएगी।

  • ऊना जिला के 4 परीक्षा केंद्रों में 1488 विद्यार्थी देंगे नीट परीक्षा

    रविवार को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सिंगल सेशन में होगी परीक्षा ऊना/ सुशील पंडित : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2025 को सुचारु और समन्वित तरीके से सम्पन्न करवाने को जिला प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2025 रविवार 4 मई को ऊना जिला के 4 परीक्षा केंर्द्रों में करवाई जाएगी जिनमें कुल 1488 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। इन परीक्षा केंद्रों में राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना, जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला, केंद्रीय विद्यालय सलोह और बी.बी.एन.बी. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलोह शामिल हैं। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सिंगल सेशन में आयोजित होगी। जतिन लाल ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सुरक्षा, निष्पक्षता और पारदर्शिता संबंधी सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा पत्र पर निर्धारित समय और तिथि के मुताबिक दर्शाए गए परीक्षा स्थल पर पहुंचने की अपील की है।
  • Punjab News: बॉर्डर पर एक वर्षीय बच्चे को लेकर रोती चिल्लाती दिखी गर्भवती मां, देखें वीडियो

    Punjab News: बॉर्डर पर एक वर्षीय बच्चे को लेकर रोती चिल्लाती दिखी गर्भवती मां, देखें वीडियो

    अमृतसरः पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत ने पाकिस्तान से आए टूरिस्ट को वापिस जाने के निर्देश दे दिए है, वहीं पाकिस्तान से भी भारतीय लौटना शुरू हो गए है। इस दौरान भारत और पाकिस्तान में वापिस लौट रहे कुछ लोगों का दास्तां काफी दर्द भरी दिख रही है। वहीं अटारी वाघा सीमा पर एक गर्भवती मां को रोते हुए देखा गया।

    दरअसल, वह ऊंची आवाज़ में रोते हुए पुकारती हुई दिखी कि मेरे बच्चे को पाकिस्तान भेजा जाए। दरअसल, मां के पास पाकिस्तान का पासपोर्ट होने के कारण उसे ही पाकिस्तान जाने की अनुमति मिली है। क्योंकि मां की शादी भारत में हुई थी। बच्चा जो कि मात्र एक साल का है वह भारतीय होने के कारण बच्चे को अनुमति नहीं मिल सकी।

  • Punjab News: कमरा देने से मना करने पर Hotel Prem Parkash के Manager की पिटाई, देखें वीडियो

    Punjab News: कमरा देने से मना करने पर Hotel Prem Parkash के Manager की पिटाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में होटल प्रेम प्रकाश में उस समय भारी हंगामा हो गया। जब होटल के मैनेजर ने व्यक्ति को होटल में कमरा देने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साएं व्यक्ति ने होटल के मैनेजर की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में विशाल मैनेजर के सिर पर गहरी चोटें आई है। मामले की जानकारी देते हुए मैनेजर ने कहा कि एक्टिवा पर सवार होकर आए 4 नौजवान होटल में कमरा मांगने लगे। लेकिन होटल में जगह ना होने के कारण उसने उन्हें मना कर दिया। पीड़ित मैनेजर ने कहा कि जिसके बाद 2 व्यक्ति मौके से चले गए, लेकिन अन्य 2 व्यक्ति सौफे पर बैठ गए।

    इस दौरान व्यक्ति कहने लगे कि चाबी तो वहां दीवार पर कमरों की टंगी हुई है। जब विशाल ने कहा कि व्यक्ति लोकल होने के चलते उसने कमरा उन्हें देने से मना कर दिया। इस दौरान दोनों नौजवान उससे बहस करने लगे। जब उसने नौजवानों से दस्तावेज मांगने के बाद होटल में कमरा देने से मना कर दिया। जिसके बाद उन्होंने गेट को बंद किया और उस पर कड़े से हमला कर दिया। घटना देर रात 11.40 बजे की है। घटना होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके बाद होटल के मैनेजर ने भागकर होटल के दूसरी मंजिल में कमरे में छिपकर अपनी जान बचाई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि होटल के मैनेजर को बचाने के लिए एक कर्मचारी आता है, तो उक्त युवक उसे भी पीटना शुरू कर देते है।

    वहीं होटल के मालिक वरिंदर ने कहा कि देर रात उन्हें 12.15 फोन आया कि मैनेजर के सिर पर काफी खून निकल रहा है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो मैनेजर विशाल को वह तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार करवाने के बाद उन्होंने थाना-1 में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। होटल मालिक ने कहा कि जब सीसीटीवी फुटेज चैक की तो ऐसा व्यतीत हुआ कि उक्त व्यक्ति लूट के इरादे से होटल में आए थे। इस दौरान कमरा लेने के बहाने बाते करने लग गए। जिसके बाद होटल का गेट बंद करने के बाद मैनेजर से मारपीट करने लग गए। वहीं होटल के कर्मी राहुल ने कहा कि वह छत पर सो रहा था। इस दौरान मैनेजर के साथ मारपीट किए जाने का शोर शराबा सुनकर वह नीचे आ गया। जब बीच-बचाव करने की कोशिश तो उसके साथ भी वह मारपीट करने लग गए। जिसे बाद 2 अन्य दो युवक आ गए है वह भी उसके साथ मारपीट करने लग गए।

  • नंगल खुर्द में लगे क्रेशरों का विरोध, एडीसी को ज्ञापन सौंपा

    नंगल खुर्द में लगे क्रेशरों का विरोध, एडीसी को ज्ञापन सौंपा

    ऊना/सुशील पंडित:  हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगल खुर्द में लगे क्रेशरों के विरोध में ग्रामीणों और महृषि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा ने एडीसी महेंद्र पाल गुज्जर से मुलाक़ात की, सभा द्वारा बताया गया की नंगल खुर्द के गांव के बीच में दो क्रेशर लगे हैं जिसकी घूल मिट्टी उड़ कर लोगों के घरों में आती है जिससे लोग अस्थमा के शिकार हो रहे हैं ।

    सभा के चेयरमेन नव बैंस ने बताया की नंगल खुर्द के गांव के मध्य ही दो क्रेशर हैं जिसकी धूल मिट्टी हमारे घरों में आती है और लगातार गांव से टिप्पर गुजरते है जिससे कोई बड़ा हादसा होने का अंदेशा है ।उन्होंने कहा कि 04 तारीख रविवार को महासभा व ग्रामीण इकट्ठे होकर गांव में धरना प्रदर्शन करेंगे ।

  • Haryana News: वारदातों को अंजाम देता शातिर चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: वारदातों को अंजाम देता शातिर चोर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेक्टर-7 मार्केट से एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच अधिकारी अमनदीप की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय निवासी जिला बदायूं (उत्तर प्रदेश), वर्तमान किराएदार गांव मौली पिंड, चंडीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे का आदी है और चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

    थाना सेक्टर-7 में दर्ज शिकायत के अनुसार, नितेश साहनी निवासी चम्पारण, बिहार ने बताया कि वह सेक्टर-8 पंचकूला में मजदूरी करता है और एक साथी के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सो रहा था। 1 मई की रात अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल फोन चुरा ले गया। इस पर पुलिस ने IPC की धारा 379 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • विधायक हरदीप बावा ने 33/11केवी सब स्टेशन रामशहर में 3.15 केवीए पावर ट्रांसफार्मर का किया उद्धघाटन

    विधायक हरदीप बावा ने 33/11केवी सब स्टेशन रामशहर में 3.15 केवीए पावर ट्रांसफार्मर का किया उद्धघाटन

    कहा नया ट्रांसफार्मर लगने से पहाड़ी क्षेत्र की दो दर्जन पंचायतो की आबादी को मिलेगा लाभ  बिजली की केपेस्टी हुई डबल, अब यहां पर कोई कट नहीं लगेगा नालागढ़/सचिन बैंसल: नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने रामशहर में बिजली बोर्ड के  33/11केवी सब स्टेशन रामशहर में 3.15 केवीए पावर ट्रांसफार्मर का उद्धघाटन पूजा अर्चना के बाद किया। यहां पर बिजली की ओवर लोडिंग होने से बिजली के सुबह व शाम को कट लग रहे थे। लोग इस समस्या को लेकर विधायक से मिले जिसके बाद यहां पर विभाग ने एक नया ट्रांसफार्मर लगाया। अब यहां पर बिजली की केपेस्टी डबल हो गई है। अब यहां पर कोई कट नहीं लगेगा। नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा ने बताया कि इस फीडर व 3.15 केवीए का ट्रांसफार्मर लगने से अब रामशहर, बेहड़ी, धर्माणा, डोली, नंड, मित्तियां, बवासनी आदि तथा अर्की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पंचायतें बायला, मटूली, छियाच्छी, दीग्गल, बदोखरी, चिल्लड़, मनलोग कलां, लग, चमदार, भियूंखरी आदि को लाभ होगा। अभी तक ओवर लोडिंग के चलते यहा पर सुबह व शाम को कट लग रहे थे। लेकिन अब इस सुविधा बिजली के कट नहीं लगेगे साथ ही लोगों को कम वोल्टेज की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले लगदाघाट से साई तक एक ही कोर्ट फीडर था। लेकिन अब साई क्षेत्र के लिए अलग फीडर लगा दिया गया है। अगर बिजली जाती है तो आधा क्षेत्र ही बंद रहेगा। पहले पूरे क्षेत्र को बंद करना पड़ता था। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इस मोके पर बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कौडल, रामशहर एस.डी.ओ. भूपिंदर सैनी, तसीलदार राजेंदर कुमार, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग रामशहर दिनेश धीमान, जेई मेवा सिंह, रेंज अधिकारी प्रेम पटियाल, कनिष्ठ अभियंता कृष्णदेव, रंजीत ठाकुर, एस.डी.ओ. सी.आर. वर्मा, मुकेश शर्मा, जेई ईश्वर शर्मा, राजेंदर महाजन, थाना प्रभारी विनोद कुमार, सतनाम राणा, कृषि प्रसार अधिकारी अजीत राणा, एनडी शास्त्री, पूर्व उप प्रधान बाबू राम, महिला कांग्रेस प्रधान नालागढ़ राज रानी, बहेड़ी के प्रधान किशन चंद, पूर्व प्रधान नेम चंद, अमरजीत, पूर्व बीडीसी राम शरण, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, केशव शर्मा, नद लाल शर्मा, जसवंत, निका राम, लक्षी कांत, अमर सिंह, मुनीश शर्मा, पंकज, क्लब प्रधान रजत शर्मा, विनय कुमार व आशु उपस्थित रहे।
  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री मुंडिया और विधायकों ने नशा मुक्ति मुहिम को लेकर जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री मुंडिया और विधायकों ने नशा मुक्ति मुहिम को लेकर जारी किए निर्देश, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब को 31 मई तक नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन ने पहले से अधिक सजगता से काम करना शुरू कर दिया है। सरकार द्वारा नशा मुक्ति कमेटियां बनाई जा रही हैं। उसी कड़ी के तहत आज मोगा में भी आम आदमी पार्टी के वर्करों और जिला नशा मुक्ति कमेटियों के साथ मीटिंग करने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और प्रोफेसर बलजिंदर कौर मोगा पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की कमेटियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में जिले भर के विधायकों, गांवों की कमेटियों के मेंबर और नगर निगम के 50 वार्डों के मेंबरों ने हिस्सा लिया।

    वहीं कैबिनेट मंत्री ने सभी से नशा न करने की शपथ भी ली और उन्हें 7 मई से नशे विरुद्ध निकाली जा रही रैली के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें निशा निर्देश भी जारी किए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह व प्रो. बलजीत कौर ने लोगों से भी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि लोग नशा करने व बेचने वालों की जानकारी पुलिस को दे, ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि जो भी नशा छोड़ना चाहता है, सरकार उनकी भी पूरी तरह सहायता करेगी। इस दौरान उन्होंने पंजाब के पानी के मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि पंजाब से पानी की एक बूंद भी किसी को नहीं दी जाएगी।