Blog

  • विवादो में फंसे Singer Sonu Nigam, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    विवादो में फंसे Singer Sonu Nigam, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    बेंगलुरुः बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, हाल ही में बेंगलुरु में सोनू निगम कॉन्सर्ट कर रहे थे, जहां का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। वीडियो में सोनू निगम एक लड़के पर भड़कते हुए नजर आ रहे थे, अब उस मामले को लेकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पार्श्व गायक सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर आपत्तिजनक और भावनात्मक रूप से भड़काऊ बयान देने का आरोप है। दरअसल, 25-26 अप्रैल 2025 को ईस्ट प्वाइंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, विरगो नगर बेंगलुरु में आयोजित सोनू निगम के कॉन्सर्ट के दौरान एक छात्र ने जोर से ‘कन्नड़, कन्नड़’ चिल्लाते हुए कन्नड़ में गाने की मांग की।

    इस पर सोनू ने गाना बीच में रोक कर कहा था, “कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़, यही वजह है कि पहलगाम में यह घटना हुई।” सोनू निगम पर आरोप है कि कन्नड़ गाना गाने की मांग को आतंकवादी घटना से जोड़कर उन्होंने कन्नड़ समुदाय का अपमान किया है। इसका शो का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें सोनू निगम कह रहे हैं, “मैंने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं में गाने गाए हैं, लेकिन मैंने जो सबसे बेहतरीन गाने गाए हैं, वे कन्नड़ भाषा में हैं। जब भी मैं आपके शहर में आता हूं, ढेर सारा प्यार लेकर आता हूं।” उन्होंने कहा, “हम कई जगहों पर कई शो करते हैं, लेकिन जब भी हम कर्नाटक में कोई शो करते हैं, तो आपके लिए ढेर सारा सम्मान लेकर आते हैं।

    आपने मुझे अपने परिवार की तरह माना है, लेकिन मुझे ये पसंद नहीं है कि वहां का एक लड़का, जो मेरे करियर जितना भी बड़ा नहीं है, मुझे कन्नड़ भाषा में गाने के लिए धमका रहा है। पहलगाम में हुई घटना के पीछे यही वजह है। कृपया देखें कि आपके सामने कौन खड़ा है। मैं आप लोगों से प्यार करता हूं।” अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने राज्य भर के लाखों कन्नड़ लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। उनके बयानों ने कन्नड़ समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। लोगों का कहना है कि सोनू निगम के बयान ने कर्नाटक में विभिन्न भाषाई समुदायों के बीच नफरत को बढ़ावा दिया है। पुलिस शिकायत में गायक सोनू निगम द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

     

  • Punjab News: 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, नशे को लेकर दोस्त पर लगे आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, नशे को लेकर दोस्त पर लगे आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब सरकार द्वारा लगातार नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर नशे के कारण हो रही मौतों का आकंड़ा रूकने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला भादसों रोड के पास मोहल्ले में रहने वाले नौजवान की मौत का सामने आया है। जहां मनजीत नगर के रहने वाले 2 बहनों के इकलौते भाई नशे के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सिमरन बग्गा के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिवार की ओर से पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह निवासी गांव रिंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि रणजीत सिंह ने सिमरन को घर बुलाकर नशीले पदार्थ सेवन करवाया है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि घुटने खराब होने के कारण बेटा चलने-फिरने में असमर्थ था, ऐसे में आरोपियों ने उनके बेटे को नशे का टीका लगाया था। पिता ने इल्जाम लगाया कि दोस्त ने उसका कत्ल कर दिया है। दूसरी ओर थाना त्रिपड़ी के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि 24 को सिमरन के लापता होने की शिकायत परिवार द्वारा मिली थी। जिसके बाद अगले दिन सिमरन का शव बरामद हुआ।

    दोस्त ही मृतक का शव एबुलेंस की मदद से लेकर अस्पताल पहुंचा था। गिरफ्तार आरोपी दोनों दोस्त थे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं मौके से बाइक रिकवर कर लिया गया है। शिकायतकर्ता बलवीन सिंह ने बताया कि उनका बेटा सिमरन कई साल पहले नशे का आदी हो गया था। उसने करीब 1 लीटर नशीला पदार्थ पी लिया था। इसके बाद उसका इलाज करवाकर उसे नशे की लत से मुक्त कराया गया था। वह करीब 5-6 वर्षों से नशे का आदी था। उसके घुटने का इलाज लगभग 4 हफ्तों में हो रहा था, सारे टेस्ट पूरे हो चुके थे। लेकिन अब उसकी मौत हो गई।

  • Punjab News: High Court पहुंचा पानी का विवाद, Advocate ने भाखड़ा डैम को लेकर की ये मांग

    Punjab News: High Court पहुंचा पानी का विवाद, Advocate ने भाखड़ा डैम को लेकर की ये मांग

    चंडीगढ़: हरियाणा में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए हरियाणा-पंजाब के बीच भाखड़ा से पानी छोड़ने को लेकर विवाद के कारण पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। पंचकूला के वकील और हरियाणा के पूर्व अतिरिक्त अटॉर्नी जनरल आरएस ढुल द्वारा दाखिल की गई याचिका में कोर्ट से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की गई है। हरियाणा के एडवोकेट रविंद्र सिंह ढुल ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर भाखड़ा डैम से पुलिस हटाने की मांग की है। एडवोकेट ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड और पंजाब सरकार को पार्टी बनाया है।

    याचिका में कहा गया है कि इन स्थानों पर पुलिस बल की उपस्थिति के कारण भाखड़ा नहर में पानी का प्रवाह रुक गया है, जिससे हरियाणा के हजारों किसान और आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। याचिका में बताया गया है कि पंजाब सरकार ने भाखड़ा नहर के पानी में 5000 क्यूसेक की कटौती कर दी है, जिससे हरियाणा में जल संकट और बढ़ गया है। हरियाणा को पहले 9000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा था, लेकिन अब केवल 4000 क्यूसेक ही मिल रहा है, जिससे प्रदेश के 7 जिलों में लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

    भाखड़ा नहर से पानी कम मिलने के कारण हरियाणा के अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, फतेहाबाद, हिसार और सिरसा में जल संकट गहरा रहा है। इसके साथ ही लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि पंजाब सरकार गैरकानूनी तरीके से बल प्रयोग कर पानी के प्रवाह को रोक रही है, जो न केवल असंवैधानिक है बल्कि हरियाणा के नागरिकों के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। याचिका में किसी भी प्रकार की गैरकानूनी और बलपूर्वक पानी के प्रवाह को रोकने पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।

    याचिका में यह भी स्पष्ट किया गया है कि भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड पहले ही यह निर्णय ले चुका है कि भाखड़ा नहर में 8500 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा ताकि हरियाणा को उसकी जरूरत के अनुसार पानी की आपूर्ति की जा सके। लेकिन पंजाब सरकार इस फैसले को लागू नहीं कर रही है, जिससे हरियाणा में जल संकट और गहरा रहा है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से यह भी अपील की है कि यदि वह आवश्यक समझे तो मामले की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कोई अन्य आवश्यक आदेश या निर्देश भी जारी करें, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके। याचिका में बीबीएमबी, पंजाब, हरियाणा और केंद्र सरकार को प्रतिवादी बनाया गया है। यह याचिका हाल ही में हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में दाखिल की गई है, जिसकी अगली सुनवाई अगले सप्ताह होने की संभावना है।

  • Punjab News: पानी पीने के बहाने गहने छीनकर कार सवार महिलाएं और व्यक्ति फरार

    Punjab News: पानी पीने के बहाने गहने छीनकर कार सवार महिलाएं और व्यक्ति फरार

    कोटकपूराः जैतो में लूट-खोह और चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी ही घटना स्थानीय शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र से सामने आई है, जहां दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से 16 ग्राम सोने की चूड़ियां छीनकर कार सवार फरार हो गए। रिटायर्ड अध्यापिका 77 वर्षीय त्रिशला देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ी थीं जब एक स्विफ्ट कार उनके सामने आकर रुकी, जिसमें चालक और दो महिलाएं बैठी थीं, और तभी यह घटना हुई।

    वहीं पीड़ित बुजुर्ग महिला के बेटे नवनीत गोयल नीटा ने बताया कि माता अपने ही गेट के सामने खड़ी थीं। इस दौरान अचानक एक सफेद रंग की कार रुकी, जिसमें दो महिलाएं और एक व्यक्ति मौजूद था। उन्होंने माता से पानी का गिलास पीने के लिए मांगा। जिसके बाद उन्होंने माता को धक्का देकर हाथों में पहनी डेढ़ तोले सोने की चूड़ियां छीन ली और मौके से कार लेकर फरार हो गए।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि चोरी हुई सोने की कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये के आसपास है। घटना की सूचना परिवार ने जैतो पुलिस को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखदीप सिंह, थाना जैतो के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज कर लिए है, लुटेरों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

     

     

  • Haryana News: लाखों रुपए की Online ठगी मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: लाखों रुपए की Online ठगी मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा में लाखों रुपए की ऑनलाइन ठगी मारने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, साइबर थाना प्रभारी मनीष कुमार के दिशा निर्देश पर पुलिस ने 3,23,000 की ऑनलाइन ठगी मारने के मामले में तीसरे आरोपी केशव को दिल्ली के प्रीतमपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी अभिषेक और सतीश कुमार ने अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान केशव के नाम पर हुई है। इससे पहले पुलिस ने शनि और सौरभ नाम के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों से पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी केशव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से अभी तक पुलिस ने 71,500 रिकवर किए गए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रियासत में भेज दिया गया है।

  • सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार 5 को अंब में

    सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए साक्षात्कार 5 को अंब में

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पद पुरुष वर्ग में भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इसके लिए साक्षात्कार 5 मई को प्रातः 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब में होगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं होने के साथ-साथ आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा मासिक वेतन 17,500 से 22 हजार रुपये, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, बोनस और इंश्योरेंस की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड व बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • Punjab News: हथियारों सहित कार सवार 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित कार सवार 5 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशा तस्करों को क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते कोट ईसे खां पुलिस ने हाइवे पर नाकाबंदी करके चेकिंग के दौरान वरना कार सवार चालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार से 2 पिस्टल 32 बोर, 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी संदीप सिंह ने बताया कि नशा तस्करी और अवैध हथियारों के तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत हाइवे पर नाकेबंदी दौरान एक वरना कार नंबर PB-05-AJ-6565 को रोकर तालाशी ली गई।

    इस दौरान पुलिस को कार में सवार 5 लोगों के कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर ,3 जिंदा कारतूस, 3 मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परविंदर सिंह और सारज सिंह निवासी जिला फिरोजपुर, करणदीप, लाभप्रीत सिंह और करनीप सिंह निवासी मरगिंदपुरा जिला तरनतारन रूप से हुई है।

    आरोपियों के खिलाफ थाना कोट ईसे खां में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच में सामने आया है कि परविंदर सिंह पर पहले से 4 मामले दर्ज है, जबकि करणदीप सिंह पर 6 मामले दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि आरोपियों से पूछताछ में हथियारों को लेकर खुलासे हो सके।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की प्रतिभा को उभारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से चौथी के लिए ‘इंग्लिश कैलीग्राफी  प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पांँचवीं से दसवीं के लिए ‘डेक्लामेशन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। इंग्लिश कैलीग्राफी प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों के  सुंदर और स्पष्ट अंग्रेज़ी हस्त लेखन को  प्रोत्साहित करना है, जबकि डेक्लामेशन प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में आत्मविश्वासपूर्वक प्रभावशाली भाषण कला का विकास करना है।

    डेक्लामेशन प्रतियोगिता के लिए छात्रों को विभिन्न विषय दिए गए जैसे कि साइबर बुलिंग: ए मॉडर्न थ्रेट टू स्टूडेंट्स, क्लाइमेट चेंज इज रियल: एक्ट बिफोर इट्स टू लेट, डिसिप्लिन: द ब्रिज बिटवीन गोलज एंड अकांप्लिशमेंट ,सोशल मीडिया: कनेक्टिंग और आइसोलेटिंग अस, स्पोर्ट्स: बिल्डिंग कैरेक्टर एंड कॉन्फिडेंस इत्यादि। इंग्लिश कैलीग्राफी  प्रतियोगिता में स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा प्रथम)से ईशान प्रथम, आव्या कौर द्वितीय तथा हरजस कौर, अभिधा रावल तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से नित्या धीमान प्रथम, जैस्मिन द्वितीय तथा अराध्या, गुरसीरत तृतीय स्थान पर रहे।

    एप्पल ग्रुप ( कक्षा तीसरी) से सूर्यांश राणा प्रथम, आयुष,भार्गव सहोर द्वितीय तथा हर्षित तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से प्रियांशी शर्मा प्रथम, विदंत शर्मा, प्रियल द्वितीय तथा काशवी, अकीरा दीप तृतीय स्थान पर रहे। डेक्लामेशन प्रतियोगिता में ऑरेंज ग्रुप से अलिसिया, तृषा राणा प्रथम, सीरत कौर, आशना नाग द्वितीय तथा सनविका शर्मा, अवनी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से विनायक प्रथम, अक्षमा, अर्शिया चब्बा द्वितीय तथा इशिका राणा, सुहाना अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन से गुरलीन कौर प्रथम, कनन ठाकुर, नंदिनी पुरी द्वितीय तथा तनीशा धीमान, अन्वेशा  तृतीय स्थान पर रहे।

    स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि शैक्षणिक जीवन में लेख का सर्वाधिक महत्व होता है। सुंदर लेख व्यक्ति के व्यवहार एवं आचरण को भी संतुलित एवं नियंत्रित रखता है। हम विद्यार्थियों के प्रत्येक कौशल पर विशेष ध्यान देते हुए उसे हर प्रकार से सर्वोत्तम बनाने के लिए तत्पर रहेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी विचारों की प्रभावशाली व क्रमिक अभिव्यक्ति करना सीखते हैं और विचारों की अभिव्यक्ति के साथ-साथ विद्यार्थियों की बोध शक्ति, मौलिक चिंतन शक्ति व तर्क शक्ति का भी विकास होता है।

  • Punjab News: हेरोइन सहित बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित बाप-बेटा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में नशे के प्रवाह को रोकने के लिए राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पुलिस द्वारा लगातार राज्य पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी के चलते आज पुलिस ने विशेष नाकेबंदी करके 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19.27 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी गुरदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पठानकोट के ईसा नगर में रहने वाले बाप-बेटा बड़े पैमाने पर हेरोइन बेच रहे हैं और वे अभी भी हेरोइन लेकर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने छापेमारी करके बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 19.27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे हो सके।

  • Punjab में टूटी नशे की चेन, कैबिनेट मंत्री मुंडिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab में टूटी नशे की चेन, कैबिनेट मंत्री मुंडिया का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत को लेकर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि इस मुहिम को लेकर लगातार तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब में नशा चरम पर पहुंच गया था। जिसे पिछले 2 माह में सीएम भगवंत मान की अगुवाई में चलाई गई मुहिम के तहत काफी हद तक नशे पर शिकंजा कसा जा चुका है। इस दौरान कई तस्करों को सलाखों के पीछे डाला गया है। वहीं नशे की सप्लाई चेन टूट गई है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुहिम को लेकर गांव-गांव, वार्ड-वार्ड में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं आज नशे के खिलाफ सौंगध समागम में विधायकों और नेताओं ने कसम खाई है, वह अपने हलकों में नशे को पूर्ण रूप से खत्म करेंगे। वहीं नशा छोड़ने वालों को अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान पंजाब में छठा दरिया नशा का बना दिया था। इसी के चलते पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए आप सरकार सत्ता में आई थी और पिछले 2 माह में नशे की चेन को तोड़ दिया गया है।

    वहीं स्कूलों में आप सरकार की अगुवाई में काफी सुधार देखने को मिला है। इस दौरान तहसील में भ्रष्टाचारी को खत्म करने अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया। इस दौरान बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादलें भी किए गए। उन्होंने कहा कि तस्करों की प्रॉपर्टी सील कर दी गई और कई तस्करों की इमारतों पर बुलडोजर चला दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब में 90 प्रतिशत नशे को खत्म कर दिया गया।

    ऐसे में 10 प्रतिशत नशे के खिलाफ आने वाले 2 माह में घरों में जाकर लोगों को जागरूक करके नशे को पंजाब से खत्म कर दिया जाएगा। पंजाब को मुड़ रंगला पंजाब बनाया जाएगा। वहीं पानी के मुद्दे को लेकर कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने कहा कि हरियाणा को तय एग्रिमेंट के मुताबिक पानी दे दिया गया है। ऐसे में पानी की अतिरिक्त एक बूंद पानी की हरियाणा को नहीं दी जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री की अगुवाई में सोमवार को विधानसभा में स्पेशल सत्र बुलाया गया है। जिसमें पानी के मुद्दे को लेकर कई बड़े फैसले लिए जाएगे।