Punjab News: Court Marriage करवा घर लौट रही बहन और जीजा पर भाइयों ने किया हमला, सिर फोड़ा, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः थाना कोट खालसा इलाके के गुरु नानकपुरा में एक लड़की और लड़के से कोर्ट मैरिज करवानी पड़ी महंगी। जब लड़की और लड़का कोर्ट मैरिज करवा घर लौटे, तो लड़की के भाइयों ने अपनी बहन, नए जेठ और उसकी मां पर हमला किया और उनका सिर फोड़ दिया। कानों में पहने गहने, जेब में रखी नकदी और मोबाइल भी लेकर फरार हो गए।

पीड़ित लड़की ने बताया कि वह गुरु नानकपुरा की रहने वाली है और उसने अपने घर के पास ही रहने वाले एक लड़के से दिल्ली में जाकर कोर्ट मैरिज की थी। जब वे अपने घर पहुंचे, तो उसके भाइयों ने उनके घर में घुसकर उसकी सास और पति का सिर फोड़ दिया। हमारे कानों में पहने गहने, पति की जेब में रखी नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए। हमने अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट में भी अर्जी भी दाखिल की थी।

जिसके कारण जब हम थाना कोट खालसा में सुरक्षा की मांग लेकर गए, तो पुलिस अधिकारियों ने हमारा अपमान किया और कहा कि अगर आप एक लाख रुपए भर सकते हैं तो हम आपको सुरक्षा देंगे। देर रात लड़की के भाइयों ने फिर उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला थाना कोट खालसा का है। यहां तीन लोग इलाज के लिए आए हैं। जांच शुरू कर दी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *