Blog

  • Jalandhar News: सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, 5 घायल

    Jalandhar News: सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, 5 घायल

    जालंधर: आदमपुर रोड पर स्थित गांव मदारां के पास सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी की टक्कर से टाटा नेक्सेन कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी अनुसार कार बेकाबू होकर टक्कर मारने के बाद पलट गई। घटना के दौरान गाड़ी में 2 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 5 लोग सवार थे, जो घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में घायलों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। टाटा नेक्सेन गाड़ी का ज्यादा नुकसान हुआ बताया जा रहा है।

    इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए आदमपुर-जालंधर रोड पर जाम भी लग रहा। सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी (नंबर पी.बी. 65 बी जी 5841) को ए.एस.आई. द्वारका दास चल रहा था जबकि कार को (नंबर पी बी 08 एफ एफ 8751) को बेअंत नगर रामा मंडी निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह चल रहा था। टाटा गाड़ी के चालक हरप्रीत सिंह का कहना है कि यह हादसा सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी के चालक की लापरवाही से हुआ है, जिसके कारण उनकी गाड़ी में सवार लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था। मामले की जांच कर रहे जंडू सिंघा पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. दया चंद ने कहा कि पुलिस ने रविवार को दोनों पार्टियों को पुलिस चौकी में बुलाया है। उसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: Interview देने आए युवक का बाइक लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: Interview देने आए युवक का बाइक लेकर चोर फरार

    जालंधर: महानगर में थाना 8 के अंतर्गत आते इलाके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर चौक के पास चोरों द्वारा 4 दुकानों निशाना बनाया जा चुका है। हालत यह हो गए हैं कि अब सरेआम बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं ताजा मामला दोआबा चौक के नजदीक पिज्जा रेस्टोरेंट के बाहर बाइक चोरी का सामने आया है।

    जहां पिज्जा रेस्टोरेंट में इंटरव्यू देने आए युवक का 2 चोर बाइक चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित युवक 5 मिनट में बाहर आया तो उसका बाइक गायब था, जिसके बाद थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी गई। जानकारी देते मन्नत पुत्र राजिंद्र कुमार निवासी पृथ्वी नगर ने बताया कि दोआबा चौक के पास नए खुले पिज्जा रैस्टोरैंट में इंटरव्यू देने आया था। बाइक उसने रैस्टोरैंट के बाहर ही खड़ा किया था।

    किसी कारण वह 5 मिनट बाद बाहर आया तो उसका बाइक गायब था। नजदीक ही लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पता लगा कि बाइक पर 2 युवक आए थे जिसके बाद एक युवक रैस्टोरैंट बाहर उतर गया और बाइक पर चाबी लगा कर बड़े आराम से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 4 मई 2025

    आज का राशिफल, 4 मई 2025

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और रविवार का दिन है। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 52 मिनट पर प्लूटो मकर राशि में वक्री होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि
    आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। ट्रांसपोर्ट का व्यापार कर रहे लोगों को आज अच्छा लाभ होगा।

    वृष राशि
    आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट आज साथ में समय बिताएंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बिताएंगे।

    मिथुन राशि
    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लंबे समय तक स्वस्थ रहे। इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कामों पर ध्यान दें। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

    कर्क राशि
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नई बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

    सिंह राशि
    आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही घरेलू समस्याएं आज ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन खत्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    कन्या राशि
    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जाएगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वे लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    तुला राशि
    आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। आज नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचें। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज अपको किसी करीबी से ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि रहेगी।

    धनु राशि
    आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है, आपका काम सरल तरीके से होता रहेगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में कामयाब रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

    मकर राशि
    आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।

    कुंभ राशि
    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। बैक pain से जुड़ी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको बढ़िया समाधान मिलेगा।

    मीन राशि
    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको खुशी महसूस होगी।

  • Punjab News: इस इलाके मे पुलिस ने वांटेड आरोपी किये काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके मे पुलिस ने वांटेड आरोपी किये काबू, देखें वीडियो

    2 घंटे चला ऑपरेशन, मोहल्ला बना पुलिस छावनी

    गुरदासपुर: जिला बटाला का इलाका शाम पुलिस छावनी मे तबदील हो गया। जिसे देख इलाका वासियों मे अफरा – तफरी मच गईं। पुलिस के अनुसार ठठिआरा मे कुछ वांटेड आरोपी एक घर मे छिपे हुए थे।

    पुलिस ने आरोपियों की जानकारी मिलते ही ऑपरेशन धड़पकड़ शुरू कर दिया। पुलिस जब मोहल्ले मे दाखिल हुई, तो आरोपियों ने खुद को घर मे बंद कर दिया। 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया ।

    मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कई मुकदमों मे वांटेड है। जिनमें गोलीबारी जैसे संगीन मामले भी शामिल है।जिस घर में आरोपियों के साथी ने उन्हें पनाह दी थी, वहां वह स्वयं रहता है और उसके माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के बाद कई मामलों में बड़े खुलासे कर सकती है ।

     

     

  • आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति, गलत दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हथियाने का आरोप

    आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति, गलत दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हथियाने का आरोप

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल हरोली के तहत पड़ती ग्राम पंचायत कुठार बीत के गांव मकौडगढ़ के वार्ड नंबर-6 में आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति को लेकर गलत दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हथियाने का आरोप लगाया गया है इस सनसनीखेज मामले में आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के समय बनाई गई कमेटी पर राजनीतिक दबाव के चलते कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि उपरोक्त वार्ड की नियुक्ति सभी नियमों को ताक पर रखकर की जाने की आशंका जताई जा रही है। वहरहाल, इस नियुक्ति पर अफसरशाही और राजनीति प्रभाव के चलते वैद्य प्रार्थी की जगह अवैध प्रार्थी को नियुक्त किए जाने की चर्चा है। जिसको लेकर उपरोक्त पंचायत की कुसुम सुपुत्री तरसेम लाल जोकि आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिए अपनी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए इस नियुक्ति पर अपना हक जमाती हुई दावा कर रही है, उसने अपनी दास्तां सुनाते हुए बताया कि वह अपने माता-पिता की तीन बेटियां हैं उनका कोई भाई नहीं है और माता-पिता का साया तीनों बहनों के सिर से उठ चुका है, दो बहने अपने ससुराल में रहती है जबकि वह अपने मायके में ही रहती है उसके पति डिस्क की बीमारी से पीड़ित है। कुसुम ने बताया कि उनके पास रहने के लिए मकान तक नहीं है और वह पीर बाबा के मंदिर में रहती हैं तथा बीपीएल परिवार से संबंध रखती है। उन्होंने बताया कि सितंबर 2024 में उनके वार्ड में आंगनबाड़ी सहायिका की नौकरी निकली थी, जिसके चलते उन्होंने सभी दस्तावेज पूर्ण कर उक्त पद के लिए आवेदन किया था और सभी आवेदनकर्ताओं में से मेरे अंक सबसे ज्यादा थे लेकिन फिर भी संबंधित विभाग द्वारा गठित कमेटी ने जिस महिला को नियुक्त किया है उसका आय प्रमाण पत्र 45 हजार रुपए का है जबकि मैंने 40 हजार रुपए का प्रस्तुत किया है और साथ में मेरा बीपीएल प्रमाण पत्र भी लगा हुआ था जबकि दूसरे प्रार्थी के पति सरकारी ठेकेदार है और नियुक्ति वर्ष में उन्होंने 22 लाख के करीब सरकारी कार्य भी किए हैं तथा इनकम टैक्स रिटर्न एवं जीएसटी भी भरा है। इतना ही नहीं कुसुम ने दुखी हृदय से कहा कि जिस महिला को आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्त किया गया है उसका पति जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर पर भी कार्यरत है, तो उसका न्यूनतम आय प्रमाण पत्र विभाग द्वारा कैसे बनाया गया है। जिससे साफ है कि यह एक बहुत बड़ा घोटाला एवं राजनीतिक षड्यंत्र है। उन्होंने पंचायत सचिव पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत सचिव द्वारा नियुक्त की गई महिला के परिवार रजिस्टर में भी तीन से चार बार छेड़खानी की गई है क्योंकि पंचायत सचिव द्वारा नियुक्त की गई महिला के पति को परिवार रजिस्टर में कभी मजदूर, कभी किसान तो कभी विद्यार्थी दर्शाया गया है, जबकि उस दौरान वह जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर पर कार्यरत है और ठेकेदारी कर रहा है। कुसुम ने बताया कि उपरोक्त तानाशाही की शिकायत उन्होंने तमाम सबूतों सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिलाधीश महोदय ऊना को दी थी, जिसकी जांच अतिरिक्त जिलाधीश ऊना कर रहे हैं लेकिन 6-7 महीने बीत जाने के बाद भी उसे अभी तक कोई न्याय व इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस घोर अन्याय की निष्पक्ष जांच शीघ्र अति शीघ्र की जाए, ताकि गरीबों को उनका हक मिल सके। निष्पक्षता से की जा रही जांच: महेंद्र पाल गुर्जर (एडीसी) वहीं इस मामले में जांच कर रहे अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपरोक्त नियुक्ति की जांच निष्पक्षता से की जा रही है, उन्होंने 15 दिनों के भीतर-भीतर नियुक्ति के समय लगाए गए दस्तावेजों का ब्यौरा संबंधित विभाग को उपलब्ध करवाने के आदेश दिए हैं उन्होंने कहा कि जल्द ही नियमानुसार इस मामले का पारदर्शिता के साथ निष्पादन किया जाएगा।
  • Haryana News: इस इलाके मे दहशत फैला रहा तेंदुआ, पूरे गांव की उडी नींद, देखे वीडियो

    Haryana News: इस इलाके मे दहशत फैला रहा तेंदुआ, पूरे गांव की उडी नींद, देखे वीडियो

    पंचकूला: जिले के मोरनी इलाके के गांव मे तेंदुए ने दहशत फैला रखी है। जानकारी अनुसार खंड की बालग पंचायत के खरोग निवासी पिछले कई दिनों से भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं।

    ग्रामीण रात को पहरा देकर गांव की सुरक्षा और पशुओं की सुरक्षा में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही बच्चों को स्कूल भेजने में भी कतरा रहे है। हालांकि वन अधिकारी तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे है, लेकिन जब तक वह पकड़ा नहीं जाता स्थानीय लोग चैन की सांस नहीं ले सकते है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द ही तेंदुए के आतंक से उन्हें निजात दिलवाई जाये।

  • Punjab News: लड़के ने लड़की के घर जाकर की Firing, दोनों की मौत, देखे वीडियो

    Punjab News: लड़के ने लड़की के घर जाकर की Firing, दोनों की मौत, देखे वीडियो

    बठिंडा: शहर के एक इलाके में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक युवक द्व्रारा परसराम नगर मे लड़की के घर पहुंच पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कशिश वासी बठिंडा और हितेश वासी गंगानगर के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों मृतक एक दूसरे को पहले से जानते थे। लड़की गंगा नगर राजस्थान में पढ़ाई कर रही थी और युवक भी गंगा नगर का रहने वाला था और दोनों एक ही जगह पढ़ाई करते थे।

    युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी हर पहलू से बठिंडा पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। समाजसेवी संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया दिया है।

  • Haryana News: Canada भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: Canada भेजने के नाम पर ठगी मारने वाले दंपति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: स्थानीय पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखो की ठगी मारने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए एन्टी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने कैनेडा भेजने के नाम पर 11 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की थी। आरोपियों द्वारा पंचकूला डीएलएफ में ठगी की घटना को अंजाम दिया था। जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस को प्रांभिक जांच मे पता चला कि आरोपियों के ऊपर कैथल और यमुनानगर में भी विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और पंचकूला में चार अन्य मामले दर्ज है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है। तांकि इस रैकेट के अन्य आरोपियों और धोखाधड़ी के पैसे रिकवर किए जा सके।
  • पीरनिगाह मंदिर में आग से  लाखों का नुकसान

    पीरनिगाह मंदिर में आग से लाखों का नुकसान

    दो दमकल गाड़ियों के दलबल ने पाया आग पर काबू  ऊना/सुशील पंडित: उतर भारत के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर  में मध्य रात्रि  को अचानक ही भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते  ही  मंदिर में अफरा तफरी मच गई और चंद मिनटों में मंदिर क्षेत्र में आग फैल गई। आग से मंदिर का स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की। आग की सूचना फायर ब्रिगेड ऊना को दी गई। फायर टीम ऊना की दो गाड़ियों के दलबल में शामिल केंद्र अधिकारी अशोक राणा की कमांड में लीडिंग फायरमैन जयपाल शर्मा, फायरमैन राम पाल, राकेश कुमार, निर्मल चंद चालक सतनाम सिंह व गुरभाग ने मौका पर पहुंचकर आग को खासी मशक्कत से काबू पाया। आग से स्टोर में रखे झंडे, बांस के डंडों के ढेर, फ्लेक्स, फ्रेम, बर्तन आदि तमाम सामान जल गया। मंदिर कमेटी नुकसान का आकलन कर  रही है। नुकसान लाखों में बताया जा रहा है। और फायर ब्रिगेड ने त्वरित कार्यवाही कर मंदिर क्षेत्र में  करोड़ो की संपत्ति को बचा लिया है। अग्निशमन विभाग ऊना के अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग ऊना की दो टीमों ने मौका पर पहुंचकर पीरनिगाह मंदिर के साथ स्टोर में लगी  आग को पूर्णत बुझा दिया गया है। ओर मंदिर क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया।
  • Haryana News: 7.22 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Haryana News: 7.22 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    पंचकूला: पुलिस कमिश्नर शिबास कविराज के निर्देशानुसार पर डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया की अगुवाई में एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज की टीम एंटी नारकोटिक्स सेल ने चरस तस्करी के मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विशाल धीमान पुत्र बलविन्द्र सिंह और अभिषेक ठाकुर पुत्र प्यार चन्द दोनों वासी बलटाना जिला मोहाली के रुप में हुई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी हिमाचल के रहने वाले है और बलटाना जिला मोहाली पंजाब में किराये का मकान लेकर चरस तस्करी का काम करते है। वह कार में इंडस्ट्रियल फेस-1, सेक्टर-19 में ग्रीन बेल्ट के पास ग्राहक को चरस सप्लाई करने जा रहे है। सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल इन्चार्ज प्रवीण कुमार ने दोनो को 7 किलो 222 ग्राम चरस के साथ काबू किया है।

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस खरीदकर पंचकूला में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20 में एनडीपीएस की धारा 20C के तहत मामला दर्ज दोनों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। तांकि ड्रग नेटवर्क का पता लगाया जा सके।