Blog

  • Punjab News: आरोग्य केंद्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: आरोग्य केंद्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः थाना रामबाग के अंतर्गत आने वाले आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं। चोरों की ओर से 5 से 6 बार आरोग्य स्वास्थ्य केंद्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिससे पुलिस भी परेशान थी। लगातार चोर केंद्र के अंदर से सामान चुरा रहा था।

    इस मामले में अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चोर को पकड़ लिया है। इस संबंध में जानकारी देते एसीपी डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से आरोग्य केंद्र में हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसका नाम सतनाम सिंह उर्फ सत्ता है, जिसने ये सारी चोरी की वारदातें अंजाम दी थीं। पुलिस ने उसके पास से 4 पंखे और एक वॉल फैन बरामद किए हैं। चोरी किया सामान वह एक ई-रिक्शा के जरिए ले जाता था, जिसे पुलिस ने अब बरामद कर लिया है। यह सारा सामान किसी कबाड़िए को बेचा जाता था और फिलहाल उस कबाड़िए की भी जांच जारी है।

  • Punjab News: IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: IPS और PPS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    IPS कुलदीप चहल और हरकमलप्रीत खख को मिली अहम जिम्मेदारी

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज जारी सूची के मुताबिक 9 आईपीएस और एक पीपीएस अधिकारी का तबादला किया गया। वहीं पुलिस अधिकारी वरुण शर्मा को पटियाला में एसएसपी के पद पर तैनात किया गया। इसी के चलते आईपीएस कुलदीप चहल को डीआईजी टेक्नीकल सर्विस पंजाब नियुक्त किया गया। विजीलेंस ब्यूरो के पूर्व डायरेक्टर वरिन्द्र कुमार को स्पेशल डीजीपी स्टेट ह्यूमन राइटस कमिशन तथा हरकमलप्रीत सिंह खख को एआईजी एनआरआई तैनात किया गया है। देखें लिस्ट
  • Punjab-Haryana में पानी के मुद्दे को लेकर CM Sukhu की एंट्री, आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Punjab-Haryana में पानी के मुद्दे को लेकर CM Sukhu की एंट्री, आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    शिमलाः पंजाब और हरियाणा के बीबीएमबी पानी के मुद्दे को लेकर पहले ही मामला गरमाया हुआ है। हरियाणा को पानी की एक बूंद अतिरिक्त ना दिए जाने का पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा ऐलान पहले ही किया जा चुका है। जिसको लेकर बीते दिन सीएम मान ने सभी पार्टियों नेताओं को बुलाकर बैठक भी की थी। इस दौरान पंजाब भाजपा प्रधान ने भी सीएम मान के फैसले को सही बताते हुए पंजाब की एक बूंद अतिरिक्त किसी राज्य को नहीं देने का ऐलान किया था। वहीं आज हरियाणा के सीएम नायाब सैनी ने भी आज सभी पार्टी के नेताओं के साथ दोपहर 2 बजे बैठक रखी है।

    जिसमें पानी के मुद्दे को लेकर बात की जाएंगी। इन 2 राज्यों के पानी के मुद्दे के बाद अब हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की भी एंट्री हो गई है। दरअसल, आज सीएम सुक्खू ने कि जब हमने बीबीएमबी से अपने हक के लिए कहा तो पंजाब और हरियाणा दोनों ने ही हमारा साथ नहीं दिया। सुखविंदर सिंह ने कहा कि हमारी चिंता यह है कि हमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 12% रॉयल्टी मिलनी चाहिए। सीएम सुक्खू ने कहा कि जो पानी आता है उसका अधिकतम बंटवारा पंजाब-हरियाणा और राजस्थान को मिलता है। उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों को मिलकर पानी के मसले पर मिल बैठकर बात करनी चाहिए।

    लेकिन हमारा मुद्दा यह है कि जब हिमाचल ने पानी से आय कमाने की सोची तो हमारा दोनों राज्यों ने विरोध कर दिया। उन्होंने कहाकि पानी पर हम अपना अधिकार नहीं मांग रहे। लेकिन जो बिजली में हमारा हिस्सा है और उसको लेकर हमारी जमीन चली गई। लेकिन लड़ाई पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा की हो रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जब बीबीएमबी की बैठक में आते है तो हिमाचल के अधिकारों को सुरक्षित करने में वह हमारा सहयोग करें। पानी राष्ट्रीय संप्रदा है, मिलकर इसका मसला हल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल की बात है जो सुप्रीम कोर्ट के अनुसार बिजली की 7 प्रतिशत हमें मिलती है, लेकिन वह चाहते है 12 प्रतिशत के हिसाब से हिमाचल को उसका अधिकार मिले।

  • Punjab News: जयंतीपुरियां ग्रुप के शराब ठेके सील, देखें वीडियो

    Punjab News: जयंतीपुरियां ग्रुप के शराब ठेके सील, देखें वीडियो

    RK Enterprises का आया बयान

    अमृतसरः पंजाब में 31 मार्च के बाद नए ठेके अलॉट कर दिए गए हैं और आरके एंटरप्राइजेज ने न्यू अमृतसर और रंजीत एवेन्यू में शराब के ठेके अपने कब्जे में ले लिए हैं, लेकिन आबकारी विभाग ने अब इनके ठेके 2 दिन के लिए सील कर दिए हैं जिसको लेकर आरके एंटरप्राइजेज ने प्रेस वार्ता कर आबकारी विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब से हमने शराब के नए ठेके लिए हैं, तब से हमने अपना पूरा रजिस्टर बना रखा है और आबकारी निरीक्षक भी उस पर हस्ताक्षर करते हैं और हम उसी के अनुसार नीति का पालन कर रहे हैं, लेकिन आबकारी विभाग के कुछ अधिकारी हमें डबल रेट पर शराब बेचने के लिए कह रहे हैं, जो हम नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण वे हमसे रंजिश निकाल रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि हमने 50-50 करोड़ रुपए खर्च करके फर्मों को ठेकों पर लिया हुआ है और सरकार ने जो कोटा तय किया है, वही हमारे लिए तय है। ओपन कोटा स्कीम में आप जितने मर्जी कंजक्शन लेना चाहते हैं, ले सकते हैं और पूरे पंजाब में करीब 200 ग्रुप हैं और हम सरकार द्वारा तय किए गए रेट के अनुसार ही शराब बेच रहे हैं, लेकिन अब हमारे शराब के ठेके दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने पंजाब सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।

    आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि आरके एंटरप्राइजेज शराब समूह ने विज्ञापन का उल्लंघन किया है, जिसके लिए उन्हें दो दिनों के लिए अपनी शराब की दुकानें बंद करने की सजा दी गई है। मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आबकारी विभाग ने उन्हें लिखकर दिया था जिसके चलते वे ठेका बंद करने आए हैं। किसी भी तरह की अनहोनी घटना से बचने के लिए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पार्टी तैनात कर दी गई है।

  • Punjab News: पेड़ से टकराया रेत से लदा टिपर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: पेड़ से टकराया रेत से लदा टिपर, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गांव सुल्तानपुर के पास सुबह करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार टिपर का अगला टायर फटने के कारण वह सड़क किनारे लगे 2 पेड़ों से टकरा गया। टिपर रेत से भरा हुआ था और उसकी गति कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पेड़ों से टकराने के बाद टिप्पर का अगला हिस्सा उड़ गया और उसके अंदर की काफी रेत भी बिखर गई।

    जानकारी के अनुसार, जब चालक को अहसास हुआ कि टिपर उसके नियंत्रण से बाहर हो गया है तो उसने तुरंत खिड़की खोली और बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बच गई। बाद में एक और ट्रॉली मंगवाई गई और टिपर से रेत भरी गई। जेसीबी की मदद से टिप्पर को हटा दिया गया है। टिपर को पठानकोट स्थित एक क्रशर से रेत भरकर घुमाण के लिए भेजा जा रहा था।

    क्रशर संचालक मलकीत व सन्नी ने बताया कि पठानकोट के एक क्रशर से रेत लोड करके टिपर से भेजी जा रही था और टिपर को रणजीत सिंह चला रहा था। सुबह करीब 5 बजे टिपर का टायर फट गया और चालक ने टिपर से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण टिपर सड़क किनारे पेड़ों से जा टकराया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान गणिमत यह रही कि टिपर चालक ने समय रहते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। अब रेत को ट्रॉली में भरकर घुमाण के लिए भेजा जा रहा है, जबकि टिपर को जेसीबी की मदद से हटाकर वापस ले जाया जाएगा।

  • Una के महिला थाना को मिला राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ Award, देखें वीडियो

    Una के महिला थाना को मिला राज्य भर में सर्वश्रेष्ठ Award, देखें वीडियो

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने महिला थाना प्रभारी को विशेष रूप से सम्मानित किया

    ऊना/सुशील पंडितः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के महिला थाने को प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना का आवार्ड मिला है। महिला पुलिस थाना ऊना को संवेदनशील हैंडलिंग, शिकायत निवारण व सामुदायिक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के चलते उक्त सम्मान से नवाजा गया हैं। महिला पुलिस थाना ऊना की टीम ने विभिन्न मामलों के निपटारे व महिलाओं की अच्छे तरीके से काउंसलिंग कर आपसी समझौते करवाने में अहम भूमिका अदा की है। किलाड़ (पांगी) में आयोजित हिमाचल दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने महिला थाना प्रभारी को सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना घोषित होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया है। जिला ऊना में वर्ष 2018 में महिला पुलिस थाना खोला गया था। इसका उद्देश्य महिला अपराधों और उनसे संबंधित मुद्दों को हल करना है। इस पर अभी तक महिला पुलिस थाना खरा भी उतरा है। महिला पुलिस थाना में महिलाओं को महिला पुलिस के साथ बात करने और अपनी शिकायत दर्ज करने के लिए एक सुरक्षित और गोपनीय वातावरण मिलता है। ऐसे में महिलाएं बेझिझक अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों के पास रख पाती है। महिला थानों में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराधों का निपटारा किया जाता है। इसके अलावा महिलाओं की काऊंसिलंग भी की जाती है। वहीं महिलाओं को कानूनी सलाह, चिकित्सा सहायता और वित्तीय सहायता प्रदान करने में भी योगदान दिया जाता है। महिला पुलिस थाना ऊना में मौजूदा समय में करीब 22 पुलिस जवान सेवाएं दे रहे हैं। जिसमें 10 महिला पुलिस जवान व 12 पुरुष पुलिस जवान तैनात हैं। महिला पुलिस थाना पिछले 7 वर्षों से बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। थाना में सैकड़ों मामलो को सुलझाया गया हैं। वहीं महिलाओं व पुरुषों की काऊंसलिंग कर दर्जनों परिवारों को टूटने से बचाया हैं। महिला पुलिस थाना ऊना में महिला डेस्क भी बनाया गया है। जिसमें महिलाएं खुलकर महिला पुलिस जवानों के सामने अपनी बात रख रही है। वहीं पुलिस महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए भी त्वरित कार्रवाई करती है। ऊना में आज पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने मीडिया के सामने यह जानकरी दीं है। एसपी राकेश सिंह, एडिशनल एसपी संजीव भाटिया के एडिशनल सुरेंद्र शर्मा इस दौरान महिला थाना में मौजूद थे। उन्होंने इसके लिए महिला थाना में पूर्व और मौजूदा में तैनात कर्मचारियों की तारीफ की। एसपी राकेश सिंह ने बताया कि महिला पुलिस थाना ऊना को राज्य का सर्वश्रेष्ठ महिला पुलिस थाना का अवार्ड मिला है। महिला थाना के कर्मचारियों की बेहतरीनय सेवाओं के चलते ही उक्त अवार्ड मिल पाया है। महिला पुलिस थाना को न्याय दिलाने के लिए बेहतरीन सेवाएं दी जा रही है। एसपी राकेश सिंह ने ऊना की पूरे जिले की पुलिस प्रशासनिक टीम ओर सभी डीएसपी ओर जिले के थाना प्रभारी को ऊना का नाम चमकने और ऊना को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिलने पर सभी मुलाजिमों का धन्यवाद किया।
  • Jalandhar पहुंचे CM Mann, सांसद राज कुमार का नशे और पानी को लेकर आया बयान

    Jalandhar पहुंचे CM Mann, सांसद राज कुमार का नशे और पानी को लेकर आया बयान

    जालंधर, ENS: पीएपी की ग्राउंड में आज सीएम भगवंत मान, सांसद राज कुमार चब्बेवाल, पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। जहां सासंद राजकुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने 2 माह पहले युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई थी। इस 2 माह के भीतर कई तस्करों को गिरफ्तार करके जेल के पीछे बंद किया है। इस दौरान सासंद ने इस युद्ध को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए लोगों से सहयोग देने की अपील की है। पंजाब को नशे की दलदल से 2 माह में पंजाब सरकार ने बाहर निकाला है, इस मुहिम को आगे ले जाने के लिए कई बड़े तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

    सासंद ने पानी के मुद्दे को लेकर कहा कि नगंल डैम पर सीएम मान ने पंजाब का एक बूंद अतिरिक्त पानी किसी राज्यों को ना देने का ऐलान किया। जिसके बाद सभी पार्टियों के नेताओं के साथ मीटिंग करके पानी को लेकर बैठक की। जिसके बाद अब सोमवार को पानी के मुद्दे को लेकर विधानसभा में स्पेशल सेशन बुलाया गया। वहीं सड़क हादसों से होने वाली मौतों के आंकड़ों में कमी लाने को लेकर पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम पर बात करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा मुहिम में अब तक 50 प्रतिशत मौत के आंकड़ों में कमी आई है। जिसकी केंद्रिय मंत्री नीतिन गडकरी ने भी पंजाब में सड़क हादसों में मौत के आंकड़ों की कमी आने पर सरकार की प्रशंसा की है।

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सबसे पहले पार्टी नेताओं और वर्करों का धन्यवाद किया। जिसके बाद सीएम मान ने कहा कि हम नशे के खिलाफ नक्शा बनाकर युद्ध लड़ने के लिए जा रहे हैं। ऐसे ही हमने नशा खत्म करने के लिए नक्शाबंदी की है। पंजाब में नशा खत्म करने के लिए नक्शा बना लिया गया और सब तरह की सुविधाएं नशा छुड़वाने के लिए दी गईं। नींव खड़ी करने में थोड़ा समय जरूर लगी। मगर अब तेजी से काम होगा। सीएम मान ने कहा कि गांव के कार्यकर्ताओं को ठिकरी पहरा देना होगा। रोजाना 200 से ज्यादा पंचायतें ऐसा फैसला कर रहीं है कि हम नशा खत्म करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। साथ ही कई गावों में गुरुद्वारे में ऐलान भी किया गया कि अगर कहीं नशा बिक रहा है तो तुरंत हमें बताया जाए।

    रोजाना पंजाब पुलिस की टीमें बुल्डोजर लेकर नशा तस्करों के घर गिराने जा रहीं है। इन नशा तस्करों की वजह से पंजाब की मांओं और बहनों के घर उजाड़ दिए गए। ऐसे लोगों पर पीला पंजा चलेगा और चलता रहेगा। पाप की कमाई के बनाए गए महलों को गिरना लाजमी है। अभी सिर्फ छोटे नशा तस्करों पर कार्रवाई होती देखी है। जल्द बड़े नशा तस्करों पर भी कार्रवाई होगी है। बस अनुमति मिलनी बाकी है, जल्द अनुमति मिलते ही उनके घर भी गिराए जाएंगे। सीएम मान ने कहा- मैंने डीजीपी गौरव यादव से कहा है कि जो बड़ी मछलियां हैं, उनके घरों के बाहर जानकर एक जेसीबी खड़ी कर दो। उससे उसे पता चल जाएगी कि अगर ऐसा काम नहीं बंद करोगे तो तुम्हारा घर भी गिराया जाएगा। सीएम मान कहा कि कुछ यारी दोस्ती की कसमें देकर नशा करवा देते हैं, जो कसमें दे रहें हैं, वह सिर्फ आपका इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए खुद के नशे के लिए कुछ नशा करने वाले अपने दोस्तों को भी इसमें धकेल देते हैं। जिससे युवा नशा करने लग जाते हैं।

    सीएम ने कहा कि जिस गांवों ने अपने गांव के बाहर नशा मुक्त गांव बना दिया, उन गावों को हम स्पेशल अधिकार भी देंगे और उन्हें अच्छी ग्रांट भी दी जाएगी। जिस पंचायत को समझ नहीं आता कि पैसा कहां से मिलेगा, उनके लिए बुकलेट भी जारी की गई है। सीएम ने कहा कि पंजाब पुलिस के भी कुछ मुलाजिम नशे के साथ पकड़े गए, मगर उन पर भी हमने कार्रवाई की। फिर वो कोई भी हो। पानी का संकट नाजायज ही हमारे गले खड़ा कर दिया। पानी के लिए हम मर मिटने को तैयार हैं। हरियाणा जो मर्जी कर ले। पानी के लिए हम जज्बाती हैं। सीएम मान ने कहानी सुनाते हुए कहा- एक किसान पानी लगाने के लिए फावड़ा और घास काटने वाली कस्सी लेकर आता था। एक बार उससे किसी ने पूछा तो ऐसा क्यों करते है तो उसने बताया कि पानी के लिए हमें बाधित समय मिलता है। कहीं कोई एक आधा मिनट ऊपर नीचे हो जाए तो कस्सी काम आएगी।

     

  • Train के Engine से धुआं उठता देख Pilot ने लगाई Emergency Brakes, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Train के Engine से धुआं उठता देख Pilot ने लगाई Emergency Brakes, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    जयपुरः रेल इंजन में धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद बड़ी संख्या में यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। जानकारी अनुसार गोटन स्टेशन से करीब 2 किमी पहले जयपुर से जोधपुर आ रहे इंटरसिटी के इंजन में सुबह अचानक धुआं उठने लगा। फिलहाल रेलवे की टीम इंजन फेल होने के कारणों की जांच के साथ वैकल्पिक इंजन का इंतजाम करने में जुट गई। इसके साथ ही इस रूट से गुजरने वाली कुछ अन्य गाड़ियों को भी रोका गया है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 22977 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को अपने तय समय सुबह 6 बजे जोधपुर के लिए रवाना हुई। करीब साढ़े 9 बजे के आसपास यह ट्रेन जोगी मगरा से आगे निकली, लेकिन गोटन स्टेशन पहुंचती, इससे दो-तीन किलोमीटर पहले ही इसके इंजन से धुआं उठता नजर आया। इस पर लोको पायलट ने तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इंजन से धुआं उठता देख ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे घबरा कर नीचे उतर गए।

    रेलवे सूत्रों के अनुसार इंजन में कुछ तकनीकी खराब की वजह से धुआं उठने लगा था। समय रहते ट्रेन रोककर टेक्निकल टीम को मौके पर बुलाया गया है। वहीं रेलवे के आला अधिकारी भी इस घटना के बाद मॉनिटरिंग कर वस्तुस्थिति पर नजर रखे हुए हैं। रेलवे अधिकारी यहां दूसरा इंजन भेजकर ट्रेन को रवाना करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

  • Punjab News: कार से 19 वर्षीय युवक का शव बरामद

    Punjab News: कार से 19 वर्षीय युवक का शव बरामद

    कपूरथलाः बेगोवाल में गांव लखन के पड्डा-गडाणी मार्ग पर स्थित श्मशानघाट के पास एक कार से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार गांव लखन के पड्डा के निवासियों को जब घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची नडाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना परिवार को दी।

    मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय गुरकीरत सिंह गोरा पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी सैंतपुर के रूप में हुई है। गुरकीरत की मौत को लेकर अभी कुछ सप्ष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई है। वहीं मामले की जांच कर रहे एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कपूरथला शवगृह में रखवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा।

    दूसरी ओर घटना की जानकारी देते हुए गांव लखन के पड्डा के पंचायत सदस्य जसवंत विरली ने बताया कि उक्त गाड़ी शुक्रवार दोपहर 12 बजे से गडाणी रोड श्मशानघाट के पास खड़ी थी और देर रात को भी जब गाड़ी वहां पर खड़ी दिखी तो लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी चैकिंग की, जिसमें युवक का शव पुलिस को बरामद हुआ।

  • Punjab News: किसानों ने मंडियों में गेहूं खराब होने के लगाए आरोप, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसानों ने मंडियों में गेहूं खराब होने के लगाए आरोप, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः एक तरफ सरकार मंडियों में किसानों की फसलों के पुख्ता इंतजामों के वादे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ मंडियों में किसानों की फसल खराब हो रही है। अमृतसर के खासा के गांव खुर्मानियां में मामला सामने आया है, जहां किसान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के किसान नेता जसविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह ने बताया कि जो किसान की गेहूं 17 तारीख से यहां पड़ी है, अभी तक इसकी खरीद नहीं हुई है। मौसम भी पिछले दिनों से काफी खराब था, जिसके चलते उनकी गेहूं पानी में भीगकर खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में किए प्रबंध सभी फेल साबित हो रही है। किसानों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग करते कहा कि मंडियों में पहुंचकर स्थिति का जायया लिया जाए।

    इस मौके अटारी मार्केट कमेटी की सचिव नवदीप कौर ने बताया कि खासा के गांव खुर्माणियां में एक घर में गैरकानूनी तौर पर मंडी बनाई गई है, जिसका लाइसेंस 15 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है, जिसके चलते उसकी खरीद नहीं हो सकती। गांव होशियार नगर में यदि किसानों को परेशानियां आ रही हैं तो उसका समाधान भी जल्द निकाला जाएगा।किसानों को कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।