Jalandhar से सासंद Channi का आया बयान, कहा- सर्जिकल स्ट्राइक पर नहीं मांगे सबूत, देखें वीडियो

Written by

in

बोले- तू इधर-उधर की बात मत कर, बता की काफिला लूटा क्यों

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, उनके एक बयान के बाद से विवाद छिड़ गया है। एक बयान में चरणजीत सिंह चन्नी ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हुए कहा कि ‘कहते हैं पाकिस्तान में हमने सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ नहीं हुआ, कहीं नहीं दिखा सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।’ हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी और कहा कि बातों को इधर-उधर मत घुमाइये। वहीं अब चरणजीत सिंह चन्नी के बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, कांग्रेस पार्टी चट्टान के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। केंद्र सरकार पाकिस्तान के खिलाफ जो एक्शन लें वह उनके साथ है, चाहे वह उनका पानी बंद करें, उनकी हवा बंद करें वह उनके साथ खड़ी है। इस मामले में सख्त से सख्त एक्शन होना चाहिए। चन्नी ने कहाकि मारे गए लोगों के परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए यह कांग्रेस की मांग है। आज सर्जिकल की कोई बात नहीं है। इसके ना तो कोई सबूत मांगे जाते है और ना ही वह खुद भी सबूत मांग रहे है। मैं यह कह रहा हूं वो ये है कि इसे (पहलगाम आतंकी हमला) भटकाने की कोशिश मत करो। ये बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। तू इधर-उधर की बात मत कर, बता की काफिला लूटा क्यों। जिन निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म-देश पूछकर मारा गया, वो परिवार आज न्याय चाहते हैं। सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। हम हर तरह से सरकार के साथ हैं।” इससे पहले पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था, “आज तक मुझे पता नहीं चल पाया कि (सर्जिकल) स्ट्राइक कहां हुई, उस समय लोग कहां मारे गए और पाकिस्तान में यह कहां हुआ। क्या हमें पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिरा है? वे कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की, कुछ नहीं हुआ, कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं देखी गई, किसी को पता नहीं चला। मैंने हमेशा (सबूत) मांगे हैं, लेकिन आज लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है। हम उनसे मांग करते हैं कि वे कुछ करें। लोगों को बताएं कि पहलगाम आतंकवादी हमले के अपराधी कौन हैं और उन्हें सजा दें।” वहीं दूसरी ओर चरणजीत चन्नी के इस बयान को लेकर भाजपा नेता और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमला बोला है। सिरसा ने कहा, “कांग्रेस ने फिर भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाए हैं। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक पर भरोसा नहीं है और उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत चाहिए। कांग्रेस पार्टी, गांधी परिवार, राहुल गांधी की यह कैसी मानसिकता है कि वे सेना, भारतीय वायुसेना पर सवाल उठाते रहते हैं? पाकिस्तान खुद कह रहा है कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके बहुत नुकसान पहुंचाया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने फिर गांधी परिवार की गंदी राजनीति और गंदी मानसिकता को दिखाया है, जो हमेशा सेना पर सवाल उठाते हैं और सेनाओं का मनोबल गिराते हैं। मैं इसकी निंदा करता हूं।”      

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *