Jalandhar News: सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद पलटी कार, 5 घायल

जालंधर: आदमपुर रोड पर स्थित गांव मदारां के पास सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी की टक्कर से टाटा नेक्सेन कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी अनुसार कार बेकाबू होकर टक्कर मारने के बाद पलट गई। घटना के दौरान गाड़ी में 2 महिलाओं और 2 बच्चों समेत 5 लोग सवार थे, जो घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में घायलों को मामूली चोटें आई हैं। दोनों गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। टाटा नेक्सेन गाड़ी का ज्यादा नुकसान हुआ बताया जा रहा है।

इस हादसे के बाद कुछ समय के लिए आदमपुर-जालंधर रोड पर जाम भी लग रहा। सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी (नंबर पी.बी. 65 बी जी 5841) को ए.एस.आई. द्वारका दास चल रहा था जबकि कार को (नंबर पी बी 08 एफ एफ 8751) को बेअंत नगर रामा मंडी निवासी हरप्रीत सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह चल रहा था। टाटा गाड़ी के चालक हरप्रीत सिंह का कहना है कि यह हादसा सड़क सुरक्षा फोर्स की गाड़ी के चालक की लापरवाही से हुआ है, जिसके कारण उनकी गाड़ी में सवार लोगों की जान को भी खतरा हो सकता था। मामले की जांच कर रहे जंडू सिंघा पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. दया चंद ने कहा कि पुलिस ने रविवार को दोनों पार्टियों को पुलिस चौकी में बुलाया है। उसके बाद बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *