Jalandhar News: Interview देने आए युवक का बाइक लेकर चोर फरार

जालंधर: महानगर में थाना 8 के अंतर्गत आते इलाके में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर चौक के पास चोरों द्वारा 4 दुकानों निशाना बनाया जा चुका है। हालत यह हो गए हैं कि अब सरेआम बेखौफ चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं ताजा मामला दोआबा चौक के नजदीक पिज्जा रेस्टोरेंट के बाहर बाइक चोरी का सामने आया है।

जहां पिज्जा रेस्टोरेंट में इंटरव्यू देने आए युवक का 2 चोर बाइक चुरा कर फरार हो गए। पीड़ित युवक 5 मिनट में बाहर आया तो उसका बाइक गायब था, जिसके बाद थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी गई। जानकारी देते मन्नत पुत्र राजिंद्र कुमार निवासी पृथ्वी नगर ने बताया कि दोआबा चौक के पास नए खुले पिज्जा रैस्टोरैंट में इंटरव्यू देने आया था। बाइक उसने रैस्टोरैंट के बाहर ही खड़ा किया था।

किसी कारण वह 5 मिनट बाद बाहर आया तो उसका बाइक गायब था। नजदीक ही लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो पता लगा कि बाइक पर 2 युवक आए थे जिसके बाद एक युवक रैस्टोरैंट बाहर उतर गया और बाइक पर चाबी लगा कर बड़े आराम से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *