Punjab News: 100 साल पुरानी Building पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः आर्य समाज चौक में 100 साल पुरानी व जर्जर हो चुकी इमारत पर नगर निगम का पीला पंजा चला। नगर निगम के एटीपी दविंदरपाल शमां व बिल्डिंग इंस्पैक्टर अवतार सिंह की अगुवाई में निगम टीम ने करीब 5 घंटे की काफी मशक्कत बाद इमारत को तोड़ दिया। उक्त इमारत के जर्जर हो चुके हिस्से को तोड़ने को लेकर मकान मालिक व किरायेदार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और कोई भी पक्ष इसे तोड़ने के लिए राजी नहीं हो रहा था।

इमारत मालिक का कहना था कि जब तक किरायेदार दुकानें खाली नहीं करते हैं, तब तक पूरी इमारत को गिरा नहीं सकते है, जबकि किरायेदार का कहना था कि इमारत मालिक नीचे की दुकानें छोड़कर ऊपरी हिस्से को तोड़ सकता है, लेकिन वह जान बुझकर तोड़ नहीं रहा है। इसके बाद निगम ने मालिक और किरायेदार को नोटिस जारी कर उन्हें खुद ही इमारत को तोड़ने का समय दिया था।

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि हमने पहले ही दुकानदारों को नोटिस भेजा था कि दुकान खाली कर दो, ऊपर वाली बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है, असुरक्षित है, लेकिन उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी। इसे देखते और लोगों की जान को नुकसान से बचाने के लिए आज हमने खुद ही दो मंजिला बिल्डिंग को जेसीबी मशीन के साथ ढहा दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *